Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhopal462001

MP में मनोज परमार की धमकी: 6 नंबर बनाने की चेतावनी वायरल

PSPramod Sharma
Feb 17, 2026 08:18:15
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh
हिंदूवादी नेता मनोज परमार की धमकी: वंदे मातरम का विरोध करने वाले न गाने वालो 6 नंबर बन देंगे. एमपी में खुलेआम वंदे मातरम गायन को लेकर एक कथित धमकी वाला बयान सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में मनोज परमार नाम के व्यक्ति खुलेआम चेतावनी देते हुए कहा — “वंदे मातरम की 6 लाइन नहीं गाओगे तो 6 नंबर ही बना देंगे.” वंदे मातरम गायन के विरोध के बीच मनोज परमार की खुलेआम चेतावनी. हालांकि इस वीडियो को लेकर बुरहानपुर में FIR कर ली गयी है. ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मनोज परमार अखिल भारतीय बलाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष है.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DKDAVESH KUMAR
Feb 17, 2026 10:05:01
New Delhi, Delhi:सौरभ भारद्वाज, आप प्रदेश अध्यक्ष दिनभर जिसके खिलाफ प्रदर्शन किया उस स्कूल का प्रिंसिपल और मैनेजर आशीष सूद के घर मिला, अब सवाल है स्कूल से क्या रिश्ता है आशीष सूद का और स्कूल का. Apeejay School ने ब्लैकमेलिंग की थी बढ़ी हुई फीस देंगे तो एडमिट कार्ड मिलेंगे. इसी तरह DPS स्कूल पर भी करवाई नहीं की गई. आशीष सूद ने कहा कि मैं 18 लाख बच्चों का अभिभावक हूँ क्या इस तरह का अभिभावक होता है जो अपने बच्चे को प्रताड़ित कर रहा है उनपर क्यों fir नहीं करवाई. संजीव झा, आप विधायक कल हम लोग Apeejay School के बाहर धरने पर थे प्रिंसिपल से हमने बात की उन्होंने कहा ऊपर से फ़ोन आ जाएगा तो कर दूँगा. हमने फ़ोटो देखा आशीष सूद का तो समझ आया ऊपर वाला कौन है, सरकार और Apeejay School दोनों जिम्मेदार है. एडमिट कार्ड देते हुए Apeejay School का मैनेजर और प्रिंसिपल आशीष सूद के साथ बैठे थे. सरकार के हाथ इसके पीछे था अंत में जीत हुई बच्चों की जीत हुई. कुलदीप कुमार आप विधायक हमने प्रदर्शन किया कि जब तक एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा तब तक हमने प्रदर्शन किया. स्कूल के प्रिंसपल शिक्षा मंत्री के घर बैठे थे, आशीष सूद कह रहे थे जानकारी नहीं लेकिन यह झूठ था. सरकार का हाथ इसके पीछे था अंत में जीत हुई बच्चों की जीत हुई
0
comment0
Report
AMANIL MOHANIA
Feb 17, 2026 10:04:49
Nalhar, Haryana:story :-नूंह में लापरवाही की रफ्तार स्कूल बस डंपर से टकराई, आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त। नूंह में जिला पुलिस लाइन के सामने उस समय हड़कंप मच गया जब सनरייז पब्लिक स्कूल की बताई जा रही बस आगे चल रहे डंपर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त बस में 20 से ज्यादा बच्चे सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस सोहना से छात्रों को लेकर नूंह आ रही थी। इसी दौरान आगे चल रहे डंपर ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे पीछे आ रही बस सीधी डंपर में जा घुसी। टक्कर के बाद मौके पर चीख-प غوार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के तुरंत बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहत की बात यह रही कि किसी बच्चे की जान को खतरा नहीं हुआ। हालांकि एक बच्चे के हाथ में फ्रैक्चर की सूचना है, जबकि बस चालक के दोनों पैरों में चोट आई है। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस पर पहले से दो चालान पेंडिंग थे, जिससे स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद अभिभावकों में भारी रोष देखा जा रहा है। वे स्कूल बसों की फिटनेस, ड्राइवरों की योग्यता और दस्तावेजों की सख्त जांच की मांग कर रहे हैं। सदर थाना नूंह पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने बयान जारी कर कहा है कि संबंधित स्कूल की सभी बसों और उनके दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी। यदि किसी भी प्रकार की कमी पाई जाती है तो स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिले के सभी निजी स्कूलों की बसों की विशेष जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। बाइट :- परवीन सदर थाना प्रभारी बाइट :- शाहरुख घायल बच्चे का पिता।
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Feb 17, 2026 10:04:32
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी के समीप देर रात कार सवार एक युवक ने कार में बैठे एक महिला को उतार कर गोली मार दी और घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। घायल महिला को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी होने के संकेत हैं। घायल अनीता कुमारी ने बताया कि वह वैशाली जिले के राजापाकड़ की रहने वाली है और कल अपने गांव के पड़ोसी अजीत Kumar के साथ मधुवनी जिले के बासोपट्टी जा रही थी, तभी बखरी में पहुंचने पर अजीत कुमार ने गाड़ी रोक कर उसे सड़क किनारे ले गया और गोली मार दी। राहगीरों के चिल्लाने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को एसकेएमसीएच भर्ती कराया है। SDPO विनिता सिन्हा ने कहा कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है; घायल महिला का बयान दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.
