icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
460661
Kuldeep PahareKuldeep PahareFollow29 Jul 2024, 10:04 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रायगढ़ में अवैध कबाड़ के परिवहन पर पुलिस ने ट्रक सहित कबाड़ जब्त किया

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन और भंडारण के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच पूंजीपथरा पुलिस ने एक 10 चक्का ट्रक से 23.880 टन अवैध स्क्रैप जब्त किया है। जब्त स्क्रैप की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख 57 हजार रुपये, जबकि ट्रक समेत कुल जब्ती करीब 18 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, 6 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक 10 चक्का ट्रक में अवैध स्क्रैप लोड कर रायगढ़ इस्पात प्लांट में खाली करने ले जाया जा रहा है। सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस ने रायगढ़ इस्पात मेन रोड पर घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक OR 15 R 2257 को पकड़ा। ट्रक की जांच करने पर उसमें भारी मात्रा में स्क्रैप लोड मिला। पूछताछ में चालक स्युवीर सिंह पिता गुरुदयाल सिंह, उम्र 51 वर्ष, निवासी ऐंठापाली, थाना बुडाराजा, जिला संबलपुर, ओडिशा ने बताया कि वह ग्राम रैमण्ड, संबलपुर से कबाड़ लेकर रायगढ़ इस्पात प्लांट में खाली करने जा रहा था। हालांकि, स्क्रैप के संबंध में वह पुलिस को कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने स्क्रैप का कांटा कराया, जिसमें कुल 23 टन 880 किलोग्राम कबाड़ पाया गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 9.57 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने स्क्रैप के साथ परिवहन में इस्तेमाल ट्रक को भी जब्त कर लिया। मामला में आरोपी चालक के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 53/2026, धारा 35(क)(5) BNSS/303(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई है।
0
0
Report

सरकार गाँव के द्वार से ग्रामीणों की समस्याओं का सीधे समाधान

Paonta Sahib, Himachal Pradesh:एंकर - उद्योग, संसदीय कार्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री हर्षवर्धन चौहान ने जिला सिरमौर के श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के कोटी धमान ग्राम पंचायत में आयोजित ‘सरकार गाँव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इससे पहले उद्योग मंत्री में दादाहु में स्थित गौ सदन का निरीक्षण भी किया। वीओ - श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने उद्योग मंत्री का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कोटी धमान में ‘सरकार गाँव के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज क्षेत्रों सहित कोटी धमान क्षेत्र की सात पंचायतों के लोगों को सरकार एवं प्रशासन से सीधे संवाद का अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम के दौरान 20 इंतकाल, 10 एफिडेविट तथा 15 विभिन्न प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसके अतिरिक्त 6 शिकायतें एवं 37 मांगें प्राप्त हुईं, जिन पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 49 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई और दवाईयां वितरित की गई। इससे पहले उद्योग मंत्री ने ददाहू में गौ सदन का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने संबंधित विभागों और गौशाला संचालकों को गायों के सही देखरेख, समुचित चार और दवाइयां उपलब्ध करवाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम में उद्योग मंत्री ने जनता की समस्याएं सुनी और समाधान के लिए जिला प्रशासन सहित संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए। उद्योग मंत्री ने कहा कि ‘सरकार गाँव के द्वार’ कार्यक्रम जनता और सरकार के बीच संवाद, सहभागिता और विश्वास को और अधिक मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि जब सरकार गाँव की चौखट तक पहुँचती है, तो लोकतंत्र केवल शासन व्यवस्था तक सीमित नहीं रहता, बल्कि जनसेवा का जीवंत स्वरूप बन जाता है। उन्होंने कहा कि ‘सरकार गाँव के द्वार’ कार्यक्रम का मूल उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याओं और आवश्यकताओं को उनके घर-द्वार के समीप सुनना तथा उनका यथासंभव मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है। बाइट - हर्षवर्धन चौहान उद्योग मंत्री
0
0
Report

