Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Betul460001

शॉर्ट सर्किट से घर में आग, मकान मालिक को लाखों का नुकसान

RKRupesh Kumar
Nov 21, 2025 11:04:36
Betul, Madhya Pradesh
अचानक दोपहर घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई。 कुछ ही समय में घर का सामान जलकर हुआ राख। आगजनी से मकान मालिक को लाखों का नुकसान। सकरी गली होने की वजह से घटनास्थल तक नहीं पहुंच चुकी फायर ब्रिगेड। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर इलाके की घटना。
110
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
CSChandrashekhar Solanki
Nov 21, 2025 11:55:57
Ratlam, Madhya Pradesh:मतदाता पुनरीक्षण यानी एसआईआर अभियान रतलाम में तेजी से जारी है, लेकिन इस काम का सबसे ज्यादा असर शिक्षकों पर पड़ रहा है। स्कूलों में पहले से ही पढ़ाई प्रभावित हो रही है और कई जगह शिक्षक उपलब्ध नहीं होने से कक्षाएं ठीक से नहीं चल पा रहीं। वहीं दूसरी ओर, एसआईआर के फील्ड कार्य में भी शिक्षकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मतदाताओं से जानकारी जुटाने के दौरान कई बार कहासुनी की स्थिति भी बन रही है। शिक्षकों की दिक्कत यह है कि स्कूल में उन्हें बच्चों के आने वाली परीक्षाओं की तैयारी करानी है, बेहतर रिज़ल्ट देना है, लेकिन एसआईआर का अतिरिक्त भार उनकी दिनचर्या पर सीधा असर डाल रहा है। फील्ड में घंटों काम करने के बाद घर पहुँचकर भी मैपिंग और रिकॉर्ड अपडेट का काम करना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और बढ़कर व्यस्त हो गया है। न स्कूल सही से संभल पा रहा है, न फील्ड का दबाव कम हो रहा है। इन हालातों में शिक्षक दोहरी चिंता में हैं—एक तरफ बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी, तो दूसरी तरफ मतदाता पुनरीक्षण का दबाव। दोनों जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बैठाना शिक्षकों के लिए दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है।
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Nov 21, 2025 11:55:45
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी。 स्लग - निर्मम दोहरे हत्याकांड का खुलासा, दो लोग गिरफ्तार。 खूँटी जिले के मारंगहादा थानांतर्गत लांदुप गाँव के अपने घर में विगत शुक्रवार की रात गहरी नींद से सो रहे पति-पत्नी की टांги और तोनो हथियार से काट-काटकर निर्मम हत्या की गयी थी। और हत्याकांड में प्रयुक्त तोनो और टांगी को झाड़ी में फेंक दिया था। ताकि किसी को कोई शक न हो। पर , उक्त हत्या मामले पर महज एक सप्ताह में उद्भेदन करते हुए दो लोगों को हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। लेकिन एक आरोपी अभी भी फरार है। घटना मारंगहादा थाना क्षेत्र के लांदुप गांव में विगत शुक्रवार 14 नवम्बर की रात को कांडे नाग और जयपाल मुण्डा और एक अन्य ने मिलकर तोनों और टांगी से काटकर हत्या कर दी थी। जिसका एक सप्ताह में उद्भेदन करते हुए दोनों की गिरफ्तारी की गयी है। लेकिन अन्य आरोपी अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं। जिन्होंने पुलिस की कड़ी पुछताछ करने पर बताया कि मृतका गौरी देवी हमेशा गाली-गलौज किया करती थी। जिससे वे लोग गुस्साये हुए थे। इसी वजह से उन दोनों की ही हत्या कर दी। डीएसपी वरुण रजक ने बताया कि गिरफ्तार कांडे नाग और जयपाल मुण्डा पड़ोस के ही रहनेवाले हैं और तीन लोगों ने मिलकर हत्या करने की योजना बनायी फिर 14 नवम्बर की रात को उसके घर में घुसकर टांगी और तोनो से काटकर उसकी हत्या कर दी। जिससे 66 वर्षीय कानू मुण्डा और उसकी पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी। उसके आरोप और गहन पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है。
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Nov 21, 2025 11:55:15
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Nov 21, 2025 11:55:00
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम में आज बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई,जिसमें निगम क्षेत्र के विकास कार्यों सहित कुल 28 प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिसमें मेयर सहित सभी 60 वार्डों के पार्षदों ने हिस्सा लिया, इस दौरान विकास कार्यों सहित निगम की आय बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिसमें नगर निगम के नए वार्ड से कमर्शियल टैक्स की वसूली की अंतिम तारीख 31 दिसंबर रखी गई, इसके अलावा नगर निगम अपने सभी पार्षदों को स्टैचू ऑफ यूनिटी और अहमदाबाद नगर निगम के क्रियाकलाप दिखने ले जाएगा। बैठक में ये भी निर्णय लिए गए कि मंगल पड़ाव में एक शॉपिंग कंपलेक्स बनाया जाएगा। इसके अलावा शहर में नगर निगम की खाली पड़ी जगह को व्यावसायिक दृष्टिकोण से विकसित किया जाएगा। किराएदारी का एक महीना समय बढ़ाया गया है, साथ ही नगर निगम कार्यालय का विस्तारीकरण भी होगा。
0
comment0
Report
MMMohammad Muzammil
Nov 21, 2025 11:54:29
