Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
KMDC लोन पर ओटीएस: विपक्ष ने appeasement का आरोप, राजनीति गरमा गई
OBOrin Basu
Feb 09, 2026 15:15:55
Noida, Uttar Pradesh
The Karnataka government has approved a 'One Time Settlement' (OTS) scheme to waive interest on loans of the Minority Development Corporation (KMDC). This has created a political controversy, with the opposition alleging that it is appeasement politics. The recent cabinet approval for the One Time Settlement (OTS) scheme to waive interest on loans given by the Minority Development Corporation between 2013-14 and 2018-19 has now become a controversy. The opposition has sparked off a firestorm over this, alleging that the state government is ignoring other communities, including farmers and backward classes, by waiving loan interest only to minorities. They have also accused the government of playing appeasement politics. The original loan amount is Rs 981 crore, of which only Rs 98.18 crore has been recovered so far. The remaining Rs 714.13 crore is still pending. Thus, the statement that the 1.94 lakh beneficiaries who have taken loans from KMDC under the proposed scheme can repay only the principal amount with a complete waiver of interest has been the subject of much debate.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 09, 2026 17:05:02
Jangl Molahoo Kunwar, Uttar Pradesh:महावीर छपरा। परीक्षा की तैयारी के लिए बस पकड़ने जा रहे। बेलीपार क्षेत्र के बड़ेरिया गांव निवासी गणेश मौर्या के साथ टेंपो में सवार करीब 5 लोग को अज्ञात वाहन ने टेंपो में टक्कर लगने से पलट गई। जिसमें सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार बेलीपार क्षेत्र के बड़ेरिया गांव निवासी गणेश मोर्या पुत्र रामानंद मौर्या महावीर छपरा चौराहे से रात करीब 9:30 बजे सवारी टेंपो पड़कर नौसड़ चौराहे से बस पड़कर इलाहाबाद परीक्षा की तैयारी करने के लिए जा रहे थे। अभी वह बाघागाड़ा फोरलेन के पास के पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी जिससे टेंपो में बैठे अन्य चार सवारी सहित गणेश मौर्या के सिर व चेहरे पर गम्भीर चोटे लग गई और बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया और अन्य को जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना के समय साइड में चल रहे एक साइकिल सवार भी घायल हो गया।
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Feb 09, 2026 17:02:02
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में बीते दिनों पियर थाना क्षेत्र में पुलिस पब्लिक के बीच भिड़ंत में घायल सरपंच से मिलने श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी मिलने पहुंचे और घायल सरपंच से मिलने के बाद उन्होंने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा और वह वृद्ध हो चुके हैं, इसलिए अब किसी युवा को बिहार की जिम्मेदारी देनी चाहिए. मुकेश सहनी ने बिहार पुलिस पर बड़ा हमला बोला और कहा कि पुलिस पहले करप्शन का जाल बिछाती है, पहले पैसा मांगेंगे ग्रामीण पैसा नहीं देंगे तो उनके साथ मारपीट करेंगे यानी पुलिस जो है डी कंपनी का बहाली हो चुका है, यहां का शासन प्रशासन मान ले कि वह दाऊद कंपनी का आदमी है और जबरदस्ती पैसा मांगेंगे. इसके अलावा उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़े हमले करते हुए कहा नीतीश कुमार की याददाश्त खत्म हो गई है. अब तो उन्हें यह भी नहीं पता कि कौन जिला कहां है हाल में मखाना को पखाना बोल दिया था. इस उम्र में भी वह समझ रहे नहीं है कि बिहार में क्या हो रहा है. बिहार की राज्य को युवा को देनी चाहिए, लेकिन वह कुर्सी प्रेमी सीएम है कभी उनके साथ कभी इनके साथ लगे रहते हैं. बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी बस नाम के हैं. मुकेश सहनी ने कहा कि पुलिस अब लोगो से खुलेआम पैसे की मांग कर रही है. अगर पैसे को दे दिए तो बहुत अच्छा नहीं देंगे तो पुलिस मार रहे हैं. बीच बचाव करने वाले की बेरहमी से पिटाई कर दी जा रही है. मुजफ्फरपुर के शासन दाऊद गैंग का आदमी मान चुकी है और जबरदस्ती पैसा मांग रहा है. बिहार बजट में लॉ एंड ऑर्डर खत्म हो गया है पूरा गांव को अपराधी बना दिया गया है लोग डर डर कर जी रहे हैं. पुलिस के अधिकारी को लोगो की सुरक्षा के लिए सैलरी दी जाती है न कि लोगो से पैसे की उगाही करने के लिए रखे हैं. आम आदमी ने थाना प्रभारी को सुरक्षा घेरे में रखा था और उल्टा जनता को फंसा दिया गया है. अगर जनता इंसाफ कर रही है और सही करना गलत है तो थाना प्रभारी किया वरीय अधिकारी को बांधकर रखना चाहिए था. ऐसे कार्य की हम निंदा करते हैं.
