450331
बुरहानपुर में मानसिक रूप से कमजोर युवक ने खेत में ली खुद की जान
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर जिले के धूलकोट थाना क्षेत्र के ग्राम कमलखेड़ा में रात को 19 वर्षीय यूवक ने खेत में खुद की जान ले ली। सोमवार सुबह परिजनों ने शव को देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। परिजनों के अनुसार, युवक मानसिक रूप से कमजोर था और अक्सर खुद की जान लेने की धमकी देता था। वह कई बार घर से भाग जाता था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धानापुर में जहरीले सांप के काटने से एक तीन वर्षीय बालक की मौत
Dhanapur, Uttar Pradesh:चंदौली जिले के धानापुर कस्बे में जहरीले सांप के काटने से एक तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पवन सेठ के बेटे रघुनाथ सेठ के रूप में हुई है। इस घटना से परिजनों में गहरा सदमा है। मंगलवार रात करीब 9 बजे बालक रघुनाथ अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान बगल में रखे करकट में छिपे एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसते ही बालक अचेत हो गया और देखते ही देखते विष पूरे शरीर में फैल गया। परिजनों को पहले किसी विषैले जंतु के काटने की आशंका हुई। बाद में सीसीटीवी फुटेज देखने पर सांप के डंक मारने की पुष्टि हुई। परिजन तत्काल बालक को लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन बालक को सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से मां अनामिका सेठ, दादा श्यामनारायण सेठ और बड़े पापा विष्णु सेठ सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की एक बड़ी बहन कुहू, जिसकी उम्र लगभग 6 वर्ष है, वह भी इस घटना से सदमे में है। मृतक के बड़े पापा विष्णु सेठ ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे सांप के काटने से उनके भतीजे की मौत हो गई थी। बुधवार सुबह नरौली गंगा घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। घटना की रात ही सपेरे को बुलाकर सांप को पकड़ा गया और उसे कहीं दूर जंगल में छोड़ दिया गया।0
0
Report
नर्सिंग कर्मियों के लिए वर्दी भत्ता 4500 रुपये, 3 साल में लागू
Noida, Uttar Pradesh:नर्सिंग कर्मियों का वर्दी भत्ता बढ़ा, अब मिलेंगे 4500 रुपये, अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग कर्मियों का वर्दी भत्ता 2500 रुपये से बढ़ाकर 4500 रुपये कर दिया गया है। यह भत्ता अब तीन साल में ही मिलेगा। पहले पांच साल में मिलता था। इस फैसले से विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई करने वाले नर्सिंग छात्रों को भी मिलेगा। वेतन समिति 2016 के सातवें प्रतिवेदन के जरिये वर्दी भत्ता बढ़ाया गया है। फैसले से प्रदेश के करीब 15 हजार नर्सिंग कर्मियों को सीधा फायदा मिलेगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत कार्यरत नर्सिंग कर्मी लंबे समय से इस भत्ते की मांग कर रहे हैं। हालांकि, केजीएमयू, संजय गांधी पीजीआई सहित चिकित्सा संस्थानों में यह भत्ता मिल रहा है। वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने वर्दी भत्ता स्वीकृत करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। वर्दी धुलाई भत्ता भी 100 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है。0
0
Report
अबूझमाड़ के मसपुर बालक आश्रम में शौचालय नहीं, बच्चे जंगल जाने को मजबूर
Narayanpur, Jharkhand:अबूझमाड़ के मसपुर बालक आश्रम में शौचालय नहीं, बारिश में जंगल जाने को मजबूर बच्चे; सांप-बिच्छू का खतरा एंकर - नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र स्थित मसपुर बालक आश्रम शाला में शौचालय की समुचित सुविधा नहीं होने से छात्र बारिश के मौसम में भी खुले में शौच के लिए जंगल जाने को मजबूर हैं। इससे बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि जंगल में सांप, बिच्छू और अन्य जंगली जीवों का खतरा लगातार बना रहता है। जानकारी के अनुसार, आश्रम परिसर में नया शौचालय भवन तो बनाया गया है, लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शौचालय अभी तक उपयोग के योग्य नहीं है। भवन में ताला लगा हुआ है और सेप्टिक टैंक में बारिश का पानी भर जाने के कारण इसका उपयोग नहीं किया जा सकता। वहीं शौचालय के भीतर का कार्य भी अधूरा बताया जा रहा है। आश्रम में रहने वाले बच्चों ने बताया कि शौचालय बंद होने के कारण उन्हें रोजाना जंगल जाना पड़ता है। बरसात के दौरान जंगल में सांप-बिच्छू और अन्य जहरीले जीवों का डर बना रहता है, जिससे वे भय के माहौल में अपनी दिनचर्या पूरी करने