450331
बुरहानपुर के शोरूम में मारपीट के बाद युवक की गई जान, परिजनों ने की FIR की मांग
Ambada Ryt, Madhya Pradesh:बुरहानपुर जिले के मधुसूदन बजाज शोरूम में सर्विसिंग कराने आए युवक रूपेश साल्वे के साथ कर्मचारियों ने मारपीट की। घटना के बाद युवक जान बचाकर भागा, लेकिन इंदौर इच्छापुर हाईवे पर दुर्घटना में उसकी जान चली गई। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद परिजन शिकारपुरा थाना पहुंचे और शोरूम मालिक एवं कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की। परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरबा सिर्फ मनोरंजन नहीं, माता की पूजा का धार्मिक कार्यक्रम है
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल ब्रेकिंग गरबा कोई एंटरटेनमेंट का कार्यक्रम नहीं है... गरबा दुर्गा मां की अर्चना, पूजा और स्तुति है... गरबा एक धार्मिक अनुष्ठान है... बहनें स्तुति के लिए गरबा करती है... जो हिंदी धर्म का पालन करता है वो गरबा में आए... मंदिर में वही जाता है जो पूजा करता है, मस्ज़िद में वही जाता है जो नमाज अदा करता है, गुरुद्वारे में अरदास के लिए जाते हैं और चर्च में क्रिश्चियन प्रेयर के लिए जाते हैं... जो जिस धर्म का पालन करता हैं वो वहां जाए... यदि हम गरबे को मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएंगे ये ठीक नहीं है... सीधी बात है यदि आप हिंदू धर्म का पालन और माता की स्तुति करते हैं तो आपको गरबे में जाना चाहिए... जो मुस्लिम हैं वो भी यही बोल रहे हैं जब हम माता की पूजा नहीं कर सकते तो गरबे में क्यों जाएं... एक तरफ वंदे मातरम् गाने में परहेज कर रहे हैं की ये धार्मिक है... वंदे मातरम् नहीं गाएंगे लेकिन गरबे में मनोरंजन के लिए जायेंगे...0
0
Report
इमरान मसूद की इंडिया गठबंधन पर बाइट, शाम सात बजे बुलेटिन में चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:इंडिया गठबंधन पर सांसद इमरान मसूद की बाइट । ये बाइट शाम सात बजे के बुलेटिन के लिये है0
0
Report
ACB ने अलवर पंचायत समिति में बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते AEN- JEN पकड़े
Alwar, Rajasthan:अलवर कठूमर से बड़ी खबर पंचायत समिति में ACB की बड़ी कारवाही ACB ने AEN और JEN को किया ट्रैप AEN शिवराम मीणा को 25 हजार की घूस लेते दबोचा वहीं JEN मन्ना देवी को 10 हजार की घूस लेते दबोचा बिल पास करने की एवज में मांगी थी घूस ACB CI सुरजीत ने दिया कार्रवाई को अंजाम ACB DIG डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में कारवाही DG गोविंद गुप्ता, ADG स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर हुई ट्रैप0
0
Report
Advertisement
बिछीवाड़ा में टायर फैक्ट्री के विरोध पर प्रदर्शन; दूषित पानी-धुआँ से जनता परेशान
Dungarpur, Rajasthan:दि डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा रीको इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित कथित अवैध टायर फैक्ट्री से निकलने वाले दूषित पानी व जहरीले धुएं से हो रहे पर्यावरण नुकसान को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछीवाड़ा और स्थानीय ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है. ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिछीवाड़ा उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर फैक्ट्री को तुरंत बंद करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री में टायर जलाने से निकलने वाले जहरीले धुएं और अपशिष्ट से क्षेत्र का पर्यावरण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. धुएं और केमिकल से आसपास के खेतों की फसलें चौपट हो रही हैं, वहीं कुओं व बोरवेल का पानी भी दूषित होने की आशंका बन गई है. इससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. प्रदर्शनकारियों ने बिछीवाड़ा उपखंड अधिकारी को राज्यपाल एवं राजस्थान के मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में फैक्ट्री की एनओसी, संचालन अनुमति और प्रदूषण संबंधी सभी मानकों की निष्पक्ष जांच करवाने, जांच में अनियमितता या शिकायत सही पाए जाने पर फैक्ट्री को तुरंत सील कर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने, ग्रामीणों के स्वास्थ्य और क्षेत्र के पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. वही माँगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है.0
