462030
आष्टा में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल जिसके चलते दो आरोपी गिरफ्तार
Bhopal, Madhya Pradesh:सीहोर के आष्टा में एक युवक की सड़क पर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि मोहर्रम के जुलूस के दौरान हुई बहस के बाद यह घटना हुई। वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति को लात-घूंसों से पीटते दिख रहे हैं। पीड़ित युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धर्मांतरण के कथित गिरोह के खिलाफ ग्रामीणों का हंगामा; राजस्व टीम पहुंची
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के मोहनलालगंज में धर्मांतरण के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा किया। राजस्व टीम चर्च की पैमाइश करने पहुंची। खुलासा हुआ है कि गिरोह धर्मांतरण के लिए लोगों को सिलाई मशीन, वाटर कूलर और साइकिल का प्रलोभन देता था। आरोप है कि गिरोह धर्मांतरण के लिए लोगों को सिलाई मशीन, वाटर कूलर और साइकिल का प्रलोभन देता था। गरीब परिवार के लोग लालच में आकर उनसे सहयोग ले लेते थे। इसके बाद उन्हें बकरी और मुर्गियां भी दी जाती थीं। धीरे-धीरे लोगों को हिंदू से ईसाई बना दिया जाता था।0
0
Report
बिहार के मठ मंदिरों से स्कूल गोद लेने का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का फैसला
Patna, Bihar:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के मठ मंदिरों से आग्रह किया कि राज्य के स्कूल और कॉलेज को गोद ले सरकार पूरी तरीके सहयोग करेगी भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री के आग्रह ka स्वागत किया. भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि आने वाले दिनों में सरकार के इस फैसले को लेकर कहा कि बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद ने बिहार के सभी मठ मंदिरों को यह निवेदन किया है और निर्देश दिया है जिन मठ मंदिरों की वार्षिक आय 10 लाख से ज्यादा है वह शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े बिहार की सरकार का संकल्प है बिहार को शिक्षा के क्षेत्र में विश्व स्तरीय बनाना है सरकार बार-बार निवेदन कर रही है आप शिक्षा के क्षेत्र में होने वाले गुणात्मक बदलाव के सहभागी बने हमने सभी मठ मंदिरों को निवेदन किया है जिनकी आय 10 लाख से ज्यादा है वह शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग दें... 50 ऐसे मठ मंदिरों में सहमति दे दी है...0
0
Report
मुंबई के वांद्रे में मध्यरात्रि दबंगई: सात ने कार रोकी, बेसबॉल बैट और हॉकी स्टिक से हमला
Mumbai, Maharashtra:मुंबईच्या वांद्रे परिसरात मध्यरात्री रस्त्यावर हुल्लडबाजीचा धक्कादायक प्रकार समोर आला आहे. वांद्रे पोलीस ठाणे आणि डीसीपी कार्यालयापासून अवघ्या तीन मिनिटांच्या अंतरावर हा प्रकार घडला. ९ ऑगस्टच्या मध्यरात्री सव्वा बारा वाजण्याच्या सुमारास वांद्रे तलावाजवळ ही घटना घडली. फिटनेस ट्रेनर अर्जुनजीत ग्रेवाल हे पत्नीसोबत कारमधून प्रवास करत होते. यावेळी त्यांनी एका महिंद्रा एक्सयूव्ही ७००ला ओव्हरटेक केल्यानंतर कारमधील काही जणांनी त्यांचा पाठलाग करत वारंवार कार आडवी घातल्याचा आरोप आहे. वांद्रे तलावाजवळ आरोपींनी ग्रेवाल यांची कार थांबवली. या वाहनात सहा ते सात जण असल्याचे सांगण्यात येत आहे. आरोपींनी ग्रेवाल यांना शिवीगाळ करत मारहाणीचा प्रयत्न केला. यातील एकाने बेसबॉल बॅटने हल्ला करण्याचा प्रयत्न केला, तर दुसऱ्याने हॉकी स्टिकने त्यांच्या कारच्या काचा फोडल्याचा आरोप आहे. ग्रेवाल आणि त्यांची पत्नी कारमधून बाहेर येताच आरोपी घटनास्थळावरून फरार झाले. या प्रकरणी वांद्रे पोलीस ठाण्यात अज्ञात आरोपींविरोधात गुन्हा दाखल करण्यात आला असून, आरोपींचा शोध सुरू आहे.0
0
Report
Advertisement
बगड़ में कांग्रेस की निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, अमित ओला का आह्वान
