450331
बस स्टैंड पर छेड़खानी का मामला आया सामने
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर के बस स्टैंड पर दिनदहाड़े छेड़खानी का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र परिवहन की बस में एक नाबालिक बच्ची के साथ छेड़छाड़ की गई। जब बच्ची की मां ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसकी मां के साथ मारपीट की और मौके से भाग निकला। बच्ची की मां ने घोषणा की कि आरोपी की गिरफ्तारी तक बस को चलने नहीं दिया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खूंटी में 1996 पेशा कानून के लागू के लिए आदिवासी रैली, ज्ञापन
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूंटी । स्लग - परम्परागत रुढ़िवादी पेशा कानून 1996 लागू कराने को लेकर रैली व राज्यपाल, मुख्य मंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन। क्षेत्र में रैली निकाली गयी और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कई गाँव से लोग पहुँचे थे जहाँ जमकर नारेबाजी भी की गयी और पारम्परिक ग्रामसभाओं का सरकारीकरण बंद करो, अबुआ दिसुम, अबुआ राईज के नारे लगाए गये। मौके पर आयोजक बिनसाय मुण्डा ने कहा कि हमें 1996 ई में बने पेशा कानून चाहिए, इसके अलावे और कुछ नहीं। ये झारखण्ड में लागू पेशा कानून का बदलाव नहीं होगा तो हम इसे कदापि स्वीकार नहीं करेंगे। आयोजन की अध्यक्षता करते हुए मार्शल बरला ने कहा कि 1996 में परंपरागत पेसा कानून सुप्रीम कोर्ट के द्वारा से दिया गया है वही पैसा कानून हमें चाहिए वही लागू किया जाए हालांकि झारखंड सरकार पेशा कानून के नाम पर जो हमें निर्गत किया है वो हमें नहीं चाहिए। इसका हमलोग विरोध करते हैं। दामु मुण्डा ने कहा कि गांव गांव में ग्राम सभा में खाता खुलवाने को लेकर बात चल रही है। जिसमें ग्राम प्रधान , सहायक सचिव और अन्य पद में भी लोग रहेंगे। लेकिन सचिव का पद गौण कर दिया गया है। इसलिए इस आन्दोलन के माध्यम से मांग किया जा रहा है कि इसे इसे छिपा दिया गया है हिंडन कर दिया गया है। उसे स्पष्ट करें। मार्शल बारला ने कहा कि पेशा कानून के तहत जो समिति बनना चाहिए उसमें कमियां हैं। जिसे दूर करने की आवश्यकता है। बाईट - बिनसाय मुण्डा । बाईट - मार्शल बरला। बाईट - दामु मुण्डा ।0
0
Report
एडीईओ फर्जीवाड़ा: मास्टरमाइंड समेत 22 गिरफ्तार, व्हाट्सएप ग्रुप से बड़ा खुलासा
Munger, Bihar:एडीईओ परीक्षा : आवेदकों से 15 से 20 लाख में हुई थी डील।एक मास्टर माइंट, तीन लाइनर सहित 22 को भेजा गया जेल बड़े सरगना तक पहुंचने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप खंगाल रही पुलिस मुंगेर : बीपीएससी की ओर से 14 और 15 अप्रैल को मुंगेर के 20 परीक्षा केंद्र पर आयोजित सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (एडीईओ) की परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़ा गिरोह का खुलासा हुआ है। परीक्षा पास कराने के नाम पर आवेदकों से 15 से 20 लाख रुपये वसूले गए। अभ्यर्थियों ने अग्रिम के रूप में कुछ रकम भी मास्टर माइंट के खाता में भेजा था। इसका खुलासा पुलिस और प्रशासन की संयुक्त छापेमारी में हुआ। फर्जीवाड़ा मामले में एक सरगना, तीन लाइनर और 18 आवेदकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सभी के विरुद्ध डीईओ के आवेदन पर मुफ्फसिल थाना में बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। इसमें मास्टर माइंड मुफ्फसिल थानान्तर्गत भगतचौकी निवासी सूजल कुमार, लाइनर पटना निवासी समीर कुमार, धरहरा के लड़ैयाटांड़ थानान्तर्गत बंगलवा