बतला पुलिस ने पास्टर हत्या का खुलासा, चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार; पत्नी पर शक

Batala, Punjab:ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਉਸ ਵੇਲੇ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਮਿਲੀ ਜਦੋਂ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਕਰੀਬ 10 ਵਜੇ ਦੇ ਆਸ ਪਾਸ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਗਾਂਧੀ ਕੈਨਪ ਵਿੱਚ ਘਰ ਵਿੱਚ ਚਲਦੀ ਚਰਚ ਦੇ ਪਾਸਟਰ ਦਾ ਕਤਲ ਹੋ ਗਿਆ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਰੀਬ ਚਾਰ ਘੰਟੇ ਦੇ ਅੰਦਰ ਅੰਦਰ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਗ੍ਰਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਡੀਐਸਪੀ ਸਿਟੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਸ਼ੱਕ ਦੇ ਬਿਨਾਂ ਤੇ ਕਤਲ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਸ਼ਖਸ ਨੇ ਕਤਲ ਕੀਤਾ ਹੈ ਉਹ ਇਸ ਪਾਸਟਰ ਦੇ ਘਰ ਆਇਆ ਤੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰ ਨਾਲ ਉਸਦੇ ਗਲੇ ਤੇ ਵਾਰ ਕੀਤਾ ਜਿਸ ਮਗਰੋਂ ਪਾਸਟਰ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ ਉਸ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਲਜਾਇਆ ਗਿਆ ਜਿੱਥੇ ਉਸਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਜਿਸ ਨੇ ਕਤਲ ਕੀਤਾ ਉਸ ਨੂੰ ਸ਼ੱਕ ਸੀ ਤੇ ਉਸਦੀ ਪਤਨੀ ਇਸ ਪਾਸਟਰ ਕੋਲ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਤੇ ਸ਼ਾਇਦ ਉਸਤੇ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸੰਬੰਧ ਨੇ ਸ਼ੱਕ ਕਰਕੇ ਇਹ ਕਤਲ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਟੀਮਾਂ ਬਣਾਈਆਂ ਔਰ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਇਸ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਆਰੰਭ ਦਿੱਤੀ
0
0
Report
Advertisement

महाराजा अग्रसैन जयंती पर शोभा यात्रा, रक्तदान शिविर और सांस्कृतिक आयोजन

Sirsa, Haryana:एंकर रीड हर वर्ष की भांति इस बार भी महाराजा अग्रसैन की जयंति धूमधाम से मनाई जाएगी। 10 अक्तूबर को महाराजा अग्रसैन स्कूल से शोभा यात्राा निकाली जाएगी, जबकि 11 अक्तूबर को महाराजा अग्रसैन स्कूल में अनेक कार्यक्रम होंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उनके साथ कई उद्योगपति भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। वोल 1 मीडिया से बातचीत करते हुए अग्रवाल सभा सिरसा रजि. के प्रधान संजय साहुवाला ने कहा कि 10 अक्टूबर को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो कि महाराजा अग्रसैन स्कूल से शुरू होकर काठमंडी रोड, भादरा बाजार, सदर बाजार से आर्य समाज रोड होते हुए अग्रवाल सेवा सदन में संपन्न होगी। प्रधान ने बताया कि 11 अक्टूबर की सुबह 9.15 बजे महाराजा अग्रसैन स्कूल में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया जाएगा। 9.30 बजे स्कूल परिसर में ही रक्तदान शिविर लगाया जाएगा, जिसमें अग्र समाज के लोग बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि सांय 4 बजे पंजाब के कलाकारों द्वारा डांडिया व गरबा नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। सांय 6 बजे गणेश वंदना के बाद स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सोनीपत से मा. राजकुमार हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति देंगे। बाइट संजय साहुवाला , प्रधान , अग्रवाल सभा। वोल 2 सभा के महासचिव अश्वनी बंसल ने बताया कि शोभा यात्रा के दौरान 30 से अधिक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनेंगी। जिसमें से 18 झांकियां समाज से ओतप्रोत होंगी। नासिक, पानीपत व भिवानी की बैंड पार्टियां कार्यक्रम को चार चांद लगाएंगी। बंसल ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शोभा यात्रा के लिए महिलाओं को ध्वजा कूपन वितरित किए जा चुके हैं। शोभायात्रा के दौरान दिल खोलकर खजाने के रूप में खुशियां बांटी जाएंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि युवा पीढ़ी महाराजा अग्रसैन के पदचिन्हों पर चलते हुए अपने कुल का नाम रोशन करे। उन्होंने सभी अग्र समाज के बंधुओं से आह्वान किया कि वे महाराजा अग्रसैन की जयंती पर अपने-अपने प्रतिष्ठानों व निवास पर दीपक जलाकर व लड़ियां लगाकर खुशियां मनाएं। बाइट अश्वनी बंसल , महासचिव。
0
0
Report

