icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झालावाड़ के डग में नवरात्र चुनर यात्रा, माता रानी के जयकारों से माहौल भरा

Jhalawar, Rajasthan:डग (झालावाड़) नवरात्र के अवसर पर डग कस्बे में प्रभात फेरी मंडल एवं इंदु गोस्वामी मित्र मंडल के नेतृत्व में भव्य चुनर यात्रा निकाली गई। सुबह 5 बजे डगेश्वरी माता मंदिर से माता के जयकारों, डीजे की गूंज, ढोल-नगाड़ों की थाप और भक्ति संगीत की स्वर लहरियों के साथ शुरू हुई चुनर यात्रा कस्बे में होती हुई मां तुलजा भवानी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति, प्रभात फेरी मंडल के पुरुषों सहित बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में चुनर और मन में माता के प्रति अटूट श्रद्धा लिए श्रद्धालु भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। डीजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ निकली यात्रा में श्रद्धालु नाचते-गाते और माता रानी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। पैदल यात्रा करते हुए श्रद्धालु सुबह 7 बजे अति प्राचीन तुलजा भवानी माता मंदिर पहुंचे। यहाँ श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से माता रानी की पूजा-अर्चना कर चुनर अर्पित की और सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। माता के दरबार में दर्शन के दौरान पूरा परिसर जयकारों से गुंजायमान हो उठा। चुनर यात्रा के मार्ग में गौशाला तिराहे पर मां शारदे सांस्कृतिक मंच के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।
0
0
Report

सुजानगढ़ के कालिका माता मंदिर में अष्टमी पर भक्तों का भारी सैलाब

Churu, Rajasthan:चूरू। सुजानगढ़। स्थानीय संवाददाता राजकुमार चोटिया प्राचीन सांडन कालिका माता मंदिर में अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, रातभर लगी रहीं लंबी कतारें महाभारत काल में पांडवों ने यहां काटा था अज्ञातवास, मां काली ने की थी राक्षसों से रक्षा 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई धोक, सीसीटीवी से की गई मेले की निगरानी महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत गाते हुए नाखूनों पर रचाई मेहंदी, मांगी सुख-समृद्धि की मन्नत सुजानगढ़。 शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर सुजानगढ़ स्थित महाभारत कालीन ऐतिहासिक सांडन (स्याणण डूंगरी) कालिका माताजी मंदिर में महाअष्टमी पर श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। पूरे राजस्थान सहित पड़ोसी राज्यों से पहुंचे हजारों भक्तों ने माता के दरबार में धोक लगाकर परिवार की खुशहाली की कामना की। अष्टमी के उपलक्ष्य में पूरी रात मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े होकर माता के जयकारे लगाते हुए भक्तिभाव से आगे बढ़ते नजर आए।पहाड़ी पर स्थित इस प्राचीन धाम का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। जनमान्यता के अनुसार, अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने इस पहाड़ी पर समय बिताया था। उसी दौरान जब राक्षसों ने पांडवों पर संकट खड़ा किया, तब मां काली ने प्रकट होकर उनकी रक्षा की थी। पहाड़ी पर आज भी उस काल का एक प्राचीन कुंड मौजूद है। इसके अलावा, पहाड़ी पर स्थित बड़े-बड़े गोल प्रस्तर खंड और दसवीं शताब्दी के प्राचीन अवशेष इस स्थल की ऐतिहासिकता और दिव्यता को दर्शाते हैं। मेले के दौरान श्री कालिका सेवा समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। समिति अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ ने बताया कि नवरात्र के दौरान माता के दरबार में भक्तों के आने का तांता लगा रहता है, लेकिन अष्टमी के दिन करीब 50 हजार श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने बताया कि दूर-दराज से आने वाले यात्रियों के लिए ठहरने और भोजन-प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई है, साथ ही पूरे मेला परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए नजर रखी जा रही है। वहीं समिति सदस्य कुलदीप सिंह राठौड़ और बनवारी ढाका ने बताया कि व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए सेवा समिति के कार्यकर्ता रात-दिन तत्परता से जुटे हुए हैं। अष्टमी मेले के दौरान मंदिर परिसर में एक अनूठी और मनोहारी परंपरा देखने को मिली। बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत गाते हुए अपने नाखूनों पर मेहंदी रचाई। महिलाओं का मानना है कि मां कालिका के दरबार में नाखूनों पर मेहंदी लगाने से अखंड सुहाग और परिवार में सुख-समृद्धि की मनोकामना पूर्ण होती है।
0
0
Report

खरगोन जेल: अरुण धुर्वे के पास्को एक्ट की सजा काटते समय भागने की कोशिश; पुलिस ने ईनाम घोषित

Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - खरगोन जिला जेल से पास्को एक्ट का 20वर्ष के कठोर कारावास की सजा काट रहे कैदी अरुण धुर्वे 23 वर्ष का दूसरे दिन भी सुराग नहीं मिला । पुलिस की डॉग स्क्वाड सर्च ऑपरेशन में जुटी कैदी को पकड़वाने पर दस हजार का ईनाम भी घोषित किया। इधर जिला जेल के हेड कांस्टेबल निरोज सोलंकी एवं सिपाही महावीर को निलंबित किया गया है। वही जेल प्रबंधन जेल की अवटर वॉल को 550 मीटर इलेक्ट्रानिक तार से सील करेगी। जिससे तारों को छूते ही सायरन बजने से है जेल प्रबंधन अलर्ट हो जाएगा। ताकि कोई घटना इस तरह दीवार फांदकर कैदी भागने की न हो। कैदी अरुण धुर्वे जेल की शौचालय से दस फीट की दीवार से कूद का भागने में सफल हुआ था。
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अंकित फोगाट का जोरदार स्वागत

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं - युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अंकित फोगाट का स्वागत - झुंझुनूं पहुंचने पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत - जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पहली बार आए झुंझुनूं, तो हुआ स्वागत - नवलगढ़ से बाजडोली तक जगह-जगह युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन - डीटीओ ऑफिस के पास उमड़े सैकड़ों युवा, फूलमालाओं से हुआ स्वागत - अंकित फोगाट बोले— पंचायत चुनावों में युवाओं की होगी पूरी भागीदारी - युवा कार्यकर्ताओं को जिताकर गांव की सरकार में पहुंचाने का लक्ष्य - स्थानीय कांग्रेस नेताओं के समन्वय से युवा प्रत्याशियों को मिलेगा सहयोग युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद झुंझुनूं जिले के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अंकित फोगाट पहली बार झुंझुनूं पहुंचे। इस दौरान नवलगढ़ से लेकर उनके गांव बाजडोली तक जगह-जगह युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। झुंझुनूं शहर में डीटीओ ऑफिस के समीप सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और नारों के साथ अंकित फोगाट का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बांझडोली गांव निवासी 31 वर्षीय अंकित फोगाट ने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चुनाव में जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 14,052 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिनेश कुमार को 11,966 वोट प्राप्त हुए। इस तरह फोगाट ने 2,086 मतों के अंतर से जीत हासिल की। दिनेश कुमार को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। युवा कांग्रेस में चुनाव के माध्यम से जिलाध्यक्ष चुने जाने की शुरुआत के बाद अंकित फोगाट झुंझुनूं के चौथे निर्वाचित जिलाध्यक्ष बने हैं। उनसे पहले रविंद्र भड़ौंदा, सुधींद्र मूंड और सुनील झाझड़िया इस पद पर निर्वाचित हो चुके हैं। स्वागत कार्यक्रम के दौरान अंकित फोगाट ने आगामी पंचायत चुनावों को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस का प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक युवा कार्यकर्ता चुनाव जीतकर गांव की सरकार का हिस्सा बनें। इसके लिए युवा कांग्रेस स्थानीय कांग्रेस नेताओं, पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों और चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे युवा साथियों के साथ समन्वय स्थापित करेगी। फोगाट ने कहा कि युवा साथियों को आगे बढ़ाने और चुनावों में उनकी मदद करने के लिए संगठन स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर सभी साथियों को साथ लेकर काम किया जाएगा, ताकि पंचायत चुनावों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। अंकित फोगाट ने कहा कि राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी और प्रदेश स्तर के नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार युवा कांग्रेस जनहित के मुद्दों को उठाएगी। उन्होंने मतदाता सूची और वोट चोरी से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन आगे भी पार्टी के निर्देशानुसार आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में पार्टी की ओर से जो भी कार्यक्रम या आंदोलन तय किया जाएगा, उसे जिला मुख्यालय पर आयोजित किया जाएगा। फोगाट ने प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शनों کا भी उल्लेख किया और कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। फोगाट ने कहा कि युवा कांग्रेस स्थानीय कांग्रेस नेताओं और चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों के साथ समन्वय बनाकर आगे बढ़ेगी। पंचायत चुनावों में भाग लेने वाले युवा कार्यकर्ताओं को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। उनका कहना था कि संगठन की प्राथमिकता युवाओं को राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी के अधिक अवसर उपलब्ध कराना है। अंकित फोगाट के स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष बनने के बाद उनके पहले झुंझुनूं आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। अब आगामी पंचायत चुनावों में युवा कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाना उनके सामने प्रमुख संगठनात्मक चुनौती रहेगी। बाइट : अंकित फोगाट, नवनिर्चाचित जिलाध्यक्ष, युवा कांग्रेस, झुंझुनूं
0
0
Report