0
Report
बिहार में शराबबंदी के बावजूद सरपंच योगानंद भारती शराब के नशे में गिरफ्तार
Madanpur, Bihar:बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद जनप्रतिनिधि के शराब के नशे में मिलने का मामला सामने आया है. सिंहेश्वर प्रखंड के कमरगामा पंचायत के सरपंच योगानंद भारती को पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. उनकी जमीन पर नशे की हालत में पड़े होने की तस्वीर भी सामने आई है. बताया जा रहा है कि गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सड़क किनारे नशे की हालत में पड़ा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उठाया तो उसकी पहचान कमरगामा के सरपंच योगानंद भारती के रूप में हुई. ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब पीने की पुष्टि के बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई है. आरोपी सरपंच के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया किया जा रहा है. स्थानीय लोगों में चर्चा है कि सरपंच जैसे जिम्मेदार पद पर रहते हुए इस तरह शराब का सेवन करना गलत है. पुलिस ने कहा है कि शराबबंदी कानून सबके लिए समान है, चाहे वह आम आदमी हो या जनप्रतिनिधि हो. वहीं यह भी बताया गया कि कमरगामा में शराब बंदी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है.0
0
Report
हरियाणा ATS ने नार्को-टेरर नेटवर्क के 7 आरोपियों को गिरफ्तार; हथियार और ड्रग्स बरामद
Panchkula, Haryana:हरियाणा ATS का नार्को-टेरर नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 7 आरोपी गिरफ्तार... हरियाणा ATS के SP वरुण सिंगला ने दी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी... जिगाना पिस्टल समेत हथियार, ड्रग्स और ड्रग मनी बरामद... अमेरिका में बैठे हैंडलर से जुड़े तार... हरियाणा एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने नार्को-टेरर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ATS की कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से हथियार, ड्रग्स और ड्रग मनी बरामद होने की बात सामने आई है। जांच के दौरान सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी हथियार और नशीले पदार्थों की डिलीवरी करने के नेटवर्क से जुड़े हुए थे। इस पूरे नेटवर्क का एक हैंडलर Америка में बैठा बताया जा रहा है, जो मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है। ATS ने कार्रवाई के दौरान जिगाना पिस्टल समेत कई अत्याधुनिक हथियार और ड्रग्स बरामद किए हैं। एजेंसी अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जांच एजेंसीयों की नजर अब अमेरिका में बैठे कथित हैंडलर की भूमिका पर भी है। उसके साथ आरोपियों के संपर्क, हथियार और ड्रग्स की सप्लाई तथा पैसों के लेन-देन से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। ATS की इस कार्रवाई को नार्को-टेरर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं: कोई समाचार नहीं मिला
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
आईआईटी बॉम्बे के बाहर स्टूडेंट आत्महत्या मामले पर आरपीआई कर्मियों का प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): RPI WORKERS TO PROTEST OUTSIDE IIT BOMBAY OVER STUDENT SUICIDE CASE0
0
Report
दिल्ली में गणेश विसर्जन: 100 से अधिक कृत्रिम घाट, सुरक्षा उपायों के साथ
