icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
450331
Mohammad WasimMohammad WasimFollow14 Oct 2024, 12:30 pm

बुरहानपुर विधायक के निवास पर ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका

Burhanpur, Madhya Pradesh:

बुरहानपुर में कांग्रेस के नेताओं ने महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ विधायक अर्चना चिटनिस के निवास पर ज्ञापन देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। इस पर कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष रिंकू टांक ने बताया कि मध्यप्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि हो रही है, जिससे महिलाएं असुरक्षित हैं। विधायक चिटनिस से मिलने का प्रयास विफल रहा, जिसके बाद कांग्रेस ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिलासपुर: गरबा वेशभूषा में सिगरेट और पिस्टल लहराने का मामला; 9 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दी सख्त चेता

Telipara, Chhattisgarh:Bilaspur: 9 Arrested for Flaunting Gun and Smoking in Garba Attire for Viral Reel; Police Issue Stern Warning बिलासपुर में गरबा वेशभूषा में सिगरेट पीने और पिस्टलनुमा वस्तु लहराकर रील बनाने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर बीएनएस की धारा 196, 299 और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इसके अलावा सभी के खिलाफ भारी राशि के साथ बाउंड ओवर (प्रतिबंधात्मक कार्रवाई) कराया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि व्यूज और प्रचार के लिए धार्मिक व सांस्कृतिक प्रतीकों के अपमान, हथियारों के प्रदर्शन और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

समस्तीपुर में अनियंत्रित बोलेरो हादसा: दो युवकों की मौत, तीन घायल

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में अनियंत्रित बोलेरो का कहर, सड़क किनारे बैठे दो युवकों की मौत. तीन लोग जख्मी. मृतक के लड़के को सांप काटने के बाद रात्रि में सभी जगे थे. उसी दौरान हुआ घटना. मोहनपुर थाना क्षेत्र में NH-122B के किनारे एक अनियंत्रित बोलेरो ने सड़क किनारे बैठे लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग जख्मी हो गए. हादसा मोहनपुर ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या-3 की है. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मृतकों की पहचान मोहनपुर वार्ड 3 निवासी खोभारी ठाकुर के पुत्र पप्पू ठाकुर और नरेश ठाकुर के पुत्र विकास ठाकुर के रूप में हुई है. हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में दोनों को मोहनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घायलों में एक लड़का भी शामिल है, जिसका सांप काटने के बाद रात्रि में जगा कर रखने को कहा गया था उसका हाथ टूट गया. बताया जाता है कि विकास ठाकुर के पुत्र को रात में सांप ने काट लिया था. इसके बाद परिजन उसे झाड़-फूंक कराने के लिए भगत के पास ले गए थे. वहां से घर लौटने के बाद भगत ने लड़के को रातभर जगाकर रखने की सलाह दी थी. इसी दौरान वह गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ सड़क किनारे घूम रहा था. तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित बोलेरो ने वहां मौजूद लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में पप्पू ठाकुर और विकास ठाकुर की जान चली गई, जबकि तीन घायल हो गए. घायलों में सांप काटने वाले लड़के का हाथ भी टूट गया है. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है. फिलहाल अज्ञात बोलेरो वाहन की टक्कर से हुए इस हादसे को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है.
0
0
Report

चतरा हादसा: रफ्तार के कहर में दो बाइक की टक्कर, तीन घायल

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में रफ्तार का कहर: दो बाइकों की सीधी टक्कर में तीन लोगों के टूटे पैर, रेफर चतरा जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। परिवहन विभाग की कार्रवाई महज कागजों तक सिमट कर रह गई है, जबकि धरातल पर सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला मयूरहंड प्रखंड के करमा क्षेत्र का है, जहां हजारीबाग-इटखोरी मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। घायलों की पहचान ढेबादेरी निवासी शक्ति साहू और रघु साहू, तथा करमा निवासी मोहन यादव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों बाइकें करमा से हजारीबाग-इटखोरी मार्ग की ओर जा रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि तीनों बाइक सवारों के पैर टूट गए हैं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को संभाला और बेहतर इलाज के लिए उन्हें हजारीबाग रेफर कर दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर की सियासत में मधुमक्खी डंक से शुरू हुई जुबानी जंग, विकास सवाल