Dehradun, Uttarakhand:एंकर: वन विभाग की टीम ने एक शातिर वन तस्कर को गिरफ्तार किया है। गुड्डू नाम के इस शातिर वन तस्कर को टिमली वन प्रभाग की टीम लगभग एक महीने से तलाश रही थी। दरअसल बीती 24 अक्टूबर को टिमली वन प्रभाग की टीम ने मटकमाझरी क्षेत्र से एक सेंट्रो कार में भरी प्रतिबंधित खैर की लकड़ी तस्करी होते हुए पकड़ी थी। जो उत्तर प्रदेश के बादशाही बाग से पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश ले जाई जा रही थी। मौके से वन तस्कर फरार हो गए थे। मामला वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वन विभाग की टीम लगातार आरोपियों को तलाश रही थी। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने उत्तर प्रदेश के साहरनपुर जिले के जानीपुर गाँव से मुख्य आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भी शातिर वन अपराधी गुड्डू के ऊपर वन अपराध के उत्तर प्रदेश में 8 और हरियाणा में एक मुकदमा दर्ज है। वन विभाग की टीम अन्य फरार आरोपियों को भी तलाश रही है।
0
comment0
Report
Nov 21, 2025 11:54:13
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में एक दरोगा और कुछ पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है। यह घटना 18 नवंबर की रात की बताई जा रही है। कछपुरा गांव के निवासी हाकिम सिंह पुत्र महावीर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि 18 नवंबर की रात उनके अपने भाई से विवाद हो गया था उन्होंने इसकी सूचना पुलिस हेल्पलाइन 112 को दी सूचना मिलने पर 112 और उपनिरीक्षक त्रिवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हाकिम सिंह का आरोप है की पुलिसकर्मियों ने उन्हें गाली देना शुरू कर दिया। जब उनके बेटे ने इसका विरोध किया और वीडियो बनाने लगा तो उपनिरीक्षक त्रिवेंद्र सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने हाकिम सिंह और उनकी पत्नी और बच्चों के साथ लाठी डंडों से मारपीट की जिसका CCTV फुटेज वायरल हो रहा है।
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Nov 21, 2025 11:53:59
Mathura, Uttar Pradesh:कन्हैया लाल शर्मा,मथुरा अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़: हाईवे पुलिस ने 26 मुकदमों वाले शातिर चोर समेत चार दबोचे, पुलिस भी सख्ते में मथुरा। थाना हाईवे पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से दो ईको गाड़ियाँ और अवैध हथियार बरामद हुए हैं। ये सभी पकड़े गए अपराधी फिरोजाबाद जनपद के निवासी हैं—जिनमें धर्मेन्द्र, जुबैर, जलालुद्दीन और राजेश शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद जब मथुरा की हाईवे पुलिस ने फिरोजाबाद पुलिस से संपर्क साधा और अपराधियों की कुंडली खंगाली, तो पुलिस अधिकारी भी सख्ते में आ गए। पकड़े गए चोरों का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा और गंभीर है। अकेले धर्मेन्द्र पर ही फिरोजाबाद, आगरा और मथुरा के विभिन्न थानों में 26 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि जुबैर पर 6 मुकदमे दर्ज हैं। यह गिरोह संगठित रूप से आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। इन पर चोरी, डकैती, हत्या के प्रयास, और गैंगस्टर एक्ट जैसी गंभीर धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी मथुरा और आसपास के क्षेत्रों में होने वाली चोरी और डकैती की वारदातों पर लगाम लगाने में महत्वपूर्ण साबित होगी। कानूनी कार्रवाई की जा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Nov 21, 2025 11:53:43
Jaunpur, Uttar Pradesh:जिला जेल में बंदी ने लगाई फाँसी, दहेज हत्या मामले में था आरोपी जौनपुर। शुक्रवार को जिला कारागार में उस समय हड़कंप मच गया जब दहेज हत्या के आरोप में बंद एक बंदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शहर कोतवाली क्षेत्र के तारापुर तकिया निवासी मोहम्मद सुफियान (24) अपनी पत्नी की संदिग्ध मौत के मामले में जेल में निरुद्ध था। सूत्रों के अनुसार, सुफियान ने जेल परिसर स्थित जनरेटर रूम में गमछे के सहारे फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल जेल पहुँच गए और जांच-पड़ताल शुरू की। सीओ मजिस्ट्रेट गोल्डी गुप्ता समेत कई अधिकारी जेल के भीतर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। अचानक हुई इस घटना से जेल स्टाफ में भारी अफरा-तफरी का माहौल है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है, जबकि जेल प्रशासन मीडिया से किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी साझा करने से बच रहा है। घटना के बाद शहर में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Nov 21, 2025 11:52:49
Obra, Uttar Pradesh:ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली–मारकुंडी खदान हादसे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने आज चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 15 नवंबर को हुए इस हादसे में पत्थर खदान धंसने से सात मजदूरों की दर्दनाक मौत हुई थी। वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में माइन्स मैनेजर, दो माइन्स स्टाफ और एक माइन्स मेठ शामिल हैं। पुलिस ने सभी को कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया है। खनन हादसे में अब आगे और सख्त कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं। मामले ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली–मारकुंडी खनन क्षेत्र का।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top