New Delhi, Delhi:दो वाक्यों में एक में व्यवस्था दिखते हुए और नायब तहसीलदार से बातचीत, दूसरे में एक परिवार गणेश विसर्जन के लिए आया है उससे बातचीत। उन्होंने बताया कि पोती का लिवर ट्रांसप्लांट होना है, मैच हो गया, सब अच्छा हो यही कामना की है। पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम है। दिल्ली सरकार ने गणेश विसर्जन के लिए तैयारियां की हैं। दिल्ली में यमुना को साफ रखने और श्रद्धालुओं की भावना का ख्याल रखते हुए राजधानी के अलग-अलग इलाकों में 100 से अधिक आर्टिफिशियल पॉन्ड्स बनाए गए हैं। पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर रेंज की गीता कॉलोनी में भी तीन आर्टिफिशियल कृत्रिम घाट बनाए गए हैं। इन घाटों में जल बोर्ड का पानी भरा जा रहा है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यमुना में गणेश विसर्जन पर प्रतिबंध है, लिहाज़ा सरकार की तरफ से कृत्रिम घाट बनाए गए हैं। शांतिपूर्वक तरीके से यहां विसर्जन करें। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पूरे इंतजाम भी किए गए हैं। कृत्रिम घाट को दिखाते हुए पूर्वी दिल्ली के नायब तहसीलदार पंकज कुमार से बातचीत। एक परिवार गणेश विसर्जन के लिए घाट पर पहुँचा; श्रद्धालु ने बताया कि पोती बीमार है, इसलिए गणेश जी से प्रार्थना की है कि उसका स्वस्थ ठीक हो जाए। पोती का ल Liver ट्रांसप्लांट हुआ है, मेरे से मैच हो गया है—बस यही कामना है कि सब सही हो जाय। सरकार की व्यवस्था अच्छी है।0
0
Report
Advertisement
NMDC स्टील प्लांट के भू प्रभावितों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया
Jagdalpur, Chhattisgarh:नगरनार स्थित NMDC स्टील प्लांट प्रबंधन के खिलाफ मंगलवार को भू प्रभावितों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की शुरुवात की, NMDC स्टील प्लांट के गेट नंबर 1 के समक्ष भू प्रभावितों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, भू प्रभावितों ने NMDC स्टील प्लांट पर अधूरे वादें करने का आरोप लगाया है, भू प्रभावितों ने स्थानीय युवाओं को स्टील प्लांट में रोजगार का अधिकार देने , भू प्रभावित ग्राम पंचायतों में बुनियादी सुविधाओं का विकास करने, सुपर स्पेस्लिस्ट हॉस्पिटल निर्माण करने, जगदलपुर नगरनार मार्ग को सिक्स लेन बनाने सहित 10 सूत्रीय मांगे रखी है, इसके साथ ही स्टील प्लांट से निकलने वाले दूषित पानी का निस्तारण एवं उचित फसल मुआवजा की मांग भी भू प्रभावितों ने की है, भू प्रभावितों के अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के शुरू होते ही NMDC स्टील प्लांट प्रबंधन से जुड़ी एक टीम आंदोलनकारियों से मिलने पहुंची, एक बार फिर प्रबंधन ने वादों का पूरा करने का आश्वासन दिया लेकिन भू प्रभावितों ने आश्वासन लिखित में मांगा जिसकी बाद प्रबंधन से जुड़ी टीम वापस स्टील प्लांट लौट गई।0
0
Report
सरदारशहर SDM कार्यालय में अधिवक्ता के आत्मदाह प्रयास के बाद तनाव
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा- सरदारशहरLokेशन-सरदारशहरस्थानीय-संवाददाता- मनोज कुमार प्रजापत मोबाईल-9024381575 @manoj98346 सरदारशहर। सरदारशहर SDM कार्यालय में मचा हड़कंप, पेट्रोल डालकर अधिवक्ता ने की आत्मदाह की कोशिश, वकीलों ने समय रहते बचाया; SDM कार्यालय के रीडर पर फाइलों में गड़बड़ी के गंभीर आरोप सरदारशहर के एसडीएम कार्यालय में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अधिवक्ता दिलीप सिंह ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने तत्काल बीच-बचाव कर उन्हें बचा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। मामला एसडीएम कार्यालय में कार्यरत रीडर संदीप भोजक से जुड़ा बताया जा रहा है। अधिवक्ताओं ने रीडर पर फाइलों में गड़बड़ी करने और बैक डेट में फैसले किए जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना अधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं एसडीएम महिपाल सिंह राजावत भी तत्काल कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र