जोधपुर में वोट बचाओ अभियान के तहत इंडी गठबंधन के नेताओं का विरोध प्रदर्शन

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत गुरुवार को जोधपुर में कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए और वहां से कलेक्ट्रेट सर्किल तक पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट सर्किल पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और मतदाताओं के नाम हटाए जाने का मुद्दा उठाया। शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और इंडी गठबंधन के आह्वान पर यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी पिछले दो वर्षों से वोट चोरी के मुद्दे को लेकर आवाज उठा रहे हैं। वर्मा ने मतदाता सूचियों में बदलाव और नाम हटाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एसआईआर के नाम पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने की बात सामने आ रही है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया जा रहा कि किन लोगों के नाम और किस आधार पर हटाए गए हैं। वर्मा ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी दोहराई। वहीं, पूर्व मंत्री राजेंद्र सोलंकी ने भी मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की मूल व्यवस्था है और प्रत्येक मतदाता को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार है। उन्होंने मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ इंडी गठबंधन से जुड़े नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
0
0
Report

जयपुर के खेल पदक विजेताओं की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, 14 अभ्यर्थी जयपुर जिले में

Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश के क्रीड़ा पदक विजेताओं के लिए नियुक्ति का रास्ता अब आगे बढ़ गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने नियुक्ति नियम, 2017 (संशोधित 2020) के तहत चयनित 51 अभ्यर्थियों को प्रदेश के 18 जिलों में आवंटित किया है। जिला आवंटन की प्रक्रिया प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से किए गए आवंटन के आधार पर पूरी की गई है। अब संबंधित जिलों में काउंसलिंग के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के उप निदेशक (प्रशासन) अशोक कुमार पारीक ने संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। निदेशालय के निर्देश के अनुसार अभ्यर्थियों के मूल आवेदन कार्यालय में प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। मूल दस्तावेजों के सत्यापन और निर्धारित नियमों के अनुसार काउंसलिंग के बाद चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे। जिला आवंटन में जयपुर को सर्वाधिक 14 अभ्यर्थी मिले हैं। वहीं बीकानेर और चूरू में पांच-पांच अभ्यर्थियों का आवंटन किया गया है। शेष अभ्यर्थियों को प्रदेश के अन्य जिलों में नियुक्ति के लिए आवंटित किया गया है।निदेशालय ने संबंधित जिलों को काउंसलिंग और नियुक्ति की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी करने तथा प्रक्रिया समाप्त होने के बाद इसकी सूचना माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेजने के निर्देश दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement

इIndira गांधी नहर में आत्महत्या: पुलिसकर्मी के परिवार ने धरना स्थगित, गिरफ्तारी का आश्वासन

