477001
लहार एसडीएम ने बिना मान्यता के चल रहे दो स्कूलों को किया सील
Bhind, Madhya Pradesh:लहार के एसडीएम विजय यादव को असवार में बिना मान्यता के स्कूल संचालित होने की शिकायतें मिली थीं। इसी के तहत उन्होंने आज डीपीएस नाम से संचालित मिडिल स्कूल का निरीक्षण किया, जहां संचालक मान्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके अलावा, साईं कृपा मेमोरियल नाम के एक अन्य स्कूल में निरीक्षण किया गया जहां निजी प्रकाशकों की किताबों के अलावा बड़ी संख्या में स्कूल ड्रेस पाई गईं। स्कूल में खेल का मैदान, स्वच्छ हवा के लिए खिड़कियां और उचित सुविधाएं भी नहीं थीं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फरीदाबाद में राखी बंधवाकर लौटते दो भाइयों की दर्दनाक मौत, तेज गाड़ी चालक गिरफ्तार
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद मे राखी बांधकर लौट रहे दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलगाम फॉर्च्युनर ने परिवार की खुशियां मातम में बदलीं फरीदाबाद। रक्षाबंधन के त्योहार पर बहन से राखी बंधवाने आए दो सगे भाइयों के लिए यह त्योहार आखिरी साबित हुआ। फरीदाबाद के गुड़गांव-पाली रोड पर मांगर चौकी के पास तेज रफ्तार फॉर्च्युनर ने सड़क किनारे खड़े कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों बहनें अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों भाई रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बहनों से राखी बंधवाने के लिए आए थे। राखी बंधवाने के बाद परिवार के साथ खुशियां मनाकर दोनों भाई वापस लौटने की तैयारी में थे। इसी दौरान तेज रफ्तार फॉर्च्युनर ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फॉर्च्युनर की रफ्तार बेहद तेज थी। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क किनारे मौजूद लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन दोनो भाइयों को बचाया नहीं जा सका। सबसे दर्दनाक बात यह है कि जिन बहनों ने कुछ देर पहले अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी थी, वही दोनों बहनें अब अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। रक्षाबंधन पर भाई की लंबी उम्र की कामना करने वाली बहनों ने कुछ ही देर बाद अपने भाइयों को हमेशा के लिए खो दिया। दो सगे भाइयों की एक साथ मौत और दोनों बहनों के जिंदगी और मौत से जूझने की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जिस घर में रक्षाबंधन की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा है। फिलहाल पुलिस ने फॉर्क्युनर चालक की पहचान कर ली है। जांच अधिकारी देवेंद्र के मुताबिक, आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। यह हादसा एक बार फिर सड़क पर बेलगाम रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर खतरे को सामने लाता है। रक्षाबंधन के दिन एक ही परिवार के दो भाइयों की मौत और दोनों बहनों के जिंदगी और मौत से जूझने की यह घटना हर किसी को झकझोर देने वाली है।0
0
Report
नेपाल रसुआ जलविद्युत परियोजना में लापता दो भारतीय युवक, परिवार ने सकुशल वापसी की मांग
Raisen, Madhya Pradesh:नेपाल हादसे में रायसेन जिले के 2 युवक मंडीदीप से हिमांशु शाक्य और सुल्तानपुर से विशेष राजपूत लापता हैं. दोनों मंडीदीप की एंड्रिट्ज़ हाइड्रो प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से नेपाल के रसुआ में Upper त्रिशूली 1 जलविद्युत परियोजना के काम पर गए थे. 26 अगस्त से नहीं हो पा रहा दोनों युवकों का परिवार से संपर्क. दोनों परिवारों ने लगाई युवकों की सकुशल वापसी की गुहार लगाई है. मध्यप्रदेश सरकार एमपी के दोनों बेटों की वापसी के लिए सरकार जल्द कदम उठाए0
0
Report
नारायणपुर में सुरक्षा बलों को मिली भारी नक्सली डंप बरामदगी, हथियारों का जखीरा जब्त