राजपुरोहित ने आरोप लगाया कि एसडीएम कार्यालय में कार्यरत रीडर संदीप भोजक के खिलाफ अधिवक्ताओं द्वारा पहले भी धरना दिया गया था और उन्हें APO करवाया गया था। उनका आरोप है कि बाद में अधिकारियों से सांठगांठ कर बिना किसी जांच के संदीप भोजक ने वापस इसी एसडीएम कार्यालय में जॉइनिंग ले ली। राजेंद्र राजपुरोहित के अनुसार, हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें फाइलों में पुरानी तारीख में फैसले किए जाने का आरोप है। इसी को लेकर अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि आज उनके साथी अधिवक्ता दिलीप सिंह ने रीडर से परेशान होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर कई अधिवक्ता मौजूद होने के कारण समय रहते उन्हें रोक लिया गया और कोई बड़ी घटना नहीं हुई। एसडीएम महिपाल सिंह राजावत ने बताया कि वे नगर परिषद उपसभापति चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया में थे। इसी दौरान घटना की सूचना मिलने पर वे तुरंत एसडीएम कार्यालय पहुंचे और अधिवक्ताओं से पूरे मामले की जानकारी ली। एसडीएम ने कहा कि मामले से जिला कलेक्टर को अवगत करवाया जाएगा और रीडर संदीप भोजक को एसडीएम कार्यालय से हटवाने की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर फिलहाल स्थिति शांत बनी हुई है। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया है कि यदि एक दिन के भीतर रीडर संदीप भोजक को एसडीएम कार्यालय से नहीं हटाया गया, तो वे दोबारा धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इस घटना के बाद एसडीएम कार्यालय में अधिवक्ताओं के बीच आक्रोश का माहौल बना हुआ है। बाइट- 1 महिपाल सिंह राजावत, एसडीएम, सरदारशहर (कुर्सी पर बैठे हुए) बाइट- 2,3 एडवोकेट0
0
Report
रेलवे में पदों का गणित: ऊपर बढ़ाओ नीचे घटाओ, 5664 नए पद
Jaipur, Rajasthan:रेलवे में नए पदों का 'गजब गणित'!, 5664 सुपरवाइजरी पद बढ़ेंगे, लेकिन 10939 पद खत्म भी किए जाएंगे! - वित्त विभाग के आदेश के बाद रेलवे बोर्ड स्तर पर प्रक्रिया जारी, रेलवे में 5664 नए पद स्वीकृत करने की मंजूरी, हालांकि निचले स्तर के 10939 पद होंगे सरेंडर - पहले चरण में 24810 पद भरे जाएंगे, उत्तर-पश्चिम रेलवे में भी रिक्त पद भरे जा सकेंगे रेलवे में इन दिनों एक नया अजब-गजब गणित चल रहा है। ‘ऊपर के पद बढ़ाओ और नीचे के पद घटाओ’ का नया गणित लागू किया जा रहा है। इसे लेकर रेलवे के विभिन्न संगठनों ने विरोध जताना भी शुरू कर दिया है। हालांकि पहले चरण में रेलवे में रिक्त पड़े 24810 पद भरे जाएंगे। इससे उत्तर-पश्चिम रेलवे में भी अधिकारियों के रिक्त पदों पर भर्ती हो सकेगी। दरअसल पिछले दिनों केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने रेलवे में 5664 नए पदों की मंजूरी जारी की है। यह सिर्फ नई भर्ती का मामला नहीं है, बल्कि पूरे कैडर ढांचे को ऊपर की ओर मजबूत करने की कवायद भी है। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने लेवल-6 और लेवल-7 के कुल 5664 नए पदों के सृजन पर सहमति दी है। इसके साथ ही 10939 निचले ग्रेड के पद ‘मैचिंग वैल्यू’ के तहत सरेंडर किए जाएंगे। यानी रेलवे बोर्ड का फॉर्मूला साफ है ऊपर सुपरवाइजरी और तकनीकी पद बढ़ेंगे, उधर दूसरी तरफ निचले स्तर के पुराने पदों की संख्या घटेगी। हालांकि वित्त विभाग के इस प्रस्ताव पर रेलवे ने कोई आदेश जारी नहीं किया है। इस फैसले का असर उत्तर पश्चिम रेलवे पर भी पड़ेगा। जयपुर मुख्यालय के अधीन आने वाले तकनीकी, ऑपरेटिंग, कमर्शियल और स्टोर्स कैडर में पदोन्नति के नए अवसर बन सकते हैं। हालांकि उत्तर पश्चिम रेलवे के हिस्से कितने नए पद आएंगे और कितने पुराने पद सरेंडर होंगे, इसका अलग जोनवार आंकड़ा उपलब्ध दस्तावेज में स्पष्ट नहीं है। रेलवे से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पहले चरण में नए स्वीकृत पदों के 50 फीसदी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है。 