icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
477001
PSPradeep SharmaFollow19 Sept 2024, 01:27 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जालौन: भारी बारिश से फसलों की बर्बादी, किसान कलेक्ट्रेट घेराव कर मुआवजे की मांग

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के डकोर विकासखंड क्षेत्र में अत्यधिक बारिश से फसलों को हुए भारी नुकसान के बाद किसानों का आक्रोश सामने आया। फसल बर्बाद होने से परेशान किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुँचकर हल्ला बोल किया और परिसर का घेराव करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी जालौन समीर को सौंपा। किसानों ने प्रशासन से तत्काल फसलों का सर्वे कराकर क्षति का आकलन कराने और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की。 किसानों का कहना है कि लगातार हुई बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। प्राकृतिक आपदा ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। फसल नष्ट होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है और परिवार के भरण-पोषण के साथ ही आगामी कृषि कार्यों को लेकर भी चिंता बढ़ गई है。 भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष डकोर एवं करमेर निवासी पुष्पेंद्र राजपूत के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि विकासखंड डकोर के कई गांवों में बारिश से फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। किसानों ने मांग की कि राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमों से गांव-गांव सर्वे कराया जाए, ताकि वास्तविक क्षति का आकलन हो सके और किसी भी प्रभावित किसान का नाम मुआवजे से वंचित न रहे。 ज्ञापन में कहा गया कि मिनौरा, करमेर, अजनारा, लैहकूपुरवार, रिरूआ, बरदर, बम्हौरीकला, कुइया, कुठौंदा, धरगुवां, धमनी, ऐर, टीकर, करूई, रामनगर, गोरा, खरका, ददरी, कुरौना, मुहम्मदाबाद, बन्धौली, कुसमिलिया, बरसार, जैसारी कला, गोरन, अटरिया, रगौली, औंता और जलालपुर समेत डकोर विकासखंड के कई ग्राम पंचायत प्रभावित हैं। किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सर्वे पूरा कराकर शासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि समय रहते राहत नहीं मिली तो उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो सकती है। इस दौरान किसानों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के समक्ष नाराजगी जताते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
0
0
Report

नहर में बही मां-बेटी, युवकों ने साहस दिखाकर बड़ा हादसा टाला

Taga, Chhattisgarh:पकरिया झूलन में बड़ा हादसा टला: नहर में बह गई मां-बेटी, युवकों ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगी जांजगीर चांपा जिले के पकरिया ( झूलन) स्थित बड़े नहर मुख्य मार्ग पुल के नीचे सोमवार को नहाने के दौरान एक मां और उसकी बेटी अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर नहर में बह गईं। मौके पर मौजूद युवकों ने जब दोनों को पानी में बहते देखा तो बिना अपनी जान की परवाह किए तुरंत नहर में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद मां-बेटी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नहर में इस समय पानी का बहाव काफी तेज बताया जा रहा है। ऐसे खतरनाक हालात के बावजूद सत्येंद्र सूर्यवंशी (27), रामभरोस सारथी (26) टोनी प्रकाश खूंटे उम्र 19 वर्ष सभी निवासी पकरिया ( झूलन) थाना मुलमुला ने साहस दिखाते हुए नहर में छलांग लगाई और मां-बेटी की जान बचाई—— युवकों के इस साहस और तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। अपनी जान की परवाह किए बिना मां-बेटी को बचाने वाले तीनों युवकों ने मानवता और साहस کی मिसाल पेश की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी युवकों के जज्बे की सराहना की।
0
0
Report

नवादा: खेल मैदान पर क्वार्टर निर्माण के विरोध में छात्राओं ने नारेबाजी

Nawada, Bihar:कस्तूरबा विद्यालय के खेल मैदान पर बन रहा क्वार्टर, बच्चियों में आक्रोश, निर्माण रोकने की मांग को लेकर छात्राओं ने नारेबाजी, तीन बार दे चुकीं आवेदन, प्रधानाध्यापक ने उठाया बच्चियों की निजता का सवाल, जिलाधिकारी से लगाई गुहार नवादा जिले में कस्तूरबा विद्यालय की बच्चियों के खेल मैदान पर डायट भवन के कर्मचारियों के लिए क्वार्टर बनाए जाने को लेकर छात्राओं में नाराजगी है। सोमवार को बच्चियों ने निर्माण कार्य रोकने की मांग को लेकर नारेबाजी की और मजदूरों से काम बंद करने को कहा। छात्राओं के आग्रह पर मजदूरों ने निर्माण कार्य रोक दिया。 अभ्यास मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार ने कहा कि विद्यालय का खेल मैदान पहले से ही छोटा है। यहां क्वार्टर बनने से बच्चियों की खेलकूद, योग और प्रार्थना जैसी गतिविधियां प्रभावित होंगी। उन्होंने कहा कि छात्राओं के छात्रावास के सामने क्वार्टर बनने से उनकी निजता और सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े होंगे। प्रधानाध्यापक ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है。 वहीं, बच्चियों ने बताया कि वे इसी मैदान में खेलती हैं, योग करती हैं और प्रार्थना में शामिल होती हैं। निर्माण के खिलाफ तीन बार आवेदन देने के बावजूद कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। छात्राओं ने प्रशासन से मैदान को बचाने और निर्माण कार्य बंद कराने की मांग की है.
0
0
Report
Advertisement