निवासी प्रियांशू कुमार और भागलपुर के कहलगांव निवासी प्रशांत कुमार शामिल है। इसके अलावा परीक्षा केंद्र से 18 परीक्षार्थी को भी गिरफ्तार किया गया है, जो मास्टर माइंड की मिलीभगत से परीक्षा देने पहुंचे थे। सभी लाइनर को सोमवार की रात होटल से तथा मास्टर माइंड सूजल को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार रैकेट के सभी सदस्यों को बुधवार को जेल भेज दिया गया है। इस फर्जीवाड़े में अभी मुंगेर का मास्टर माइंड और लाइनर ही गिरफ्तार हुआ है। इनके पास से बरामद मोबाइल में एक व्हाट्सएप ग्रुप भी पुलिस को मिला है, जिसमें सैकड़ों एडमिट कार्ड पाए गए हैं, जो दूसरे जिलों के बताए जाते हैं। पुलिस मास्टर माइंड के मोबाइल से मिले व्हाट्सएप ग्रुप को खंगालने में जुटी है। जल्द ही इस मामले में बड़े रैकेट का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। शहर में संचालित एक कोचिंग सेंटर की भूमिका भी इस गोरखधंधे में सामने आई है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। एसपी सैयद इमरान मसूद से पूछे जाने पर बताया कि मास्टर माइंड सूजल परीक्षा पास कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से रकम लेता था। इसके लिए वह अपने अधीन तीन लाइनर क्रमश: समीर, प्रियांशू और प्रशांत से काम कराता था। परीक्षा केंद्र पर बायोमिट्रिक करने वाले आपरेटर से भी सूजल सांठगांठ रखता था। लाइनर बायोमिट्रिक कराने परीक्षा केंद्र पर जाता था, जहां आपरेटर के सहयोग से बायोमिट्रिक के नाम पर अपने मोबाइल में प्रश्न पत्र का फोटो खींच कर मास्टर माइंड को भेजता था। इसके बाद प्रश्न पत्र का उत्तर लाइनर के मोबाइल में आ जाता था, जिसे वह आवेदकों काे उत्तर पुस्तिका भरने में सहयोग करता था। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार लाइनरों के पास से छोटे-छोटे चिप बरामद हुए हैं। जिसमें प्रश्न पत्र और उसका हल किया हुआ आंसर सीट भी बरामद हुआ है।एसपी ने बताया कि मास्टर माइंड और लाइनर के मोबाइल से मुंगेर के विभिन्न परीक्षा केंद्र के 20 अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र बरामद हुआ है। हालांकि इनमें से 18 आवेदक ही परीक्षा देने मुंगेर पहुंचे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंगेर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों से जिन 18 आवेदकों को गिरफ्तार किया गया है, वे सभी एक कोचिंग सेंटर से परीक्षा पास कराने के लिए संपर्क किए थे। पुलिस ने उस कोचिंग की पहचान कर ली है, उसके संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया में पुलिस जुट गई है।उन्होंने बताया कि परीक्षा में फर्जीवाड़ा गिरोह का खुलासा हुआ है। इस मामले में सरगना, लाइनर, परीक्षार्थी सहित 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फर्जीवाड़ा करने वालों के पास व्हाट्सएएस ग्रुप मिला है। व्हाट़्सएप ग्रुप में बिहार के कई जिलों के मास्टर माइंड व लाइनर के अलावा सैकड़ों आवेदकों का प्रवेश पत्र पाया गया है। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। केंद्राधीक्षक की भी संल्त्ता उजागर उपेन्द्र ट्रेनिंग स्कूल परीक्षा केंद्र में बतौर केंद्राधीक्षक प्रतिनियुक्त विशिष्ट शिक्षिका अर्चना कुमारी को निलंबित कर दिया गया है तथा उसके विरुद्ध कोतवाली थाना में केस दर्ज कराया गया है। केंद्राधीक्षक पर आरोप है कि बायोमिट्रिक करने वाले आपरेटर को एंड्रायड मोबाइल का उपयोग करने की उन्होंने अनुमति दी थी। डीएम ने निरीक्षण के दौरान आपरेटर के पास मोबाइल पाए जाने पर केंद्राधीक्षक के विरुद्ध निलंबन और केस दर्ज कराने का निर्देश दिया था।0