Narayanpur, Jharkhand:एंकर - नक्सल गतिविधियों से मुक्त हो चुके नारायणपुर जिले को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से सुरक्षा बलों का सघन सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत नारायणपुर पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम ने ग्राम अदनार क्षेत्र के जंगलों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान ग्राम अदनार के उत्तर-पश्चिम दिशा में जंगल के भीतर नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए एक पुराने नक्सली डंप का पता चला। सुरक्षा बलों ने डंप की तलाशी ली तो मौके से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। बरामद सामग्री में एक .303 राइफल, चार .315 राइफल, पांच 12 बोर राइफल, दो बैरल ग्रेनेड लॉन्चर, एक टेलिस्कोपिक साइट, 13 जीवित बीजीएल शेल, 12 बोर के 16 कारतूस और करीब 2 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ शामिल हैं। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को नक्सल उन्मूलन अभियान की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। जंगलों में छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक बरामद होने से सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के पुराने ठिकानों और उनके हथियारों के जखीरे को नष्ट करने में एक और कामयाबी हासिल की है। नारायणपुर पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा जिले के संवेदनशील एवं दुर्गम इलाकों में लगातार सर्चिंग, एरिया डॉमिनेशन और सुरक्षा अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि जिले को पूरी तरह नक्सल गतिविधियों से मुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके。0
0
Report
Advertisement
संगरूर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किसान यूनियन का मोर्चा जारी
Sangrur, Punjab:ਸੰਗਰੂਰ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਕਿਸਾਨ ਇਕੱਠੇ ਹੋਣੇ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਏ ਹਨ ਤੁਸੀਂ ਤਸਵੀਰਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦੇਖ ਸਕਦੇ ਹੋ ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਧਰਨਾ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ। ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਏਕਤਾ ਉਗਰਾਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੇ ਡੀਸੀ ਦਫਤਰਾਂ ਦੇ ਅੱਗੇ ਪੱਕਾ ਮੋਰਚਾ ਲਗਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਸੇ ਦੇ ਤਹਿਤ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸੰਗਰੂਰ ਦੇ ਦਫਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਅੱਜ ਭਾਰਤੀ ਮਨਯਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਏਕਤਾ ਉਗਰਾਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਜੋ ਮੋਰਚਾ ਲਗਾਇਆ ਹੈ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਜਦ ਤੱਕ ਇਹ ਮੰਗਾਂ ਨਹੀਂ ਮੰਨੀਆਂ ਜਾਂਦੀਆਂ ਉਦੋਂ ਤੱਕ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ ਹਰ ਰੋਜ਼ ਨਵੇਂ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਜਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਤੇ ਬੇਵਜਹਾ ਪਰਚੇ ਹੋਏ ਨੇ ਤਾਂ ਐਸਐਸਪੀ ਦਫਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਹੋਵੇਗਾ ਕਰਜ਼ਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਬੈਂਕਾਂ ਦੇ ਅੱਗੇ ਵੀ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਹੋਵੇਗਾ ਵਾਈਟ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਕਾਲਾ ਝਾੜ0
0
Report
खूंटी में अज्ञात महिला का शव डोभा में मिला, हत्या की आशंका
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूंटी । स्लग - एक अज्ञात महिला का शव बरामद, हत्या कर डोभा में फेंका। एंकर - खूँटी जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवा गाँव सीमा क्षेत्र से एक महिला का शव नग्न अवस्था में बरामद किया गया है। उक्त अज्ञात महिला की उम्र लगभग 30-32 वर्ष अनुमान लगाया जा रहा है। केंद्रीय विद्यालय से लगभग 150 मीटर दूर बहते नाला के बगल एक डोभा में शव मिला है। शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि दो दिन पूर्व उसे मारकर डोभा में फेंका मिला। शव की पहचान छिपाने के लिए जिसके चेहरे को बुरी तरह कुचला गया है। जिसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। इस घटना की जानकारी मिलते ही खूँटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और थाना ले आया है। वहीं शव की पहचान करने में पुलिस जुट गयी है। बताया दें कि खूँटी जिले में हत्याओं का दौर जारी है। दो माह पहले एक अज्ञात युवक का शव बारुडीह पंचायत के डड़गमा गाँव के एक नाली में एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया था जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं कल देर रात महिला की नग्न अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है।0