कोहरगड्डी बांध की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, मरम्मत और सिल्ट सफाई की मांग

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में 60 साल से बांध की सफाई नहीं, अब ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उतरे सड़कों पर कोहरगड्डी बांध की बदहाली से नाराज सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतरे, बोले- सिल्ट सफाई से लेकर मरम्मत तक कुछ नहीं हुआ; जर्जर फाटक और अंधेरे में बना हादसों का खतरा बलरामपुर में सिंचाई विभाग जहां परियोजनाओं के जरिए किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने और जलस्रोतों के संरक्षण की बात कर रही है, वहीं बलरामपुर के पचपेड़वा में करीब छह दशक पुराना एक बांध अपनी बदहाली की कहानी खुद बयां कर रहा है। बांध में जगह-जगह जमा सिल्ट, जर्जर होते हिस्से, मुख्य फाटक के आसपास अव्यवस्था और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था का अभाव... इन समस्याओं से नाराज होकर अब ग्रामीणों का सब्र टूट गया है। पचपेड़वा विकासखंड के कोहरगड्डी बांध पर अचानक सैकड़ों ग्रामीण जुट गए। देखते ही देखते बांध का इलाक हा ग्रामीणों के विरोध-प्रदर्शन का केंद्र बन गया है। हाथों में अपनी मांगों को लेकर ग्रामीण अधिकारियों से व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग करते नजर आए। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से समस्या बताई जा रही है, लेकिन जब मौके पर काम होता दिखाई नहीं दिया तो आखिरकार सड़क पर उतरना पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक कोहरगड्डी बांध क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजना है। बांध के मुख्य फाटक के जरिए नहरों में पानी पहुंचाया जाता है, जिससे आसपास के किसानों को सिंचाई का लाभ मिलना चाहिए। लेकिन लंबे समय से नियमित सिल्ट सफाई और मरम्मत नहीं होने के कारण बांध की क्षमता और व्यवस्था प्रभावित होने का दावा ग्रामीण कर रहे हैं। ‘जन्म से आज तक सफाई होते नहीं देखी’ स्थानीय निवासी आलोक कुमार चौधरी ने कहा कि बांध की सफाई की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने जब से होश संभाला है, तब से यहां सिल्ट सफाई का काम होते नहीं देखा। उनका कहना है कि बांध की नियमित सफाई और मरम्मत जरूरी है। लाइटिंग की व्यवस्था भी होनी चाहिए, ताकि शाम और रात के समय यहां आने-जाने वालों के साथ हादसे न हों। आलोक कुमार का कहना है कि बांध में पानी का पर्याप्त भंडारण नहीं होगा तो इसका सीधा असर किसानों पर पड़ेगा। खेतों की सिंचाई के लिए पानी की जरूरत होती है। यदि परियोजना की क्षमता ही प्रभावित होगी तो जिस उद्देश्य से बांध बनाया गया था, उसका लाभ ग्रामीणों को कैसे मिलेगा। मुख्य फाटक पर सबसे ज्यादा खतरा ग्रामीणों ने बांध के मुख्य फाटक को लेकर भी गंभीर चिंता जताई है। श्वेता चौधरी ने बताया कि मुख्य फाटक खुलने और उसके आसपास आवाजाही के दौरान कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उनका कहना है कि यहां सुरक्षा के इंतजाम होने चाहिए। पर्याप्त लाइटिंग लगाई जाए, ताकि लोगों को अंधेरे में परेशानी न हो। ग्रामीणों ने दावा किया कि हादसों में स्थानीय स्तर पर कई लोगों की जान जा चुकी है। प्रदर्शनकारियों ने शिव कुमार, संदीप कुमार, विजय कुमार, मंगेश कुमार और एक अन्य व्यक्ति की मौत का उल्लेख किया। ग्रामीणों का कहना है कि बांध के आसपास सुरक्षा व्यवस्था Better होती तो हादसों का खतरा कम किया जा सकता था। हालांकि इन मौतों और उनके कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। 