477001
मंदिर भंडारे की बासी प्रसादी से 50 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, 20 अस्पताल में भर्ती
Bhind, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के क्यारीपुरा गांव में माता के मंदिर पर नव देवी विसर्जन के बाद हुए भंडारे की बासी प्रसादी खाने से लगभग 50 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। इनमें से 15-20 लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव अस्पताल पहुंचे और बीमार लोगों का हाल-चाल लिया। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम भी गांव के लिए भेजी गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलीराजपुर दौरे से पहले मोहन यादव के लिये ज़ी मीडिया की ग्राउंड रिपोर्ट: जैविक खेती
Noida, Uttar Pradesh:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अलीराजपुर दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने ज़ी मीडिया की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची। इस दौरान कार्यक्रम स्थल और खासतौर पर किसानों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी जैविक खेती की प्रदर्शनियों का जायजा लिया गया। आइए देखते हैं हमारे संवाददाता की यह ग्राउंड रिपोर्ट。0
0
Report
बूंदी-तालेड़ा में रूट नंबर 13 की दो बसों पर हमला, यात्रियों, चालक-परिचालक के साथ मारपीट
Jaipur, Rajasthan:बूंदी-तालेड़ा थाना क्षेत्र में रूट नंबर 13 की दो बसों पर हमला असामाजिक तत्वों ने बसों को बनाया निशाना बस में सवार यात्रियों, चालक और परिचालक के साथ भी की मारपीट सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो वीडियो की जी राजस्थान नहीं करता पुष्टि घटना के बाद बस यात्रियों में मची अफरा-तफरी0
0
Report
छतरपुर मेला जल बिहार: जुआ खेलते छह गिरफ्तार, 14 हजार नकद बरामद
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के मेला जल बिहार में जुआ खेलते हुए 6 लोगों को पकड़ा गया है. कोतवाली पुलिस की टीम को सूचना मिली थी कि मेले में कुछ लोग ताश पत्ति पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं. दबिश में 6 लोग जुआ खेलते पाए गए. मौके से 14 हजार रुपये और ताश की गड्डी बरामद हुई है, टीआई ने बताया कि कार्रवाई के दौरान वहां और भी लोग आ गए थे, जिनसे पूछताछ की गई. पूछताछ के बाद जो युवक जुआ खेलते पाए गए, उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई की गई. पकड़े गए लोग मेले के झूले वाले, कुछ कर्मचारी और कुछ वहां के दुकानदार हैं. मेला ठेकेदार के पकड़े जाने की बात पर पुलिस ने कहा कि ऐसा नहीं है, पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. कोतवाली पुलिस ने सभी 6 आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.0
0
Report
Advertisement
शराबी युवक ने आंगनवाड़ी केंद्र में हंगामा मचा दिया, गिरफ्तार और जेल भेजा गया
Panna, Madhya Pradesh:शराब पीकर आंगनवाड़ी केंद्र में गाली गलौच कर ईंटों से हमला कर उत्पात मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। जेल भेजा अज्ञात कारणों के चलते आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने रिपोर्ट करने से मना किया अजयगढ़ थाना कस्बे के वार्ड क्रमांक 15 के आंगनवाड़ी केंद्र में शराब पीकर उत्पात मचाने वाले युवक को अजयगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया और न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया गया है । उत्पात मचाने की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की है । लेकिन इस मामले में बड़ी बात यह है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने इस शराबी युवक के विरुद्ध शिकायत करने से मना कर दिया है । अजयगढ़ कस्बे के माधवगंज के वार्ड क्रमांक 15 में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र में युवक के द्वारा नशे की हालत में गाली गलौज ओर आंगनवाड़ी में ईटों से हमला कर हंगामा मचाया गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था , वीडियो वायरल होने के बाद अजयगढ़ थाना पुलिस ने आंगनवाड़ी केंद्र में उत्पाद मचाने ओर आम शांति भंग कर दहसत फैलाने वाले आरोपी संतोष सोनकर खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।0
0
Report
झुंझुनूं में अल कुरैश के प्रतिभा सम्मान से बेटियों की शिक्षा को मिला नई ऊर्जा
