icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झारखंड में बीडीओ-सीओ व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक बदलाव लागू

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है: 12 पंचायत से कम वाले प्रखंडों में एक ही पदाधिकारी रहेगा जो ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) या सर्किल ऑफिसर होगा; 12 पंचायत से अधिक (164) प्रखंडों में दोनों पद होंगे. 53 अंचलों में सर्किल ऑफिसर का प्रतिस्थापन होगा और 54 प्रखंडों में BDO रहेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया. विपक्ष ने इस फैसले पर सवाल उठाए. बीजेपी ने कहा यह फैसला मान्य नहीं और वापस लेना चाहिए क्योंकि BDO और CO का जॉब प्रोफाइल अलग है. कांग्रेस ने कहा कि सरकार ने सोच समझ कर फैसला लिया है और जनता के हित में है; जेएमएम ने कहा कि यह प्रशासनिक दक्षता बढ़ाएगा.
0
0
Report

बैकुंठपुर में तीन दिनों से भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जलभराव जारी

Muju, Jeonbuk State:कोरिया जिले के बैकुंठपुर में तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के कई वार्ड जलमग्न हो गए हैं। वार्ड क्रमांक 10 के सुभाषचंद्र वार्ड में बारिश का पानी घरों में घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नगर पालिका के बिजली कार्यालय परिसर में भी जलभराव हो गया, जिससे नगर पालिका की तैयारियों और जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई है। स्थानीय लोग जल्द राहत और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। लगातार बारिश के कारण शहर की सड़कें, निचले इलाके और कई मोहल्ले पानी में डूब गए हैं। सुभाषचंद्र वार्ड के कई घरों में पानी भरने से घरेलू सामानों को नुकसान पहुंचा है और लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। जलभराव के चलते आवागमन भी बाधित हो रहा है। नगर पालिका के बिजली कार्यालय में पानी भरने से व्यवस्था की लापरवाही साफ नजर आई, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी है। मामले में अपर कलेक्टर सुरेंद्र प्रसाद वैद्य ने बताया कि मानसून शुरू होने से करीब 15 दिन पहले जिला कलेक्ट्रेट में बैठक कर नगर पालिका और सभी संबंधित विभागों को नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि पिछले दो-तीन दिनों में हुई लगातार भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। उन्होंने बताया कि बैकुंठपुर नगर पालिका के सीएमओ को तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाकर पानी की निकासी सुनिश्चित करने और लोगों को राहत पहुंचाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

दमोह में रफ्तार का कहर: बस ने खड़े युवक को कुचला, ड्राइवर भागा

Damoh, Madhya Pradesh:सड़क किनारे खड़े स्कूटी सवार को कुचलते हुए भागी यात्री बस, खाई में गिरे पेड़ से टकराई.. एंकर/ दमोह जिले में रफ्तार का कहर जारी है और इस कहर से लोग परेशान है। एक बार फिर न्यू दमोह इलाके में रफ्तार का कहर देखने को मिला है जब न्यू दमोह के पास कटनी बायपास पर 17 साल का कृष्णा अपने एक परिचित का इंतजार कर रहा था तभी एक बेलगाम बस रफ्तार के साथ आई और सड़क किनारे खड़े कृष्णा को कुचलती ही निकल गई। युवक को कुचलने से घबराए यात्री बस के ड्राइवर ने भागने की कोशिश की लेकिन घबराहट में बस एक छोटी खाई में चली गई और पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही कि बस में बैठे किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई जबकि बस के पेड़ से टकराने के बाद ड्राईवर भाग निकला। गंभीर घायल कृष्णा को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने की वजह से उसे जबलपुर रेफर किया गया है वहीं पुलिस ने बस जब्त करने के साथ ड्रायवर की तलाश शुरू कर दी है। बाइट/ सेवक राम अहिरवाल ( घायल कृष्णा के पिता) बाइट/ डॉ नरेश कुमार ( चिकित्सक जिला अस्पताल दमोह)
0
0
Report