Jaisalmer, Rajasthan:जिला - जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर मोहनगढ़ जैसलमेर मोहनगढ़ पुलिस थाने के सामने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों द्वारा दिया जा रहा धरना आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया है। धरने के दौरान विधायक छोटू सिंह भाटी, अतिरिक्त पुलिस प्रशासन पोकरण वीरेंद्र सिंह, एसडीएम वीरेंद्र सिंह, डीवाईएसपी प्रेमदान रतनू तथा नाचना वृताधिकारी किशन सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को मामले में निष्पक्ष जाँच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुलिस की ओर से बताया गया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं, पुलिसकर्मी अनिरुद्ध सिंह के शव का दो दिन बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अधिकारियों के आश्वासन के बाद थाने के सामने चल रहे धरने को फिलहाल स्थगित कर दिया। गौरतलब है कि पुलिसकर्मी अनिरुद्ध सिंह ने जीरो आरडी के पास इंदिरा गांधी नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले पुलिसकर्मी द्वारा एक वीडियो बनाकर अपने परिजनों को भेजा था। वीडियो में उन्होंने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द कार्रवाई की जाएगी। धरने को देखते हुए पांच थानों का पुलिस झींझनियाली थानाधिकारी सुमेर सिंह, PTM थानाधिकारी रमेश ढाका, साकड़ा थानाधिकारी राणसिंह, नाचना थानाधिकारी सुमेर दान व मोहनगढ़ थानाधिकारी गुमान सिंह सहित भारी संख्या में साफ-सुथरे जवान तैनात रहे। बाइट - छोटू सिंह भाटी विधायक जैसलमेर
0
0
Report

बीकानेर: साइबर ठगी के आरोपी भरत कुमार गिरफ्तार

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर साइबर ठगी के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर ठगी के रुपयों को बैंक खातों में लेने वाला आरोपी गिरफ्तार साइबर थाना पुलिस ने आरोपी भरत कुमार को किया गिरफ्तार आरोपी पर अलग-अलग राज्यों से कुल 5 NCRP शिकायतें दर्ज होने की जानकारी पुलिस के मुताबिक टेलीग्राम के जरिए साइबर ठगी की रकम को USDT में बदलकर गैंग के सरगना तक भेजते थे आरोपी म्यूले बैंक अकाउंट खुलवाकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराने का भी आरोप आरोपी और दो बाल अपचारियों के बैंक खातों में करीब 18 लाख रुपये के लेनदेन का खुलासा पुलिस ने दो बाल अपचारियों को भी निरुद्ध किया, मोबाइल और बैंक खातों का तकनीकी विश्लेषण जारी आईजी ओमप्रकाश,एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में आरपीएस शालिनी बजाज के सुपर विजन में साइबर टीम की कार्यवाही
0
0
Report

