बुरहानपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में जनसुनवाई में 37 आवेदनों पर हुई सुनवाई
Ambada Ryt, Madhya Pradesh:बुरहानपुर में जनसुनवाई में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आये नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्यायें अधिकारियों के समक्ष रखी। संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सृष्टि देशमुख एवं अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्रता से निराकरण हेतु निर्देशित भी किया। जनसुनवाई में 37 आवेदन पत्रों पर सुनवाई हुई। इस दौरान समस्त विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
