icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटना शिक्षक क्षेत्र से संजीव सिंह का नामांकन, शिक्षा विरोधी सरकार के खिलाफ दावा

Patna, Bihar:पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार संजीव कुमार सिंह ने नामांकन किया उनके साथ नामांकन में राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक और लालू प्रसाद यादव के करीबी भोला यादव भी मौजूद थे। राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार डॉ संजीव सिंह ने कहा कि हमें पूरा समर्थन मिल रहा है हम लोग चुनाव जीत रहे हैं उन्होंने कहा कि हम शिक्षक भी जीतेंगे और पटना स्नातक भी जीतेंगे। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से शिक्षक विरोधी है। हम शिक्षक के बीच जा रहे हैं और वे बता रहे हैं कि किस तरीके से यह सरकार शिक्षा विरोधी काम कर रही है और हम लोग पूरी तरह से चुनाव जीतेंगे और जनता का बहुमत हमारे साथ है। जो वोटर हैं वह सीधे कर रहे हैं कि हम लोग वहां गठबंधन को सपोर्ट करेंगे。
0
0
Report

हांगकांग से लौटे 3 भारतीय यात्रियों के साथ 10 प्रोफेशनल ड्रोन जब्त

Noida, Uttar Pradesh:25.09.2026 को, कस्टम अधिकारियों को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर, वियतनाम के रास्ते (फ्लाइट VN-593 और VN-981) हांगकांग से टर्मिनल-3 पहुंचे 3 भारतीय यात्रियों को ग्रीन चैनल पार करते समय रोका गया। सामान की बारीकी से तलाशी लेने पर 10 प्रोफेशनल-ग्रेड Autel Robotics MDX-1 ड्रोन और उनके सभी एक्सेसरीज़ (कंट्रोलर, कैमरे वाले गिम्बल, केबल, प्रोपेलर, जॉयस्टिक आदि) और एक iPhone 18 Pro Max बरामद किए गए। चार्टर्ड इंजीनियर की जांच से पुष्टि हुई कि ये प्रोफेशनल-ग्रेड ड्रोन हैं जिनमें थर्मल इमेजिंग और लेज़र रेंज फाइंडर लगे हैं; ये मिलिट्री/डिफेंस ग्रेड के UAV हैं, जिनके लिए हर ड्रोन का DGCA के पास रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। चार्टर्ड इंजीनियर द्वारा इनकी कुल बाजार कीमत ₹1,03,55,900 आंकी गई है। यात्रियों को हिरासत में ले लिया गया और कस्टम एक्ट, 1962 की धारा 110(1) के तहत सामान ज़ब्त कर लिया गया। आगे की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना के फुलवारी में आंगन का मिलन से पोषण-शिक्षा योजनाओं का लाभ तेज

Danapur, Bihar:Patna के फुलवारी शरीफ स्थित नया टोला उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को आंगन का मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, स्थानीय विधायक श्याम रजक, सांसद रविशंकर प्रसाद तथा समाज कल्याण विभाग की मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से छोटे बच्चों और उनके परिवारों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब 1.15 लाख आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से सेविका-सहायिकाएं समाज की सेवा कर रही हैं। सरकार का प्रयास है कि कोई भी बच्चा पोषण और शिक्षा से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पौष्टिक आहार मिले, वे नियमित रूप से केंद्र आएं और आगे चलकर स्कूल से जुड़ें, इसके लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचना जरूरी है। समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने कहा कि ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम के माध्यम से 29, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जीविकादीदियां,सेविका-सहायिकाएं और जमीनी स्तर पर काम करने वाली महिलाएं बच्चों और उनके परिवारों से सीधे जुड़ेंगी। उन्होंने कहा कि बच्चों तक पहुंचने के लिए पहले उनके माता-पिता, विशेषकर माताओं का विश्वास हासिल करना जरूरी है。
0
0
Report