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से सियासी खबर मेयर अनिल कल्ला के मधुमक्खी वाले बयान पर विधायक जेठानंद व्यास का पलटवार। व्यास बोले-40 साल से काट रही है मधुमक्खी, बीकानेर को भी काटा। चेहरे की तुलना पर भी छिड़ी जुबानी जंग, विधायक ने कहा-मुझे कोई पद गिफ्ट में नहीं मिला। विधायक का आरोप-चार दशक में बीकानेर का अपेक्षित विकास नहीं हुआ। दूसरी ओर, मेयर अनिल कल्ला के विकास के दावों के बीच बयानबाज़ी तेज, सियासत में वार-पलटवार जारी। बीकानेर की सियासत में मधुमक्खी के डंक की चर्चा है नगर निगम में मेयर की कुर्सी संभालते ही अनिल कल्ला ने कहा कि मैं मधुमक्खी हूं, प्यार से मांगोगे तो शहद दूंगा, वरना काट लूंगा। बयान आया तो सियासी गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गईं अब बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने पलटवार करते हुए कहा कि ये मधुमक्खी पिछले 40 सालों से कई लोगों को काट चुकी है, बीकानेर को भी काट चुकी है। इतना ही नहीं, चेहरे की तुलना से लेकर राजनीतिक संघर्ष और शहर के विकास तक, दोनों तरफ से बयानबाजी तेज हो गई है। आखिर इस जुबानी जंग के पीछे मुद्दा क्या है? देखिए ये खास सियासी रिपोर्ट। बीकानेर नगर निगम में अनिल कल्ला के मेयर पद की जिम्मेदारी संभालने के दौरान दिया गया उनका बयान अब राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है। कल्ला ने अपने अंदाज में कहा था कि प्यार से मांगने पर शहद देंगे, लेकिन छेड़ने पर काटेंगे। बयान को लेकर चर्चाएं चल ही रही थीं कि विधायक जेठानंद व्यास ने जवाब दिया व्यास ने पूर्व मंत्री बीडी कल्ला और मेयर अनिल कल्ला पर निशाना साधते हुए कहा कि यह मधुमक्खी पिछले 40 सालों से लोगों को काट रही है और बीकानेर का भी अपेक्षित विकास नहीं हुआ। सियासी तकरार सिर्फ मधुमक्खी वाले बयान तक सीमित नहीं रही। अनिल कल्ला की ओर से जेठानंद व्यास के साथ तुलना किए जाने पर भी सवाल उठाए गए थे कल्ला ने कहा था कि उनका चेहरा व्यास से बेहतर है और उनकी तुलना किसी ढंग के आदमी से तो करें तो। इस पर विधायक व्यास ने जवाब देते हुए अपनी राजनीतिक यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वे ग्राउंड लेवल से उठकर आए हैं और उन्हें कोई पद उपहार या गिफ्ट में नहीं मिला। वहीं, उन्होंने अनिल कल्ला के पद को उपहार में मिला हुआ बताते हुए तंज किया। विधायक जेठानंद व्यास ने बीकानेर के पिछले चार दशकों के विकास पर भी सवाल खड़े किए हैं उनका आरोप है कि लंबे राजनीतिक कार्यकाल के बावजूद शहर को अपेक्षित विकास नहीं मिला। दूसरी ओर, मेयर अनिल कल्ला पदभार संभालने के बाद शहर के विकास और व्यवस्थाओं में सुधार का दावा कर रहे हैं। यानि एक तरफ पुराने कार्यकालों पर सवाल हैं, तो दूसरी तरफ नए मेयर के सामने अपने दावों को जमीन पर उतारने की चुनौती है। अब जनता के लिए अहम सवाल यह है कि बयानबाजी से आगे बढ़कर सफाई, सड़क, रोशनी और दूसरी नागरिक सुविधाओं में कितना सुधार दिखाई देता है। बीकानेर की सियासत में मधुमक्खी के डंक से शुरू हुई ये जुबानी जंग अब चेहरे की तुलना, राजनीतिक विरासत और शहर के विकास तक पहुंच चुकी है। एक तरफ विधायक जेठानंद व्यास पुराने राजनीतिक कार्यकालों पर सवाल उठा रहे हैं, तो दूसरी तरफ मेयर अनिल कल्ला विकास का भरोसा दे रहे हैं। अब देखना होगा कि ये वार-पलटवार आगे भी जारी रहता है या फिर सियासत के बीच बीकानेर के विकास के मुद्दे पर कोई ठोस तस्वीर सामने आती है.
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा पुलिस ने गैंग कल्चर के महिमामंडन पर डिजिटल अभियान शुरू किया