40 साल से देख रहे, काम नहीं देखा स्थानीय निवासी श्यामलाल बताते हैं कि उन्हें क्षेत्र में रहते हुए 40 वर्ष से अधिक हो चुके हैं। इतने लंबे समय में उन्होंने बांध पर सिल्ट सफाई या व्यवस्थित मरम्मत का काम होते नहीं देखा। उनका कहना है कि बांध जैसी महत्वपूर्ण परियोजना की नियमित देखरेख जरूरी है。 60 वर्षीय दुखराम भी ग्रामीणों की इस शिकायत को दोहराते हैं। उनका कहना है कि उनकी उम्र 60 साल हो गई, लेकिन उन्होंने बांध की नियमित सफाई होते नहीं देखी। ग्रामीणों का कहना है कि जब दशकों से सिल्ट जमा होती रहेगी तो धीरे-धीरे बांध की स्थिति खराब होना स्वाभाविक है。 ‘बजट आता है, लेकिन जमीन पर काम कहां है?’ प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बांध की देखरेख और मरम्मत के लिए बजट होने के बावजूद मौके पर अपेक्षित काम नहीं होने का आरोप लगाया। कुछ ग्रामीणों ने व्यवस्था में भ्रष्टाचार की आशंका भी जताई है। उनका कहना है कि यदि हर साल बांध की सफाई और रखरखाव के लिए धन खर्च होता है तो उसका असर जमीन पर दिखाई देना चाहिए。 ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे बांध की तकनीकी जांच कराई जाए। सिल्ट की स्थिति का आकलन कराकर सफाई कराई जाए और जर्जर हिस्सों की मरम्मत की जाए। इसके साथ ही मुख्य फाटक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पर्याप्त लाइटिंग लगाने की मांग की गई है। बांध को पर्यटन स्थल बनाने की भी मांग ग्रामीण अब सिर्फ बांध की मरम्मत तक सीमित नहीं रहना चाहते। उनका कहना है कि यदि प्रशासन चाहे तो इस बड़े जलाशय को विकसित कर क्षेत्र के लिए पर्यटन स्थल भी बनाया जा सकता है। श्वेता चौधरी ने कहा कि बांध का सौंदर्यीकरण कराया जाए। यहां बैठने की व्यवस्था हो और आसपास साफ-सफाई रखी जाए तो सुबह-शाम लोग घूमने आ सकते हैं। बुजुर्गों के लिए मॉर्निंग वॉक की सुविधा बन सकती है। इससे क्षेत्र के लोगों को मनोरंजन के साथ स्थानीय स्तर पर पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीणों का कहना है कि इतने बड़े जलाशय और सिंचाई परियोजना को केवल पानी रोकने तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। इसकी सुरक्षा, रखरखाव और सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए。 ‘अब चुप नहीं बैठेंगे’ कोहरगड्डी बांध पर जुटे ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों तक अधिकारियों से उम्मीद लगाए बैठे रहे, लेकिन समस्या जस की तस बनी रही। अब उन्होंने सामूहिक रूप से आवाज उठाने का फैसला किया है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा。 प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि बांध की सिल्ट सफाई, जर्जर हिस्सों की मरम्मत, मुख्य फाटक की सुरक्षा, लाइटिंग, नियमित देखरेख और सौंदर्यीकरण कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि बांध सिर्फ एक सरकारी निर्माण नहीं, बल्कि हजारों लोगों की खेती और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी परियोजना है। इसलिए इसकी अनदेखी अब स्वीकार नहीं की जाएगी。 मामले पर संबंधित अधिकारी सिंचाई विभाग के अखिलेश सिंह का कहना है मैं इस वक्त जिले से बाहर हूं लेकिन जो भी आरोप है गलत है. हम लोग उसकी देखरेख कर रहे हैं.भारत सरकार की एक योजना के तहत फैज 3 में समुद्रीकरण होना है जैसे ही अनुमति मिलती है. उसका निविदा जारी करवा के कार्य शुरू करवाया जाएगा. ग्रामीणों के इस प्रदर्शन ने करीब छह दशक पुराने कोहरगड्डी बांध की बदहाल व्यवस्था को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। अब देखना होगा कि वर्षों से उठ रही इन शिकायतों पर विभागीय स्तर से कब तक कार्रवाई होती है और बांध की तस्वीर बदलने की दिशा में पहला कदम कब उठाया जाता है।
0
0
Report

