Back
पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने सूरजकुंड शिल्प मेले का परिवार सहित भ्रमण किया
JPJai Prakash
Feb 09, 2026 15:15:40
Faridabad, Haryana
फरीदाबाद के सूरजकुंड में शिल्प मेले का पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने किया सपरिवार भ्रमण। विदेशी कलाकारों ने अपनी-अपनी नृत्य कला से मोहित किया पर्यटन मंत्री के परिवार का मन।
पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने परिवार सहित किया सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का भ्रमण
सूफी व शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति ने बांधा समां, शिल्पकारों के कार्यों की सराहना कर पर्यटन को नई दिशा देने पर दिया जोर
हरियाणा के पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने सोमवार को अपनी धर्मपत्नी एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विश्वविख्यात सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने देश-विदेश से आए शिल्पकारों द्वारा तैयार की गई आकर्षक हस्तशिल्प कलाकृतियों, पारंपरिक उत्पादों तथा सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी प्रस्तुतियों का अवलोकन किया और शिल्पकारों से संवाद कर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।
पर्यटन मंत्री ने विभिन्न राज्यों और देशों की थीम पवेलियनों का निरीक्षण करते हुए कहा कि सूरजकुंड मेला भारत की लोकसंस्कृति, पारंपरिक कलाओं और शिल्प परंपराओं को एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह मेला न केवल कलाकारों की आर्थिक उन्नति में सहायक है, बल्कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी प्रोत्साहित कर पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा दे रहा है।
भ्रमण के दौरान डा. अरविंद शर्मा ने प्रसिद्ध सूफी गायक एवं शास्त्रीय संगीतकार कशिश मित्तल की भावपूर्ण संगीतमय प्रस्तुति का भी आनंद लिया। सूफी और शास्त्रीय संगीत के मधुर संगम से सजे इस कार्यक्रम ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा पूरे परिसर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण का सृजन किया।
डॉ. शर्मा ने कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला हरियाणा की पहचान बन चुका है और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हरियाणा सरकार मेले को और अधिक भव्य, सुव्यवस्थित तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि हरियाणा पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 09, 2026 17:02:020
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 09, 2026 17:01:220
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 09, 2026 17:01:000
Report
IAImran Ajij
FollowFeb 09, 2026 17:00:360
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 09, 2026 17:00:150
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Maunath Bhanjan, Uttar Pradesh:मऊ में दर्दनाक सड़क हादसा, बुज़ुर्ग महिला की मौत
प्रभावती सिंह (70) पत्नी अवधेश सिंह की मौके पर मौत मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 09, 2026 16:47:570
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 09, 2026 16:47:380
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 09, 2026 16:47:180
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 09, 2026 16:46:240
Report
माण्डलगढ़ राजगढ़ के सरकारी स्कूल में घटिया निर्माण: संवेदक ब्लैकलिस्ट; 34 लाख के कक्षाओं में टाइल धँसी
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 09, 2026 16:45:360
Report