0
Report
गोरखपुर-महाराजगंज फोरलेन पर स्टंटबाजी के कारण टकराव, महिला समेत दो घायल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है… जहां सड़क पर स्टंट करना एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों की लापरवाही ने एक मासूम युवती की जिंदगी को खतरे में डाल दिया… हादसे में बाइक चालक समेत दोनों गंभीर रूप से घायल हैं… जबकि बाकी साथी मौके से फरार हो गए… गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर स्टंटबाजी का खौफनाक नतीजा सामने आया है। गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरैया इलाके में बुधवार दोपहर तीन बाइकों पर सवार युवक तेज रफ्तार में स्टंट करते हुए सड़क पर चक्कर लगा रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक ये युवक पहले भी दो बार तेज रफ्तार में उसी सड़क पर स्टंट करते हुए देखे गए थे। लेकिन तीसरी बार उनका ये खेल उस समय हादसे में बदल गया… जब दो बाइक सवार आपस में टकरा गए जिसके बाद एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित हो गया और फिर उसने सड़क किनारे खड़ी एक युवती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवती और बाइक चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई… आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल युवती की पहचान चिलुआताल थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी 20 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है… जिसकी अगले महीने 12 मई को शादी होने वाली है। वह शादी की खरीदारी के लिए बाजार जा रही थी तभी हादसे की Shikar हो गई। वहीं घायल बाइक चालक की पहचान कैंट क्षेत्र के स्टेशन रोड निवासी 17 वर्षीय आमिर के रूप में हुई है… जो अपने जन्मदिन पर दोस्तों के साथ बाइक से घूमने के लिए निकला था… लेकिन दुर्घटना के कारण अब उसका जश्न मातम में बदल गया। हादसे के बाद बाइक सवार अन्य युवक मौके से फरार हो गए… पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। सवाल ये है कि आखिर कब तक सड़कों पर इस तरह की स्टंटबाजी आम लोगों की जान से खेलती रहेगी… और कब ऐसे लापरवाहों पर सख्त कार्रवाई होगी… फिलहाल दोनों घायलों की हालत गंभीर है और पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
सिविल जज अरुण कुमार पांडे को भावभीनी विदाई, बहेड़ी बार एसोसिएशन ने किया सम्मानित
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। सिविल जज जूनियर डिवीजन अरुण कुमार पांडे के स्थानांतरण बलिया होने पर बहेड़ी बार एसोसिएशन द्वारा एक भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का माहौल सम्मान और भावुकता से भरा रहा, जहां अधिवक्ताओं ने उनके कार्यकाल को सराहते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेंद्र सिंह राठी एडवोकेट, महासचिव चंद्र पांडे एडवोकेट, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार एडवोकेट सहित अनेक वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे। इस दौरान केसर कुमार गंगवार, अशोक कुमार गंगवार, जयदेव गंगवार, सतपाल गौतम, रामस्वरूप गंगवार, चंद्रपाल गंगवार, मनोज जौहरी, वीरेंद्र कुमार सक्सेना, हरीश गंगवार, ललित शर्मा, धर्मपाल सागर, सूरज सागर, जगदीश गुर्जर, रामपाल सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। अधिवक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सिविल जज अरुण कुमार पांडे ने अपने कार्यकाल के दौरान निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ न्यायिक कार्यों का निर्वहन किया, जिसकी छाप लंबे समय तक याद रखी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और सभी ने उनके नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं दीं।0
