महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुलताई में श्रद्धांजलि
Multai, Madhya Pradesh:2 अक्टूबर को मुलताई नगर के गांधी चौक पर नगर पालिका और ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर और अन्य स्थानीय नेताओं ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के अंतर्गत स्वच्छता की शपथ भी ली। कांग्रेस ब्लाक कमेटी ने भी गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