नामांकन से पहले चुनावी नियम जानिए: पंचायत चुनाव के लिए जागरूकता अभियान शुरू

Jaipur, Rajasthan:एंकर-पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे लोगों को अब नामांकन भरने से पहले चुनावी नियमों की जानकारी दी जाएगी। नामांकन पत्र कैसे भरना है, कौनसे दस्तावेज लगाने हैं और किन गलतियों के कारण पर्चा निरस्त हो सकता है, यह समझाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग 10 अक्टूबर को पंचायत समिति स्तर पर प्रत्याशी प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसका मकसद नामांकन के दौरान होने वाली गलतियों को कम करना और चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को नियमों की पूरी जानकारी देना है। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने आयोग के सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को इसके निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में करीब 1.55 लाख जनप्रतिनिधि चुने जाने हैं। ऐसे में मतदाताओं के साथ चुनाव लड़ने वाले लोगों को भी निर्वाचन प्रक्रिया की सही जानकारी होना जरूरी है। प्रत्याशी प्रबोधन कार्यक्रम में चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को नामांकन की पूरी प्रक्रिया समझाई जाएगी। इसमें पात्रता और योग्यता की शर्तें, नामांकन के लिए जरूरी दस्तावेज, फॉर्म भरते समय बरती जाने वाली सावधानियां और नामांकन निरस्त होने की परिस्थितियों की जानकारी दी जाएगी। आयोग का प्रयास है कि अभ्यर्थी नियमों को समझकर नामांकन दाखिल करें। पंचायत चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आयोग ने इस बार जागरूकता गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत ''एक शाम लोकतंत्र के नाम'', ''एक पेड़ लोकतंत्र के नाम'', ''एक दीप लोकतंत्र के नाम'' और ''एक खेल लोकतंत्र के नाम'' जैसे कार्यक्रम होंगे। गांवों में चुनाव चौपाल, नुक्कड़ नाटक, युवा मतदाता संवाद और महिला मतदाता संवाद भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मेहंदी प्रतियोगिता, मोटरसाइकिल और साइकिल रैली, सतरंगी सप्ताह, मैराथन और मतदाता प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियाँ होंगी। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं और महिला मतदाताओं को जागरूक करने पर विशेष जोर रहेगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने प्रत्येक पंचायत समिति क्षेत्र में कम से कम एक हरित एवं स्वच्छ मतदान केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए। आदर्श मतदान केंद्रों पर मतदाता संदेश बोर्ड भी लगाए जाएंगे। आयोग ने नगरीय निकाय चुनावों के दौरान हुई स्वीप गतिविधियों की समीक्षा की और कॉलेजों के कैंपस एम्बेसडर विद्यार्थियों से उनके अनुभव जाने।बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश वर्मा सहित जिलों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य, ईएलसी नोडल अधिकारी और कैंपस एम्बेसडर जुड़े।
0
0
Report
Advertisement

करौली नगर परिषद ने 55 वार्डों में 20 लाख विकास कार्यों की घोषणा

Karauli, Rajasthan:नगर परिषद की पहली साधारण सभा गुरुवार को पंचायत समिति सभागार में हुई. बैठक में शहर की सफाई, सीवरेज, सड़क, स्ट्रीट लाइट, बेसहारा गोवंश और बंदरों की समस्या को लेकर पार्षदों ने नाराजगी जताई. सभापति सुनील सैनी ने सभी 55 वार्डों में 20-20 लाख रुपये के विकास कार्य कराने की घोषणा की. पुराने टेंडर निरस्त करने के मुद्दे पर बहस हुई. पार्षदों ने वार्डों में नियमित सफाई न होने, कचरा संग्रहण, सीवरेज जाम और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं उठाईं. सफाई कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति और भुगतान, फॉगिंग कराने तथा नालियों की सफाई की निगरानी की मांग भी की गई. मदनमोहनजी मंदिर मार्ग के बेहतर बनाने, पार्क विकसित करने, पार्किंग की व्यवस्था और भद्रावती नदी में गंदा पानी जाने को रोकने के सुझाव सामने आए. आयुक्त कालूराम को लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए गए. सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति सत्यापित कराने की बात कही गई. डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए दो साल के लिए 7 करोड़ रुपये के टेंडर जल्द कराने, हाथगाड़ी और दो ट्रॉली खरीदने तथा पुराने कबाड़ की नीलामी कराने की बात कही गई. नालियों की निगरानी के लिए तीन जोन में टीमें बनेंगी. दीपावली से पहले 50 लाख रुपये की लाइटिंग के टेंडर और प्रमुख चौराहों व मंदिरों पर सजावट कराने की घोषणा की गई. हाईवे पर तिरंगा लाइट लगाने और सिटी पार्क के बंद फव्वारे व लाइट चालू कराने की बात कही गई. मदनमोहनजी मंदिर के मुख्य मार्गों के निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये की राशि की बात सामने आई. पुराने विकास कार्यों के टेंडर निरस्त करने के मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष के बीच बहस हुई और अगली बैठक के लिए व्यवस्था पर नाराज़गी जताई गई.
0
0
Report