0
Report
मुजफ्फरनगर में चोरी का खुलासा, आरिफ व आज़ाद गिरफ्तार, 2 तमंचे बरामद
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग पुलिस ने किया चोरी की घटना का खुलासा, बेख़ौफ़ चोरों ने टावर से चोरी किया था कीमती सामान, 20 दिन बाद पुलिस ने किया चोरी की घटना का खुलासा, पुलिस ने आरिफ व आजाद को किया अरेस्ट, 2 तमंचे कारतूस,गाड़ी,8 हजार की नगदी की बरामद, तलाशी के दौरान,बीबीयू,बैटरी,व चार्जर किये बरामद, घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में हुआ था कैद, मुजफ्फरनगर की बुढाना कोतवाली क्षेत्र का मामला।0
0
Report
मुजफ्फरनगर में तेज कार ने श्रमिक को टक्कर दी; CCTV वीडियो में घटना कैद
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला. तेज गति से आ रही कार ने श्रमिक को मारी टक्कर. टक्कर लगने से 10 फीट ऊपर उछला श्रमिक. घटना का वीडियो CCTV कैमरे में कैद, इंडियन पोटाश लिमिटेड कंपनी में कार्यरत है श्रमिक, नाइट ड्यूटी समाप्त कर घर लौटते समय हादसा, अनियंत्रित कार बराबर में बने नाले में जा गिरी, 2 दिन पुरानी बताई जा रही है घटना, नगर कोतवाली क्षेत्र सहारनपुर रोड का मामला.0
0
Report
Advertisement
तेज़ रफ्तार बस हादसे में मैनपुरी में युवक की मौत, 6 घायल
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - मैनपुरी तेज रफ़्तार स्कूल बस ने पढ़ाके के ठेले में मारी जोरदार टक्कर टक्कर मारकर डिवाइडर पार कर टीनशेड में टक्कर के बाद रुकी घटना में 1 युवक की मौत, 6 लोग घायल बस की रफ्तार इतनी थी कि लोग बचने के प्रयास में नाले में गिरे सभी घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल में कराया गया भर्ती आर. एस. एजुकेशनल एकेडमी की बताई जा रहीं बस थाना भोगांव क्षेत्र के गिहार कॉलोनी के पास की घटना0
0
Report
Sitapur:भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने,मृतक के घर पहुंच कर गहर
Parsada, Uttar Pradesh:रामकोट सीतापुर इलाके के आरएमपी डिग्री कॉलेज के सामने अनियंत्रित होकर डीजे पलटने से राम सहाय पुत्र सरजू 30 वर्ष निवासी खटकरी कला थाना रामकोट की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी,वहीं पांच लोग घायल हो गए थे।उसकी अंत्येष्टि में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर कुलदीप भार्गव भीम आर्मी जिला अध्यक्ष राकेश राजवंशी आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष विश्वदीप चौधरी,तहसील सदर संयोजक अनुपम गौतम सह संयोजक सर्वेश गौतम वरिष्ठ पत्रकार सन्तोष कुमार राव ने असामायिक मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया0
0
Report
अमेठी संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग महिला की मौत,
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग महिला की मौत, बुजुर्ग की मौत से गांव में मचा हड़कंप, परिजन का रो-रो कर बुरा हाल घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी, थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, घटना भले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र पूरे अमेठियन जिछौली की !0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर में बदमाशों ने घर में घुसकर गोली चलाई, हत्या की धमकी देकर फरार