बलियापुर बेलगड़िया क्षेत्र में चोरी: लाखों के आभूषण और नकद गायब

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बेलियापुर थाना क्षेत्र के बेलगड़िया टीओपी क्षेत्र बेलगड़िया सवाईगाढ़ा में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने के जेवर और 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। चोरों ने घर की तीन अलमारियों को तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान निकाल लिए। घर के सभी कमरों में सामान बिखरा हुआ था। घटना के समय घर के मालिक गोलक चटर्जी अपनी पत्नी के साथ बोकारो गए थे। उनका बड़ा बेटा ऑफिस में था, जबकि छोटा बेटा दुर्गापूजा पंडाल में दर्शन करने गया था। दर्शन कर जब छोटा बेटा घर लौटा, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा देखकर उसे चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार को सूचना दी गई और बलियापुर थाना को घटना की जानकारी दी गई। घर की सदस्य माधुरी चटर्जी ने बताया कि चोर तीन जोड़ी कान की बाली, दो जोड़ी सोने के बाला, तीन अंगूठी और एक सोने की चेन ले गए हैं। चोरी हुए सोने का वजन करीब 30 से 35 ग्राम बताया गया है। जेवरात की कीमत लगभग तीन से चार लाख रुपये है। इसके अलावा घर में रखे 50 हजार रुपये नकद भी गायब हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्य घर से बाहर गए थे। एक-दो घंटे बाद बेटा लौटा, तो चोरी का पता चला। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घर की जांच-पड़ताल की। टीओपी प्रभारी एमडी इरफान अंसारी ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद चोरी गए सामान की विस्तृत जानकारी सामने आएगी.
0
0
Report

नवरात्र में माता सतबहिनी मंदिर: देशभर से भक्तों की भीड़

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:शारदीय नवरात्र के मौके पर औरंगाबाद के अंबा स्थित माता सतबहिनी का मंदिर लोगों की आस्था का एक प्रमुख केंद्र बना हुआ है। एनएच किनारे स्थित माता के इस मंदिर को लेकर ऐसी मान्यता है कि जो कोई भी भक्त सच्चे मन से माता की पूजा आराधना करता है, मां उनकी मनोकामना अवश्य पूरी करते हैं। यही वजह है कि सिर्फ औरंगाबाद ही नहीं झारखंड समेत अन्य राज्यों से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और पिंडी स्वरूप में स्थित मां की पूजा अर्चना कर खुद को धन्य समझते हैं। वैसे तो सालों भर यहां भक्तों का तांता लगा रहता है मगर नवरात्र के दौरान इस मंदिर की छटा देखने लायक रहती है।
0
0
Report
Advertisement

रायबरेली में डंपर की टक्कर से पिता-बेटे की मौत, एक घायल

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमे बाइक सवार पिता पुत्र की मौत हो गई है। हादसा तब हुआ जब एक बाइक को डम्पर ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर पिता और उसके दो बेटे सवार थे। हादसे में छोटे बेटे को मामूली चोटें आयी हैं। घटना यहां के गदागंज थाना क्षेत्र में हुई जहाँ डंपर ने बाइक सवार पिता और उसके दो बेटों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक डंपर में फंसकर करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई। बाईक से निकली चिंगारी से डम्पर में भी आग लग गई। हादसे में पिता और एक बेटे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बेटा घायल हो गया। पूरा मामला यहां के बरारा बुजुर्ग चौराहे का है। यहीं देर रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक डंपर में फंस गई और करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई। बताया जा रहा है कि खोदायपुर निवासी इंद्रपाल कानपुर से ट्रेन के जरिए लौटे थे। उनका छोटा बेटा रेलवे स्टेशन से उन्हें बाइक पर बैठाकर घर ला रहा था। इसी दौरान हुए हादसे में इंद्रपाल और उनके एक बेटे की जान चली गई, जबकि दूसरा बेटा घायल हो गया।
0
0
Report

मेरठ रजबन रामलीला में हुआ लंका दहन और बाली सुग्रीव युद्ध का मंचन

MANISH PARASHARMANISH PARASHARFollow3m ago
Meerut, Uttar Pradesh:मेरठ में जगह-जगह रामलीला का मंचन बड़े जोरों से हो रहा है लेकिन रजबन बाजार की रामलीला अपने आप में एक अनोखा इतिहास संजोय हुए है। 56 वर्ष पहले शुरू हुई है रामलीला आज भी लोगों को अपनी और आकर्षित करती है। इस रामलीला में हिंद,ू मुस्लिम, सिख, ईसाई धर्मों के लोग रामलीला के पात्रों का किरदार निभाते हुए परम्परा को जीवित रखे हुए हैं। रात रामलीला में बाली सुग्रीव युद्ध और लंका दहन का मंचन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, छावनी परिषद के सीईओ जाकिर हुसैन और छावनी बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष शिप्रा रस्तौगी मौजूद रही। अतिथियों का स्वागत व्यापारी एवं समाजसेवी सुधीर रस्तौगी और रजबन रामलीला के अध्यक्ष राजेश यादव सेठी के द्वारा किया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top