Jhunjhunu, Rajasthan: बगड़, झुंझुनूं कांग्रेस नेता अमित ओला ने ली बैठक, चुनावी तैयारियों पर मंथन निकाय-पंचायत चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान भाजपा सरकार की नीतियां गांव-वार्डों तक पहुंचाने की कही बात बैठक में कांग्रेस पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद झुंझुनूं जिले के बगड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक पीरामल गेट स्थित सामुदायिक भवन में हुई। मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अमित ओला रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियों में जुटने तथा गांव-वार्डों में भाजपा सरकार की नीतियां बताने का आह्वान किया। बैठक में पीसीसी सदस्य रणजीत चंदेलिया सहित कांग्रेस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
हमीरपुर: दिव्यांग पति ने ग्राम प्रधान पर पत्नी के गायब होने का आरोप लगाया
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-मायके जाने की बात कहकर घर से निकली दिव्यांग की पत्नी लापता, दिव्यांग ने ग्राम प्रधान पर पत्नी को गायब करने का लगाया आरोप, दिव्यांग ने पत्नी और ग्राम प्रधान के बीच अफेयर होने का भी लगाया आरोप, रिश्तेदारों के यहां खोजबीन करने पर भी नहीं मिली लापता पत्नी, पत्नी के गायब होने में ग्राम प्रधान का हाथ होने का लगाया आरोप, पीड़ित दिव्यांग ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर लापता पत्नी की खोजबीन की लगाई गुहार, पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता पति पत्नी के साथ अक्सर करता है मारपीट, पति के भय से घर नही जा रही पत्नी, पुलिस की जानकारी में है पत्नी की लोकेशन, सुमेरपुर थाना क्षेत्र के विदोखर पुरई गाँव का मामला।0
0
Report
मुकुंदगढ़ में गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में कलश वंदन अभियान का जोरदार स्वागत
Jhunjhunu, Rajasthan:मुकुंदगढ़ में कलश वंदन अभियान का स्वागत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के तहत हुआ आयोजन पवित्र कलश की पूजा-अर्चना कर महाराज खेमदाश से आशीर्वाद लिया गया। विधायक विक्रम सिंह जाखल सहित श्रद्धालु रहे मौजूद झुंझुनूं जिले के मुकुंदगढ़ में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयं ti वर्ष के उपलक्ष्य में संचालित ‘कलश वंदन अभियान’ का स्वागत विधायक विक्रम सिंह जाखल के नेतृत्व में किया गया। श्री सांगलपति महाराज के आश्रम में पवित्र कलश की पूजा-अर्चना कर महाराज खेमदाश से आशीर्वाद लिया गया। क्षेत्र की सुख-समृद्धि, जनकल्याण और सामाजिक समरसता की कामना की गई। कार्यक्रम में विधायक विक्रम सिंह जाखल मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
वार्ड 44 में 57.17 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं, झुंझुनूं वार्ड 44 में 57.17 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण विधायक राजेन्द्र भांबू ने किया सड़क व विभिन्न कार्यों का लोकार्पण वार्ड में करीब 60 लाख रुपए के विकास कार्य और किए जाएंगे मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को बताया अपनी प्राथमिकता झुंझुनूं नगर परिषद के वार्ड 44 में 57.17 लाख रुपए की लागत से निर्मित सड़क एवं विभिन्न विकास कार्यों का विधायक राजेन्द्र भांबू ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता है। वार्ड में करीब 60 लाख रुपए के अन्य विकास कार्य अभी किए जाने बाकी हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और वार्डवासी मौजूद रहे।0
0
Report
जांजगीर-चांपा मेडिकल कॉलेज का नाम ममतामयी मिनीमाता जी के नाम रखने की मांग
Taga, Chhattisgarh:जांजगीर-चांपा जिले में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज के नामकरण को लेकर मांग तेज हो गई है। भीम रेजिमेंट, सतनाम शिक्षा नव सृजन समिति और डॉ. अंबेडकर विचार युवा संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मेडिकल कॉलेज का नाम ममतामयी मिनीमाता जी के नाम पर रखे जाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। संगठनों का कहना है कि जांजगीर-चांपा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना छत्तीसगढ़ शासन की एक ऐतिहासिक और सराहनीय पहल है। मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से जांजगीर-चांपा सहित आसपास के जिलों