0
Report
तारिक अनवर बोले NDA का अंदरूनी मामला, पीएम मोदी को करनी चाहिए संज्ञान
Katihar, Bihar:कटिहार ब्रेकिंग -- चिराग पासवान के द्वारा जीतन राम मांझी के इस्तीफे की मांग पर बोले तारिक अनवर - पीएम मोदी को करना चाहिए विचार, यह एनडीए का अंदरूनी मामला, केंद्रीय मंत्रिमंडल में चिराग पासवान व जीतन राम मांझी जैसे मंत्रियों के बीच मतभेद और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के इस्तीफे की मांग के मुद्दे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पूरी तरह से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का अंदरूनी मामला है। दोनों मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के माननीय सदस्य हैं, इसलिए इस पूरे मामले पर प्रधानमंत्री को खुद संज्ञान लेकर विचार करना चाहिए । उन्होंने आगे कहा कि मंत्रियों के बीच जो भी नाइत्तेफाकी या वैचारिक संघर्ष है, उसे आपस में बैठकर सुलझाने का प्रयास किया जाना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
रतलाम में कांग्रेस का हल्ला बोल: महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, राम मंदिर चौराहे पर पुतला फूंका
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में आज कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया। सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता रतलाम-सैलाना ब्रिज से रैली के रूप में रवाना हुए और राम मंदिर चौराहे तक पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महंगाई सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध जताया। रैली के राम मंदिर चौराहे पर पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महंगाई का पुतला जलाकर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन में कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस और जिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर आम जनता की समस्याओं की अनदेखी करने के आरोप लगाए और इन मुद्दों पर सरकार को घेरा। वही अब शाम क़ो कांग्रेस का एक औऱ प्रदर्शन है जिसमे भाजपा सरकार कि सद्बुद्धि के लिए हवन कांग्रेस करेंगी रतलाम0
0
Report
5 सितंबर दोपहर 3 बजे एग्जामइसी सेंटर्स में अभ्यर्थियों का एग्जाम, री एडमिशन कार्ड जारी
Jaipur, Rajasthan:5 सितंबर को दोपहर 3 बजे होगा एग्जामइसी सेंटर्स के अभ्यर्थियों का होगा एग्जाम. री एडमिशन कार्ड होंगे इन अभ्यर्थियों को जारी.0
0
Report
हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने पीएम मोदी के मन की बात सुनी
Noida, Uttar Pradesh:अंबाला, हरियाणा: मंत्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में 4-7 सितम्बर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान मौसम अपडेट 30 अगस्त वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी व आसपास के लगे पश्चिम बंगाल, उड़ीसा तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र (LOW) बना हुआ है। इसके आगामी 24 घंटों में तीव्र होकर वेल मार्क लो प्रेशर एरिया (WML) बनने की प्रबल संभावना है। राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है। हालांकि, उत्तर-पूर्वी व पूर्वी भागों में 3 सितंबर से बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है। 4 से 7 सितम्बर के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है। हालांकि, 5 से 8 सितम्बर के दौरान बीकानेर संभाग में केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर भारत मौसम विज्ञान विभाग0
0
Report
किसान यूनियन के प्रदर्शन: पंजाब के डिप्टी कमिश्नर दफ्तरों के बाहर धरना जारी
