दामजीपुरा में धूमधाम से निकला मां काली का विसर्जन जुलूस
Damajipura, Madhya Pradesh:दामजीपुरा में रविवार को मां काली जी के विसर्जन के अवसर पर एक विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस से पहले मां काली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और उनकी आकर्षक झांकी सजाई गई, जो पूरे गांव में लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। मां काली के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा, वहीं महिलाएं और युवा डीजे की धुन पर नाचते-गाते नजर आए। मां काली की विदाई के दौरान भक्तों में भारी उत्साह और उमंग देखने को मिला। जुलूस के दौरान जगह-जगह मां काली की प्रतिमा की पूजा-अर्चना और आरती की गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