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में अल कुरैश वेलफेयर सोसाइटी की 11वां प्रतिभा सम्मान समारोह सामुदायिक विकास केंद्र में आयोजित हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह करीब 200 प्रतिभावान बेटे-बेटियों को किया गया सम्मानित एफएमजी, नीट उत्तीर्ण और डॉक्टर बने विद्यार्थियों का सम्मान राजकीय सेवाओं में चयनित और 85% से अधिक अंक लाने वाले सम्मानित बेटियों की शिक्षा और समाज की तरक्की पर दिया विशेष जोर जिला कलेक्टर डॉ. अरुण कुमार गर्ग सहित कई गणमान्य लोग रहे मौजूद झुंझुनूं जिला मुख्यालय के सामुदायिक भवन में अल कुरैश वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 11वां प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 200 प्रतिभावान बेटे-बेटियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण कुमार गर्ग, सीनियर आरएएस विनोद कुमार पुरोहित सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। संस्था के जिलाध्यक्ष उमर कुरैशी ने बताया कि अल कुरैश वेलफेयर सोसाइटी की स्थापना वर्ष 2013 में हुई थी। संस्था का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में काम करना और समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। इसी उद्देश्य के तहत हर वर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। समारोह में एफएमजी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले, नीट परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले, डॉक्टर बनने वाले, राजकीय सेवाओं में चयनित होने वाले और बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें कुछ विद्यार्थियों ने 99.5 प्रतिशत के करीब अंक हासिल कर समाज का नाम रोशन किया है। संस्था के जिला अध्यक्ष ने बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पिछले 13 वर्षों के निरंतर प्रयासों से समाज की बेटियां भी बड़ी संख्या में शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। एक बेटी के शिक्षित होने से तीन परिवारों का नाम रोशन होता है। शिक्षा के साथ बच्चों में अच्छे संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल अतिथियों और सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देते हैं।0
0
Report
जेल में छठ घाट: मधेपुरा जेल की महिलाओं की आस्था की अनोखी मिसाल
Madanpur, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ की धूम पूरे देश में है। हर तरफ भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। इसी बीच मधेपुरा मंडल कारा से आस्था और आपसी सहयोग की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। यहां जेल परिसर के अंदर पांच महिला बंदी छठ व्रत कर रही हैं। उनके लिए जेल प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। मंडल कारा परिसर में खुले आसमान के नीचे चारदीवारी के बीच आकर्षक छठ घाट तैयार किया गया है। खास बात यह है कि इस घाट को सजाने और संवारने के लिए बाहर से किसी कलाकार को नहीं बुलाया गया, बल्कि जेल में बंद कैदियों ने आपसी सहयोग से इसे बेहद खूबसूरत रूप दिया है। घाट की सजावट और व्यवस्था देखते ही बन रही है। जेल परिसर के अंदर बने इस आकर्षक छठ घाट की तस्वीरें सामने आने के बाद यह चर्चा का विषय बना हुआ है। जेल की चारदीवारी के भीतर भी छठी मईया के प्रति श्रद्धा और आस्था में कोई कमी नहीं दिख रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जेल अधीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि छठ व्रत करने की इच्छुक महिला बंदियों को जेल प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक पूजन सामग्री उपलब्ध कराई गई है। साथ ही अन्य बंदियों ने भी मिल-जुलकर छठ घाट का निर्माण और सजावट की है। जेल अधीक्षक ने बताया कि व्रतियों की सुविधा और धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मंडल कारा के भीतर छठ का यह आयोजन आस्था, सहयोग और मानवीय संवेदना की एक अनूठी मिसाल पेश कर रहा है।0
0
Report
Advertisement
झरना कॉलोनी दुर्गापूजा समिति ने सड़क पर कालीन बिछाकर छठ पूजा की सुविधा दी
