icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रतलाम में चोरी की वारदातें बढ़ीं, लोग गश्त पर सवाल उठाने लगे

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले में लगातार बढ़ती चोरी की वारदातों ने आम नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है। हालात यह हैं कि अब लोग पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठाने लगे हैं। हालांकि पुलिस आधुनिक संसाधनों के साथ लगातार निगरानी कर रही है। देर रात ड्रोन उड़ाकर भी संवेदनशील इलाकों और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है, लेकिन शातिर चोर पुलिस की निगरानी को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। बीती रात शहर के विरियाखेड़ी क्षेत्र में गर्ल्स मदरसे के आसपास चोरों ने दो से तीन मकानों को निशाना बनाया। तीनो मकान सूने थे। 2 मकान मालिक के मालिक घर लौटे है जिन्होंने बताया कि चोरों ने ताले तोड़कर लाखों रुपये की ज्वेलरी और नकदी पर हाथ साफ कर दिया है । इलाके में लगे CCTV कैमरों में चोरों की तस्वीरें भी सामने आई हैं। फुटेज में चोर बेखौफ होकर मकानों में दाखिल होते और इलाके में घूमते नजर आ रहे हैं। वहीं एक अन्य मकान का ताला टूटने की जानकारी भी सामने आई है। जिसके मकान मालिक अभी शहर वापस नाही लोटे है लगातार हो रही चोरियों से लोगों में आक्रोश है और पुलिस गश्त को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बाइट - शेरखान ( घर मे चोरी शिकयतकर्ता बाइट - अनवर ( घर मे चोरी शिकायतकरता बाइट - सोहेल ( आम नागरिक बाइट - राकेश पंन्द्रो ( सिएसपी रतलाम रतलाम चंद्रशेखर सोलंकी 9039441511
0
0
Report

बगहा: 14 वर्षीय छात्रा गायब, चार युवकों पर अपहरण का शक—परिजनों में उबाल

IAImran AjijJust now
Bagaha, Bihar:बगहा से बड़ी ख़बर है जहाँ पिछले 20 दिनों से लापता सातवीं क्लास की 14 वर्षीय छात्रा का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है लिहाजा घर वाले डरे सहमे हुए हैं। परिजनों ने गांव के ही चार युवकों पर बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाया है वहीं अब किसी अनहोनी की आशंका से परिवार का बुरा हाल है। ख़ास बात यह है की माँ रोते-बिलखते बार बार बेहोश हो रहीं हैं तों पिता सऊदी अरब की नौकरी छोड़ भागम भाग में घर पहुँचे न्याय की मांग कर रहे हैं। दरअसल यह पूरा मामला लौकरिया थाना क्षेत्र के बोदसर गांव का है जहां करीब 14 वर्षीय संजना बीते 20 दिनों से लापता है। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली संजना के अचानक गायब होने के बाद परिवार वाले उसकी तलाश में जुटे हैं। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही करण, दीपक, राजू और वीरेंद्र नाम के युवकों ने संपत्ति का लालच देकर संजना को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। परिजनों ने चारों युवकों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस से थाने में लिखित शिकायत की है। लिहाजा शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है जबकि परिजनों का आरोप है की बीते 1 सितंबर की मध्य रात्रि से गायब बच्ची को ढूंढने में पुलिस आनाकानी कर रहीं है। क्योंकि 20 दिन बीत जाने के बाद भी छात्रा का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। संजना के पिता प्रमोद सहनी सऊदी अरब में चालक के रूप में काम करते हैं। बेटी की सुरक्षित वापसी के लिए परिवार बगहा एसपी राजेश कुमार से लेकर बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तक मदद की गुहार लगा रहा है। बताया जा रहा है की घटना के दिन सऊदी अरब पहुँचे पिता प्रमोद सहनी भागम भाग में पुनः सप्ताह भर के भीतर घर लौटे हैं औऱ कल एक चालक का फ़ोन कॉल आने की बात कह रहे हैं पैसों खातिर उनकी बेटी को अगवा किये जाने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। परिजनों की मांग है कि लापता छात्रा को जल्द से जल्द सकुशल बरामद कर सुरक्षित उसे घर पहुंचाया जाए। बटाया जा रहा है की अगवा छात्रा के पिता प्रमोद सहनी उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं लेकिन विगत कुछ वर्षों से बिहार के लौकरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिनवलिया बोदसर गाँव में घर बनाकर यहीं बस गए हैं जो सऊदी अरब में चालक का कार्य करते हैं ऐसे में उन्हें चिंता सता रही है की उनकी बेटी कहाँ और किस हाल में है जब फोन कॉल कर उन्हें आरोपियों की मिलीभगत से बदनाम किया जा रहा है क्योंकि अभी तक कोई फिरौती की मांग नहीं की गई है और आरोपीयों में करण ने थाने के समक्ष अपना जुर्म कबूल किया है बावजूद इसके वह नाटकीय ढंग से खुलेआम घूम रहा है लिहाजा गिरफ्तारी कर उनसे कड़ी पूछताछ के साथ कांड के उदभेदन की सख्त ज़रूरत है। बाइट – खुशबू देवी, पीड़िता, अगवा संजना की माँ बाइट – प्रमोद सहनी, बेबस पिता
0
0
Report
Advertisement

