Back
आरिफ मसूद: वंदे मातरम नहीं गाऊंगा, संसद में बहस के बीच
PSPramod Sharma
Dec 11, 2025 07:09:06
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद बोले 'नहीं गाऊंगा वंदे मातरम' - कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की दो टूक मना वंदे मातरम गाने से... हाल ही में लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम नहीं गाने वाले लोगों की सूची में लिया था आरिफ मसूद का नाम... संसद में वंदे मातरम को लेकर चल रही चर्चा के बीच भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने एक बार फिर कहा है कि वो वंदे मातरम नहीं गाएंगे... आपको बता दें कि दो दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऐसे लोगों के नाम सदन में पेश किये थे जिन्होंने वंदे मातरम गाने से इंकार कर दिया था. इनमें एक नाम कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का भी था... आरिफ मसूद की प्रतिक्रिया ली तो उन्होंने कहा 'मैं वंदे मातरम् नहीं गा पाऊंगा. देश में इंडिगो की फ्लाइट बंद है, पैसेंजर परेशान है, किसान को खाद नहीं मिल रहा, रोजगार को युवा रो रहा है और एक गान को लेकर देश की सबसे बड़ी संसद में चर्चा हो रही है यह चिंता की बात है और अफसोस की बात है...' मसूद ने कहा कि 'मैंने वंदे मातरम का विरोध नहीं किया मैं इसको नहीं गा पाऊंगा. हैरानी की बात तो यह है कि वो वंदे मातरम की बात कर रहे हैं जो आजादी के लड़ाई में नहीं थे, ना वंदे मातरम उनके मुंह पर था. हम लोग हाथ में झंडा लिए थे, हमारे पूर्वजों ने तिरंगा थामा था गोलियां खा रहे थे. इनको तो वंदे मातरम पर बात करने का अधिकार नहीं है'
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
102
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report