दवाटियां में रहने वाले किसान ने पी कीटनाशक दवाई, अस्पताल में कराया भर्ती
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर के धूलकोट पुलिस चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दवाटियां में अज्ञात कारणों के चलते एक किसान ने अपने घर में रखी कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। स्वस्थ्य बिगड़ने के बाद परिजनों द्वारा किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार लाल सिंह के खेत में मिर्च और सोयाबीन लगी है, फसल की अच्छी उपज होने के बाद भी किसान ने अपने घर में अज्ञात कारणों के चलते मिर्च की फसल में डालने वाली कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। पुलिस ने बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