Moga, Punjab:ਵੱਖ-ਵੱਖ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ BKU ਉਗਰਾਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸੂਬੇ ਭਰ ਦੇ DC ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਬਾਹਰ ਅਣਮਿੱਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ধਰਨੇ ਮੋਗਾ: ਵੱਖ-ਵੱਖ ਕਿਸਾਨੀ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਏਕਤਾ ਉਗਰਾਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਦੇ ਬਾਹਰ ਅਣਮਿੱਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਧਰਨੇ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਇਸੇ ਤਹਿਤ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਵੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਡੀਸੀ ਦਫ਼ਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਧਰਨਾ ਦੇ ਕੇ ਸਰਕਾਰ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾਂ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਦੀਆਂ ਮੁੱਖ ਮੰਗਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰਤ-ਅਮਰੀਕਾ ਸਮਝੌਤਾ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਰੱਦ ਕਰਨਾ, ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਦੇ ਮਾਮਲਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਦਰਜ ਕੀਤੇ ਮਾਮਲੇ ਤੁਰੰਤ ਰੱਦ ਕਰਨਾ ਅਤੇ ਘੱਟੋ-ਘੱਟ ਸਮਰਥਨ ਮੁੱਲ (MSP) ਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਗਾਰੰਟੀ ਲਈ ਐਮਐਸਪੀ ਗਾਰੰਟੀ ਕਾਨੂੰਨ ਬਣਾਉਣਾ ਸ਼ਾਮਲ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਹੋਰ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵੀ ਇਹ ਧਰਨਾ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਯੂਨੀਅਨ ਆਗੂਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਨੂੰ ਮੰਗਾਂ ਸਬੰਧੀ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਕਈ ਵਾਰ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਹੋ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ, ਪਰ ਅਜੇ ਤੱਕ ਕੋਈ ਠੋਸ ਹੱਲ ਨਹੀਂ ਨਿਕਲਿਆ। ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਸਰਕਾਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਮੰਨ ਕੇ ਲਾਗੂ ਨਹੀਂ ਕਰਦੀ, ਉਦੋਂ ਤੱਕ ਡੀਸੀ ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਦੇ ਬਾਹਰ ਇਹ ਧਰਨੇ ਅਣਮਿੱਥੇ ਸਮੇਂ ਤੱਕ ਜਾਰੀ ਰਹਿਣਗੇ।0
0
Report
चूरू नगरपालिका चुनाव: नामांकन प्रक्रिया तेज, 11 निकायों के लिए उम्मीदवारों की संख्या बढ़ी
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-चूरू संवाददाता - नवरतन प्रजापत नगर निकाय आम चुनाव-2026, जिले में 11 नगरीय निकायों के लिए अब तक 474 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए 539 नामांकन पत्र, 30 अगस्त को आज सार्वजनिक अवकाश, 31 अगस्त को दाखिल किए जा सकेंगे नामांकन पत्र, चूरू। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत चूरू जिले की 11 नगरीय निकायों के वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। चूरू जिले की 11 नगरीय निकायों के कुल 430 वार्डों के लिए अब तक 474 अभ्यर्थियों ने 539 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) अर्पिता सोनी ने बताया कि शनिवार को जिले में कुल 447 अभ्यर्थियों ने 509 नामांकन पत्र दाखिल किए। शनिवार को जिले की नगरपरिषद चूरू में 46 अभ्यर्थियों के 48 नामांकन पत्र, सुजानगढ़ में 85 अभ्यर्थियों के 96 नामांकन पत्र, सरदारशहर में 50 अभ्यर्थियों के 50 नामांकन पत्र, नगरपालिका बीदासर में 29 अभ्यर्थियों के 33 नामांकन पत्र, तारानगर में 09 अभ्यर्थियों के 10 नामांकन पत्र, साहवा में 01 अभ्यर्थी का 01 नामांकन पत्र, रतननगर में 01 अभ्यर्थी का 01 नामांकन पत्र, रतनगढ़ में 84 अभ्यर्थियों के 106 नामांकन पत्र, राजलदेसर में 38 अभ्यर्थियों के 49 नामांकन पत्र, राजगढ़ में 75 अभ्यर्थियों के 86 नामांकन पत्र, छापर में 29 अभ्यर्थियों के 29 नामांकन पत्र प्राप्त हुए । जिले में अब तक नगरपालिका बीदासर में 34 अभ्यर्थियों के 39 नामांकन पत्र, तारानगर में 09 अभ्यर्थियों के 10 नामांकन पत्र, साहवा में 01 अभ्यर्थी का 01 नामांकन पत्र, रतननगर में 01 अभ्यर्थी का 01 नामांकन पत्र, रतनगढ़ में 91 अभ्यर्थियों के 115 नामांकन पत्र, राजलदेसर में 39 अभ्यर्थियों के 50 नामांकन पत्र, राजगढ़ में 82 अभ्यर्थियों के 93 नामांकन पत्र, छापर में 30 अभ्यर्थियों के 30 नामांकन पत्र, नगरपरिषद चूरू में 50 अभ्यर्थियों के 52 नामांकन पत्र, सुजानगढ़ में 87 अभ्यर्थियों