को मजबूर हैं। आश्रम के चपरासी तथा ग्राम सरपंच ने भी स्वीकार किया कि शौचालय का निर्माण कराया गया है, लेकिन गुणवत्ताहीन निर्माण और अधूरे कार्य के कारण इसका उपयोग संभव नहीं हो पा रहा है। उनका कहना है कि ठेकेदार ने शौचालय में ताला लगा रखा है और बारिश के कारण टैंक में पानी भर गया है। उन्होंने प्रशासन से गुणवत्तापूर्ण शौचालय निर्माण कर जल्द व्यवस्था बहाल करने की मांग की है, ताकि बच्चों को जंगल जाने की मजबूरी से राहत मिल सके। इस संबंध में अपर कलेक्टर वीरेंद्र बहादुर पंचभाई ने कहा कि शौचालय निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टैंक की समस्या का समाधान कर आवश्यक व्यवस्थाएं जल्द पूरी कराई जाएंगी, ताकि बच्चों को शौचालय की सुविधा उपलब्ध हो सके। बारिश के मौसम में आदिवासी अंचल के छात्र यदि मूलभूत सुविधा के अभाव में खुले में शौच के लिए जंगल जाने को विवश हैं, तो यह बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य दोनों के लिए चिंता का विषय है। अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक निर्माण कार्य पूरा कर बच्चों को सुरक्षित और उपयोगी शौचालय उपलब्ध करा पाता है। बाइट 01 बच्चे बाइट 02 चपरासी बाइट 03 सरपंच सन्नू राम बाइट 04 वीरेंद्र बहादुर पंचभाई, अपर कलेक्टर0
0
Report
Advertisement
भाजपा बूथ सम्मेलन आज: सभी मंत्री और पदाधिकारी क्षेत्रवार भाग लेंगे
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ भाजपा का विधानसभा क्षेत्रों में बूथ सम्मेलन आज. बूथ जीता-चुनाव जीता और मेरा बूथ सबसे मजबूत थीम पर कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सीतापुर की लहरपुर विधानसभा में रहेंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बरेली शहर विधानसभा में रहेंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शाहजहांपुर की जलालाबाद विधानसभा में रहेंगे बीजेपी प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह वाराणसी की दक्षिण व कैंट विधानसभा में रहेंगे बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठनात्मक संबोधन करेंगे मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, सांसद, विधायक को भी जिम्मेदारी MLC, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों में शामिल होंगे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ की मोहनलालगंज विधानसभा में रहेंगे मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी बुलन्दशहर की शिकारपुर विधानसभा में रहेंगे मंत्री एके शर्मा लखनऊ महानगर मध्य विधानसभा में रहेंगे मंत्री दारा सिंह चौहान मऊ की मधुबन विधानसभा में रहेंगे मंत्री जेपीएस राठौर मथुरा की गोवर्धन विधानसभा में रहेंगे मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालू‘ गाजीपुर की जमनियां विधानसभा में रहेंगे मंत्री हंसराज विश्वकर्मा सोनभद्र की दुद्धी विधानसभा में रहेंगे मंत्री दानिश अंसारी आजमगढ़ की मुबारकपुर विधानसभा में रहेंगे0
0
Report
हमीरपुर में ओवरलोड के खिलाफ चेकिंग अभियान, 11 चालान की गोरद कार्रवाई
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर – ओवरलोड के खिलाफ संयुक्त टीम ने चलाया चेकिंग अभियान, अभियaन के दौरान 11 वाहनों के किये गए ऑनलाइन चालान, ओवरलोड के साथ ही वाहनों के अन्य प्रपत्रों की गई जाँच, प्रशासन की कार्रवाई से ट्रक संचालकों में मचा हड़कंप, संयुक्त टीम में एआरटीओ एसडीएम सदर सहित कोतवाली पुलिस शामिल रही, जिला मुख्यालय के बेतवा पुल के पास अभियान चला कर की गई कार्रवाई।0
0
Report
संभल में सपाइयों के विरोध के बीच हिरासत, और नारेबाजी; पुलिस ने खदेड़ा
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में संभल में धरना प्रदर्शन के दौरान सपाइयों की पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक नारेवाजी.. पुलिस ने आपत्तिजनक नारेवाजी करने पर सपाइयों को खदेड़ा.. आपत्तिजनक नारेवाजी के आरोप में पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष असगर अली को हिरासत में लिया.. सपा जिला अध्यक्ष को हिरासत में लिए जाने पर सपाइयों की पुलिस से नोक झोंक ... संभल सदर कोतवाली इलाके के चंदौसी चौराहे का देर रात का मामला । बाइट असग़र अली, सपा जिलाध्यक्ष संभल0
0
Report
Advertisement
बांकीपुर उप चुनाव में शैलेंद्र का बड़ा दावा, विकास कार्य जनता समझ रही है