0
comment0
Report
G1GULSHAN 1
Feb 17, 2026 10:04:18
Jind, Haryana:18 को होगी बांगर की राजनीति पिच पर सीएम नायब सिंह सैनी की उचाना विकास रैली विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने रैली की सफलता को लेकर झौंकी ताकत रैली स्थल का विधायक, डीसी, एसपी ने लिया जायजा विधायक का दावा आज तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी रैली रैली में 18 फरवरी को हाइवे स्थित उचाना की अतिरिक्त अनाज मंडी में उचाना विकास रैली होने जा रही है। बांगर की राजनीति पिच पर होने वाली इस रैली को सीएम नायब सिंह सैनी संबोधित करेंगे। उचाना प्रदेश की हॉट सीटों में शामिल है। रैली में अधिक से अधिक भीड़ उमड़े इसको लेकर विधायक ने कमर कसी हुई है। सभी के सुझाव से मांग पत्र को तैयार किया गया है। विधायक, डीसी, एसपी ने रैली स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। विधायक ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी उचाना में 18 को आ रहे है। हर कोई 18 तारीख का इंतजार कर रहे है। ये रैली नहीं महारैली होगी। रैली का उचाना के इतिहास में नाम दर्ज होगा ये विश्वास है। लोग रैली को लेकर उत्साह में है। विकसित उचाना का जो सपना देखा है वो पूरा होगा। मुख्यमंत्री लाखों करोड़ों रुपए की सौगात देने का काम करेंगे। लोग जोश उत्साह में सीएम के आने का इंतजार कर रहे है। इस रैली का नाम इतिहास में दर्ज होगा। उचाना वालों ने पहले भी बड़ा मैदान फतेह करके दिखाया है उचाना की हॉट सीट से भाजपा को जिताया। निश्चित रूप से जो ये बड़ा मैदान है वो भीड़ के चलते छोटा पड़ जाएगा। लोगों में उत्साह है। लोग जोश के साथ सीएम को सुनने के लिए बेताब है।
0
comment0
Report
Feb 17, 2026 10:03:53
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में सरेआम आम दबंगई करते हुए बुजुर्ग के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों में से पुलिस ने रिहान नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।कल नाली साफ कर रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति पर दबंगों ने बेरहमी से हमला कर दिय थाा। पीड़ित को नाली में गिराकर लात-घूंसों से जमकर पीटा गया।मारपीट के दौरान पीड़ित बचने की भीख मांगता रहा, लेकिन हमलावरों पर कोई रहम नहीं आया। बताया जा रहा है पीड़ित बुजुर्ग कफील अपने घर के बाहर नाली की सफाई कर रहा था, तभी पैदल आए तीन युवकों ने पहले गाली-गलौज की और फिर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। मामला थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के कोटला सादात का है। वहीं पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोप रिहानी को अब गिरफ्तार कर लिया है।
0
comment0
Report
SKSANTOSH KUMAR
Feb 17, 2026 10:01:38
Shravasti, Uttar Pradesh:पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकती मिली युवक की लाश。 खबर यूपी के श्रावस्ती जिले से है जहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की लाश फांसी के फंदे से लटकती मिली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी है。 मामला श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के मनसुखा गांव का है। जहां गांव के बाहर खेत में लगे एक पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटकता मिला। सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर पहुंचे तो शव को लटका देख दहशत फैल गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य संकलन कर मामले की पड़ताल कर रही है。 फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आत्महत्या और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