Panchkula, Haryana:हरियाणा पुलिस ने गैंगस्टरों, गैंग संस्कृति, हथियारों और हिंसा के महिमामंडन के खिलाफ व्यापक और समन्वित अभियान तेज करते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म, संगीत जगत, मीडिया संस्थानों और युवाओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है। अभियान का उद्देश्य आपराधिक जीवनशैली को ‘ग्लैमर’ के रूप में प्रस्तुत करने की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा विशेष रूप से युवाओं को गैंग कल्चर और गन कल्चर के नकारात्मक प्रभाव से बचाना है। एसटीएफ ने शुरू की केंद्रित पहल, संगीत जगत को किया जागरूक हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा इस दिशा में एक केंद्रित पहल के तहत हरियाणवी संगीत जगत के प्रमुख गायकों, गीतकारों एवं निर्माताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलाकारों को गीतों एवं म्यूजिक वीडियो के माध्यम से गैंगस्टरों, हथियारों और हिंसा के महिमामंडन से होने वाले सामाजिक दुष्प्रभावों तथा युवाओं पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया。 एसटीएफ में गठित समर्पित समिति कर रही डिजिटल कंटेंट की निगरानी गैंग, गैंगस्टरों, हथियारों एवं हिंसा का महिमामंडन करने वाले ऑनलाइन कंटेंट की पहचान और समीक्षा के लिए एसटीएफ (हरियाणा) में एक समर्पित समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा गीतों, म्यूजिक वीडियो तथा अन्य डिजिटल सामग्री की लगातार निगरानी एवं समीक्षा की जा रही है। आवश्यकतानुसार संबंधित ऑनलाइन प्लॅटफॉर्म और मध्यस्थों को कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई के लिए नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं。 67 गीत विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हटवाए गए इस पहल के तहत सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 79(3)(b) तथा सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश एवं डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के नियम 3(1)(d) के तहत विभिन्न ऑनलाइन मध्यस्थों को नोटिस जारी किए गए। STF के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप गैंग, हथियारों एवं हिंसा का महिमामंडन करने वाले 67 गीत विभिन्न ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से हटाए जा चुके हैं। इन प्रभावी कार्रवाइयों के बाद इस प्रकार के कंटेंट के निर्माण एवं प्रसार में भी उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम यह अभियान माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा 22 जुलाई 2019 को CWP No. 6213 of 2016, Reet Mohinder Singh बनाम State of Haryana & Others मामले में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। न्यायालय ने पंजाब एवं हरियाणा राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशकों को शराब, नशीले पदार्थों एवं हिंसा का महिमामंडन करने वाले गीतों को सार्वजनिक रूप से, जिसमें लाइव कार्यक्रम भी शामिल हैं, बजाए जाने से रोकने के निर्देश दिए थे。 करीब 200 युवाओं की काउंसलिंग, कट्टरपंथी प्रभाव पर भी प्रहार हरियाणा पुलिस ने केवल कंटेंट हटाने तक सीमित न रहते हुए इसके सामाजिक प्रभावों को कम करने के लिए युवाओं पर भी विशेष ध्यान दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से गैंगस्टर एवं गन कल्चर से प्रभावित करीब 200 युवाओं की पहचान कर STF द्वारा उनकी काउंसलिंग की गई और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया गया। इसी क्रम में आतंकवादी द्वारा युवाओं के कट्टरपंथीकरण एवं उन्हें प्रभावित करने के लिए संचालित/प्रयोग किए जा रहे 12 इंस्टाग्राम अकाउंट्स की पहचान कर उन्हें हटवाया गया। इसके अतिरिक्त गैंगस्टरों, गैंग संस्कृति, हथियारों एवं गन कल्चर का महिमामंडन करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट अन्य राज्यों के साथ साझा किए गए, ताकि ऐसे कंटेंट और प्रोफайл के खिलाफ समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। मीडिया, कंटेंट क्रिएटर्स और आमजन के लिए विस्तृत एडवाइजरी गैंगस्टरों एवं अपराधियों के महिमामंडन को रोकने के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों, कंटेंट क्रिएटर्स तथा आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विस्तृत एडवाइजरी तैयार की गई है। अगस्त 2025 में हरियाणा विधानसभा द्वारा पारित प्रस्ताव के संदर्भ में तैयार इस एडवाइजरी में अपराध एवं आपराधिक तत्वों के प्रचार अथवा महिमामंडन से बचने की स्पष्ट अपील की गई है। स्वीकृत एडवाइजरी को सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, चंडीगढ़ को भेजते हुए राज्य में कार्यरत सभी मीडिया संस्थानों तक इसे प्रसारित करने का अनुरोध किया गया है। साथ ही, आमजन तक इसकी व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए आधिकारिक माध्यमों से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने का भी अनुरोध किया गया है। डीजीपी अजय सिंघल: अपराध का प्रचार नहीं, अपराध के खिलाफ संदेश जरूरी हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता केवल अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि ऐसी मानसिकता और डिजिटल वातावरण पर भी प्रभावी अंकुश लगाना है जो अपराध को आकर्षक या प्रतिष्ठित रूप में प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर और गन कल्चर का महिमामंडन युवाओं को गलत दिशा में प्रभावित कर सकता है और समाज में हिंसा के सामान्यीकरण का कारण बन सकता है। उन्होंने मीडिया संस्थानों, कलाकारों, कंटेंट क्रिएटर्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और आमजन से जिम्मेदारीपूर्वक व्यवहार करने की अपील करते हुए कहा कि अपराधियों को प्रचार नहीं, अपराध के खिलाफ संदेश मिलना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा पुलिस युवाओं को अपराध और कट्टरपंथी प्रभाव से दूर रखने तथा उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास जारी रखेगी।
0
0
Report