जानिए, रेलवे में पदों का गणित - रेलवे में पहले चरण में 2832 पदों को भरा जा सकता - पहले से इस वर्ग में खाली पड़े 21978 पद भी भरे जाएंगे - इस तरह कुल 24810 पदों पर भर्ती का रास्ता खुल सकता - जब इन पदों पर 80% तक भर्ती हो जाएगी, - तब बचे हुए नए पद दूसरे चरण में लिए जा सकेंगे - इन पदों में सिविल इंजीनियरिंग के 1284, इलेक्ट्रिकल के 1103 पद होंगे - एसएंडटी के 1019, ट्रैफिक ऑपरेटिंग के 889 पद होंगे - मेकेनिकल के 802, कमर्शियल के 477 और स्टोर के 90 पद शामिल - इससे रेलवे के फील्ड सुपरविजन, तकनीकी मॉनिटरिंग मजबूत होंगे - वहीं ऑपरेशनल कंट्रोल को भी बेहतर किया जा सकेगा नए पद बढ़ाएं, लेकिन पुराने खत्म क्यों करें ? वहीं पुराने निचले स्तर के पदों में कमी को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने आपत्ति जताना शुरू कर दिया है। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन के महामंत्री मुकेश माथुर ने बताया कि अप्रैल में फेडरेशन के साथ जिन कैटेगरी में उच्च ग्रेड के पद बढ़ाने पर चर्चा हुई थी, उनमें जेई, एसएसई, स्टेशन मास्टर और डिपो सामग्री अधीक्षक जैसी कई कैटेगरी के पद शामिल नहीं थे। अब इन संवर्गों को भी लाभ मिलेगा। लेवल-7 के 50% पद लेवल-8 में क्रमोन्नत होने से आगे पदोन्नति के अवसर बढ़ेंगे। सीसीटीसी के मर्ज कैडर में लेवल-6 और 7 के पद बनने से लेवल-5 कर्मचारियों को भी लाभ होगा। लेकिन यूनियन ने आपत्ति जताई है कि नए पद जरूरत के आधार पर अतिरिक्त बनाए जाएं, लेकिन पुराने पद सरेंडर करना उचित नहीं है। यूनियन का सवाल है कि 'ऊपर नई कुर्सी बनाने के लिए नीचे पुरानी कुर्सी क्यों हटाई' जाए ?0
0
Report
Advertisement
रेलवे में ऊपरी पद बढ़ाकर नीचे के पद सरेंडर, 24810 पद भरे जाएंगे
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - रेलवे में नए पदों का 'गजब गणित'! - 5664 सुपरवाइजरी पद बढ़ाने की मंजूरी - लेकिन निचले स्तर के 10939 पद होंगे सरेंडर - पहले चरण में 24810 पद भरे जाएंगे - उत्तर-पश्चिम रेलवे में भी रिक्त पद भरे जाएंगे - पद खत्म करने का NWREU ने किया विरोध एंकर रेलवे में इन दिनों एक नया अजब-गजब गणित चल रहा है। ‘ऊपर के पद बढ़ाओ और नीचे के पद घटाओ’ का नया गणित लागू किया जा रहा है। इसे लेकर रेलवे के विभिन्न संगठनों ने विरोध जताना भी शुरू कर दिया है। हालांकि पहले चरण में रेलवे में रिक्त पड़े 24810 पद भरे जाएंगे। इससे उत्तर-पश्चिम रेलवे में भी अधिकारियों के रिक्त पदों पर भर्ती हो सकेगी। एक रिपोर्ट- वीओ- 1 पिछले दिनों रेलवे बोर्ड ने रेलवे में 5664 नए पदों की मंजूरी जारी की है। यह सिर्फ नई भर्ती का मामला नहीं है, बल्कि पूरे कैडर ढांचे को ऊपर की ओर मजबूत करने की कवायद भी है। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने लेवल-6 और लेवल-7 के कुल 5664 नए पदों के सृजन पर सहमति दी है। इसके साथ ही 10939 निचले ग्रेड के पद ‘मैचिंग वैल्यू’ के तहत सरेंडर किए जाएंगे। यानी रेलवे बोर्ड का फॉर्मूला साफ है ऊपर सुपरवाइजरी और तकनीकी पद बढ़ेंगे, उधर दूसरी तरफ निचले स्तर के पुराने पदों की संख्या घटेगी। हालांकि वित्त विभाग के इस प्रस्ताव पर रेलवे ने कोई आदेश जारी नहीं किया है। इस फैसले का असर उत्तर पश्चिम रेलवे पर भी पड़ेगा। जयपुर मुख्यालय के अधीन आने वाले तकनीकी, ऑपरेटिंग, कमर्शियल और स्टोर्स कैडर में पदोन्नति के नए अवसर बन सकते हैं। हालांकि उत्तर पश्चिम रेलवे के हिस्से कितने नए पद आएंगे और कितने पुराने पद सरेंडर होंगे, इसका अलग जोनवार आंकड़ा उपलब्ध दस्तावेज में स्पष्ट नहीं है। रेलवे से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पहले चरण में नए स्वीकृत पदों के 50 फीसदी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है। Gfx In रेलवे में पदों का गणित - रेलवे में पहले चरण में 2832 पदों को भरा जा सकता - पहले से इस वर्ग में खाली पड़े 21978 पद भी भरे जाएंगे - इस तरह कुल 24810 पदों पर भर्ती का