के 98 नामांकन पत्र तथा सरदारशहर में 50 अभ्यर्थियों के 50 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। आयोग द्वारा आम चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार सदस्य पद हेतु 31 अगस्त नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि है। इन दिनों में आज रविवार, 30 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नाम निर्देशन प्राप्त नहीं किए जाएंगे। इसी कड़ी में 01 सितंबर, 2026 को नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा की जाएगी व 03 सितंबर, 2026 को दोपहर 03 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। 04 सितम्बर, 2026 को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। प्रथम चरण के लिए मतदान 9 सितंबर, 2026 तथा द्वितीय चरण के लिए मतदान 11 सितंबर, 2026 को होगा। मतदान का समय सवेरे 07 बजे से सायं 06 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतगणना 14 सितंबर, 2026 को की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर नगर निकाय चुनाव 2026: मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण शुरू
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर नगर निकाय चुनाव 2026, मतदान दलों का प्रशिक्षण प्रारम्भ, जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के निर्देशन में नगर निगम परिसर के सभागारों में चल रहा मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण, उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी कीर्ति राठौड़ की उपस्थिति में सुखाड़िया रंगमंच सभागार, दीनदयाल उपाध्याय सभागार और पार्षद सभागार में चल रहा प्रशिक्षण, मतदान अधिकारी प्रथम को दे रहे मतदान केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाओं, मतदान की गोपनीयता, मतदान प्रक्रिया, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रेषित की जाने वाली सूचनाओं के संधारण एवं ईवीएम वीवीपैट का सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी डॉ महामाया प्रसाद चौबीसा सहित मास्टर ट्रेनर दे रहे प्रशिक्षण, जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल प्रशिक्षण स्थल पर पहुंच लजे रहे जायजा0
0
Report
धौलपुर के कुंडा तालाब में डूबकर चार मौतें, मान्यता के कारण नहाने गए थे
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: कुंडा तालाब में डूबने से चार जिंदगियां खत्म हो गईं। तीन महिलाओं सहित एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह सभी हीरामन बाबा मंदिर पर रात में दर्शन करने आए थे। सुबह मंदिर से करीब 3 से 4 किलोमीटर दूर स्थित कुंडा तालाब में नहाने गए थे। मान्यता है कि इस कुंडा में नहाने से व्यक्ति के रोग और परेशानियां नष्ट हो जाती हैं। इसी मान्यता के चलते सभी वहां गए थे। नहाने के दौरान पहले किशोर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए एक-एक कर तीनों महिलाएं भी पानी में उतर गईं और गहरे पानी में डूब गईं, जिससे चारों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर आंगई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है0
0
Report
शहडोल के पुल पर पानी बहा, राहगीर जोखिम से गुजरने को मजबूर
Shahdol, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग शहडोल- पुल के ऊपर पानी, फिर भी जान जोखिम में डालकर गुजर रहे राहगीर जैतपुर थाना क्षेत्र के रसमोहनी के पास कुंनुक नदी के पुल पर बारिश का पानी बह रहा है। पुल के ऊपर पानी का बहाव होने के बावजूद राहगीर और वाहन चालक गुजर रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों के लिए पुल पार करना बेहद जोखिमपूर्ण बना हुआ है। पानी का बहाव बढ़ने पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पुल पर आवागमन रोकने के लिए निगरानी जरूरी है। मौके पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी नहीं होने से लोग जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे हैं। अचानक जलस्तर बढ़ने पर राहगीरों के बहने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल निगरानी व्यवस्था और आवागमन रोकने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