दूनी टोंक में दरारों के बीच सीसी रोड, नगरपालिका अधिकारी ने किया निरीक्षण

Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक जी राजस्थान की खबर का असर खबर देख रोड का निरीक्षण करने पहुंचे नगर पालिका अधिकारी एक माह में ही सीसी रोड में आई थी दरारें, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अमरचंद गुंजल ने किया निरीक्षण दूनी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 में दुनजा माताजी झेला से भंवर सिंह के मकान तक हाल ही में बनाई गई थी सीसी रोड में एक माह भी पूरा होने से पहले ही दरारें आने लगी थी अधिशासी अधिकारी अमरचंद गुंजल कनिष्ठ अभियंता भीम सिंह ने निरीक्षण कर सही कराने के दिए निर्देश आम जनता ने जी राजस्थान का जताया आभार
0
0
Report
Advertisement

भाजपा ने पहाड़पुर ग्राम पंचायत पर कब्जा कर प्रमुख-उपप्रमुख पद हासिल किए

Jalpaiguri, West Bengal:বাহুবলি দাদার দাপট ভেঙ্গে বোর্ড দখল করল বিজেপি। পাহাড়পুর গ্রাম পঞ্চায়েতে নতুন করে বোর্ড গঠন। প্রধানের চেয়ারে দীপা রায়, উপপ্রধান চিত্ত রায়। তৃণমূলের সদস্যদের সমর্থন নিয়ে পাহাড়পুর গ্রাম পঞ্চায়েতের দখল নিল বিজেপি। উত্তরের দাপুটে নেতা জলপাইগুড়ির তৃণমূল নেতা কৃষ্ণ দাস বাহুবলি দাদার দাপট ভেঙ্গে চুরমার। একসময় এই গ্রাম পঞ্চায়েত ব কলমে তিনিই চালাতেন বলে অভিযোগ। পালা বদলের পর বিজেপি গ্রাম পঞ্চায়েতের বোর্ড দখল করল। পাহাড়পুর গ্রাম পঞ্চায়েতে মোট ৩০ জন সদস্যের মধ্যে ২৭ জন তৃণমূল কংগ্রেসের, ২ জন বিজেপির এবং ১ জন সিপিএমের সদস্য রয়েছেন। সংখ্যাগরিষ্ঠ তৃণমূলের একাংশ বিজেপিকে সমর্থন করায় নতুন বোর্ড গঠনের পথ খুলে যায় বিজেপির জন্য। এরপরই প্রধান এবং উপপ্রধান—দুই গুরুত্বপূর্ণ পদেই বসেন বিজেপির প্রতিনিধিরা। নতুন বোর্ড গঠনের পর বিজেপি কর্মী-সমর্থকদের মধ্যে উচ্ছ্বাস দেখা যায়। গেরুয়া আবিরে মেতে ওঠেন দলের কর্মী-সমর্থকেরা। শুরু হয় বিজয় উদযাপন। নতুন উপপ্রধান চিত্ত রায়ের বক্তব্য, দল-মত নির্বিশেষে সকলকে সঙ্গে নিয়ে পাহাড়পুর গ্রাম পঞ্চায়েতের উন্নয়নের