Sahibganj, Jharkhand:आस्था का महापर्व पर शासन प्रशासन के साथ साथ सामाजिक स्तर पर लोग अपना अपना सेवा प्रदान करते हैं. जिससे हर कोई इस पर्व में सहभागी बन पुण्य का भागی बन सके. इसी कड़ी में झरना कॉलोनी दुर्गापूजा समिति के सदस्यों ने एक अनूठा पहल करते हुए पुरे सडक पर कालीन बिछाया. शहर के टमटम स्टैंड से इमली टोला लगभग 1.5 किलोमीटर तक सड़को कि सफाई के साथ साथ सडक पर कालीन बिछा दिया. जिससे छठ का डाला ले जाने और परवर्ती को कठिनाई ना हो. दरअसल यह सड़के पुरानी हो गई हैँ जिसमे कंकड़ निकल आया जो नंगे पाँव चुभ सकता हैँ इसलिए पूरी सडक में कालीन बिछाया गया.0
0
Report
दिनारा महोत्सव में पवन सिंह के द्विअर्थी गीत से हंगामा; पुलिस ने लाठीचार्ज किया
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के दिनारा से है। जहां दिनारा में बीते रात मां भलुनी भवानी देवी स्थान में "मां भलुनी भवानी महोत्सव" के दौरान भोजपुरी के पावर स्टार तथा भाजपा के एमएलसी पवन सिंह के द्वारा महोत्सव के मंच पर द्विअर्थी एवं अश्लील गीत गाने का मामला प्रकाश में आया है। बता दे कि दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। लोगों के हंगामा को देखते हुए सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने लाठी भी भांजी। जिसमें कई दर्शकों को चोट भी लगी है। बता दे की दिनारा के भलुनी भवानी देवी स्थान में पहली बार राजकीय समारोह के रूप में महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कई नामचीन कलाकार उपस्थित हुए। लेकिन शुरू में पवन सिंह ने भक्ति गीत से शुरुआत की। लेकिन बाद में उन्होंने जब अश्लील तथा जातिवादी द्विअर्थी संवाद वाले गीत गाने लगे, तो हंगामा शुरू हो गया। इसके अलावा अन्य जिकन ने भी इस धार्मिक स्थान पर द्विअर्थी गीत गाते देखें गए। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेर दिया। इस दौरान लाठी भी चटकानी पड़ी। जिस हंगामा में कई कुर्सियां भी टूट गई। थोड़ी देर के लिए महोत्सव में अफरा तफरी मच गई। लेकिन बाद में मामला शांत हुआ। स्थानीय विधायक आलोक सिंह के पहल पर पहली बार ये महोत्सव आयोजित की गई थी。0
0
Report
दमोह के नेमिनगर में बिजली पोल पर भीषण आग, बड़ा हादसा टला
Damoh, Madhya Pradesh:बिजली के पोल में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, टला बड़ा हादसा.. एंकर/ दमोह में घनी आबादी वाले नेमिनगर क्षेत्र में एक बिजली पोल में लगी भीषण आग के बाद हड़कंप मच गया और गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हो पाया। दरअसल यहां लगे एक बिजली के पोल में अचानक तीज आवाज वाला विस्फोट हुआ लोग अपने घरों से बाहर निकले और कुछ ही सेकेंड में इस पोल से चिंगारियां निकलीं और ये आग में तब्दील हो गई। पूरे पोल में लगी आग के बाद लोग दहशत में आ गए और बिजली विभाग को सूचना दी गई और करीब आधा घंटे बाद पोल की इस आग पर काबू पाया जा सका।0
0
Report
Advertisement
बागपत के 80 वर्षीय बलजोर ने जीते जी तेरहवीं कराने का अनोखा फैसला कर नई परंपरा रचा
Baghpat, Uttar Pradesh:एंकर द्वारा प्रसारित खबर में बागपत के जोहड़ी गांव में 80 साल के बलजोर ने जीते जी अपनी तेरहवीं कराने का अनोखा फैसला किया है। घर में भट्टियाँ चढ़ चुकी हैं, हलवाई तैयार हैं और करीब 900 लोगों को भोज का приглашन दिया गया था। बलजोर की पगड़ी का रस्म वह खुद अपने नाती मुकुल को सौंपेंगे क्योंकि उनका बेटा नहीं है, सिर्फ एक बेटी है। इस आयोजन की रस्में भी पूरे परिवार और पड़ोसियों के लिए आश्चर्यजनक हैं। हवन हुआ और लगभग 900 लोगों के लिए भोज रखा गया। बलजोर के पुत्र कनक सिंह कहते हैं कि उन्होंने जीवनभर समाज के लोगों के साथ मेलजोल रखा है और अब सभी परिचितों को एक साथ बैठाकर भोजन कराना चाहा। परिवार के अनुसार यह उनकी इच्छा के अनुरूप है, और इस अनोखी पहल से क्या गांव-समाज में नई परंपरा बल पड़ेगी, यह देखना दिलचस्प होगा।0
0
Report
झुंझुनूं रोडवेज डिपो में डीजल लीकेज और अनियमितताएं, चार्जशीट की सिफारिश