Patna, Bihar:बाकीपुर उप चुनाव में बड़ी जीत का दावा किया है। इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि इस बार की जीत पूर्व की जीत से बड़ी होगी क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बांकीपुर के विकास में जो काम किया है उसे जनता देख और समझ रही है। वही भूमिहारों में नाराजगी के सवाल पर जवाब देते हुए इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि ऐसी कहीं कोई नाराजगी नहीं है, भूमिहारों को उचित मान सम्मान एनडीए सरकार में मिल रहा है यह विपक्ष द्वारा फैलाया गया एक भ्रम है।0
0
Report
कुशीनगर में गंडक नहर में महिला ने लगाई छलांग, ग्रामीणों ने बचाई जान
Kushinagar, Uttar Pradesh:BREAKING कुशीनगर - बड़ी गंडक नहर में महिला ने लगाई छलांग - पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने गंडक नहर में लगाई छलांग - ग्रामीणों ने तुरंत नहर में कूदकर महिला को सुरक्षित महिला को बाहर निकाला - ग्रामीणों की सूझबूझ से महिला की बची जान - महिला को उपचार के लिए नजदीकी सीएचसी में कराया गया भर्ती - विशनपुरा थाना क्षेत्र के मटिया माफी लाला टोला का मामला।0
0
Report
केवटी छतवन में 2.5 लाख लूट के बाद युवक की चाकू से हत्या, पुलिस जाँच में जुटी
Darbhanga, Bihar:Slug-दरभंगा में 2.5 लाख की लूट के विरोध में युवक की चाकू गोदकर हत्या हो गई. हत्या के बाद आरोपी पैसा लेकर फरार हो गए. 21 वर्षीय मो. रेहान को डॉक्टर ने मृत घोषित किया. हार्डवेयर दुकान से मालिक को पैसे पहुंचाने के लिए जा रहा था. घटना केवटी थाना के छतवन में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी. केवटी थाना क्षेत्र के छतवन गांव में लूट के दौरान 21 वर्षीय मो. रेहान की चाकू गोदकर हत्या की गई. रेहान हार्डवेयर दुकान की बिक्री के करीब ढाई लाख रुपये अपने मालिक को देने जा रहा था. रास्ते में पहले से घात लगाये बदमाशों ने उसकी बाइक रोककर चाकू से हमला किया, रुपये लूटे और फरार हो गए. गंभीर हालत में उसे केवटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया. चार दिन पहले भी इसी इलाके में बड़ी डकैती हुई थी, जिससे लोगों में दहशत और पुलिस के प्रति नाराजगी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल. परिजनों ने कहा छतवन में नशेड़ियों का अड्डा है. एसएसपी से जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद.0
0
Report
Advertisement
पटना: सरकारी स्कूलों में फॉर्मल ड्रेस अनिवार्य, टी-शर्ट-जींस पर रोक; डांस-डीजे पर पाबंदी
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग सरकारी स्कूलों में अब फॉर्मल ड्रेस अनिवार्य कर दिया गया है.... टी-शर्ट और जींस पहनकर आने पर रोक वाला आदेश नहीं मानने पर होगी विभागीय कार्रवाई... सभी शिक्षक और कर्मियों को निर्देश जारी कर दिया गया है... स्कूल की गरिमा बनाए रखने पर जोर दिया जाए.... डांस, डीजे और फूहड़ गतिविधियों पर भी रोक शिक्षण अवधि में अनुशासन का सख्त पालन करने का आदेश ....0
0
Report
बेगूसराय में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, आरोपी फरार
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में दहेज के लिए एक विवाहिता की कथित हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बताते चले बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूजाभर्रा गांव में दहेज प्रताड़ना का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रानी देवी के रूप में हुई है, जिनकी शादी करीब दो वर्ष पहले रोहित कुमार से हुई थी। मृतका की मां का आरोप है कि शादी के समय सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया गया था, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति और ससुराल वाले मोटरसाइकिल और दो लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर रानी के साथ लगातार मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। परिजनों के अनुसार, प्रताड़ना से परेशान होकर रानी एक बार मायके आ गई थी। इसके बाद पंचायत हुई, जिसमें ससुराल पक्ष ने दोबारा दहेज नहीं मांगने और प्रताड़ित नहीं करने का आश्वासन दिया था। लेकिन कुछ समय बाद फिर से कथित रूप से दहेज की मांग और मारपीट शुरू हो गई। मायके पक्ष का आरोप है कि बीती रात भी दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर विवाद हुआ और विरोध करने पर पति, सास, ननद तथा अन्य ससुराल वालों ने मिलकर रानी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है。0
0
Report
ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशे की रोकथाम: शिक्षा और अनुशासन से सपने सच