কাজ এগিয়ে নিয়ে যাওয়া হবে। এলাকার মানুষের সমস্যা সমাধান এবং উন্নয়নমূলক কাজকেই অগ্রাধিকার দেওয়া হবে বলেও জানান তিনি। উল্লেখ্য এই পাহাড়পুর গ্রাম পঞ্চায়েতর প্রধান উপাদান পদত্যাগের পরেই গ্রাম পঞ্চায়েত দপ্তরের রং বদলে গেরুয়াময় হয়ে যায়। অবশেষে বোর্ড গঠন করল বিজেপি। বর্তমানে প্রধান, উপপ্রধান পদে এখনও বিজেপি।
0
0
Report

स्क्रैप से दुर्गा: कालना पूर्वी के कलाकार राजू बाग ने पर्यावरण-मैत्री प्रतिमा बनाई

Mirpur, West Bengal:মাটির নয়, ফেলে দেওয়া লোহার সামগ্রী দিয়ে দুর্গা! ফেলে দেওয়া নানা উপকরণ দিয়েই প্রতিমা গড়লেন কালনার পূর্বস্থলীর শিল্পী রাজু বাগ। শিল্পীর হাতের ছোঁয়ায় জীবন্ত হয়ে উঠল লোহাভাঙ্গা। মাটির বদলে রকমারি উপকরণ দিয়ে প্রতিমা গড়ার প্রচলন নতুন নয়। বেশ কয়েক বছর আগে থেকেই নানা ধরনের জিনিস দিয়ে প্রতিমা গড়া হচ্ছে। তবে কালনার পূর্বস্থলীর শিল্পী রাজুর ভাবনাটা ছিল অন্য রকম। পুনর্ব্যবহারযোগ্য জঞ্জাল দিয়ে প্রতিমা বানিয়ে মূলত পরিবেশবান্ধব বার্তা দিতে চেয়েছেন তিনি। আগাগোড়া ফেলে দেওয়া উপকরণ দিয়ে তৈরি হয়েছে এই দুর্গা প্রতিমা। মাটি, খড় কিংবা চটের বদলে ব্যবহার করা হয়েছে ফেলে দেওয়া নাট-বল্টু, জিআই তার, মরচে ধরা পেরেক, কাঠের টুকরো, ব্লেড, লোহার জালি প্রভৃতি। পূর্ব বর্ধমানের কালনার পূর্বস্থললী ১ নম্বর ব্লকের বড়কোবলা এলাকার শিল্পী রাজু। তাঁর এই অভিনব দুর্গা প্রতিমা আকারেও বিশেষ বড় নয়। কিন্তু তাতে কী? মাত্র ছোটো উচ্চতার ১০০ পিস দুর্গা প্রতিমা গুলি এ বার কলকাতা, হায়দ্রাবাদ ঝাড়খন্ড এ। থিমনির্ভর শিল্পকর্মও তৈরি করেছেন ফেলে দেওয়া উপকরণ দিয়ে। রাজুর পাশে দাঁড়িয়েছেন এলাকার একঝাঁক তরুণ। পড়াশোনার পাশাপাশি এই কাজ শিখে তাঁরা যেমন দিব্যি হাতখরচ জোগাড় করে ফেলছেন, তেমনই দেখছেন স্বনির্ভর হওয়ার স্বপ্নও। রাজুর কথায়, ‘‘এই উদ্যোগের মাধ্যমে আমি সমাজকে বার্তা দিতে চাই যে, পরিবেশবান্ধব চিন্তা থাকলে পুনর্ব্যবহারযোগ্য উপকরণ দিয়েও অনন্য শিল্প সৃষ্টি সম্ভব। এটাই আজকের দিনে সবচেয়ে প্রয়োজন।’’
0
0
Report

