Back
Burhanpur450331blurImage

Burhanpur - नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल ने रात में थानों का किया औचक निरीक्षण

Nilesh Mahajan
May 24, 2025 10:24:33
Bahadarpur, Madhya Pradesh

नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल ने बीती रात शहर के विभिन्न थानों का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने माइक्रो बीट प्रणाली में सभी आवश्यक जानकारियां समय पर दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, लंबित प्रकरणों की स्थिति और पुलिस कर्मियों की ड्यूटी पर कार्यशैली की भी समीक्षा की। रात्रि गश्त में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की भी चेकिंग की गई और उन्हें सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|