के लाखों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने ही जिले में चिकित्सा शिक्षा हासिल करने का अवसर मिलेगा। इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए संगठनों और क्षेत्रवासियों ने छत्तीसगढ़ शासन का आभार जताते हुए मुख्यमंत्री से मेडिकल कॉलेज का नाम ममतामयी मिनीमाता जी के नाम पर रखने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से संगठनों ने कहा कि मिनीमाता जी ने सामाजिक उत्थान, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। ऐसे में मेडिकल कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखा जाना उनके योगदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात होगी। फिलहाल संगठनों ने अपनी मांग सरकार के सामने रख दी है। अब देखना होगा कि राज्य सरकार इस मांग पर क्या निर्णय लेती है।0
0
Report
टमकोर में सुपर संडे क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, कॉलिंडा विजेता
Jhunjhunu, Rajasthan:टमकोर, झुंझुनूं टमकोर में सुपर संडे टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल 17 टीमों ने प्रतियोगिता में लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा कॉलिंडा की टीम बनी विजेता, मलसीसर रही उपविजेता विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित झुंझुनूं जिले में आचार्य महाप्रज्ञ की जन्मस्थली टमकोर में आयोजित सुपर संडे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल रोमांचक मुकाबले के साथ संपन्न हुआ। भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री महेंद्र चंदवा ने टॉस करवाकर मैच का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में कुल 17 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में कोलिंडा की टीम विजेता और मलसीसर की टीम उपविजेता रही。0
0
Report
Advertisement
कृषि विभाग ने उर्वरक कालाबाजारी पर कसा शिकंजा, विक्रेताओं के रिकॉर्ड अनिवार्य
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं: उर्वरक कालाबाजारी पर कृषि विभाग ने कसा शिकंजा. खाद-बीज विक्रेताओं को रिकॉर्ड संधारण के दिए निर्देश. कृष्ण कुमार शर्मा ने निर्देशों की प्रशंसा की. किसानों की जानकारी सहित उर्वरक बिक्री का रिकॉर्ड रखना होगा. विभाग के कदम से कालाबाजारी पर रोक लगाने की कवायद. चिड़ावा क्षेत्र में यूरिया उर्वरक की कालाबाजारी के मामलों को देखते हुए कृषि विभाग ने सख्ती बढ़ाई है. जिसका रतेरवाल सीड्स के कृष्ण कुमार शर्मा ने स्वागत किया है. उन्होंने बताया कि विभाग के नवनियुक्त संयुक्त निदेशक मोहनलाल दादरवाल ने खाद-बीज विक्रेताओं को नोटिस जारी कर बेचे गए उर्वरक का किसान की जानकारी सहित रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए हैं. विक्रेताओं ने विभाग की कार्रवाई का स्वागत किया. किसानों से भी रजिस्टर में एंट्री करवाकर खाद खरीदने की अपील की गई है.0
0
Report
सिरोंज बस किराया बढ़ोतरी के खिलाफ छात्राओं का प्रदर्शन
Vidisha, Madhya Pradesh:किराया बढ़ा, गुस्सा फूटा... सड़क पर उतरीं छात्राएं। विदिशा के सिरोंज में एक बस के बढ़े किराए ने सैकड़ों बेटियों के सपनों पर ब्रेक लगा दिया...स्कूली छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा और बस स्टैंड पर मानो एक जनआंदोलन ही खड़ा हो गया। करीब आधे घंटे तक छात्राओं ने प्रदर्शन कर प्रशासन को आईना दिखाया...उनका दर्द एक ही सवाल में झलक रहा था - रोज स्कूल जाएं तो जाएं कैसे...हंगामे की खबर लगते ही एसडीएम ओम नारायण बड़कुल खुद मौके पर दौड़े आए और छात्राओं का दर्द सुना। उधर मामले ने सियासी रंग भी ले लिया...पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी इन जेनज़ी अल्फा छात्राओं के महंगाई के खिलाफ इस प्रदर्शन पर ट्वीट कर तंज कसा। सिरोंज में बस किराया बढ़ोतरी के खिलाफ छात्राओं का हल्ला बोल। सिरोंज की सड़कों पर आज एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली...बस्ता टांगे, हाथों में तख्तियां लिए छात्राएं बस स्टैंड पर उतर आईं। वजह थी - बस किराये में मनमानी बढ़ोतरी। छात्राओं का आरोप है कि जो सफर पहले 10 से 15 रुपए में तय होता था, अब उसके लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है। गांव-देहात से पढ़ने आने वाली इन बेटियों के लिए यह बढ़ोतरी अब आर्थिक बोझ बनती जा रही है। छात्राओं की मांग साफ है - किराया कम हो, वरना स्कूल की दहलीज तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाएगा। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने स्थानीय विधायक उमाकांत शर्मा से भी सीधी अपील की और किराया कम करवाने की मांग दोहराई। बस किराया बढ़ोतरी - छात्राओं का प्रदर्शन, एसडीएम मौके पर पहुंचे। अब देखना यह है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इन बेटियों की आवाज को कितनी गंभीरता से सुनते हैं, या यह मसला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा..0
0
Report
दमोह 108 एंबुलेंस की किल्लत: समाजसेवियों ने बुजुर्ग महिला का जबलपुर इलाज करवाया
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में 108 एंबुलेंस सेवा की दयनीय हालत की वजह से आम गरीब मरीज लगातार परेशान हो रहे है और कई मरीजों को बेहतर इलाज न मिल पाने की वजह से वो दुनिया को अलविदा भी कह रहे है। पिछले महीने भर में ऐसे कई मामले सामने आए जब एंबुलेंस के लिए लोग दर दर भटकते दिखाई दिए तो दो मामलों में एंबुलेंस न मिलने की वजह से गए गर्भवती महिलाओं की आटो रिक्शा और बस स्टैंड के यात्री प्रतिक्षालय में डिलीवरी हो गई इन मामलों पर सख्ती दिखाते हुए कलेक्टर ने कार्यवाही भी की और सरकार ने लम्बा चौड़ा जुर्माना भी लगाया लेकिन हालात ठीक नहीं हुए। ग्रामीण इलाकों को छोड़िये दमोह के जिला अस्पताल में भी मरीजों को एंबुलेंस नहीं मिल पा रही है। घंटों तक इंतजार करने के बाद या तो मरीज दुनिया छोड़ देता है या फिर उसकी हालत इतनी खराब हो जाती है कि तकलीफ देख पाना भी आम लोगों के बस की बात नहीं। बीती रात फिर ऐसा ही मामला सामने आया है। देर रात जिला अस्पताल के शहर के जटाशंकर कालोनी में रहने वाली बुजुर्ग चंदा बाई अठया को ब्रेन हेमरेज के बाद जिला अस्पताल में लाया गया , जिला अस्पताल में डॉक्टर्स ने उन्हें इलाज दिया और उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया, गरीब परिस्थिति की इस महिला के लिए सरकारी एंबुलेंस सेवा की दरकार थी और पीड़ित परिवार ने 108 एंबुलेंस सेवा के लिए काल किया लेकिन घंटों तक एंबुलेंस नहीं आई, सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि महिला की हालत देखते हुए ड्यूटी डाक्टर और अस्पताल के स्टाफ ने भी भरपूर कोशिश की कि एंबुलेंस आ जाए लेकिन एंबुलेंस नहीं आई, महिला की हालत बिगड़ रही थी और परिवार की क्षमता नहीं थी कि वो प्रायवेट एंबुलेंस ले पाए इस बीच कुछ समाजसेवियों की जानकारी मिली और उन्होंने अपना फर्ज निभाते हुए महिला को जबलपुर मेडिकल कालेज तक भेजने की व्यवस्था की। ये हालात बेहद चिंताजनक है, जिला अस्पताल में जो एंबुलेंस है वो पहले से ही मरीजों को लेकर जबलपुर और सागर हायर सेंटर गई हुई थी और ऐसे में सिर्फ़ 108 एंबुलेंस सेवा ही मात्र साधन बचता है और इस सेवा में घंटों बाद भी मरीजों को एंबुलेंस नहीं मिल पाती। पिछले दिनों सख्ती दिखाने वाले जिलेक्टर के संज्ञान में फिर मामले को लाया गया तो उन्होंने चिंता जाहिर की और कहा है कि मामला गंभीर है सरकार ने गरीब मरीजों के लिए व्यवस्था बनाई हैं और यदि ऐसा रहा तो कोई मतलब नहीं और अब इस सेवा को लेकर सख्ती बरती जाएगी, उन्होंने सीएमएचओ को निर्देशित किया है और जांच के आदेश दिए है।0
0
Report
Advertisement
सूरजगढ़ में यूजीसी-ईडब्ल्यूएस विसंगतियों पर सवर्ण समाज की रैली