अलीगढ़ के मडराक में चावल माफियाओं के बीच भिड़ंत, 6 राउंड फायरिंग

Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़। मडराक में दो चावल माफियाओं के बीच विवाद, दबंगों ने की 6 राउंड फायरिंग, दबंगों द्वारा लाइव फायरिंग की वीडियो वायरल, दो युवक असलहे लेकर आए, करते रहे फायरिंग, लकी ठाकुर ने दो अलग-अलग असलहों से की फायरिंग, फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी, चावल माफिया बंटी प्रधान और शिवकुमार के बीच विवाद के बाद फायरिंग, शिवकुमार के बेटे बंटी ने चावल मिल के बाहर की फायरिंग, फायरिंग कर आरोपी बंटी हुआ फरार, पुलिस ने फरार बंटी के पिता शिवकुमार को हिरासत में लिया, मडराक थाना इलाके के हाजीपुर चौहट्टा की घटना。
0
0
Report

प्रयागराज से चिराग पासवान की जनसभा: पूर्वांचल में लोजपा की राजनीतिक ताकत दिखाने की तैयारी

Prayagraj, Uttar Pradesh:27 सितंबर को प्रयागराज में केंद्रीय मंत्री चिराग़ पासवान की जनसभा होगी. पूर्वांचल के युवाओं को संबोधित करेंगे केंद्रीय मंत्री चिराग़ पासवान. युवाओं के जरिए पूर्वांचल में सियासी जमीन तलाशने की होगी कोशिश. 2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 27 सितंबर को संगम नगरी प्रयागराज पहुंच रहें हैं. चिराग़ पासवान यहां एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. 27 सितंबर को प्रयागराज में होने वाली जनसभा के जरिए चिराग़ पासवान युवाओं को साधते नज़र आएंग. चिराग़ पासवान की प्रयागराज में होने वाली जनसभा में बड़ी संख्या में युवाओं को लाने की तैयारी है. प्रयागराज में 27 सितंबर को चिराग पासवान की जनसभा को पूर्वांचल की सियासत के लिहाज से अहम माना जा रहा है. चिराग़ पासवान की नज़र जनसभा के जरिए युवाओं को साधने और पार्टी के संगठन को मजबूत करने की कवायद के साथ उत्तर प्रदेश की सियासी जमीन को मजबूत करने पर है. खास तौर पर पूर्वांचल में लोकजनशक्ति पार्टी अपनी सक्रियता बढ़ाने की तैयारी में जुटी है. चिराग पासवान की प्रयागराज में होने वाली जनसभा को पार्टी के विस्तार अभियान के तौर पर भी देखा जा रहा है. क्योंकि प्रयागराज को पूर्वांचल की राजनीति का अहम केंद्र माना जाता है. ऐसे में संगम नगरी से चिराग पासवान क्या राजनीतिक संदेश देते हैं, इस पर भी सबकी नजर रहेगी. लोजपा यूपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी ने कहा कि हम यूपी में अपनी सियासी जमीन को मजबूत करने में जुटे हैं. उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में लोजपा यूपी की सभी 403 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. उसी चुनावी अभियान की शुरुआत 27 सितंबर को चिराग़ पासवान संगम नगरी प्रयागराज से करने जा रहें हैं. हालांकि चुनावी गठबंधन और सीटों को लेकर अंतिम तस्वीर आने वाले समय में साफ होगी. लेकिन माना जा रहा है कि प्रयागराज की जनसभा के जरिए लोकजनशक्ति पार्टी अपनी ताकत और संगठनात्मक पहुंच का प्रदर्शन करने की तैयारी में है. टीटी... राजीव पासी, अध्यक्ष - यूपी लोजपा
0
0
Report
Advertisement