0
comment0
Report
DKDAVESH KUMAR
Feb 17, 2026 10:01:20
New Delhi, Delhi:कुलदीप कुमार, आप विधायक TT मेहनत रंग लेकर आई आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया हमें हिरासत में भी लिया गया। हम हटे नहीं डटे रहे अंजाम यह हुआ कि अंत में बच्चियाँ को एडमिट कार्ड मिल गए। दुख है एग्जाम्स से 10 घंटे पहले उनको एडमिट कार्ड मिला, क्या उन बच्चों पर बीता होगा आज ऐसी सरकार है जो प्राइवेट स्कूलों के साथ खड़ी हुई है। शिक्षा मंत्री से पूछते हैं अगर वह उनकी बेटी होगी अगर उनकी बेटी को पेपर से पहले एडमिट कार्ड के बारे में पता नहीं कि मिलेगा नहीं मिलेगा क्या बीतेगा उस बच्चे पर क्या बीतेगा दिल्ली के 75 सीएम श्री स्कूलों का शुभारंभ किया जाएगा दिल्ली के मुख्यमंत्री बताएं नाम बदलने से अगर शिक्षा बदल जाएगी, यह कहां पर स्कूल है किसने बनाए हैं यह स्कूल क्या बीजेपी की सरकार ने 1 साल में बनाएं अगर बनाई तो उनका टेंडर कहां हुआ यह कौन से स्कूल हैं सीएम बताएं。
0
comment0
Report
ASAVNISH SINGH
Feb 17, 2026 10:01:03
Fatehpur, Uttar Pradesh:एंकर- फतेहपुर जिले में मस्जिद की जमीन पर भाईजान के आमने-सामने आने का बड़ा मामला सामने आया है, साइकल ग्रान मस्जिद पिछले कई दशकों से वक्फ बोर्ड में दर्ज है और उसी मस्जिद की जमीन पर दुकाने बनवाने को लेकर अब विवाद हो गया है, एक पक्ष पिछले कई साल से इस जगह पर काबिज था, जिसको ये कहकर हटा दिया गया कि यहां दुकानों को निर्माण किया जाना है, और फिर वो दुकाने नए किराए के साथ दोबारा मस्जिद कमेटी देगी, लेकिन पीड़ित ने अब दुकाने नहीं देने का आरोप लगाया है, वहीं मस्जिद कमेटी ने बताया कि आरोप बेबुनियाद और झूठे है, इनके पूर्वज पाकिस्तान से भारत आए थे, तभी रोजगार के लिए जगह दी गई थी, और अब झूठे आरोप लगाकर दुकान हथियाना चाहता है, वहीं मस्जिद कमेटी ने किसी भी तरह की भवन निर्माण में पैसों के लेन-देन से मना किया है, उन्होंने बताया कि जो भी किराया लिया जाता था उसकी रसीद मस्जिद कमेटी दिया करती थी, और मस्जिद की जमीन पर जो भी दुकानों का निर्माण हुआ है, वो चंदे से कराया जा रहा है, साथ ही नई दुकानों के आवंटन से जो भी पैसा आएगा या जो भी किराया हर माह मिलेगा उसे मस्जिद के रख-रखाव और देखरेख में खर्च किया जाएगा, वही मस्जिद कमेटी ने इस जमीन के पीछे भूमाफियाओं की साजिश बताया है उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के कुछ भूमाफिया वक्फ की जमीन पर कब्जा जमाना चाहते हैं उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूरे मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई की भी बात कही है, वक्फ में दर्ज मस्जिद से जुटी जमीन पर निर्माण को लेकर मामला कोर्ट में चल रहा है जिसमें धारा दस की कार्रवाई विचाराधीन चल रही है, धारा दस के तहत राजस्व परिषद एक पीठ का निर्माण करती है, जिसमें संबंधित अधिकारी कमेटी के सदस्यों से बहुमत के आधार पर फैसला करती है, तब-तक मौके पर यथा स्थिति बनी रहेगी अर्थात किसी पक्ष का कब्जा नहीं माना जाएगा, इसलिए जिला प्रशासन ने मामले में कुछ भी बोलने से मना कर दिया है।
0
comment0
Report
FWFAROOQ WANI
Feb 17, 2026 10:00:32