Jhunjhunu, Rajasthan:सूरजगढ़ झुंझुनूं यूजीसी और ईडब्ल्यूएस विसंगतियों को लेकर सूरजगढ़ में आक्रोश सवर्ण समाज ने रैली निकालकर एसडीएम को सौंपे ज्ञापन राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम अलग-अलग सौंपे ज्ञापन यूजीसी की नई नियमावलियों की समीक्षा की मांग ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र की प्रक्रिया सरल करने की उठी मांग ईडब्ल्यूएस मेधावी विद्यार्थियों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना की मांग यूजीसी कानून की हालिया नीतियों और ईडब्ल्यूएस आरक्षण से जुड़ी विसंगतियों को लेकर झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ में सवर्ण समाज ने रैली निकालकर एसडीएम को राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम अलग-अलग ज्ञापन सौंपे तथा समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में यूडब्ल्यूसी की नई नियमावलियों को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा गया कि इनके कारण सामान्य वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए समान अवसर प्रभावित हो रहे हैं। प्रतिनिधियों ने मांग की कि संबंधित नियमों की समीक्षा कर योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर समान अवसर सुनिश्चित کیے जाएं।दूसरे ज्ञापन में ईडब्ल्यूएस वर्ग से जुड़े व्यावहारिक मुद्दों को उठाया गया। प्रतिनिधियों ने ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया सरल करने, उसकी वैधता अवधि स्पष्ट करने, आयु सीमा और आवेदन शुल्क में उचित छूट देने तथा भर्ती परीक्षाओं में पदों के आवंटन की प्रक्रिया पारदर्शी बनाने की मांग की।इसके अलावा मेधावी विद्यार्थियों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजनाएं शुरू करने की मांग भी की गई। प्रतिनिधियों का कहना है कि ईडब्ल्यूएस वर्ग के युवाओं को योजनाओं और सरकारी भर्तियां का लाभ लेने में कई व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए नियमों को सरल और स्पष्ट किया जाना चाहिए।ज्ञापन देने वालों ने केंद्र और राज्य सरकार से युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ईडब्ल्यूएस से जुड़े प्रावधानों की समीक्षा कर आवश्यक सुधार करने तथा संबंधित विभागों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की।0
0
Report
कांग्रेस पुनर्गठन पर गोविंद सिंह के बयान से सियासी हलचल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल *कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन को लेकर पीएसी मेंबर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह का बयान* बैठक में चर्चा हुई है कई लोगों की शिकायतें सामने आ रही थी प्रदेश और जिलों में कई लोगों को उचित दायित्व नहीं मिला है वरिष्ठ लोग जो छूट गए हैं उन्हें एडजस्ट किया जाए कमेटी की संख्या पर विचार किया जा रहा है कई लोग ऐसे हैं जिन्हें कोई जानता तक नहीं में ही अपने जिले के किसान कांग्रेस अध्यक्ष को नहीं जानता बाइट डॉ गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्षक कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन को लेकर भाजपा विधायक भगवान दास सबनानी ने कहा... राहुल गांधी जब मध्य प्रदेश आए थे तो वह संगठन का विसर्जन करने आए थे पहले कांग्रेस कार्यकारिणी बनती है फिर कोई नाराज होता है भंग हो जाती है गुटों में बाटी पार्टी एक विचार पर कभी नहीं खड़ी हो सकती। बाइट भाजपा विधायक भगवान दास सबनानी0
0
Report
गुर्जरवास में 4.23 करोड़ से केवी ग्रिड सबस्टेशन भूमि पूजन, 3500 उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली
Jhunjhunu, Rajasthan:गुर्जरवास, झुंझुनूं गुर्जरवास में 33/11 केवी जीएसएस का भूमि पूजन करीब 4.23 करोड़ रुपए की लागत से होगा निर्माण 3,500 उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर विद्युत आपूर्ति पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने किया भूमि पूजन झुंझुनूं जिले की सिंघाना नगरपालिका क्षेत्र के गुर्जरवास में अजमेर विद्युत वितरण निगम की ओर से 33/11 केवी ग्रिड सब स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। भूमि पूजन पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने किया। इस दौरान विकास भालोठिया और वर्षा सोमरा मौजूद रहे। करीब 4 करोड़ 23 लाख रुपए की लागत से 2×3.15 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इससे करीब 3,500 उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी और ट्रिपिंग व लो-वोल्टेज की समस्या कम होगी।0
0
Report
Advertisement