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Feb 09, 2026 17:01:22
Noida, Uttar Pradesh:काशीपुर。 उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने काशीपुर में बढ़ते सड़क हादसों और पुलिस व प्रशासनिक लापरवाही को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। शहर में लगातार हो रही मौतों और बदहाल कानून व्यवस्था से नाराज आर्य ने अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई और उन्हें अपनी कार्यशैली में तत्काल सुधार करने की चेतावनी दी। काशीपुर को लूट का अड्डा मत बनाओ यशपाल आर्य का पारा उस वक्त चढ़ गया जब उन्होंने सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों का अभाव देखा। उन्होंने कहा कि पिछले एक हफ्ते में सड़क एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत हो गई है आखिर पुलिस प्रशासन क्या कर रहा है "आदत सुधार लो और काशीपुर को लूट का अड्डा मत बनाओ। यहां लगातार मासूमों की जान जा रही है, लोग सड़कों पर मर रहे हैं, लेकिन प्रशासन गहरी नींद में है।"
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Feb 09, 2026 17:01:00
Noida, Uttar Pradesh:Rampur Up Slug: सर्किल ऑफिसर राजवीर सिंह परिहार का वीडियो वायरल, जाति सूचक शब्दों के उपयोग का है आरोप, एंकर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा है "सबका साथ, सबका विकास" लेकिन बाबजूद इसके कहीं ना कहीं कुछ इस तरह की घटनाएं सरकारी अफसर की ओर से भी देखने को मिल रही हैं जिनमें कहीं ना कहीं कोई धर्म या जाति विशेष को टार्गेट करने वाले आपत्तिजनक शब्द सोशल मीडिया पर तैरते दिखाई देते हैं। फिलहाल एक वीडियो रामपुर जनपद के मिलक क्षेत्र के सीओ राजवीर सिंह परिहार के बारे में वायरल हो रहा है जिसमें वे एक जाति विशेष पर अमर्यादित टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं। सीओ के इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक हल्कों में भूचाल आ गया है। इस मुद्दे पर आजाद समाज पार्टी के सुप्रीमो एवं नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे अमर्यादित करार दिया है साथ ही यूपी सरकार से सीओ राजवीर सिंह परिहार को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो 29 दिसंबर को इसी क्षेत्र में आयोजित एक स्कूली कार्यक्रम के दौरान का है। वहीं इस पूरे प्रकरण की जांच एसपी विद्यासागर मिश्रा की ओर से अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह को सौंपी गई है। वायरल वीडियो में सीओ मिलक राजवीर सिंह परिहार ने कहा, कुछ बच्चे पास आउट हो गए यदि वह होते तो हमारी टीम बिल्कुल जीत थी लेकिन इनकी टीम ने भी बहुत बढ़िया गेम खेल, बहुत अच्छा किया और क्या कहते हैं हमारे यहां कहावत है बहुत पुरानी है आप लोग समझते हैं या नहीं कि "पहला हाथ सरदारों का, बाकी चोर चमारों का" मतलब पहले जो गोल मार दिया वही सरदार है। वही रामपुर पुलिस ने एक्स के माध्यम से वायरल वीडियो का रिप्लाई करते हुए लिखा, "दिनांक 29.12.2025 को क्षेत्र अधिकारी मिलक द्वारा स्मार्ट इंडियन पब्लिक स्कूल में फुटबॉल मैच प्रतियोगिता में मैच समाप्ति उपरांत भाषण देते समय की गई टिप्पणी का संज्ञान लेते हुए इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर को जांच सौंपी गई है, वही इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर अनुराग सिंह द्वारा फोन पर जानकारी देते हुए कहा, सीओ मिलक का एक वायरल वीडियो संज्ञान में आया है जिसमें पुलिस अधीक्षक रामपुर ने मुझे जांच सौंपी है इसमें जो भी तथ्य संज्ञान में आएंगे उनके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी, विजुअल्स: वायरल वीडियो और कोतवाली मिलक, फोटोज़ कार्यक्रम-
0
comment0
Report