Srinagar, :श्रीनगर: J&K के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग अभी भी राज्य का दर्जा वापस मिलने का इंतज़ार कर रहे हैं और उनकी उम्मीदें अभी भी ज़िंदा हैं। रिपोर्टर्स से बात करते हुए, उमर अब्दुल्ला ने BJP MP गुलाम अली खटाना पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि J&K से चुने जाने के बावजूद, वह उत्तर प्रदेश में डेवलपमेंट फंड खर्च कर रहे हैं। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि आने वाले रमज़ान के पवित्र महीने में सेहरी और इफ्तार के दौरान बेहतर बिजली सप्लाई पक्की की जाएगी। J&K में लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे दिहाड़ी मज़दूरों के मुद्दे पर, उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वह पहले ही हाउस में कह चुके हैं कि रेगुलराइज़ेशन प्रोसेस जल्द ही एक सही पॉलिसी फ्रेमवर्क के तहत शुरू होगा。 हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि भरोसे के बावजूद विरोध प्रदर्शन क्यों जारी हैं。 ओमर ने घाटी में पर्यटन स्थल को खुलने पर खुशी जतायी और कहा कि उन्होंने कई बार ग्रह मंत्री को इस सिलसिले में बोला था यह बात केंद्र शासित प्रदेश में डेवलपमेंट और गवर्नेंस के मुद्दों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस और भारतीय जनता पार्टी के बीच चल रही राजनीतिक खींचतान के बीच आई है。
0
comment0
Report
Feb 17, 2026 09:55:18
Chahaniya, Uttar Pradesh:चहनिया। स्थानीय क्षेत्र के नौदर ग्राम सभा में पूर्ण रूप से तैयार जल निगम पानी टंकी परिसर में आज मंगलवार को जल जीवन मिशन के तहत जिले का पहला जल अर्पण दिवस कार्यक्रम मनाया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि चन्दौली के सांसद विरेन्द्र सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुरुआत किये। सांसद ने पानी टंकी के पोल में रक्षा सूत्र बांधा और घड़े में जल भरकर ग्रामीणो को अर्पण किया। जल संरक्षण को लेकर सांसद ने उपस्थित लोगों को कसमें भी दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा जल हमारे लिए जीवन रूपी अमृत है इसे बचाना और संरक्षण करना हमारी जिम्मेदारी है।पानी बचायेंगे तभी हमारी पृथ्वी बचेगी। अभियंता आमित कुमार बहुत ही मेहनत के बाद आज नौदर गांव के जल जीवन मिशन को पुरा किया । गांव को पानी मिलना शुरू हो गया।यह जिले के लिए बहुत अच्छी बात है। अभियंता आमित कुमार ने कहा नौदर ग्राम सभा में पानी टंकी बनकर तैयार है। पाईन लाईन भी घरों तक पहुंच गई है आज से सभी हर घर को समुचित पानी मिलेगा।अब जल से जुड़ी समस्या समाप्त हो गयी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक अभियंता मोहित पाण्डेय,सीता राम यादव अवर अभियंता सौरभ, डीपीएमयू पारस जायसवाल, रिजवान अहमद, राजाराम यादव,जय प्रकाश, रामअवध सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Feb 17, 2026 09:53:59
Kota, Rajasthan:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने देर रात को JEE MAIN सीजन 1 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इस परिणाम में एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला। कोटा में पढ़ने वाले दो छात्रों के एक जैसे ही अंक आए हैं; ये दोनों भाई आपस में ट्विंस ब्रदर हैं, जो एक साथ पैदा हुए, स्कूलिंग भी एक साथ की और अब करियर बनाने के लिए भी एक साथ ही कोटा आए हैं। दोनों भाइयों ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में एक समान स्कोर हासिल किया है। ये दोनों भाई उड़ीसा के भुवनेश्वर निवासी माहरूफ अहमद खान और मसरूर अहमद खान हैं। इनकी मां जो ओडिशा में राजकीय सेवा में गायनेकोलॉजिस्ट है, उन्होंने बच्चों के कैरियर बनाने के लिए अपनी नौकरी तक छोड़ दी और 3 साल से बच्चों के साथ कोटा में ही रह रही है। दोनों भाइयों ने बताया कि कभी भी एक दूसरे को कोई परेशानी नहीं आने दी। स्कूल की पढ़ाई से लेकर यहां तक दोनों ने एक दूसरे की पूरी मदद की है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top