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं रोडवेज डिपो में अनियमितताओं का मामला! डीजल लीकेज के बावजूद तीन दिन तक चलती रही रोडवेज बस बस संख्या 4920 में रोजाना 45 लीटर डीजल की अतिरिक्त खपत पांच बसों का करीब 3 हजार किलोमीटर संचालन हुआ प्रभावित आठ ऑफरूट बसों की जानकारी समय पर नहीं देने का आरोप प्रबंधक (संचालन) मोनिका के खिलाफ चार्जशीट की अनुशंसा मुख्य प्रबंधक गिरिराज स्वामी ने मुख्यालय को भेजी जांच रिपोर्ट वर्कशॉप निरीक्षण में सामने आईं कई अनियमितताएं राजस्थान रोडवेज के झुंझुनूं आगार में बसों के संचालन और कार्यशाला की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। डीजल लीकेज होने के बावजूद एक रोडवेज बस लगातार तीन दिन तक मार्ग पर संचालित होती रही। इस दौरान बस में प्रतिदिन करीब 45 लीटर डीजल की अतिरिक्त खपत हुई। वहीं स्पेयर पार्ट्स की कमी के कारण पांच बसों का करीब 3 हजार किलोमीटर संचालन भी प्रभावित हुआ। इन मामलों सहित विभिन्न अनियमितताओं को लेकर आगार के मुख्य प्रबंधक ने प्रबंधक (संचालन) के खिलाफ राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम-1958 के तहत चार्जशीट जारी करने की अनुशंसा रोडवेज मुख्यालय को भेजी है।जानकारी के अनुसार आगार स्तरीय कमेटी ने मुख्य प्रबंधक गिरिराज स्वामी की अगुवाई में डिपो और वर्कशॉप का निरीक्षण किया था। निरीक्षण और उसके बाद की समीक्षा में संचालन एवं कार्यशाला से जुड़ी कई खामियां सामने आईं। इसके आधार पर मुख्यालय को विस्तृत रिपोर्ट भेजी गई है।रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि बसों की मरम्मत के लिए स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध नहीं होने की जानकारी देने के बावजूद संबंधित फर्म की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई। सामान की कमी के चलते पांच बसों का करीब 3 हजार किलोमीटर संचालन प्रभावित हुआ। इसके अलावा आठ ऑफरूट बसों की जानकारी भी समय पर नहीं देने का आरोप लगाया गया है।चार्जशीट की अनुशंसा में बस संख्या 4920 का मामला भी शामिल है। आरोप है कि बस के डीजल टैंक से लीकेज होने के बावजूद उसे लगातार तीन दिन तक मार्ग पर संचालित किया गया। इस दौरान प्रतिदिन करीब 45 लीटर डीजल की अतिरिक्त खपत हुई। इस मामले में रिपोर्ट मांगे जाने के बावजूद संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं करवाने की बात भी सामने आई है।इसके अलावा बसों के निरीक्षण में लापरवाही, परिचालकों की टिकट जांच के दौरान रेडमार्क नहीं लगाने और एमआईएस रिपोर्ट में ब्रेकडाउन किलोमीटर के अनुमोदन से जुड़ी अनियमितताओं का भी उल्लेख किया गया है।आगार के मुख्य प्रबंधक गिरिराज स्वामी ने बताया कि आगार स्तरीय कमेटी के निरीक्षण में कार्यशाला और संचालन व्यवस्था में कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। इन मामलों में नियमानुसार कार्रवाई के लिए प्रबंधक (संचालन) के खिलाफ चार्जशीट जारी करने की अनुशंसा मुख्यालय को भेज दी गई है। अब मुख्यालय स्तर पर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
जालौर के भवानीमंडी में खाद से भरे ट्रक के पलटने से खतरा, ड्राइवर सुरक्षित
Jhalawar, Rajasthan:भवानीमंडी (झालावाड़) झालावाड़ जिले के भवानीमंडी क्षेत्र के आवर गाँव मे क्यासरी नदी की रपट एक ट्रक अनियंत्रित हो कर पलटी खा गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। खाद से भरा ट्रक भवानीमंडी के माल गोदाम से आवर के सोसाइटी केंद्र पर जा रहा था। तभी आवर की क्यासरी नदी पर बनी रपट पर घाटी चढ़ते समय अनियंत्रित होकर पीछे आ गया और नदी के पास ही पलटी खा गया। ट्रक में करीब 200 कट्टे खाद भरे हुए थे। ट्रक के पलटने से ड्राइवर व चालक उसमें फंस गये। मौके पर पहुंचे लोग ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। गौरतलब है कि क्यासरी नदी पर पिछले 5 सालों से पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। मगर कार्य धीमी गति से चलने की वजह से सारे वाहन नदी पर बनी रपट से होकर गुजरते है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।0
0
Report
Advertisement
जेल में छठ घाट सजाकर महिला बंदियों ने आस्था का अद्भुत नमूना पेश किया
Madanpur, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ की धूम पूरे देश में है। हर तरफ भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। इसी बीच मधेपुरा मंडल कारा से आस्था और आपसी सहयोग की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। यहाँ जेल परिसर के अंदर पांच महिला बंदी छठ व्रत कर रही हैं। उनके लिए जेल प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है。 मंडल कारा परिसर में खुले आसमान के नीचे आकर्षक छठ घाट तैयार किया गया है। खास बात यह है कि इस घाट को सजाने और संवारने के लिए बाहर से किसी कलाकार को नहीं बुलाया गया, बल्कि जेल में बंद कैदियों ने आपसी सहयोग से इसे बेहद खूबसूरत रूप दिया है। घाट की सजावट और व्यवस्था देखते ही बन रही है。 