Back
महासमुंद के गांवों में जल जीवन मिशन फेल: टंकी खाली, पानी नहीं मिल रहा
JSJAMNJAY SINHA
Mar 18, 2026 08:24:34
Mahasamund, Chhattisgarh
जल जीवन मिशन
लोकेशन महासमुंद
एंकर हर घर तक साफ पानी पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर जल यानी जल जीवन मिशन चलाई जा रही है। इस योजना का स्लोगन नल है तो जल है, यही जीवन का हल है लेकिन महासमुंद जिले में इसके विपरित है जमीनी हकीकत। महासमुंद ब्लॉक का गांव नांदगांव जिला मुख्यालय से महज दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जहां करोड़ों खर्च कर पानी की टंकी तो बना दी गयी, लेकिन आज तक उसमें एक बूंद पानी नहीं पहुंचा। जहां सरकार की हर घर जल योजना कागजों में तो पूरी हो गई है, लेकिन जमीनी हकीकात ये है कि, गांव के लोग आज भी पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। तस्वीरों में जो आप देख रहे हैं, ये वही पानी की टंकी है, जो करीब 5 साल पहले बनाई गई थी, लेकिन आज तक इसमें एक बूंद पानी नहीं भरा गया। और दीवार पर स्लोगन जल है तो कल है लेकिन नांदगांव में ये नारा, सिर्फ दीवारों तक सीमित रह गया है। करीब 3 हजार की आबादी वाले इस गांव में, आज भी आधे से ज्यादा लोगों को नल जल योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। 5 साल पहले करोड़ों रुपए खर्च कर बनाई गई पानी की टंकी, आज भी खाली खड़ी है। यहां न पाइपलाइन पूरी… ना घर-घर कनेक्शन…और ना ही लोगों के घरों तक पानी। गांव की महिलाएं हर दिन एक किलोमीटर दूर बोरिंग से पानी लाने को मजबूर हैं। सिर पर पानी का मटका और कंधों पर जिम्मेदारी, यही नांदगांव की सच्चाई बन चुकी है। जहां एक तरफ सरकार हर घर जल का दावा करती है, वहीं यहां महिलाएं आज भी बूंद-बूंद के लिए संघर्ष कर रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने अधूरा काम छोड़ दिया। कई घरों में नल कनेक्शन तक नहीं लगाए गए। और जहां लगाए गये, वहां भी लोगों से पैसे वसूले गए। जबकि योजना के तहत घर-घर नल कनेक्शन बिल्कुल मुफ्त होना चाहिए था। गांव के जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों को इस समस्या से कोई खास सरोकार नजर नहीं आता। जो बेहद चौंकाने वाली बात है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मामले में विभाग के अफसर का सरकारी जवाब कोई चौंकाने वाला नहीं है। शिकायत मिली है… जांच कराएंगे… जो भी कमियां होंगी उन्हें जल्द दूर किया जाएगा… हर बार की तरह अधिकारी का… यहां भी वही पुराना जवाब… जांच करेंगे… सुधार करेंगे… लेकिन सवाल ये है कि, 5 साल से सूखी पड़ी इस टंकी का जवाब कौन देगा? कब तक नांदगांव के लोग पानी के लिए यूं ही तरसते रहेंगे? सरकार के दावे बड़े हैं, नारे भी बुलंद हैं — हर घर जल लेकिन नांदगांव की तस्वीर इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन अपनी सरकारी फाइलों से कब बाहर निकलेंगे, और कब सरकारी जवाब जमीनी हकीकत में तब्दिल होगा। ताकि गांव वालों का सूखा गला इस योजना के पानी से तर हो सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 18, 2026 09:33:560
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 18, 2026 09:33:380
Report
ARAarti Rai
FollowMar 18, 2026 09:33:190
Report
NRNarayan Roy
FollowMar 18, 2026 09:33:070
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 09:32:36Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH: FIRE BREAKS OUT IN BUILDING OF MOBILE MARKET, FIRE TENDERS ON SPOT.
0
Report
MMMohammad Muzammil
FollowMar 18, 2026 09:32:290
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 18, 2026 09:32:150
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 18, 2026 09:31:41Noida, Uttar Pradesh:खबर का असर मिर्जापुर में. खबर दिखाए जाने के बाद पीडब्लडी ने बीच सड़क से चापाकल हटाया
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 09:31:16Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI: MAHARASHTRA LEGISLATIVE ASSEMBLY SESSION VISUALS ROHIT PAWAR (NCP-SCP)
0
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowMar 18, 2026 09:30:320
Report
DRDivya Rani
FollowMar 18, 2026 09:24:17511
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 18, 2026 09:24:05489
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 18, 2026 09:23:51555
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 18, 2026 09:23:40428
Report