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में खुलेआम बदमाशो के द्वारा गोलियां चलाने और दरवाजे को तोड़ने का मामला सामने आया है। बदमाशो ने पहले गोलियां चलाई फिर दरवाजा तोड़ा घर में घुसकर जब युवक नहीं मिला तो उसकी पत्नी और बच्चों को उसकी हत्या करने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के जगनापुरा लधेड़ी की है। घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है जिसमें बदमाश फायरिंग और दरवाजा तोड़ते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है एक दिन पहले हुए झगड़े में फरियादी ने हस्तक्षेप किया था जिससे हमलावर नाराज थे। वही पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वीओ- दअरसल ग्वालियर थाना क्षेत्र के जगनापुरा लधेड़ी निवासी निशा कुशवाह पत्नी पवन कुशवाह ने शिकायत की है कि मंगलवार रात वह उसके बच्चे घर पर थे। तभी घर के बाहर से गोली चलने की आवाज आई। जब घर के बाहर देखने के लिए आ रही थी तभी उसके दरवाजे पर गाली गलौज और दरवाजे पर लात मारे जाने की आवाज आने लगी, जिससे गेट की कुंदी खुल गई। बदमाश राहुल यादव सहित तीन युवक अंदर गए जिनके हाथ में डंडे और कट्टा था। इसके बाद अंदर आते ही राहुल व उसके साथियों ने उसके पति पवन कुशवाह के बारे में पूछताछ करने लगे। महिला ने जब बताया कि वह घर पर नहीं है तो कहा कि वह उसे खत्म कर देंगे और धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद महिला ने इस घटना की सूचना अपने पति और पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमें बदमाश फायरिंग करते और दरवाजे को तोड़कर घर में घूसते नजर आए। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ई-रिक्शा चालक व किसी बाइक सवार में बहस हो रही थी, तभी पवन कुशवाह वहां से निकल रहा था तो उसने झगड़े में हस्तक्षेप किया था। जबकि ई-रिक्शा चालक राहुल यादव का साथी था उनको लगा कि पवन कुशवाह दूसरी तरफ से बोल रहा है, इसी बात पर नाराज होकर उन्होंने पवन कुशवाह के घर पर हमला किया है। फिलहाल पुलिस ने फरियादी निशा कुशवाह और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी राहुल यादव सहित तीन लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है。 बाइट- कृष्ण पाल सिंह- CSP ग्वालियर0
0
Report
जयपुर सफाई मेराथन 2026: 14 घंटे में सफाई सेवा, शीर्ष टीमों को इनाम
Jaipur, Rajasthan:Anchor-जयपुर में इस बार सफाई सिर्फ रूटीन काम नहीं, बल्कि एक ‘मैराथन’ बनने जा रही है। नगर निगम 18 अप्रैल को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक 14 घंटे का_meगाअभियान “सफाई सेवा मैराथन-2026” चलाएगा, जिसमें अफसर से लेकर फील्ड स्टाफ तक सभी ऑन-ग्राउंड नजर आएंगे। नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा की अगुवाई में यह अभियान शहर के 13 जोन के 150 वार्डों में एक साथ चलेगा। खास बात यह है कि इस दिन निगम के अधिकारी सिर्फ मॉनिटरिंग नहीं करेंगे, बल्कि खुद फील्ड में उतरकर सफाई व्यवस्था को संभालेंगे। इस मैराथन को अलग और रोचक बनाने के लिए इसे प्रतियोगिता का रूप दिया गया है। हर वार्ड के काम के आधार पर सीएसआई की रैंकिंग तय होगी और टॉप-3 को स्वच्छता हीरो और स्टार ऑफ नगर निगम का खिताब मिलेगा। विजेताओं की फोटो एक महीने तक निगम में होॉर्डिंग पर लगाई जाएगी। प्रोत्साहन राशि भी आकर्षण का केंद्र है पहले स्थान पर 21 हजार रुपए तक का इनाम, जबकि टीम के अन्य कर्मचारियों को भी अलग-अलग कैटेगरी में नगद पुरस्कार मिलेंगे। आयुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा को सिर्फ सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा मूवमेंट होगा। आमजन को भी इसमें शामिल करने की तैयारी है, ताकि “स्वच्छ जयपुर, सुंदर जयपुर” का लक्ष्य जमीन पर दिख सके।0