संभल में बीजेपी नेता भारत सिंह यादव के टिप्पणी पर क्षत्रिय समाज में उबाल

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। बीजेपी नेता /पूर्व MLC भारत सिंह यादव की क्षत्रिय समाज को लेकर सोशल मीडिया विवादित टिप्पणी की पोस्ट से मामला गरमाया .... क्षत्रिय समाज भड़का। अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा ने बीजेपी नेता भारत सिंह से माफी की मांग की। अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा युवा के जिला अध्यक्ष विशाल सिंह ने बीजेपी नेता भारत सिंह पर साजिश के तहत क्षत्रिय समाज की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। बीजेपी नेता और पूर्व एमएलसी भारत सिंह बाहुबली नेता डीपी यादव के बहनोई हैं। बाइट डा विशाल सिंह जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षत्रिय युवा सभा जनपद संभल
0
0
Report
Advertisement

सेवा संकल्प अभियान से जनता में सेवा भावना का जनआंदोलन बनेगा

Kurukshetra, Haryana:‘सेवा संकल्प अभियान’ से सेवा भावना को मिलेगा जनआंदोलन का रूप : श्याम सिंह राणा कुरुक्षेत्र: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने पत्रकार वार्ता कर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा एवं समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने और विकसित भारत@2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राणा ने बताया कि अभियान की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इसके तहत बूथ स्तर पर लाभार्थी परिवारों के घर जाकर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के तहत सरकार की योजनाओं और सेवा कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘आंगन मिलन सेवा’ के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों और माताओं की सहभागिता से कार्यक्रम होंगे। ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत रक्तदान, पौधरोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच, जल संरक्षण, महिला स्वास्थ्य, शिक्षा सहयोग और सड़क सुरक्षा सहित 25 प्रकार की सेवा गतिविधियां की जाएंगी। राणा ने बताया कि ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाकर पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। युवाओं के लिए ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ आयोजित होगा। अभियान का समापन 17 अक्टूबर को ‘सुशासन सेवा संवाद’ से प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि यह अभियान सेवा, सुशासन और जनभागीदारी को मजबूत करने का प्रयास है。
0
0
Report

गाजियाबाद के रईसपुर में खतौनी त्रुटि से किसानों को परेशानी, विशेष राजस्व शिविर की जरूरत

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के ग्राम रईसपुर की खतौनी में भूमि के अंश निर्धारण में हुई त्रुटियों को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ गई है। इस संबंध में वार्ड-53 रईसपुर के किसानों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर गांव में विशेष राजस्व शिविर लगाने की मांग की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि खतौनी के अंश निर्धारण में गलतियां होने के कारण कई किसानों की पैतृक भूमि के वास्तविक हिस्से में अंतर दर्ज हो गया है। खतौनी पुनरीक्षण एवं भूमि के अंश निर्धारण की प्रक्रिया के दौरान हुई इन त्रुटियों से किसानों के वास्तविक भूमि अधिकार प्रभावित होने के साथ भविष्य में गंभीर विवाद उत्पन्न होने की आशंका जताई गई है। समस्या के समाधान के लिए किसान बार-बार तहसील और संबंधित अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। इससे उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने जिलाधिकारी से मांग कि रईसपुर गांव में विशेष राजस्व शिविर आयोजित कर किसानों के भूमि संबंधी अभिलेखों की जांच कराई जाए। साथ ही त्रुटिपूर्ण अंश निर्धारण को नियमानुसार दुरुस्त कर किसानों को राहत दिलाई जाए। वहीं डीएम रविंद्र कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया है कि अधिकारी स्तर पर उनके गांव में कैंप लगाया जाएगा और एक हफ्ते के अंदर सभी समस्याओं का समाधान होगा। अगर इस कार्य में लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