मेरठ: परतापुर मुठभेड़ के बाद लुटेरा गिरफ्तार, कुंडल और असलहा बरामद

मेरठ: परतापुर में मुठभेड़ के बाद लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, लूटे हुए कुंडल बरामद मेरठ। थाना परतापुर पुलिस ने बीती रात चेकिंग के दौरान लूट और स्नैचिंग में शामिल एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा और लूटे हुए सोने के कुंडल बरामद हुए हैं। एसएसपी मेरठ के आदेश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी नगर और सीओ ब्रह्मपुरी के पर्यवेक्षण में परतापुर पुलिस 8/9 अक्टूबर की रात ग्राम काशी-दयाल मार्ग से गगोल रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पैदल आ रहे एक संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया तो वह पीछे मुड़कर भागने लगा। पीछा करने पर खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान कपिल पुत्र मोहनलाल निवासी प्रहलाद नगर, थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ उम्र 33 वर्ष के रूप में हुई है। उसे पुलिस अभिरक्षा में पीएल शर्मा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तलाशी में उसके पास से 01 अवैध तमंचा .315 बोर, 01 जिंदा कारतूस, 01 खोखा कारतूस और 02 पीली धातु के कुंडल बरामद किए गए। पूछताछ में कपिल ने बताया कि ये कुंडल उसने 5 अक्टूबर 2026 को हापुड़ अड्डे के पास एक महिला से छीने थे। इस संबंध में थाना नौचंदी पर मुकदमा संख्या 298/2026 धारा 304(2) बीएनएस दर्ज है। पुलिस पर फायरिंग और अवैध शस्त्र बरामदगी को लेकर थाना परतापुर पर अलग से मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट संग्राम सिंह सीओ
0
0
Report
Advertisement

कानिंग में नव बीजेपी समर्थकों के हमले से टीएमसी के पूर्व पंचायत सदस्य घायल

Baruipur, West Bengal:নব্য বিজেপি কর্মী সমর্থকদের হাতে আক্রান্ত তৃণমূলের প্রাক্তন পঞ্চয়েত সদস্য বলে অভিযোগ ক্যানিং - অভিযোগ নব্য বিজেপি কর্মী সমর্থকদের হাতে আক্রান্ত হলেন তৃণমূলের প্রাক্তন পঞ্চায়েত সদস্য। ঘটনার ঘিরে চাঞ্চল্য ছড়িয়ে পড়ে এলাকায়। ঘটনাটি ঘটেছে ক্যানিং থানার অন্তর্গত তালদি রেলগেট এলাকায়। ঘটনায় গুরুতর জখম হয়েছেন তালদি পঞ্চায়েতের প্রাক্তন তৃণমূল পঞ্চায়েত সদস্য সফিক আলম শেখ। স্থানীয় সুত্রে জানা গিয়েছে, প্রাক্তন পঞ্চায়েত সদস্যের তালদি রেলগেট সংলগ্ন একটি সাইকেল দোকান রয়েছে। এদিন সাইকেল দোকানে তিনি বসেছিলেন। অভিযোগ সেই সময় জনাকয়েক নব্য বিজেপি কর্মী সমর্থক সাইকেল দোকানে চড়াও হয়। প্রাক্তন পঞ্চায়েত সদস্যকে আচমকা মাটিতে বেধড়ক মারধর করা হয় বলে অভিযোগ। ঘটনায় রক্তাক্ত অবস্থায় লুটিয়ে পড়লে নব্য বিজেপি কর্মী সমর্থকরা চলে যায়। স্থানীয়রা রক্তাক্ত অবস্থায় আক্রান্তকে উদ্ধার করেন। চিকিৎসার জন্য ক্যানিং মহকুমা হাসপাতালে নিয়ে যায়। তদন্তে ক্যানিং থানার পুলিশ।
0
0
Report

हुड्डा का पलटवार: पंजाब में वोट मांगते हुए हरियाणा के हिस्से का पानी नहीं मांग रहे