भाजपा की अनुसुइया नगर ने रावतभाटा में नगरपालिका अध्यक्ष पद जीता

Begun, Rajasthan:रावतभাটা, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की अनुसुइया नगर धाकड़ ने जीत दर्ज कर नगरपालिका की सत्ता पर भाजपा का कब्जा बरकरार रखा है। अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनुसुइया नगर को 22 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के अब्दुल रशीद के पक्ष में 18 वोट पड़े। इस तरह अनुसुइया नगर ने चार वोटों के अंतर से जीत हासिल की। 40 वार्डों वाली नगरपालिका में भाजपा के 17, कांग्रेस के 16 और सात निर्दलीय पार्षद चुनाव जीतकर आए थे। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के 17 पार्षदों के साथ पांच निर्दलीय पार्षदों ने अनुसुइया नगर का समर्थन किया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल रशीद को कांग्रेस के 16 पार्षदों के साथ दो निर्दलीयों का समर्थन मिला। पांच निर्दलीयों का साथ भाजपा के लिए निर्णायक साबित हुआ। जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया और जमकर जश्न मनाया。
0
0
Report

एक वोट से जीते गोपाल मारू, राजलदेसर नगरपालिका के नए चेयरमैन

Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा क्षेत्र रतनगढ़ लोकेशन राजलदेसर राजलदेसर नगरपालिका में खिला कमल, कांटे की टक्कर में भाजपा के गोपाल मारू बने चेयरमैन राजलदेसर नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बेहद रोमांचक और कांटे के मुकाबले में जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी गोपाल मारू ने कांग्रेस प्रत्याशी लाभचंद सोनी को महज एक वोट के अंतर से हराकर पालिकाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाया。 अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में भाजपा के गोपाल मारू को 18 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस के लाभचंद सोनी को 17 मत मिले। इस तरह गोपाल मारू ने मात्र एक वोट से जीत दर्ज कर राजलदेसर नगरपालिका की कमान दूसरी बार अपने हाथ में ली है मतदान से लेकर मतगणना तक नगरपालिका परिसर में दिनभर जबरदस्त सियासी गहमागहमी देखने को मिली। एक-एक वोट को लेकर राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ी रहीं और परिणाम आने तक मुकाबला पूरी तरह रोमांचक बना रहा। निर्वाचन अधिकारी द्वारा गोपाल मारू की एक वोट से जीत की आधिकारिक घोषणा किए जाने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने जीत का जश्न मनाते हुए नारेबाजी की और नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष गोपाल मारू को बधाई दी।
0
0
Report
Advertisement

