Back
मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित; बैतूल में तापमान 6°C
RKRupesh Kumar
Jan 05, 2026 03:02:35
Betul, Madhya Pradesh
एंकर - मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे का सितम लगातार जारी है। बर्फीली हवाओं के चलते समूचे प्रदेश में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे रातें बेहद सर्द हो गई हैं और शाम ढलते ही घना कोहरा छा रहा है। बैतूल जिले में आज न्यूनतम तापमान गिरकर करीब 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड और कोहरे का असर जिले में साफ तौर पर देखा जा रहा है। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक सड़कों पर घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई है। हालात ऐसे हैं कि कई इलाकों में 5 फीट की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे और तीखी ठंड का असर अब खेती-किसानी पर भी दिखने लगा है। किसानों का कहना है कि दलहनी फसलें, फल और सब्जियां कोहरे और पाले की चपेट में आ रही हैं, जिससे भारी नुकसान की आशंका है। आने वाले दिनों में इसका असर बाजार में भी देखने को मिल सकता है और सब्जियों के दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, मौसम विभाग ने नागरिकों को ठंड से बचाव और सावधानी बरतने की सलाह दी है। बावजूद इसके बैतूल जिले में ठंड और कोहरे को देखते हुए प्रशासन की ओर से अब तक स्कूलों के समय या अवकाश को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। ऐसे में सुबह की पाली में स्कूल जाने वाले बच्चों को भी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
BNBISHESHWAR NEGI
FollowJan 06, 2026 11:50:000
Report
HCHEMANT CHAPUDE
FollowJan 06, 2026 11:49:310
Report
0
Report
KSKuldeep Singh
FollowJan 06, 2026 11:49:080
Report
0
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowJan 06, 2026 11:48:280
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowJan 06, 2026 11:47:230
Report
KSKamal Solanki
FollowJan 06, 2026 11:46:240
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowJan 06, 2026 11:45:44Noida, Uttar Pradesh:Unnao story from Shaheen Bagh Delhi
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowJan 06, 2026 11:45:360
Report
SDSurendra Dasila
FollowJan 06, 2026 11:45:270
Report
DGDeepak Goyal
FollowJan 06, 2026 11:45:120
Report
Farrukhabad, Uttar Pradesh:एएसपी अरुण कुमार ने बताया कि सर्वप्रथम ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह शव कही दूसरी जगह से लाकर डाला गया है। पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए शव भेज दिया गया है। शव के हाथ पैर टैटू मिला है जिस पर विक्रम नाम लिखा है।
0
Report
0
Report