जेल परिसर के अंदर बने इस आकर्षक छठ घाट की तस्वीरें सामने आने के बाद यह चर्चा का विषय बना हुआ है। जेल की चारदीवारी के भीतर भी छठी मईया के प्रति श्रद्धा और आस्था में कोई कमी नहीं दिख रही है。 इस संबंध में जानकारी देते हुए जेल अधीक्षक ने बताया कि छठ व्रत करने की इच्छुक महिला बंदियों को जेल प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक पूजन सामग्री उपलब्ध कराई गई है। साथ ही अन्य बंदियों ने भी मिल-जुलकर छठ घाट का निर्माण और सजावट की है। जेल अधीक्षक ने बताया कि व्रतियों की सुविधा और धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मंडल कारा के भीतर छठ का यह आयोजन आस्था, सहयोग और मानवीय संवेदना की एक अनूठी मिसाल पेश कर रहा है।0
0
Report
सीतामढ़ी जेल में बंदी भी छठ महापर्व की आस्था में अर्घ्य दे रहे हैं
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी जिले में इस बार छठ पर्व को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से छठ व्रतियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीतामढ़ी मंडल कारा में भी छठ महापर्व की छटा देखने को मिल रही है। जेल में बंद महिला और पुरुष बंदी भी पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ छठ व्रत कर रहे हैं। डीएम के निर्देश पर जेल प्रशासन की ओर से बंदी व्रतियों के लिए जेल परिसर में ही घाट की व्यवस्था की गई है। उन्हें पूजन सामग्री और नए वस्त्र भी उपलब्ध कराए गए हैं। जेल के भीतर ही तमाम जरूरी इंतजाम किए गए हैं, ताकि बंदी व्रती पूरी विधि-विधान और श्रद्धा के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सकें। जेल की चारदीवारी के भीतर आस्था और भक्ति का यह दृश्य छठ की लोक परंपरा और सामाजिक समरसता का संदेश दे रहा है.0
0
Report
सुलताना में AAA बाबा ग्रुप के सदस्यों पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद घटना
Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना में युवक पर जानलेवा हमला, इलाके में सनसनी! AAA बाबा ग्रुप के सदस्यों पर युवक से बेरहमी से मारपीट का आरोप हॉकी, लोहे की रॉड और नोजल पाइप से किया हमला हमले में युवक के हाथ-पैर में फ्रैक्चर, कान के पास गंभीर चोट चिड़ावा रोड स्थित पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद हुई वारदात वारदात के बाद इंस्टाग्राम पर लगाई स्टोरी- 'जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं' दुकानदारों ने बीच-बचाव कर युवक को हमलावरों से छुड़ाया पीड़ित के भाई ने सुलताना थाने में दी नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट झुंझुनूं जिले के सुलताना थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि AAA बाबा ग्रुप से जुड़े सदस्यों ने युवक से खर्चे के नाम पर पैसे मांगे और पैसे नहीं देने पर उस पर हमला कर दिया। चार-पाँच मोटरासाइकिलों पर सवार होकर आए आरोपियों ने युवक को हॉकी, लोहे की रॉड, नोजल पाइप और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। हमले में सतीश के हाथ-पैर में जगह-जगह फ्रैक्चर हो गए तथा बाएं कान के पास अंदरूनी गंभीर चोट आई। शरीर पर भी कई चोटें लगीं, जिससे वह बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद दुकानदार मुकेश, पंकज और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर उसे आरोपियों से छुड़वाया। परिवादी ने आरोप लगाया कि बाबा ग्रुप के सदस्य पिछले करीब छह महीने से उसके भाई सतीश को खर्चे के नाम पर पैसे देने के लिए परेशान कर रहे थे। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही थीं। परिवादी ने आरोपियों पर क्षेत्र के आमजन और दुकानदारों से अवैध चौथ वसूली करने के अलावा चुनावी रंजिश रखने का भी आरोप लगाया है। घटना के बाद मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। चिड़ावा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर लगे कैमरों में मारपीट की घटना कैद हुई है। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पीड़ित के भाई ने 15 नवंबर को सुलताना थाने में रिपोर्ट देकर गफ्फार मणियार, अनुराग टेलर, मनीष उर्फ शूटर और 5-6 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