चरखी दादरी में बाजरे की सरकारी खरीद शुरू नहीं, किसानों को नुकसान

Charkhi Dadri, Haryana:हरियाणा प्रदेश में धान की फसल का शेड्यूल सरकारी खरीद के लिए जारी कर दिया गया है लेकिन जिला चरखी दादरी में अभी कटाई शुरू हुई है और धन नहीं आया है बाजरे फसल की सरकारी खरीद का शेड्यूल जारी न होने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है किसानों को कम दामों में व्यापारियों को अपनी फसल बेचनी पड़ रही है जिससे उनको नुकसान हो रहा है मार्केट कमेटी के सचिव विद्यासागर का कहना है कि बाजरे फ्सल की सरकारी खरीद का शेड्यूल जारी अभी नहीं हुआ है मंडी में सभी व्यवस्थाएं कर दी गई है किसी भी किसान को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी
0
0
Report

सपा प्रवक्ता अमीक जमई के मंदिर-मठों पर बुलडोजर वाले बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन का पलटवार

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन ने समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अमीक जमई के मंदिर-मठों पर बुलडोजर चलाने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के नेताओं को धार्मिक स्थलों को लेकर बयानबाजी से बचना चाहिए और ऐसे मुद्दों पर गंभीरता व जिम्मेदारी के साथ बात करनी चाहिए। मौलाना रजवी ने कहा कि यदि मंदिर और मठों के कागजात की बात की जाएगी तो इसी तरह मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च के दस्तावेजों को लेकर भी सवाल उठाए जा सकते हैं, जो माहौल के लिए उचित नहीं होगा।मौलाना रजवी ने कहा कि किसी भी नेता की ओर से बाजारू या सड़कछाप भाषा का इस्तेमाल किया जाता है तो उसका जवाब भी उसी भाषा में नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने सपा नेताओं पर माहौल खराब करने और हिंदू-मुस्लिम समाज के बीच दूरी बढ़ाने वाली बयानबाजी करने का आरोप लगाया और इसे निंदनीय बताया।अखिलेश यादव के उस बयान पर भी मौलाना रजवी ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने मुसलमानों से धैर्य रखने और संविधान के माध्यम से अधिकार छीनने वालों को सजा मिलने की बात कही थी। यह बयान उज्जैन में मस्जिद के एक हिस्से को हटाए जाने के विवाद के बीच आया था। मौलाना रजवी ने कहा कि अखिलेश यादव को 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने को लेकर 'खुशफहमी' में नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को संविधान के बारे में समझाने की जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक मुस्लिम समाज संविधान का सम्मान करता है और कानून का पालन करता है।उन्होंने कहा कि मुसलमान किसी के उकसावे या भड़कावे में आने वाला नहीं है और समाज को अमन, शांति और भाईचारे के साथ रहना चाहिए। हाल ही में उज्जैन मामले को लेकर भी मौलाना रजवी ने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने तथा हिंसक प्रदर्शन से बचने की अपील की थी।
0
0
Report
Advertisement

बरेली में 117 शिक्षकों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, गैरहाजिरी पर वेतन-मानदेय रोका

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollow13m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले 117 शिक्षकों, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने गैरहाजिर कर्मचारियों का संबंधित तिथियों का वेतन और मानदेय तत्काल प्रभाव से रोकते हुए सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है। 21 अगस्त से 24 सितंबर के बीच किए गए निरीक्षण में आलमपुर जाफराबाद, फरीदपुर, शेरगढ़, नवाबगंज, मीरगंज, भदपुरा और दमखोड़ा ब्लॉक के कई ग्रामीण प्राथमिक विद्यालयों में कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कुछ विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान ताले भी लटके मिले। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन कर्मचारियों का ऑनलाइन आकस्मिक अवकाश, मातृत्व अवकाश या बाल्यकाल देखभाल अवकाश पहले से स्वीकृत था, उन्हें कार्रवाई से छूट दी गई है। बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर अनुपस्थिति का ठोस साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस प्राप्त होने के तीन कार्यदिवस के भीतर स्पष्टीकरण बीएसए कार्यालय में जमा करना होगा। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top