0
Report
सुप्रीम कोर्ट ने आस्था और संविधान के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की
Noida, Uttar Pradesh:लाखों लोगों की आस्था को गलत ठहराना आसान नहीं', सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आस्था के मामलों में कोई भी फैसला देना कोर्ट के लिए पेचीदा मामला है। अदालत के लिए सबसे मुश्किल काम होता है कि वो लाखों लोग की धार्मिक मान्यताओं को ग़लत करार दे। किसी धर्म मे समाजिक सुधार के नाम पर उसकी मूल धार्मिक परंपराओं को खत्म नहीं किया जा सकता 9 जजों की संविधान पीठ कर रही सुनवाई संविधान पीठ ने यह टिप्पणी सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री के विवाद से उपजे सवैंधानिक सवालों पर विचार करते हुए कही। चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली 9 जजों की संविधान पीठ धार्मिक परंपरा और मौलिक अधिकार से जुड़े 7 सवालों पर विचार कर रही है। संविधान पीठ ने जो सातवां सवाल तय किया है , वो यही है कि क्या कोई ऐसा व्यक्ति भी किसी ऐसे धर्म /संप्रदाय की परंपरा को अदालत में चुनौती दे सकता है, जिसका वो खुद सदस्य नहीं है। अभिषेक मनु सिंघवी की दलील आज इसी सवाल को लेकर सबरीमाला मंदिर का प्रबंध संभालने वाले त्रावणकोर देवास्वम बोर्ड की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि धार्मिक मामलों में जनहित याचिकाओं को सुनवाई के लिए स्वीकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट को सख्त मापदंड अपनाने चाहिए।सबरीमाला जैसे मंदिर की प्रचलित परंपराओं को किसी तीसरे पक्ष की ओर से चुनौती नहीं दी जा सकती अगर कोई धर्मगुरु सामुहिक आत्महत्या की बात करें तो.. सिंघवी की इस दलील पर बेंच के सदस्य जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने पूछा कि यदि कोई धर्मगुरु यह उपदेश देने लगे कि मोक्ष पाने के लिए सामूहिक आत्महत्या करनी चाहिए और उसकी बात मानते हुए उसके अनुयायी वास्तव में आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे हों, तो क्या ऐसी सूरत में कोर्ट किसी ऐसे शख्स की याचिका पर सुनवाई कर दखल नहीं दे सकती जो उस धर्म का नहीं है। सिंघवी ने कहा कि यह यह बहुत असाधारण स्थिति होगी। ऐसे मामलों में कोर्ट जनहित को देखते हुए दखल दे सकता है।लेकिन सामान्य नियम यह होना चाहिए कि कोर्ट धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप न करे。 जो भक्त नहीं, उनकी अर्जी क्यों सुने! जस्टिस बी नागरत्ना ने भी सिंघवी की दलीलों से सहमति जताते हुए कहा कि अगर किसी जनहित याचिका में किसी धार्मिक परंपरा को चुनौती दी गई है और याचिका दाखिल करने वाला उस परंपरा से प्रभावित नहीं है या उस धर्म से जुड़ा नहीं है तो इसी आधार पर उसकी याचिका खारिज हो जानी चाहिए。 धर्म लाखों लोगों की आस्था का विषय बोर्ड की ओर से पेश अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि कोर्ट किसी धार्मिक परंपरा पर उसे मानने वालो को सुने बिना फैसला नहीं ले सकती। एक धर्म के भीतर संप्रदायों की अपनी अपनी परंपराएं हो सकती हैं। यह ज़रूरी नहीं कि हर परंपरा की पूरे धर्म की अनिवार्य धार्मिक परंपरा की कसौटी पर समीक्षा की जाए। सिंघवी ने दलील दी कि धर्म लाखों लोगो की आस्था का विषय है। इस लिहाज से किसी तीसरे पक्ष को इस बात की इजाज़त नहीं दी जा सकती कि वो इसे कोर्ट में चुनौती दे और इसमे बदलाव कराए। बेंच के सदस्य जस्टिस एम एम सुंदरेश ने सवाल उठाया कि क्या यह अदालत ऐसी सूरत में लाखो लोगों को सुने बिना कोई फैसला ले सकती है। संविधान पीठ में इस मामले को लेकर आगे भी सुनवाई जारी रहेगी。0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर SBI CSP केंद्र पर हथियारबंद लुटेरों ने 50 हजार लूटे, हवाई फायरिंग
