बुरहानपुर में काम न होने पर कांग्रेसी पार्षदों का धरना
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर नगर निगम में मंगलवार को कांग्रेसी पार्षदों ने वार्ड में काम न होने के विरोध में निगम परिसर में फर्श पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान नगर निगम की बदहाली पर नारेबाजी की गई। आयुक्त ने पुलिस बुलाने की बात कही जिसके बाद मामला और तूल पकड़ गया। करीब 1 घंटे तक पार्षद नारेबाजी करते रहे। कांग्रेस नेता अजय रघुवंशी के हस्तक्षेप के बाद आयुक्त ने दोबारा आकर पार्षदों की समस्याएं सुनीं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