IAImran Ajij
Feb 09, 2026 17:00:36
Bagaha, Bihar:बगहा से इंटरमीडिएट परीक्षा के बाद छात्राओं के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट का वीडियो सोशल साइट्स पर तेजी से वायरल हो रहा है, यह वीडियो डीएम एकेडमी परीक्षा केंद्र बगहा 1 में हंगामे के साथ हुआ है। हालांकि यह घटना क्यों हुई इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दरअसल पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सोमवार को इंटरमीडिएट परीक्षा की दूसरी पाली में इतिहास विषय की परीक्षा डीएम एकेडमी परीक्षा केंद्र पर आयोजित की गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद जैसे ही छात्राएं केंद्र से बाहर निकलीं, सड़क पर अचानक छात्राओं के दो गुटों के बीच आपसी विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया और छात्राएं एक-दूसरे से हाथापाई करने लगीं। घटना के दौरान परीक्षा केंद्र के बाहर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद अन्य परीक्षार्थी और अभिभावकों में अफरा-तफ़री मच गईं। बताइया जा रहा है कि छात्राओं के बीच मारपीट का दृश्य कुछ देर तक चलता रहा, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया जो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। उधर सूचना मिलते ही परीक्षा केंद्र पर कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बीच-बचाव किया और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद छात्राओं को शांत कराया गया और भीड़ को वहां से हटाया गया। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी छात्रा के गंभीर रूप से घायल होने की कोई सूचना नहीं है। लेकिन जिस तरह इंटर परीक्षा के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते सरेआम मारपीट शुरू हुई उससे छात्राओं के बीच विवाद खुलकर सामने आया है हालांकि इसकी कोई शिकायत अभी तक लिखित या मौखिक तौर पर न तो थाने में पुलिस से की गईं है और ना ही केन्द्राधिक्षक को दी गई है। बहरहाल परीक्षा केंद्र के इर्द गिर्द महिला पुलिस जवानों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
0
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Feb 09, 2026 17:00:15
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां एक मासूम बच्चे के ऊपर गन्ना लदा ट्रॉली पलट गया। कड़ी मशक्कत कर स्थानीय लोगों ने मासूम बच्चे को गन्ना के नीचे दबे अवस्था से बाहर निकाला। तस्वीर विचलित करने वाली है। घंटों मासूम बच्चा जिंदगी और मौत से जंग लड़ता रहा। स्थानीय लोगों की तत्परता से बच्चे को काल के गाल से बचा लिया गया। घटना मझौलिया के गुरचुरवा गांव की है। सड़क किनारे जा रहे बच्चे के ऊपर गन्ना लदा ट्रॉली पलट गया। बच्चा जिंदगी और मौत से घंटों गन्ना के नीचे जंग लड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर मासूम बच्चे को काल के गाल से बचा लिया। बच्चे स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है; बच्चा खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
0
comment0
Report
Feb 09, 2026 16:57:34
Ghazipur, Uttar Pradesh:कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन गाजीपुर के सामान्य निर्वाचन 2026 को लेकर चुनावी तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभिन्न पदों पर वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। चुनाव समिति ने इसकी आधिकारिक सूचना जारी करते हुए मतदान की तारीख और समय की भी घोषणा कर दी है। इस चुनाव में कुल 220 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दरअसल कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन, गाजीपुर के सामान्य निर्वाचन 2026 के तहत नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव समिति ने वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की है। चुनाव समिति में मुख्य चुनाव अधिकारी दशरथ सिंह यादव, उप चुनाव अधिकारी सुरेंद्र नाथ सिंह और परितोष तिवारी शामिल हैं। इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता दशरथ सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें रशिकांत सिंह यादव और भुवनेश्वर सिंह कुशवाहा शामिल हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए समीक्ष प्रसाद, कृष्ण मुरारी राय और मो0 वसीम सिद्दीकी चुनाव मैदान में हैं। महासचिव पद के लिए रामबदन राम, सुशील दुबे और नवीन कुमार पांडेय के बीच मुकाबला होगा। वहीं उपाध्यक्ष पद, कोषाध्यक्ष, सह सचिव, प्रशासन, प्रकाशन, पुस्तकालय और कार्यकारिणी सदस्य पदों पर भी प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है।चुनाव समिति के अनुसार, जहां नामांकन की संख्या पदों के बराबर रही, वहां निर्विरोध निर्वाचन माना जाएगा, जबकि शेष पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। चुनाव समिति ने स्पष्ट किया है कि 16 फरवरी 2026 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान के दिन प्रत्येक मतदाता को अपना परिचय पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि कोषाध्यक्ष पद पर रमेश सिंह यादव द्वारा अपना नामांकन वापस ले लिया गया है।
0
comment0
Report
Feb 09, 2026 16:53:24
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के जंगीपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने आज अपने पिता की दसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर लुटावन महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार के साथ पिता की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। वहीं इस मौके पर डॉ. वीरेंद्र यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप भी लगाए। दरअसल सदर कोतवाली क्षेत्र में लुटावन महाविद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सपा विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव अपने परिवार के साथ पहुंचे। उन्होंने अपने दिवंगत पिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के सांसद, जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र यादव ने अपने पिता के सामाजिक कार्यों को याद करते हुए गरीब महिलाओं को वस्त्र और पुरुषों को आवश्यक सामग्री भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता हमेशा समाज सेवा में आगे रहते थे और वे उन्हीं के दिखाए रास्ते पर चलने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि आज पिताजी की दसवीं पुण्यतिथि है। पार्टी का पूरा संगठन, सांसद जी, जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक और तमाम कार्यकर्ता हर वर्ष की तरह आज भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। पिताजी ने हमेशा गरीबों की मदद की और हम लोग भी उन्हीं से प्रेरणा लेकर गरीब महिलाओं को वस्त्र और पुरुषों को आवश्यक सामग्री देने का काम कर रहे हैं। आज उनकी पुण्यतिथि पर गरीबों को कुछ देकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने बिहार चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा साजिश के तहत सत्ता में आई है। भारतीय जनता पार्टी साजिश करने में बहुत तेज है। बिहार में सत्ता साजिश के जरिए हासिल की गई। चुनाव से एक दिन पहले महिलाओं के खातों में दस-दस हजार रुपये डालना क्या लोकतंत्र का हनन नहीं है? कहीं मशीन बंद हो जाती है, कहीं और दिक्कतें आती हैं। यह निर्वाचन आयोग की मर्यादा के खिलाफ है। यूपी और बिहार में बहुत फर्क है। यूपी में पीडीए से लोग तेजी से जुड़ रहे हैं और 2027 में हम मजबूती के साथ सरकार बनाएंगे।