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:सकरा थाना क्षेत्र के दरधा इलाके में तीन अज्ञात अपराधियों ने SBI CSP केंद्र पर हथियार के बल पर 50 हजार रुपए लूट की वारदात को अंजाम दिया। दहशत फैलाने के उद्देश्य से भागते समय अपराधियों ने हवाई फायरिंग की। मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधी एक बाइक पर आये और ग्राहक बनकर केंद्र में घुसे, हथियार निकालकर संचालक को कब्जे में लेकर लूट को अंजाम दे गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान हो सके और गिरफ्तारी हो सके।0
0
Report
Muzaffarpur के SBI CSP लूट: हथियारबंद बदमाश 50 हजार लेकर फरार
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:Muzaffarpur के सकरा थाना क्षेत्र के दरधा इलाके में तीन अज्ञात अपराधियों ने SBI CSP केंद्र पर हथियार के बल पर 50 हजार रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया और दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन अपराधी एक बाइक पर सवार थे; एक अपराधी ग्राहक बनकर सीसी केंद्र में घुसे और हथियार निकालकर संचालक को कब्जे में लेकर लूट कर भाग गए. घटना के समय केंद्र में मौजूद ग्राहक भी भाग गए. फायरिंग की आवाज सुनकर लोग दहशत में थे. पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है; आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल कर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश जारी है.0
0
Report
उज्जैन नगर निगम ने 22 टन प्रतिबंधित पॉलीथिन नष्ट कर आय 5 लाख रुपये
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन उज्जैन नगर निगम ने शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन, डिस्पोजल ग्लास और चम्मचों की बड़ी मात्रा को नष्ट करने की कार्रवाई की है। निगम द्वारा जप्त की गई लगभग 22 टन सामग्री को एमआर 5 स्थित ट्रांसफर स्टेशन पर रोड रोलर और ग्राइंडर मशीन के माध्यम से पूरी तरह से नष्ट किया गया। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के अनुसार, यह कार्रवाई स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत की गई है। निगम ने पिछले कई वर्षों में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री एकत्रित की थी, जिसमें जप्त की गई पॉलीथिन का वजन 22 टन से अधिक है। इसे निगम मुख्यालय, ग्रैंड होटल और मक्सी रोड स्थित डिपो में संग्रहित किया गया था。 इस प्रक्रिया के दौरान, निगम ने टेंडर जारी किया, जिसमें एक निविदादाता ने 23 रुपये प्रति किलो की दर से डिस्ट्रॉय की गई पॉलीथिन खरीदने की पेशकश की। टेंडर स्वीकृत होने के बाद, सभी जगह से संग्रहित प्रतिबंधित सामग्री को नष्ट किया गया, जिसे बाद में संबंधित निविदादाता को सुपुर्द कर दिया गया। इससे नगर निगम को 5 लाख रुपये से अधिक की आय हुई, जबकि इस 22 टन सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 40 लाख रुपये आंका गया है。 नगर निगम सभी व्यापारियों, दुकानदारों और शहरवासियों से अनुरोध करता है कि वे प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग न करें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें।0
0
Report
Advertisement