बांसवाड़ा नगर निकाय चुनाव: बीजेपी ने एक अध्यक्ष जीता, कुशलगढ़ लॉटरी से बीजेपी

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले में तीन नगर निकाय के अध्यक्ष के परिणाम आज घोषित हो गए,तीन में से दो नगर निकायों में बीजेपी और एक नगर निकाय में कांग्रेस ने अपना अध्यक्ष बनाया। बांसवाड़ा नगर परिषद के सभापति पर मुकेश रावत ने जीत दर्ज की, 60 वार्डो में मुकेश रावत को 37 वोट मिले, जिसमे 34 बीजेपी के और तीन निर्दलीय पार्षदों के वोट मिले। वही कुशलगढ़ नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए रोचक मुकाबला देखने को मिला, यहां लॉटरी के माध्यम से बीजेपी का अध्यक्ष बना, बीजेपी के हितेश पड़ियार नगर पालिका अध्यक्ष बने, पड़ियार को 10 वोट मिले, वही कांग्रेस को भी 10 वोट मिले, बीजेपी के पास 10 बीजेपी और एक निर्दलीय का समर्थन था पर बीजेपी के पाले में से एक पार्षद ने क्रॉस वोटिंग कर दी जिस वजह से टाई हुआ, पर किस्मत ने फिर साथ दिया और लॉटरी प्रक्रिया में बीजेपी का ही अध्यक्ष बना । वही परतापुर - गढ़ी नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बना, यहां कांग्रेस के सुदीप पंचोरी अध्यक्ष बने। यहां कुल 25 वार्डो में 14 वोट कांग्रेस को मिले जिसमे 12 कांग्रेस के और 2 निर्दलीय वोट मिले। अब एक बार फिर सभी पार्षदों को पुनः पार्टियां बाड़ेबंदी में ले गई है और अब कल उपसभापति और उपाध्याय के मतदान के लिए लाया जायेगा.
0
0
Report

पानीपत में रक्तदान शिविर और 2 अक्टूबर को सफाई अभियान का ऐलान

Panipat, Haryana:राजनीति से ऊपर उठकर जीवन में लें सेवा का एक संकल्प संजय भाटिया रक्तदान शिविर में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा माता-पिता की सेवा का संकल्प हर नागरिक को लेना चाहिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने 2 अक्टूबर को हरियाणा में दो घंटे के सघन सफाई अभियान की घोषणा की पानीपत, सेवा संकल्प अभियान के तहत उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के नेतृत्व में पानीपत में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद संजय भाटिया तथा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता विशेष रूप से पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर सेवा का संकल्प लिया। संजय भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि पानीपत के लोग भी सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि आपदा हो या खुशी का अवसर, पानीपत के लोग मिलकर एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को राजनीति से ऊपर उठकर अपने जीवन में कम से कम एक सेवा संकल्प लेना चाहिए। सबसे बड़ा संकल्प अपने बुजुर्ग माता-पिता और दादा-दादी की सेवा करना हो सकता है। युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों और देश में आए बदलाव की जानकारी देने की जरूरत पर भाटिया ने कहा कि यदि बच्चे बिना पूरी जानकारी के किसी नेता या व्यवस्था के बारे में धारणा बनाते हैं तो इसकी जिम्मेदारी बच्चों की नहीं, बल्कि बड़ों की है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों का दायित्व है कि वे बच्चों को बताएं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल से पहले देश की स्थिति क्या थी और इसके बाद देश में क्या बदलाव हुए। भाटिया ने हरियाणा के खिलाड़ियों की उपलब्धियों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भारत के प्रदर्शन में हरियाणा के खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे हरियाणा से हैं। 2 अक्टूबर को हरियाणा में चलेगा सघन सफाई अभियान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर सुबह 8 से 10 बजे तक पूरे हरियाणा में सघन सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें राज्य सरकार, आमजन और भाजपा कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 3,000 कार्यकर्ताओं को अभियान से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। दो घंटे तक चलने वाले इस अभियान में जुटने वाले मैन-आवर्स का रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा और इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने की दिशा में प्रयास किया जाएगा। डॉ. अर्चना गुप्ता ने एशियाई खेलों सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हरियाणा के खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से खिलाड़ियों के लिए बुनियादी ढांचे, फिट इंडिया, खेलो इंडिया और अन्य योजनाओं के माध्यम से लगातार सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। बाइट संजय भाटिया महामंत्री व राज्यसभा सांसद बाइट डॉ अर्चना गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष
0
0
Report