रास्ता खुल सकता - जब इन पदों पर 80% तक भर्ती हो जाएगी, - तब बचे हुए नए पद दूसरे चरण में लिए जा सकेंगे - इन पदों में सिविल इंजीनियरिंग के 1284, इलेक्ट्रिकल के 1103 पद होंगे - एसएंडटी के 1019, ट्रैफिक ऑपरेटिंग के 889 पद होंगे - मैकेनिकल के 802, कमर्शियल के 477 और स्टोर के 90 पद शामिल - इससे रेलवे के फील्ड सुपरविजन, तकनीकी मॉनिटरिंग मजबूत होंगे - वहीं ऑपरेशनल कंट्रोल को भी बेहतर किया जा सकेगा Gfx Out बाइट- मुकेश माथुर, महामंत्री, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन वीओ- 2 वहीं पुराने निचले स्तर के पदों में कमी को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने आपत्ति जताना शुरू कर दिया है। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन के महामंत्री मुकेश माथुर ने बताया कि अप्रैल में फेडरेशन के साथ जिन कैटेगरी में उच्च ग्रेड के पद बढ़ाने पर चर्चा हुई थी, उनमें जेई, एसएसई, स्टेशन मास्टर और डिपो सामग्री अधीक्षक जैसी कई कैटेगरी के पद शामिल नहीं थे। अब इन संवर्गों को भी लाभ मिलेगा। लेवल-7 के 50% पद लेवल-8 में क्रमोन्नत होने से आगे पदोन्नति के अवसर बढ़ेंगे। सीसीटीसी के मर्ज कैडर में लेवल-6 और 7 के पद बनने से लेवल-5 कर्मचारियों को भी लाभ होगा। लेकिन यूनियन ने आपत्ति जताई है कि नए पद जरूरत के आधार पर अतिरिक्त बनाए जाएं, लेकिन पुराने पद सरेंडर करना उचित नहीं है। यूनियन का सवाल है कि 'ऊपर नई कुर्सी बनाने के लिए नीचे पुरानी कुर्सी क्यों हटाई' जाए ? - काशीराम चौधरी जी मीडिया, जयपुर0
0
Report
एटा में बस और मैक्स पिकअप की टक्कर: पिकअप चालक की मौत
Etah, Uttar Pradesh:एटा में रोडवेज बस और मैक्स पिकअप की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर, हादसे में पिकअप चालक की हुई दर्दनाक मौत, दो लोग हुए घायल, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस, पुलिस ने पिकअप चालक के शव को मैक्स पिकअप के केविन से बाहर निकालकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए, पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती, उपचार जारी, रोडवेज चालक घटना के बाद मौके से हुआ फरार, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल फरार चालक की तलाश में जुटी, थाना अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के श्याम विहारी कोल्ड स्टोर की पूरी घटना।0
0
Report
अलीगढ़ में अभ्युदय योजना: फ्री कोर्स और 25 लाख लाभ के साथ UPSC-PCS तैयारी का नया कार्यक्रम
Aligarh, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में हुआ कार्यक्रम, डॉक्टर बी आर अंबेडकर आईएएस पीसीएस पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र मुकंदपुर के तत्वाधान में हुआ कार्यक्रम मुकुंदपुर आईएएस पीसीएस कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं को जिला प्रशासन एवं फिजिक्स वाला द्वारा Upsc , uppcs, ssc, jee, neet, के निशुल्क कोर्स उपलब्ध कराने के लिए किया गया आयोजन, अलीगढ़ के प्रभारी मंत्री व उत्तर प्रदेश के गाना एवं चीनी मिल मंत्री के द्वारा किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन, अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित सेंटर से छात्रों को 25 लख रुपए की योजना का मिलेगा लाभ, अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित सेंटर के माध्यम से छात्र-छात्राएं टेस्ट दे सकते हैं इस टेस्ट के माध्यम से उन्हें पता चलेगा कि उन्होंने कितनी तैयारी की है, सरकार और फिजिक्स वाला के कॉन्बिनेशन से छात्र-छात्राएं अच्छी तरीके से तैयारी कर सकते हैं, सरकार और हमारी कोशिश है कि समय का सही उपयोग करते हुए भारत का भविष्य बनकर तैयार हो, कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री, सांसद जिला पंचायत अध्यक्ष विधायक डीएम एसएसपी सहित मेधावी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे0
0
Report
Advertisement
