Back
भिंड में अवैध रेत खनन पर बड़ी छापेमारी: पनडुब्बी डूबोई, लोडर जप्त
PSPradeep Sharma
Feb 22, 2026 13:31:12
Bhind, Madhya Pradesh
भिंड जिला प्रशासन की रेत के अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाही, पुलिस प्रशासन और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने रेत खदानों पर मारा छापा, माफिया में मचा हड़कंप, दो पनडुब्बी और एक लोडर जप्त, पनडुब्बी नष्ट कर नदी में डुबाई। बीते कई महीनों से कुंभकरणी नींद सोया हुआ माइनिंग विभाग कलेक्टर किरोडीलाल मीणा के निर्देश पर आज अचानक जाग उठा और पुलिस प्रशासन और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने भिंड जिले की मेहदा, खैरा और श्यामपुरा रेत खदानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए बीच नदी की धारा से पनडुब्बी द्वारा उत्खनन किए जाने पर दो पनडुब्बियों की तोड़फोड़ कर उनमें आग लगाकर पानी में डुबा दिया गया साथ ही एक लोडर भी मौके से जप्त कर सिंध नदी में चल रहे अवैध रेत खनन पर प्रभावी कार्रवाही की गई है, प्रशासन द्वारा छापे की जानकारी लगते ही दो पनडुब्बियों को रेत माफिया पानी में डूबोकर भाग निकले, प्रशासन अब रेत माफियाओं को चिन्हित कर उन पर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रहा है, साथ ही स्थानीय स्तर पर विभागीय मिलीभगत के आरोपों की भी जांच की जा रही है, दरअसल भिंड जिले की मेहगांव लहार और भिंड विधानसभा से गुजरी सिंध नदी से लगातार रेत का अवैध खनन और परिवहन होता रहा है, प्रशासन भी समय-समय पर दिखावे के लिए छोटी मोटी कार्रवाईयां कर इतिश्री कर लेता है, बीते कुछ दिनों से भिंड कलेक्टर किरोडी लाल मीणा को लगातार रेत के अवैध रूप से नदी का सीना चीर पनडुब्बी द्वारा रेत खनन की शिकायतें मिल रही थी, साथ ही कई किसानों की जमीन पर माफियाओं द्वारा जबरदस्ती बलपूर्वक उनकी फसल नष्ट कर रेत से भरे वाहनों को निकाले जा रहे थे, प्रति दिन मिल रही शिकायतों पर भिंड कलेक्टर ने राजस्व पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीमों को तैयार कर छापा मार कार्रवाई के निर्देश दिए थे, आज प्रशासन की संयुक्त टीम ने खैरा, श्यामपुरा, मेहदा, रेमজা, महावर और इंदुरखी रेत खदानों पर टीम के पहुंचते ही रेत माफिया में हड़कंप मच गया, और रेत माफिया मौके से भाग निकले, भागते समय दो पनडुब्बियों को रेत माफिया नदी की धारा में डुबो गए, और दो पनडुब्बियों को माइनिंग विभाग में जप्त कर जेसीबी मशीन से तोड़फोड़ की और फिर आग लगाकर नदी में डुबो दिया, साथ ही एक लोडर भी मौके से जप्त किया गया है, रेत माफियाओं द्वारा NGT के नियमों को धता बताते हुए बीच नदी से रेत का खनन किया जा रहा था जिससे जलीय जीवों और नदी के प्राकृतिक प्रभाव पर बुरा असर पड़ रहा था साथ ही नदी में गहरे-गहरे गड्ढे हो जाने से कई किसान चरवाहे मौत के मुंह में जा चुके हैं, माइनिंग विभाग का कहना है कि अब कार्रवाई लगातार की जाएगी और अवैध खनन पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RSRAhul Sisodia
FollowFeb 22, 2026 15:02:43Noida, Uttar Pradesh:China builds a really big ground telescope that has a 14.6 meter mirror
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 22, 2026 15:02:350
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 22, 2026 15:02:070
Report
0
Report
RKRakesh Kumar
FollowFeb 22, 2026 15:01:520
Report
AKAjay Kumar Rai
FollowFeb 22, 2026 15:01:390
Report
ASAVNISH SINGH
FollowFeb 22, 2026 15:01:040
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 22, 2026 15:00:490
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 22, 2026 15:00:310
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 22, 2026 15:00:190
Report
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 22, 2026 14:48:070
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowFeb 22, 2026 14:47:550
Report
RSRAhul Sisodia
FollowFeb 22, 2026 14:47:42Noida, Uttar Pradesh:Cats wag their tails together for fun
0
Report