450331
बुरहानपुर में खकनार में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
Ambada Ryt, Madhya Pradesh:बुरहानपुर जिले के खकनार विकासखंड में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ उत्कर्ष विद्यालय में हुआ। नेपानगर विधानसभा की विधायक सुश्री मंजू दादू और ज़िला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को ने शुभकामनाएं दीं और ग्राम के अंतिम तबके तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। ब्लॉक समन्वयक अमजद खान ने कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्रामीण इलाकों में चरणबद्ध स्ट्रीट लाइटिंग से रात की सुरक्षा बढ़ेगी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत अब ग्रामीण क्षेत्रों में चरणबद्ध रूप से स्ट्रीट लाइट और रोड लाइट लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। पंचायती राज विभाग ने प्रदेश के सभी जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला परिषदों के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पंचायती राज को नोडल अधिकारी बनाया गया है। योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत के ग्रामीण एवं आबादी क्षेत्रों, बाजारों, मुख्य मार्गों, आंतरिक मार्गों और अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर चरणबद्ध तरीके से स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। इसमें सबसे पहले ग्राम पंचायत मुख्यालय को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद बड़ी आबादी वाले गांवों में रोड लाइट की व्यवस्था की जाएगी। लाइट लगाने की कार्रवाई में कच्ची बस्तियों, कमजोर वर्ग तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग की बस्तियों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। उपलब्ध संसाधनों के अनुसार एलईडी अथवा सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइट स्थापित की जाएगी। जिन क्षेत्रों में विद्युत पोल उपलब्ध हैं, वहां नियमों के अनुसार एलईडी लाइट लगाई जाएगी। वहीं, जहां विद्युत पोल नहीं हैं, बिजली की आपूर्ति नियमित नहीं है या विद्युत नेटवर्क उपलब्ध नहीं है, वहां सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइट लगाने का विकल्प रहेगा। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के साथ बाजार, विद्यालय, पंचायत भवन और स्वास्थ्य केंद्र जैसे सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराना है।0
0
Report
एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड जीत, खलील अहमद ने बधाई दी
Jaipur, Rajasthan:एशियन गेम्स के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को इंडियन क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने बधाई दी है। खलील अहमद ने टीम इंडिया की इस उपलब्धि को देश के लिए गर्व का पल बताया।खलील अहमद ने कहा, “पूरी टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई। देश के लिए गोल्ड मेडल लाना एक प्राउड मूवमेंट है। यह हमारे लिए गर्व की बात है.” उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबला जीतकर गोल्ड मेडल हासिल करना भारतीय टीम और पूरे देश के लिए खास उपलब्धि है। खलील अहमद ने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया और देश को गौरवान्वित किया।खलील अहमद ने यह भी कहा कि जब भारतीय टीम एशियन गेम्स के बाद वापस देश लौटेगी, तब इस उपलब्धि की खुशी और ज्यादा खास महसूस होगी।उन्होंने कहा,जब टीम इंडिया यहां आएगी, तब ये फीलिंग और ज्यादा खास हो जाएगी।राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले खलील अहमद खुद भी भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके हैं और उन्होंने टीम इंडिया की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं है. खलील अहमद से बातचीत0
0
Report
चित्तौड़गढ़ पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स; पर्यटकों ने दुर्ग और विरासत को देखा
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - राजस्थान की शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स आज चित्तौड़गढ़ पहुंची। देश-विदेश के पर्यटकों को लेकर पहुंची इस ट्रेन में कुल 59 यात्री शामिल हैं। दिल्ली से शुरू हुई यात्रा में जयपुर और सवाई माधोपुर के बाद पैलेस ऑन व्हील्स चित्तौड़गढ़ पहुंची। यहां पर्यटकों ने ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग और शहर की ऐतिहासिक विरासत को करीब से देखा। यात्रा में भारत के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा, जर्मनी, फिनलैंड और स्वीडन के पर्यटक शामिल हैं। चित्तौड़गढ़ के बाद ट्रेन उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुर और आगरा होते हुए वापस दिल्ली जाएगी।चित्तौड़गढ़ पहुंचने पर पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग टीम ने पर्यטकों का स्वागत किया। इसके बाद पर्यटक ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग सहित शहर की ऐतिहासिक विरासत को करीब से देखने के लिए रवाना हुए।0
0
Report
Advertisement
अजमेर के निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया
Ajmer, Rajasthan:आजमेर के निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद जोरदार हंगामा हो गया.. अलवर गेट थाना क्षेत्र के होली फेमली अस्पताल में हुई मौत के बाद मृतका पूजा गुर्जर के परिजनों ने चिकित्सक हरबंस दुआ के खिलाफ मोर्चा खोल कर अपने आक्रोश का इजहार किया... परिजनों का आरोप था कि चिकित्सक दुआ की राय के मुताबिक प्रसूता का उपचार लंबे समय से जारी था.. उसके मुताबिक डिलीवरी के लिए स्वास्थ्य रूप में पूजा को अस्पताल लाया गया जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई.. बाइट - संजू गुर्जर,मृतका की बहन0
0
Report
अरावली में फायरिंग: पोषदोडा मामले में दो माउज़र पिस्टल बरामद, बिश्नोई गैंग संदिग्ध
Noida, Uttar Pradesh:अरावली में एक बार फिर गोलियों की आवाज़ से हड़कंप मच गया है। मालपुर के मोरडूंगरी के पास पोषदोडा की हेराफेरी के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची अरावली LCB पुलिस और आरोपियों के बीच फायरिंग की घटना सामने आई है। प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक, पोषदोडा से भरी कार को रोकने की कोशिश के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में अरावली LCB PI एम.एच. ज़ाला ने तीन राउंड फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में चोट लगने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मौके से आरोपियों के कब्जे से एक माउज़र पिस्टल बरामद की, जबकि कार की तलाशी के दौरान एक और मावज़र पिस्टल बरामद हुई। यानी पुलिस ने कुल दो माउज़र पिस्टल जब्त की हैं। फायरिंग और झड़प के दौरान LCB PI एम.एच. ज़ाला, PSI पी.पी. सोलंकी और ASI कल्पेश को भी चोटें आने की जानकारी सामने आई है। इस पूरे मामले में एक बार फिर बिश्नोई गैंग का नाम सामने आने से पुलिस कार्रवाई और भी गंभीर मानी जा रही है। NDPS अपराधों के खिलाफ अरावली पुलिस का अभियान लगातार जारी है और एक ही सप्ताह में लगातार दूसरी फायरिंग की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फायरिंग किस परिस्थिति में हुई, आरोपियों का नेटवर्क कितना बड़ा है और पोषदोडा की यह खेप कहां से लाई जा रही थी, इसे लेकर पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है。0
0
Report
भारत ने एशिया कप जीतकर इतिहास रचा, देशभर में जश्न का माहौल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। भारत ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत से देशभर में खुशी का माहौल है। बिलासपुर में भी क्रिकेट प्रेमियों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। भारतीय खिलाड़ियों के शानदार खेल और जीत ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। जगह-जगह क्रिकेट प्रेमी टीम इंडिया की जीत का जश्न मना रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
आगरा जीआरपी ने जहरखुरानी केस का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Agra, Uttar Pradesh:आगरा जीआरपी का जहरखुरानी मामले में 24 घंटे में खुलासा साबरमती एक्सप्रेस में जहरखुरानी कर यात्री का सामान चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार 2 अक्टूबर को जयपुर से आगरा कैंट के बीच जनरल कोच में हुई थी वारदात आरोपी ने यात्री को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने के बाद सामान किया था पार जीआरपी ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी और पीड़ित की पहचान के आधार पर आरोपी को दबोचा सरफुद्दीन उर्फ सरफू उर्फ सरफराज को पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से ASUS लैपटॉप और उसका चार्जर बरामद XIOMI Tablet Pad 7 और उसका चार्जर भी पुलिस ने किया बरामद एल्प्राजोलाम की 48 गोलियां और पिसी हुई गोलियों की पुड़िया बरामद आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज त्वरित खुलासे पर एसपी रेलवे आगरा ने पुलिस टीम को ₹10 हजार पुरस्कार की घोषणा की0
0
Report
रुद्रपुर में नैनीताल हाईवे के गड्ढ़े पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
Bahara Boj, Uttarakhand:रुद्रपुर उधम सिंह नगर में नैनीताल हाईवे पर इंद्रा चौक से बस अड्डे तक सड़क की बदहाली को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता खुदी हुई सड़क के गड्ढे में ही बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियो ने कहा एक साल पहले सड़क निर्माण की घोषणा के बाद सड़क को खोद दिया गया था, लेकिन एक साल बाद भी निर्माण पूरा नहीं हुआ। करीब एक साल पहले इस सड़क के निर्माण के दावे किए गए थे, नारियल फोड़े गए थे। अब सड़क को 3 से 4 फीट गहरा खोद तो दिया गया, लेकिन उसके बाद काम ठप पड़ गया। नतीजा, पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। बरसात में तो हालात और भी बदतर हो गए थे। कांग्रेस का आरोप है कि जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि इस समस्या पर आंख मूंदे बैठे हैं। सड़क पर गहरे गड्ढों की वजह से आए दिन वाहन क्षतिस्त्रस्त हो रहे हैं और राहगीर चोटिल हो रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा और लोक निर्माण विभाग कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी।0
0
Report
लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले मे आज 8 सूत्रीय मांगो के समर्थन मे लेखपाल संघ के आह्वान पर प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. इसी क्रम मे आज नौगढ़ तहसील परिसर मे लेखपालो ने अपनी 8 सूत्रीय मांगो के पूर्ण न होने के चलते धरना प्रदर्शन किया. साथ ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का बहिस्कार कर दिया।0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा: अज्ञात युवक द्वारा एडवोकेट पर चाकू प्रहार, गिरफ्तारी की मांग के साथ प्रदर्शन
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा में एडवोकेट पर अज्ञात युवक द्वारा चाकू से हमला करने के मामले जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ के नेतृत्व में प्रोस्टेट की मांग करते हुए न्यायालय से रैली के रूप में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंचे इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा जिला मुख्य कार्यालय के बाहर कर रखी बैरिकेटिंग को भी हटा दिया । जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा को एक ज्ञापन सौंपकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की । जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि तीन दिन की अंतराल में एडवोकेट पर हुए हमले के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन प्रदेश व्यापी किया जाएगा । राठौड़ ने कहा कि 1 अक्टूबर को एडवोकेट गोविंद माणिमिया अपने घर पर जा रहे थे इसी दौरान एक स्कूटी सवार उनके पास आता है और पुलिस कर्मी बनकर बात करता है और जेब तराशने के साथ ही चाकू से जान-leवा हमला कर दिया। जिसको लेकर एक वीडियो भी पुलिस के पास दे दिया है उसके बावजूद अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्य शैली पर सवालिया निशान खड़े कर रही हैं ।0
0
Report
कानपुर देहात में आवारा सांड के हमले से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में आवारा सांड के हमले में घायल 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत. अंबेडकर पार्क के सामने पीछे से आवारा सांड ने मारी टक्कर. टक्कर लगने से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल. ग्रामीणों ने पास के चिकित्सक के पास पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित किया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम. गांव में आवारा सांड को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल. पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को दी गई सूचना. ग्रामीणों ने आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की. मंगलपुर थाना क्षेत्र के ररौंख गांव की घटना.0
0
Report
15 हजार रुपये विवाद हत्या: परिवार ने राम वन गमन मार्ग पर जाम
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में 15 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या के आरोप को लेकर परिजनों ने राम वन गमन मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के डकशरीरा ग्राम का राजू चार दिन पहले गुजरात के राजकोट से घर लौटा था और फिर लापता हो गया था। बाद में उसका शव सिराथू रेलवे लाइन के किनारे मिला। परिजनों ने सोनू नाम के युवक पर घर से बुलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की। करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम रहा। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।0
0
Report
Advertisement
देवरिया जेल में मौत, ओपन-एंड-क्लोज पीटीसी पर सवाल
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया हवालात में मौत ओपन और क्लोज पीटीसी0
0
Report
कोसी बैराज के पास मोड़ पर फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित, नहर में गिरी; दोनों सुरक्षित
Ramanagara, Karnataka:कोसी बैराज के समीप मोड़ पर फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर सिंचाई नहर में गिर गयी. हादसे में कार में बैठे दो लोग सुरक्षित बाहर निकल आये. मोड़ पर चालक का नियंत्रण खो गया, जिससे कार नहर में गिर गयी. स्थानीय लोगों ने मौके पर दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित निकाला. किसी को गंभीर चोट नहीं आई. पुलिस प्रशासन मौके पर पहुँचा और क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला गया.0
0
Report
शाहजहांपुर में कंबाइन हादसे से किसान की मौत, इंदलपुर में शोक
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में धान की कटाई के दौरान हादसा हो गया। जहां खेत में धान की कटाई के दौरान एक किसान कंबाइन मशीन की चपेट में आ गया। हादसे में किसान की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला बंडा थाना क्षेत्र के इंदलपुर गांव का है। 45 वर्षीय किसान महेंद्र कुमार, अपने खेत में कंबाइन मशीन से धान की फसल कटवा रहे थे। काम के दौरान वह मशीन के आगे आ गए और कंबाइन के अगले पहिए के नीचे बुरी तरह दब गए। हादसा होते ही मौके पर चीख-pukar मच गई। आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने महेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई किसान की मौत से बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इंदलपुर गांव में शोक का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