नंगल पुलिस ने नशा तस्करी के एक शख्स को कार समेत गिरफ्तार किया

Anandpur Sahib, Punjab:پیਲ پولیس ਵੱਲੋਂ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰੀ ਨੂੰ ਨੱਥ ਪਾਉਣ ਲਈ ਚੌਕਸੀ ਵਧਾਈ ਗਈ ਹੈ। ਇਸੇ ਤਹਿਤ ਮੈਲਮਾ ਨੇੜੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਕਰਕੇ ਸ਼ੱਕ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਇੱਕ ਕਾਰ ਨੂੰ ਰੋਕਿਆ। ਤਲਾਸ਼ੀ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਵੱਡੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਚੂਰਾ ਪੋਸਤ ਬਰਾਮਦ ਕਰਨ ਦਾ ਦਾਡਾ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਮੁਤਾਬਕ ਕਾਬੂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਨੌਜਵਾਨ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰੀ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਉਸਦੇ ਇੱਕ ਹੋਰ ਸਾਥੀ ਦੀ ਭਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮੁਲਜ਼ਮ ਨੂੰ ਮਾਣਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਲ ਕਰਨ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਰਿਮਾਂਡ ਦੌਰਾਨ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕਰਕੇ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰੀ ਨਾਲ ਜੁੜੀਆਂ ਹੋਰ ਕੜੀਆਂ ਅਤੇ ਇਸ ਨੈੱਟਵਰਕ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਹਾਸਲ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।
0
0
Report

आगरा में डिप्टी सीएम की श्रद्धांजलि और त्रयोदशी भंडारे में हजारों समर्थक

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, भाजपा विधायक के त्रयोदशी भंडारे में पहुंचे डिप्टी सीएम, दिवंगत MLA छोटेलाल वर्मा का है त्रयोदशी भंडारा, आवास पर पहुंचकर दिवंगत विधायक को दी श्रद्धांजलि, परिवार से मिलकर प्रकट की शोक संवेदना, विधायक के त्रयोदशी भंडारे में पहुंचे हजारों लोग, सांसद राजकुमार चाहर समेत तमाम नेता भी मौजूद, मीडिया से मुखातिब होते हुए विरोधियों पर सादा निशाना, नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि फतेहाबाद के बाजिदपुर जगजीत कॉलेज में हो रहा कार्यक्रम।। बाइट डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
0
0
Report
Advertisement

डॉक्टर प्रकाश बाबा आमटे ने दिवंगत नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी

Gadchiroli, Maharashtra:ज्येष्ठ समाजसेवी और डॉक्टर प्रकाश बाबा आमटे यांनी दिवंगत नाना पाटेकर यांना श्रद्धांजली वाहिली. आमटे कुटुंबासाठी ही व्यक्तिगत हानी असल्याची व्यक्त केली भावना अँकर: गडचिरोली जिल्ह्यातील आदिवासी जनासाठी अविरत कार्य करणारे डॉक्टर प्रकाश बाबा आमटे यांनी दिवंगत अभिनेते नाना पाटेकर यांना श्रद्धांजली वाहिली. ही आमटे कुटुंबीयांसाठी व्यक्तिगत हानि असल्याचे मत त्यांनी व्यक्त केले. हेमलकसा येथे डॉक्टर प्रकाश बाबा आमटे सिनेमा निर्मिती दरम्यान त्यांनी प्रकल्पातील सामान्यांशी साधलेला संवाद डॉक्टर आमटे यांनी आवर्जून सांगितला. स्वतःच्या बळावर ,मेहनतीच्या जोरावर गॉडफादर नसलेला कलावंत आज आपल्यातून निघून गेल्याचे डॉक्टर आमटे म्हणाले. मात्र त्याने निरोप न घेता एक्झिट घेतली याचे सतत दुःख राहील अशी भावना डॉक्टर प्रकाश आमटे यांनी व्यक्त केली. डॉक्टर प्रकाश बाबा आमटे, द रियल हिरो या सिनेमात नाना पाटेकर यांनी डॉक्टर प्रकाश आमटे यांची व्यक्तिरेखा साकारली होती.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top