0
comment0
Report
Feb 09, 2026 16:53:23
Gauri Bazar, Uttar Pradesh:रेलवे स्टेशन गौरी बाजार पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर नगरवासियों एवं भाजपा नेताओं ने उपमहाप्रबंधक, मण्डल कार्यालय पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि यात्री सुविधा एवं रेलवे के हित में गौरी बाजार स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव अत्यंत आवश्यक है। यह स्टेशन विधानसभा रुद्रपुर, रामपुर कारखाना, हाटा एवं पथरदेवा के मध्य स्थित है। ट्रेनों का ठहराव न होने के कारण यात्रियों को देवरिया या गोरखपुर जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है, जिससे समय और संसाधनों की बर्बादी होती है। नगरवासियों ने बताया कि गौरी बाजार रेलवे स्टेशन से बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली, कोलकाता एवं मुंबई की यात्रा करते हैं, लेकिन ट्रेनों के ठहराव के अभाव में लोग मजबूरन निजी बसों का सहारा लेते हैं। इससे रेलवे को राजस्व की हानि भी होती है। कोरोना काल से पूर्व यहां पर 15204 बरौनी–लखनऊ एक्सप्रेस,11123/11124 ग्वालियर–बरौनी एक्सप्रेस ,15103 इंटरसिटी एक्सप्रेस वाराणसी–नौतनवा पैसेंजर,15105 छपरा–नौतनवा इंटरसिटी ट्रेनों का ठहराव था, पुनः गौरी बाजार स्टेशन पर इन ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई।जनहित में अतिरिक्त 15017/15018 काशी एक्सप्रेस,13019/13020 काठगोदाम एक्सप्रेस ,15707/15708 आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग किया गया। ज्ञापन पूर्व चेयरमैन विजय सैनी के नेतृत्व में पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, सभासद अवध किशोर पांडेय, चंडीलाल जायसवाल, सीताराम गुप्ता, अनिल चंद, जोखू वर्मा, सुनील मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 09, 2026 16:47:38
Alwar, Rajasthan:अलवर पोक्सो कोर्ट संख्या-1 ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप करने के गंभीर मामले में बड़ा और सख्त फैसला सुनाया है। पोक्सो कोर्ट-1 के न्यायाधीश जोगेंद्र अग्रवाल ने दोनों आरोपियों को दोषी मानते हुए मरते दम तक उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने दोनों आरोपियों पर 28-28 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 22 गवाहों के बयान और 26 दस्तावेज पेश किए गए, जिनके आधार पर कोर्ट ने आरोपियों को दोषी ठहराया। सजा सुनाते हुए कोर्ट ने टिप्पणी की कि आरोपियों द्वारा किया गया कृत्य अत्यंत जघन्य है और इसका समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सरकारी वकील विनोद शर्मा ने बताया कि पीड़िता की मां ने 7 नवंबर 2024 को अलवर जिले के एक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता की 14 वर्षीय नाबालिग बेटी 6 नवंबर की रात घर पर सोई थी, लेकिन अगली सुबह वह घर पर नहीं मिली。 परिजनों को एक युवक पर संदेह हुआ। जब वे उसके घर पहुंचे तो वह भी गायब था और उसकी बाइक भी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और तलाश शुरू की गई। पुलिस द्वारा बरामदगी के बाद पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे अपने दोस्त के साथ भिवाड़ी ले गया, जहाँ एक कमरे में कई दिनों तक रखा गया और दोनों आरोपियों ने उसके साथ लगातार दुष्कर्म (गैंगरेप) किया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया, जिसके बाद सुनवाई पूरी होने पर कोर्ट ने दोनों को दोषी ठहराते हुए सख्त सजा सुनाई।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Feb 09, 2026 16:47:18