Kaithal, Haryana:मुख्यमंत्री सैनी पंजाब में वोट मांग रहे, लेकिन हरियाणा के हिस्से का पानी नहीं मांग रहे : हुड्डा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार पंजाब राज्य में वोट मांगने तो जा रहे हैं, लेकिन वहां हरियाणा के हिस्से का जरूरी सिंचाई पानी नहीं मांग रहे। आज के हालात इस बात की मांग कर रहे हैं कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अब 'आरपार की लड़ाई' का समय आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को नेशनल हाईवे स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन परिसर में कलायत से कांग्रेस विधायक विकास सहारण द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में हरियाणा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए कांग्रेस विधायक व पार्टी पदाधिकारी भी शामिल हुए। विधायक विकास सहारण ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व अन्य सभी वरिष्ठ मेहमानों का जोरदार स्वागत किया। सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़ देखकर पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने विधायक विकास सहारण की पीठ थपथपाई। हुड्डा ने विश्वास दिलाया कि विकास सहारण के प्रयासों से कलायत में विश्वविद्यालय खुलवाने का सपना जल्द पूरा होगा, क्योंकि युवाओं को रोजगार और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए शिक्षा के बड़े संस्थान होना बेहद जरूरी है। मौजूदा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए हुड्डा ने कहा कि कौशल रोजगार निगम के नाम पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कौशल कर्मियों को न तो काम के अनुसार पूरा वेतन मिल रहा है, और न ही सेवा पूरी होने पर पेंशन या अन्य नियमित कर्मचारियों जैसे लाभ मिल रहे हैं। हरियाणा में करीब पांच हजार सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं। जिन युवाओं को कांग्रेस सरकार ने डीएसपी स्तर की नौकरियां दी थीं, Elles उन्हें भाजपा सरकार ने दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर कर दिया है। कांग्रेस राज में फसलों की सीधी खरीद होती थी, की सरकार किसानों को फसल बेचने में भी परेशान कर रही है। राज्य में आज अपराध का ग्राफ इस कदर बढ़ चुका है कि 60 से अधिक आपराधिक गैंग सक्रिय हैं, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में साढ़े 4 लाख गरीब परिवारों को 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट दिए गए थे, जबकि वर्तमान सरकार ने गरीबों को ऐसी कोई भी सुविधा देना तो दूर, इसके बारे में सोचा तक नहीं। किसान, जवान, युवा और समाज का हर वर्ग आज اپنی सुनवाई के लिए भटक रहा है। उन्होंने कहा कि सांसद दीपेंद्र हुडा सांसद जयप्रकाश और अन्य नेता राहुल गांधी की अगुवाई में जनता की आवाज को लगातार बुलंद कर रहे हैं। सरकार के दबाव या दमन से कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं है। संबोधन भूपेंद्र सिंह हुड्डा पूर्व मुख्यमंत्री एवं अन्य नेताओं का
0
0
Report