सर्पदंश से दो युवकों की मौत, एक ही खाट पर सो रहे थे

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी- जिले के पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम मेघा में एक जहरीले जीव के काटने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक रात में एक ही बिस्तर पर सो रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है। जानकारी अनुसार, पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम मेघा निवासी 20 वर्षीय राकेश पिता मानकरिया और उसकी बुआ का बेटा 21 वर्षीय धरमिया पिता तुलसीराम, निवासी चंदनदेवी, रात में घर के अंदर एक ही खाट पर सो रहे थे। सुबह धरमिया की नींद खुली तो उसने राकेश को जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। परिजनों को बुलाने पर पता चला कि राकेश की मौत हो चुकी है। इसके बाद धरमिया ने बताया कि रात के दौरान उन पर कोई जहरीला जीव गिरा था और उसने काट लिया था। सर्पदंश की आशंका पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। पट्टी थाना प्रभारी ने इस पूरे घटनाक्रम में बताया कि रात में दोनों भाई एक ही घाट पर झोपड़ी में सो रहे थे। जानकारी अनुसार रात लगभग 2:00 बजे कोई जहरीला जीव इन दोनों के ऊपर गिरा था जिसने राकेश के हाथ पर और धरमेंद्र की पीठ पर काटा है। देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि इन दोनों युवकों को सांप ने काटा है। एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, वहीं दूसरे युवक की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई। मामला संज्ञान में लिया गया है, दोनों शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया गया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

वन्यजीव अवशेष बेचने के अंधविश्वासी ड्रामे: उज्जैन नाम से चला व्यवसाय, जांच दिल्ली तक

Ujjain, Madhya Pradesh:इंस्टाग्राम पर दांत, बाल और अन्य वन्यजीव आर्टिफैक्ट बेचकर लोगों को आर्थिक लाभ व तांत्रिक सिद्धि का झांसा दिया जा रहा था। उज्जैन के नाम का किया जा रहा था इस्तेमाल, लेकिन जांच में शहर से नहीं मिला कोई सीधा संबंध; दिल्ली तक पहुंची जांच。 उज्जैन। तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के नाम पर सोशल मीडिया के जरिए संरक्षित वन्यजीवों के अवशेष बेचने का बड़ा मामला सामने आया है। जिला वन अधिकारी अनुराग तिवारी ने बताया कि वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) भोपाल से मिली सूचना के आधार पर वन विभाग ने जांच शुरू की। सूचना एक महिला द्वारा संचालित इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ी थी, जहां वन्यजीवों के दांत, बाल और अन्य आर्टिफैक्ट बेचने की कोशिश की जा रही थी। डीएफओ अनुराग तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान वन विभाग की टीम ने ग्राहक बनकर (डिकॉय ऑपरेशन) महिला से संपर्क करने का प्रयास किया। इंस्टाग्राम पोस्ट में बार-बार उज्जैन का नाम इस्तेमाल किया जा रहा था, इसलिए यह पता लगाने की कोशिश की गई कि उसका शहर से कोई संबंध है या नहीं। हालांकि जांच में महिला का उज्जैन से कोई सीधा कनेक्शन नहीं मिला। बैंक खातों की केवाईसी जांच में उसका पता Delhi का सामने आया। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी और दस्तावेज वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो, भोपाल को भेज दिए गए हैं, जहां से आगे की जांच दिल्ली में की जाएगी। डीएफओ ने बताया कि जांच के दौरान महिला के बैंक खाते में पिछले छह महीनों में करीब 3 से 4 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता चला। यह रकम छोटे-छोटे ट्रांजैक्शनों के जरिए जमा हुई थी, जिससे बड़े स्तर पर कारोबार होने की आशंका जताई जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला लोगों को यह कहकर वन्यजीवों के अवशेष बेचती थी कि इन्हें रखने या इस्तेमाल करने से आर्थिक लाभ होगा, तांत्रिक सिद्धियां प्राप्त होंगी और जीवन की कई समस्याएं दूर हो जाएंगी। इसी तरह के भ्रामक दावों और अंधविश्वास का सहारा लेकर लोगों को गुमराह किया जा रहा था। वन विभाग का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

कवर्धा के सकरी नदी पुल पर हादसा: मोटरसाइकिल-साइकिल सवार घायल, अज्ञात वाहन फरार

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा ब्रेकिंग कवर्धा शहर के सकरी नदी पुल पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार और साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया。 हादसे में मोटरसाइकिल और साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में सब्जियां बिखरी मिलीं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि साइकिल सवार सब्जी विक्रेता हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है。
0
0
Report