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में जल संकट से निपटने के लिए सरकार अब सिर्फ योजनाओं पर नहीं, बल्कि लोगों की भागीदारी पर भी जोर दे रही है। सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने साफ कहा कि जल संरक्षण के हर काम में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि इन योजनाओं का असर ज़मीन पर दिखे। जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग की बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए अभी से प्लांटेशन और जल संरक्षण कार्यों की ठोस योजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही जलागम क्षेत्रों की सीमाएं तय करने की प्रक्रिया को समय पर पूरा करने और सभी स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर भी जोर दिया।मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 (जलग्रहण विकास घटक) और मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के दूसरे चरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भूमि और जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा किया जाए, ताकि वर्षा आधारित खेती को मजबूती मिले और किसानों की आमदनी बढ़े। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि परियोजना क्षेत्रों में फसल पैटर्न में हुए बदलाव, एक फसली से दो फसली क्षेत्र बनने और खेती योग्य भूमि में सुधार का आकलन किया जाए। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में तालाब, चेकडैम, परकोलेशन टैंक, कंटूर ट्रेंच, टांका और तालाबों के नवीनीकरण जैसे कार्यों से भूजल स्तर सुधर रहा है और खेती व आजीविका के अवसर बढ़ रहे हैं। मुख्य सचिव ने इन सभी कामों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के तहत बड़ी संख्या में गांवों का चयन कर लाखों हेक्टेयर क्षेत्र का उपचार किया जा रहा है, जिससे सूखा और जल संकट झेल रहे इलाकों को सीधा लाभ मिल रहा है। बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Feb 09, 2026 16:46:24
Noida, Uttar Pradesh:जी राजस्थान की खबर का बड़ा असर - लाइन हाजिर हुए थाना अधिकारी सस्पेंड आसींद क्षेत्र के बदनोर थाना प्रभारी महादेव गुर्जर की कार्य प्रणाली को लेकर जी राजस्थान न्यूज ने खबरों को प्रमुखता से उठाई थी, चोरों को छोड़ने वाले बदनोर थाना अधिकारी महादेव को ब्यावर एसपी रतन सिंह ने लाइन हाजिर के बाद एक आदेश जारी कर सस्पेंड कर दिया, विगत है कि आसींद थाना पुलिस ने चोरी करते हुए चोरों को रंगे हाथ पकड़ा था क्षेत्राधिकार बदनोर थाना पुलिस का होने से उनको सुपुर्द कर दिया था लेकिन थाना प्रभारी महादेव गुर्जर ने चोरों को शांति भंग में पाबंद कर छोड़ दिया था, पुलिस की गौर लापरवाही को लेकर जी राजस्थान ने प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की थी डीजीपी राजीव शर्मा के भीलवाड़ा दौरे के बाद देर रात को ब्यावर एसपी ने बदनोर थाना प्रभारी महादेव गुर्जर को सस्पेंड कर दिया
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Feb 09, 2026 16:45:36
Noida, Uttar Pradesh:माण्डलगढ़ के राजगढ़ में सरकारी स्कूल में घटिया भवन निर्माण के मामले में संवेदक को किया ब्लैक लिस्ट, उच्च माध्यमिक स्कूल में नव निर्मित 2 कमरे के लोकार्पण के दौरान टाइल फर्श धँस गई, मेसर्स श्री देव बिल्डिंग मटेरियल्स काछोला को किया ब्लैक लिस्ट, माण्डलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने घटिया निर्माण के तुरंत जाँच के निर्देश दिए, अतिरिक्त जिला परियोजना समग्र शिक्षा अधिकारी की जाँच घटिया निर्माण पाया गया, लेकिन उच्चाधिकारियों ने तकनीकी अधिकारी की जिम्मेदारी अभी तक तय नहीं की, जबकि 34 लाख राशि के नव निर्मित कक्षा कक्ष के घटिया निर्माण को लेकर स्टूडेंट भी बैठने से कतरा रहे हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top