Back
एकतरफा प्यार में युवक ने देवी धोटे की बेरहमी से हत्या कर दी
RKRupesh Kumar
Feb 05, 2026 11:04:13
Betul, Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है,जहां एकतरफा प्यार में अंधे युवक ने युवती की बेरहमी से हत्या कर दी। झल्लार थाना क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले हत्या की फिर खुद को मासूम दिखाने के लिए जहर खाने का नाटक भी किया। यह मामला है बैतूल जिले के ग्राम बासनेर खुर्द का,जहां 28 जनवरी को युवती देवी धोटे का शव खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। शुरूआत में मौत को जहरीले पदार्थ से जोड़कर देखा गया, लेकिन जब पुलिस ने परत-दर-परत जांच की तो सच्चाई कुछ और ही निकली। मर्ग जांच के दौरान परिजनों ने गांव के ही युवक राहुल धोटे पर संदेह जताया। पुलिस ने जब कॉल डिटेल,मोबाइल लोकेशन और गवाहों के बयान खंगाले,तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में पता चला कि आरोपी राहुल धोटे देवी से एकतरफा प्रेम करता था और शादी के लिए दबाव बना रहा था। घटना से दो दिन पहले आरोपी ने देवी के माता-पिता को धमकी दी थी कि अगर शादी नहीं हुई तो वह देवी को जान से मार देगा। घटना के दिन देवी बकरी चराने निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। बाद में उसका शव गांव के मनोज घानेकर के खेत में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले से पर्दा उठा दिया। डॉक्टरों ने साफ किया कि देवी की मौत गला घोंटने,कंठिका अस्थि टूटने और श्वास अवरोध से हुई है। यानी यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या थी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए जहर खाने का नाटक कर जिला अस्पताल में भर्ती हो गया,लेकिन पुलिस की सख्त पूछताछ में आरोपी टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी जप्त कर ली गई है।फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। देवी के पिता ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। एकतरफा प्यार,धमकियां और फिर बेरहमी से हत्या यह मामला न सिर्फ कानून बल्कि समाज के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है। झल्लार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी सलाखों के पीछे है,एसपी की माने तो प्रेम संबंध में एक ही महीने में तीन हत्या के मामले सामने आए हैं।लेकिन सवाल यह है कि कब रुकेगा प्यार के नाम पर अपराध का ये सिलसिला?
बाइट -1- राजेश धोटे,देवी के पिता
बाइट -2- वीरेंद्र जैन,पुलिस अधीक्षक बैतूल
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAjay Kashyap
FollowFeb 05, 2026 12:37:280
Report
JKJitendra Kanwar
FollowFeb 05, 2026 12:37:160
Report
VMVimlesh Mishra
FollowFeb 05, 2026 12:36:590
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 05, 2026 12:36:100
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 05, 2026 12:35:540
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 05, 2026 12:35:38Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देते समय विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया।
0
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 05, 2026 12:35:270
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowFeb 05, 2026 12:34:490
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 05, 2026 12:34:330
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowFeb 05, 2026 12:34:030
Report
NZNaveen Zee
FollowFeb 05, 2026 12:33:260
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 05, 2026 12:33:030
Report
0
Report
LSLaxmi Sharma
FollowFeb 05, 2026 12:32:310
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 05, 2026 12:32:040
Report