पंजाब पुलिस के इनपुट पर गोल्डी ढिल्लों Madrid में सुरक्षा एजेंसियों के हिरासत में

Noida, Uttar Pradesh:पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के इनपुट पर गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों को स्पेन की सुरक्षा एजेंसियों ने मैड्रिड में हिरासत में लिया सूत्रों के मुताबिक, गोल्डी ढिल्लों 13 जून को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल हॉल के कैशियर जानकी दास की हत्या की साजिश में वांछित था। बताया जा रहा है कि गोल्डी ढिल्लों पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा था लेकिन बाद में दोनों के बीच अलगाव हो गया और वह विरोधी खेमे में चला गया जांच एजेंसियों के अनुसार, कनाडा में हुई कई फायरिंग की घटनाओं में भी गोल्डी ढिल्लों का नाम सामने आया था। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब पुलिस लंबे समय से विदेश में मौजूद गोल्डी ढिल्लों की गिरफ्तारी के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ बातचीत कर रही थी
0
0
Report
Advertisement

पटना के महारानी कॉलोनी में छात्रा की मौत: पुलिस जांच जारी, आत्महत्या शक

Patna, Bihar:पटना सिटी के महारानी कॉलोनी में शुक्रवार को एक छात्रा की शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शव स्वाति कुमारी के रूप में पहचाना गया है। घर से संदिग्ध हालत में मिलने के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है, पर सभी संभावित पहलुओं की जांच जारी है। परिजनों के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में अभी तक मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस विभिन्न पहलुओं की पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्य सामने आ सकें और कानूनी कार्रवाई तय हो।
0
0
Report
Advertisement

रायबरेली मारपीट केस: क्रॉस एफआईआर नहीं दर्ज, अधेड़ टावर पर चढ़ा

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली मे मारपीट के मामले को लेकर एक पक्ष की तरफ से लिखे गए मक़दमे के खिलाफ क्रॉस एफआईआर न दर्ज किये जाने से नाराज़ अधेड़ टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़े अधेड़ को पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर नीचे उतारा। मामला ऊँचाहार थाना इलाके के पूरनमऊ गाँव का है। यहाँ रामचंद्रपुर गाँव निवासी गोपाल के परिवार और पड़ोसियों से मारपीट हुई थी। पुलिस ने विपक्षियों की तहरीर पर गोपाल के परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। गोपाल का कहना था कि उसके परिजनों को भी चोट आई है, इसलिए उसका भी मुकदमा दर्ज किया जाये। पुलिस के मुकदमा न दर्ज करने से ही नाराज़ गोपाल टावर पर चढ़ गया था। हालांकि वास्तविकता जानने के लिए ऊंचाहार थाना प्रभारी को फ़ोन करने पर बताया गया कि वह अभी थाने नहीं पहुंचे हैं。
0
0
Report

पटना स्थित जदयू कार्यालय पोस्टर में नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग

Patna, Bihar:पटना में जدयू कार्यालय के बाहर लगे नए पोस्टर, पोस्टरों में पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग की गई है, यह पोस्ट छात्र जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा पटेल की तरफ से लगाए गए हैं, पोस्टर में उनके 20 वर्षों के कार्यकाल को जनसेवा की स्वर्णिम मिसाल बताते हुए लिखा गया है कि नीतीश सेवक मांग रहा है... अब भारत रत्न सम्मान, वहीं, पोस्टर में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की भी तस्वीर लगाई गई है जिसमें उन्हें फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार बताया गया है, साथ ही लिखा गया है कि नीतीश जी का मिशन अधूरा, निशांत कुमार ही करेंगे पूरा, इस संदेश को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज होने की संभावनाएं बढ़ गई है, हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग उठी है, इससे पहले भी जदयू के वरिष्ठ नेताओं की ओर से प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उन्हें इस सम्मान से नवाजने की मांग की जा चुकी है, अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या एक बार फिर विपक्ष इस पोस्टर को नया मुद्दा बनाता है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top