खाटूश्यामजी के पार्क बदहाल, लाखों बजट के बावजूद सुविधाएं गायब

Sikar, Rajasthan:खाटूश्यामजी में पार्कों की हालत बदहाल सुविधाएं नहीं लेकिन लिया जा रहा है शुल्क एंकर सीकर जिले की विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए सार्वजनिक पार्क इन दिनों खुद अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। बाबा श्याम के दर्शनों के लिए हर दिन देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के लिए बनाए गए ये पार्क अब सुविधाओं के अभाव में उपेक्षा का शिकार हैं। मातृछाया क्षेत्र और मोदी चौक स्थित पार्कों में चारों तरफ बिखरा कचरा, टूटी कुर्सियां, खराब पड़े फव्वारे और कसरत के टूटे उपकरण नगरपालिका के दावों की पोल खोल रहे हैं। आखिर लाखों—के बजट के बाद भी व्यवस्थाएं बेहाल क्यों हैं? देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट... वीओ 1 बाबा श्याम की पावन नगरी खाटूश्याम जी में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के सुकून के लिए विकसित किए गए पार्क अब खुद समस्याओं का केंद्र बन चुके हैं। खाटू श्याम जी के सार्वजनिक पार्कों में चारों ओर अव्यवस्थाओं का आलम है। जिन पार्कों में लोगों के स्वास्थ्य और मनोरंजन के लिए झूले और जिम उपकरण लगाए गए थे, वे अब टूटकर अनुपयोगी हो चुके हैं। बैठने के लिए लगाई गई कुर्सियां क्षतिग्रस्त हैं, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यही नहीं, पार्कों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगाए गए पानी के फव्वारे भी लंबे समय से बंद पड़े हैं और कचरे से पटे पड़े हैं। नहीं, पार्क में पेड़ पौधों की सार संभाल की जा रही है तो न ही लोन विकसित किया गया है पार्क बदहाली की हालत में है बाइट - प्रहलाद राय शर्मा (स्थानीय ग्रामीण, लाल धारीदार शर्ट) बाइट - रमेश कुमार तिवाड़ी (स्थानीय ग्रामीण सफेद शर्ट पहने हुए) वीओ 2 अव्यवस्थाओं का यह आलम सिर्फ दिन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सूरज ढलते ही पार्कों में घुप्प अंधेरा छा जाता है। पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था न होने के कारण शाम के वक्त यहां आने वाले परिवारों और बच्चों को भारी असुरक्षा का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि रात होते ही इन अंधेरे पार्कों में असामाजिक तत्वों का भी जमावड़ा लग जाता है। आस्था की इस नगरी में ऐसी गतिविधियों से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि पार्क में किसी तरीके की कोई व्यवस्था नहीं है। रखरखाव करने वाली संस्थान इसमें लापरवाह बनी भी हैइसके अलावा, स्वच्छता के नाम पर हो रही शुल्क वसूली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। नगरपालिका द्वारा अनुबंधित संस्था के माध्यम से शौचालय और स्नान के नाम पर 20 से 30 रुपए तक वसूले जा रहे हैं। आम दिनों में श्रद्धालुओं की जेब क्यों काटी जा रही है? और अगर शुल्क लिया जा रहा है, तो वैसी सुविधाएं धरातल पर क्यों नजर नहीं आ रही हैं? वहीं शुल्क वसूलने के मामले में मिथिला सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन इस सुपरवाइजर का कहना है कि ये पेड सर्विस है और उसी नियम के तहत शुल्क लिया जा रहा है। बाइट - संजीव (सुपरवाइजर, मिथिला सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन, ब्राउन टी-शर्ट) वीओ 3 खाटूश्यामजी में लाखों रुपए की लागत से सार्वजनिक पार्कों का निर्माण कराया गया था। लेकिन समय पर रखरखाव न होने से सरकारी धन का भारी दुरुपयोग होता दिख रहा है। नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारीयों का कहना है कि पार्कों के रखरखाव निजी संस्था को दिया वह या उन्हीं की जिम्मेदारी है। पार्क में स्थित शौचालय में में लिए जा रहे शुल्क के बारे में नगर पालिका के निरीक्षक वीरेंद्र चंदेलिया का कहना है के दिल्ली की फर्म को ठेका दिया वह और शुल्क निर्धारित किया गया है. बाइट - विरेन्द्र सिंह चंदेलिया (स्वास्थ्य निरीक्षक, नगरपालिका) वीओ 4 वहीं नवनिर्वचित पालिक अध्यक्ष विनीता पूनिया ने बताया कि हाल ही में उन्होंने पदभार ग्रहण किया है।सारी व्यवस्थाओं को जल्दी दुरुस्त किया जाएगा. बाइट - विनीता पूनिया (नवनिर्वाचित अध्यक्ष, नगरपालिका खाटूश्यामजी) वीओ 5 लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र खाटूश्यामजी में पार्कों और सार्वजनिक सुविधाओं के बदतर हालात प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही साफ नजर आती है। तो वहीं नहाने धोने के अलावा अन्य सुविधाओं का शुल्क भी एक बड़े सवाल खड़ा करता है कि आखिर खाटू श्यामजी में आने वाले शाम भक्तों को क्या प्रशासन निःशुल्क सुविधा मुहैया नहीं करा सकता? अब देखना यह होगा कि खाटू श्यामजी नगरपालिका प्रशासन कब बदहाल पार्कों की सुध लेकर इनकी सूरत बदलने का प्रयास करेगी या श्याम भक्तों और स्थानीय लोगों को यूं ही बदहाली के बीच मजबूर होना पड़ेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top