Back
बैतूल में महाराष्ट्र सीमा के पास अवैध शराब माफिया के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई
RKRupesh Kumar
Dec 28, 2025 15:47:23
Betul, Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में महाराष्ट्र सीमा से सटे इलाकों में अवैध शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। लगातार मिल रही सूचनाओं के बाद आबकारी विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त सर्च और नष्टीकरण अभियान चलाया। MP और महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण,संग्रहण और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ने महाराष्ट्र बॉर्डर से लगे भैंसदेही थाना क्षेत्र में खोमई इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान नदी–नालों के आसपास अवैध रूप से संचालित शराब निर्माण ठिकानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई में कुल 4 ड्रम,100 से अधिक ब्लाडर,करीब 70 केन और 3 हाथ भट्टियों से तैयार लगभग 210 लीटर हाथ भट्टी शराब बरामद की गई। इसके साथ ही करीब 5400 किलोग्राम महुआ लहान को मौके पर ही नष्ट किया गया। नष्ट की गई सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 6 लाख रुपये बताया जा रहा है। इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई में भैंसदेही थाना पुलिस बल, बैतूल जिले का आबकारी स्टाफ और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस और आबकारी विभाग के अनुसार अवैध शराब के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BPBHUPESH PRATAP
FollowDec 28, 2025 17:16:530
Report
STSharad Tak
FollowDec 28, 2025 17:16:420
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowDec 28, 2025 17:16:230
Report
MSManish Sharma
FollowDec 28, 2025 17:16:040
Report
0
Report
HBHemang Barua
FollowDec 28, 2025 17:10:530
Report
ADArjun Devda
FollowDec 28, 2025 17:10:440
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowDec 28, 2025 17:09:050
Report
AGAbhishek Gour
FollowDec 28, 2025 17:08:500
Report
TCTanya chugh
FollowDec 28, 2025 17:08:390
Report
0
Report
MGManoj Goswami
FollowDec 28, 2025 17:08:260
Report
0
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 28, 2025 17:02:190
Report