Begun, Rajasthan:#कपासन, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के फ्लैगशिप कार्यक्रम 'ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे' के तहत घीसूलाल कोठारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश संतोष कुमार बैरवा ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, ड्रग्स माफिया के तरीकों और एनडीपीएस एक्ट के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए नशीले पदार्थों से दूर रहने का आह्वान किया। शिविर में विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने सपनों को साकार करने का संदेश दिया गया तथा सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।0
0
Report
Advertisement
क्या मौतों के बाद जागेगा प्रशासन? गोपाला में सड़क पर बह रहा नालियों का गंदा पानी, ग्रामीणों का प्रदर
Bishunpur Gabarua, Uttar Pradesh:सिसवा विकासखंड के गोपाला गांव में मुख्य सड़क पर आकाश जायसवाल के घर के सामने दोनों नालियों का गंदा पानी लगातार सड़क पर बह रहा है। बरसात के चलते सड़क पर जलभराव और कीचड़ से लोगों का आवागमन कठिन हो गया है। वहीं सड़क पर फैले गंदे पानी से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि इसी स्थान से कुछ दूरी पर भागवत जायसवाल के मकान के पास 10 जनवरी 2025 की शाम सड़क पर फैले पानी के किनारे से गुजर रहे सीताराम उर्फ मोछू साहनी को एक बाइक ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल मोछू साहनी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अगले दिन ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगाया था। उस समय प्रशासन ने समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि इसके बाद भी इस मार्ग पर कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्तमान में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलने के बावजूद गांव की सफाई व्यवस्था बदहाल है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे दुर्घटनाओं और संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है। कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बुधवार को आकाश जायसवाल, राजेंद्र, रामनरेश, जवाहिर पाल, पप्पू सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नालियों की सफाई और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि क्या प्रशासन किसी और हादसे या मौत के बाद ही जागेगा?0
0
Report
योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर दो दिवसीय दौरा: 995 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
Gorakhpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंच रहे हैं। पहले दिन मुख्यमंत्री भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में शामिल होकर संगठन को मजबूती का मंत्र देंगे। वहीं दूसरे दिन मुख्यमंत्री करीब 995 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। सिक्सलेन फ्लाईओवर समेत चार बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और दस नई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन, गौ सेवा और जनता दर्शन का भी कार्यक्रम तय है। दौरे की शुरुआत भाजपा संगठन के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन से होगी। शहर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के बूथ अध्यक्षों के इस सम्मेलन का आयोजन योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में पूर्वाह्न 10 बजे से किया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में गोरखपुर शहर और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कुल 892 बूथ अध्यक्ष भाग लेंगे। आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन की मजबूती को लेकर मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे, जहां विधि-विधान से गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री मंदिर परिसर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। गुरुवार की सुबह मुख्यमंत्री मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद गौ सेवा करेंगे और फिर जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे। अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी देंगे। दौरे का सबसे अहम कार्यक्रम गुरुवार को होगा, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर को 995 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 813.52 करोड़ रुपये लागत की चार परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 181.77 करोड़ रुपये की दस नई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री सिक्सलेन फ्लाईओवर सहित महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद सिक्सलेन फ्लाईओवर के समीप आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इन परियोजनाओं के पूरा होने से शहर की यातायात व्यवस्था मजबूत होगी, जाम से राहत मिलेगी और गोरखपुर के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भाजपा संगठन ने भी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन और जनसभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब पूरे पूर्वांचल की निगाहें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस दो दिवसीय दौरे और विकास योजनाओं की सौगात पर टिकी हैं। दो दिवसीय दौरे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां संगठन को चुनावी मजबूती का संदेश देंगे, वहीं लगभग एक हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के जरिए गोरखपुर के विकास को नई रफ्तार भी देंगे।0
0
Report
दिल्ली में बारिश से जलभराव, उमस भरे दिनों के बाद राहत का मौसम
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में बीते कई दिनों से भीषण गर्मी पर रही थी उमस से लोगों का बुरा हाल था, लोगों के घर के कूलर, पंखे भीषण गर्मी की वजह से काम करना बंद कर दिया था. लेकिन दिल्ली में 20 जुलाई की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया; सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे और रिमझिम बारिश हो रही थी जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिला है. तो वहीं आज मंगलवार को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है, आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है जिससे मौसम सुहाना हो गया है और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है. वही बारिश की वजह से अब दिल्ली के कई इलाकों में जल भराव की भी समस्या देखी जा रही है. दिल्ली में बीते दो दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश के कारण अब जलभराव की समस्या कई इलाकों में देखने को मिल रहा है. इसी करी में दिल्ली के बदरपुर विधानसभा क्षेत्र के बदरपुर बॉर्डर मेट्रो स्टेशन के मुख्य मार्ग पर 2 से 3 फीट पानी सड़क पर जमा होने की वजह से आवा-जाही करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. राहगीर नीरज कुमार बताते हैं कि जब भी थोड़ी सी बारिश दिल्ली में होती है बदरपुर मेट्रो स्टेशन के नीचे सड़क पर जल भराव हो जाता है जिसके वजह से हम लोगों को यहाँ से गुजरने में काफी डिकटों का सामना करना पड़ता है क्योंकि पानी ज्यादा होने की वजह से कई बार हम लोगों की गाड़ी भी बंद हो जाती है इसका ध्यान नहीं दिया जाता जिससे लोगों को समस्याएं आ रही है. वहीं रिक्शा चालक संतोष बताते हैं कि सुबह से ही यहाँ पर पानी भरा हुआ है जो रात में बारिश हुई थी उसके वजह से यहाँ पर जल भराव हो गया है पानी निकालने के लिए अभी कोई भी पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी यहाँ नहीं पहुंचे हैं जिसके वजह से हम रिक्शा चालकों का कई बार आज सुबह से रिक्शा खराब हो गया है तो कई लोग पानी में गिरकर चोटिल भी हुए हैं. वहीं अन्य रिक्शा चालक अनिल सहनी बताते हैं कि शाम होने को है लेकिन सुबह का जो जल भराव है वह अभी तक काम नहीं हुआ अभी भी पानी दो से तीन फिट भरा हुआ है जिसके वजह से आने-जाने वाले लोगों को काफी समस्याएं आ रही है वहीं मेट्रो पकड़ने के लिए जो लोग आ रहे हैं उन्हें भी दिक्कतें हो रही है उनके जूते और कपड़े भी खराब हो रहे हैं जब भी बारिश होता है यहाँ पर जल भराव की समस्या देखी जाती है. वहीं राहुल बताते हैं कि मेट्रो स्टेशन के नीचे सड़क पर इस तरह का जल भराव होना लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है क्योंकि आने जाने वाले लोगों के लिए जो बदरपुर की तरफ आ रहे हैं फरीदाबाद से उन्हें काफी दिक्कतें हो रही है; सड़क पर जल भराव है बीच-बीच में गड्ढे हैं जिसके वजह से लोगों को दिक्कतें हो रही है. बाइट : राहुल, अनिल, संतोष, नीरज ( राहगीरों की) walkthrough वहीं हम आपको बता दें मौसम विभाग के द्वारा या अनुमान लगाया गया था कि राजधानी दिल्ली में 20 जुलाई से बारिश होगा अनुमान के अनुसार ठीक 20 जुलाई से बारिश हो रहा है वहीं दिल्ली सरकार के द्वारा यह दावा किया गया था कि इस बार की मानसून में कहीं भी जल भराव नहीं होगा उसकी पूरी तैयारी कर ली गई है लेकिन दिल्ली में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने ही दिल्ली के सड़कों पर जल भराव की समस्या पैदा कर दी है जो उन दावों की पोल खोल रही है.0
0
Report
Advertisement