लक्ष्मी नगर के ज्वेलर्स ठगी: लाखों लेकर फरार संचालक, भीड़ हंगामा

New Delhi, Delhi:लक्ष्मी नगर में ज्वेलर्स पर लाखों रुपये लेकर फरार होने का आरोप, दुकान के बाहर जुटे लोग पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर के जे-एक्सटेंशन इलाके में गफ्फार ज्वेलर्स को लेकर उस समय हड़कंप मच गया, जब कई स्थानीय लोगों ने दुकान संचालक पर लाखों रुपये लेकर फरार होने का आरोप लगाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग दुकान के बाहर एकत्र हो गए और अपने पैसे वापस दिलाने की मांग करने लगे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ज्वेलर्स द्वारा कथित तौर पर एक कमेटी/निवेश जैसी योजना चलाई जा रही थी। लोगों का आरोप है कि इसमें जमा की गई रकम के बदले उन्हें नकद भुगतान करने के बजाय ज्वेलरी देने का भरोसा दिया जाता था। कई लोगों ने इस योजना में अपनी रकम जमा कराई थी। आरोप है कि बड़ी संख्या में लोगों से रकम लेने के बाद अब दुकान बंद मिली और संचालक तथा संबंधित लोग मौके पर मौजूद नहीं हैं। इसके बाद कथित रूप से अपनी रकम गंवाने वाले लोगों में आक्रोश फैल गया और वे दुकान के बाहर इकट्ठा हो गए। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई इस उम्मीद में जमा कराई थी कि निर्धारित समय पर उन्हें रकम अथवा ज्वेलरी मिल जाएगी। लेकिन अब दुकान बंद होने के बाद उन्हें अपने पैसे की वापसी को लेकर चिंता सताने लगी है।
0
0
Report
Advertisement

दानिश आज़ाद: भाजपा हटाने की ज़रूरत नहीं, यूपी में बेहतर काम के दम पर विपक्ष को एकजुट होने की जरूरत नहीं

Lucknow, Uttar Pradesh:ओवैसी के बयान पर बोले यूपी सरकार मंत्री दानिश आज़ाद बोले भाजपा को हटाना क्यों है क्योंकि भाजपा ने बेहतर काम किये है यूपी में यूपी एआइएमआइएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी के बयान भाजपा को हटाने के लिए विपक्ष को एक होना पड़ेगा इसको लेकर यूपी सरकार के मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा कि भाजपा को हटाना क्यों है कि भाजपा ने बेहतर काम की है अच्छी कानून व्यवस्था है नकल नहीं होती है अब पहले की तरह जमीन कब्जे नहीं होते हैं इसलिए भाजपा को हटाना है ओवसी के बयान यूपी में मदरसो मस्जिदों पर कार्रवाई को लेकर दानिश आजाद ने कहा सिर्फ यह लोग इसलिए परेशान है क्योंकि मदरसो में अच्छी तालीम दी जा रही है मदरसे के बच्चे बेहतर इंग्लिश बोल रहे हैं मदरसे के बच्चे का पढ़ जाएंगे तो इनके झांसे में नहीं आएगे अखिलेश के बयान 27000 वोट हर विधानसभा पर भाजपा का कम करेंगे इसपे बोले दानिश आजाद समाजवादी पार्टी की समाजवादी पार्टी को ढाई इकाई वोट नहीं मिलेगा उनके प्रत्याशियों की जमानत जप्त होगी जो हाल इनका 2017 और 2022 में हुआ है उसे बत्तर हाल 2027 में होगा यूपी में आगामी हज को लेकर बोले दानिश अंसारी हज की बेहतर व्यवस्थाएं करेंगे ट्रांसपोर्टिंग का फूड का अच्छा इंतजाम करेंगे और हज को लेकर जो भी हाजी भाई जा रहे उनके लिए बेहतर व्यवस्थाओं का ख्याल रखा जाएगा
0
0
Report

