Back
भिंड में अवैध खनन के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, धरना और ज्ञापन सौंपा
PSPradeep Sharma
Feb 09, 2026 11:37:52
Bhind, Madhya Pradesh
भिंड जिले से गुजरी सिंध नदी मैं हो रहे रेत के अवैध खनन को लेकर कांग्रेस ने आज हल्ला बोल प्रदर्शन किया है, कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर माइनिंग विभाग का घेराव कर धरना देते हुए जल्द अवैध खनन ना रोकने पर ताला साथ ले जाकर तालाबंदी की चेतावनी देते हुए कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सोपा है। दरअसल भिंड जिले की मेहगांव, लहार,और भिण्ड विधानसभा से होकर सिंध नदी गुजरी है जिसमें रेत खनन के लिए 72 खदान है,जिनका तीन साल से टेंडर हो पाने के चलते रेत खनन बंद था, कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश शासन की ओर से एक निजी कंपनी को भिंड और रोन इलाके में रेत खनन की अनुमति दी गई है, कांग्रेस का आरोप है कि कंपनी के द्वारा जिले भर की अधिकतर खदानों पर प्रशासन और भाजपा नेताओं की मिली भगत से पनडुब्बी और पोकलेन मशीनों से नदी का सीना चीर कर अवैध खनन किया जा रहा है, और खनन पर निगरानी रखने वाला माइनिंग विभाग आंखें बंद कर सोया हुआ है, सिंध नदी में हो रहे अवैध खनन को लेकर कांग्रेस ने कई बार प्रशासन और माइनिंग विभाग को अवैध खनन के वीडियो और फोटो उपलब्ध कराकर सचेत भी कराया लेकिन जिला प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार का ठोस कदम ना उठाए जाने के चलते आज कांग्रेस ने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ शहर में रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और माइनिंग ऑफिस के बाहर धरना दिया, धरने परReached भिंड SDM अखिलेश शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में मांग की गई है कि जिले में सिंध और चंबल नदी में हो रहे रेत के अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन को तत्काल रोका जाए, वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अवैध खनन का सारा खेल भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की मिली भगत के साथ खेला जा रहा है जिस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए अगर रोक नहीं लगाई जाती है तो कांग्रेस जल्द ही सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowFeb 09, 2026 15:18:450
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowFeb 09, 2026 15:18:160
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 09, 2026 15:18:000
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 09, 2026 15:17:480
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 09, 2026 15:17:240
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 09, 2026 15:17:090
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 09, 2026 15:16:28Noida, Uttar Pradesh:This looks like a portal opening in your wall
0
Report
OBOrin Basu
FollowFeb 09, 2026 15:15:550
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 09, 2026 15:15:400
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 09, 2026 15:15:260
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 09, 2026 15:09:57Noida, Uttar Pradesh:A sink shaped like a river with flowing water
0
Report
PSPreeti Srivastava
FollowFeb 09, 2026 15:09:440
Report