सेवा संकल्प अभियान: मोदी के 25 साल के विकास की कहानी हर घर पहुंचेगी

Karnal, Haryana:मोदी सरकार के 25 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगा सेवा संकल्प अभियान : कंवरपाल गुर्जर करनाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर आज भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल, करनाल में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कंवरपाल गुर्जर ने संबोधित किया。 कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, युवा विकास और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मौके पर देश भर में चार कार्यक्रम चलाए जाएंगे जिसमें सरपंच से लेकर सांसद तक हमारे जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। यह अभियान एक माह तक चलेगा。 गुज्जर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल उपलब्धियों को गिनाना नहीं, बल्कि सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना है। अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा गतिविधियों में भाग लेंगे तथा सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों से संवाद भी करेंगे。 पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में देशहित और जनसेवा को प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है और देश ने अनेक क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता निरंतर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्य और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एक सवाल के जवाब में कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि पहले अपराधियों को सरकारों का संरक्षण मिलता था लेकिन आज ऐसी स्थिति नहीं है, सरकार पूरी तरह ईमानदारी से काम कर रही है। कुछ घटनाएं घटी हैं लेकिन पुलिस ने दो दिनों में ही अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब में चुनाव प्रचार पर उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब पहले एक ही राज्य था, अगर चुनाव के लिए कोई वहां जाता है तो इसमें कोई गलत बात नहीं है। हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए काम करता है पार्टी जहां उसकी जिम्मेदारी लगाती है वहां जाना होता है। यूजीसी के मुद्दे पर भाजपा नेता ने कहा कि यह मामला कोर्ट में है और जो भी उस पर निर्णय आएगा वह देखेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा संकल्प अभियान को व्यापक रूप से सफल बनाएं और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ें।
0
0
Report

बूंदी निकाय चुनाव: भाजपा समर्थकों ने विजय उत्सव मनाकर विकास की नीति का समर्थन किया

Jaipur, Rajasthan:भाजपा की बढ़त पर कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई बूंदी जिला निकाय चुनावों में भाजपा के पक्ष में मिल रही बढ़त को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के समर्थन में नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि निकाय चुनावों में भाजपा को मिल रहा समर्थन जनता के विश्वास और विकास की नीतियों की जीत है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया。
0
0
Report
Advertisement

गुरुग्राम गोल्फ़ कोर्स एक्सीडेंट: FIR दर्ज, महिला के बयान पर आगे की कार्रवाई तय

Noida, Uttar Pradesh:गुरुग्राम गोल्फ़ कोर्स में हुए एक्सीडेंट के मामले पर गुरुग्राम के ACP अभिलक्ष जोशी कहते हैं, 14 सितंबर, 2026 को हमारे सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को एक वीडियो मिला जिसमें एक चार-पहिया गाड़ी ने पीछे से दो-पहिया गाड़ी चला रही एक महिला को टक्कर मारी। यह घटना गोल्फ़ कोर्स रोड पर हुई। गुरुग्राम पुलिस ने उस महिला से संपर्क किया है और खुद से संज्ञान लेते हुए गुरुग्राम के सेक्टर 56 पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की है। आरोपी की पहचान के बारे में, शामिल गाड़ी के ज़रिए जानकारी जुटाई जा रही है। महिला को भी जांच में शामिल किया जाएगा और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हम महिला के वीडियो में लगाए गए आरोपों के बारे में उनसे संपर्क करेंगे, उन्हें जांच में शामिल करेंगे, उसी हिसाब से आगे बढ़ेंगे और उनके दावों के आधार पर कार्रवाई करेंगे। हम गुरुग्राम में तेज़ी से या लापरवाही से गाड़ी चलाने और ऐसी किसी भी घटना पर नज़र रख रहे हैं। बिना किसी औपचारिक शिकायत के भी, हम खुद से संज्ञान लेंगे और कानून के मुताबिक कार्रवाई करेंगे। इस मकसद के लिए बनाया गया हमारा स्पेशल सेल भी कड़ी नज़र रख रहा है। लोगों को ऐसी घटनाओं में शामिल नहीं होना चाहिए और न ही इनके बारे में बेबुनियाद अफ़वाहें फैलानी चाहिए। ऐसा करना कानूनी अपराध है और कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

बस्तर विद्युत चोरी मामलों में विभाग विफल, 11 लाख वसूली, कानूनी कार्रवाई पर जोर

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में विद्युत विभाग बिजली चोरी के मामलों में कार्रवाई करने में विफल साबित हुआ है, हर साल जिले मे बिजली चोरी के सैकड़ों मामले सामने आते है, विभाग बिजली चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कहता है लेकिन जुर्माना वसूलने में फिसड्डी साबित हो रहा, पिछले साल विभाग ने जिले में बिजली चोरी के 590 मामले पकड़े थे और इनपर 1 करोड़ 21 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था लेकिन अब तक महज 11 लाख रुपए की वसूली ही विभाग कर पाया है, विभाग ने अब इन मामलों में कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही है, बता दें कि जिले में जूनियर इंजीनियर के द्वारा अपने अपने क्षेत्र में बिजली चोरी के मामलों में कार्रवाई की जाती है साथ जिला स्तर की विजिलेंस टीम के द्वारा भी जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की जाती है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top