लुधियाणा के Imperial hotel 508 में 70 वर्षीय उद्यमी की मौत; सुसाइड नोट मिला

Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਪੱਖੋਵਾਲ ਰੋਡ ਹੋਟਲ ਦੇ ਕਮਰਾ ਨੰਬਰ 508 ਵਿੱਚੋਂ ਇੰਗਲੈਂਡ ਤੋਂ ਆਏ 70 ਸਾਲਾ ਬਜ਼ੁਰਗ ਦੀ ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਮਿਲੀ ਲਾਸ਼ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜਾਂਚ ਪਰਿਵਾਰ ਵਾਲੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਬੇਟੇ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਿਤਾ ਜੀ ਇੰਗਲੈਂਡ ਸਨ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਨਹੀਂ ਪਤਾ ਕਦੋਂ ਆਏ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਉੱਪਰ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਭੈਣਾਂ ਵੱਲੋਂ ਝੂਠੇ ਕੇਸ ਪਾਏ ਗਏ ਅਤੇ ਜਿਸ ਤੋਂ ਉਹ ਪ੍ਰਸ਼ਾਂਤ ਸਨ। ਇੱਕ ਸੂਸਾਈਡ ਹੈ ਨੋਟ ਵੀ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਨਾਮ ਲਿਖੇ ਹਨ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਪੱਖੋਂਵਾਲ ਰੋਡ ਤੇ ਬਣੇ ਇੰਪੀਰੀਅਲ ਹੋ Hotel ਦੇ ਕਮਰਾ ਨੰਬਰ 508 ਵਿੱਚੋਂ 70 ਸਾਲ ਦੇ ਬਜ਼ੁਰਗ ਉਦਯੋਗਪਤੀ ਦੀ ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਤ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮੌਤ ਹੋਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਇਸ ਘਟਨਾ ਤੇ ਹੋਟਲ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਿਨਾਂ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋਈ ਹੈ ਉਹ ਇੱਕ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਹੋਟਲ ਵਿੱਚ ਆਏ ਸਨ ਅਤੇ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ 12 ਵਜੇ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਚੈੱਕ ਆਊਟ ਸੀ ਪਰ ਜਦੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਫੋਨ ਕੀਤਾ ਤਾਂ ਫੋਨ ਨਹੀਂ ਚੱਕਿਆ ਗਿਆ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉੱਪਰ ਜਾ ਕੇ ਦੇਖਿਆ ਦਰਵਾਜ਼ਾ ਖੁੱਲਾ ਸੀ ਅਤੇ ਸਤਵੰਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਸੀ ਜਿਸ ਸਬੰਧੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਪਰਿਵਾਰ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚਿਆ ਅਤੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹੁਣ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਐਸਐਚਓ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਨਾਂ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋਈ ਹੈ।ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਉਮਰ 70 ਸਾਲ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪੁੱਤਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਿਤਾ ਜੀ ਇੰਗਲੈਂਡ ਸਨ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਪਤਾ ਕਿਸ ਸਮੇਂ ਉਹ ਪੰਜਾਬ ਆਏ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਕੱਲ ਤੱਕ ਗੱਲ ਇੰਗਲੈਂਡ ਵਾਲੇ ਨੰਬਰ ਤੇ ਹੋ ਰਹੀ ਸੀ ਤੇ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਹੋਟਲ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਫੋਨ ਗਿਆ ਉਸ ਸਮੇਂ ਪਤਾ ਚੱਲਿਆ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀਆਂ ਭੈਣਾਂ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਜਮੀਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦਬਾਅ ਬਣਾ ਰਹੀਆਂ ਸਨ ਅਤੇ ਝੂਠੇ ਮਾਮਲੇ ਵੀ ਦਰਜ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਜਿਸ ਤੋਂ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਸਨ। ਅਤੇ ਇੱਕ ਸੂਸਾਈਡ ਨੋਟ ਵੀ ਮਿਲਿਆ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੇ ਨਾਮ ਹਨ ਜਿਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਲਗਾਤਾਰ ਤੰਗ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top