460001
बैतूल में बेकरी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
Nayegaon, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के आठवीं नगर के वार्ड क्रमांक 15 में आज एक बेकरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई, क्योंकि फैक्ट्री रियल इलाके में स्थित है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जिससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल, आठनेर थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सपोटरा में आबकारी विभाग ने 10 हजार लीटर हथकड़ शराब वॉश नष्ट कर बड़ी कार्रवाई
Karauli, Rajasthan:सपोटरा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार लीटर हथಕड़ शराब वॉश नष्ट, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - करौली जिले के सपोटरा क्षेत्र में आबकारी विभाग ने अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 हजार लीटर शराब वॉश जब्त कर नष्ट किया। करौली वृत्त आबकारी निरीक्षक बृजेश कुमार बुनकर ने बताया कि आबकारी आयुक्त के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई । यह कार्रवाई सपोटरा क्षेत्र के लोहलड़ी गांव में की गई, जहां लंबे समय से अवैध शराब निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं। आबकारी विभाग की टीम ने विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत दबिश देकर अवैध हथकड़ शराब बनाने में उपयोग किए जा रहे वॉश को जब्त किया और मौके पर ही नष्ट कराया। कार्रवाई के दौरान तैयार अवैध हथकड़ शराब भी बरामद की गई। अभियान आबकारी आयुक्त के निर्देशन में चलाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान जिला आबकारी अधिकारी राणा प्रताप सिंह, हिंडौन एवं करौली वृत्त के आबकारी निरीक्षक, आबकारी थाने का जाप्ता और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
जसराना पुलिस को दिया गया स्वगणना का प्रशिक्षण जसराना। स्थानीय पुलिस थाने में मंगलवार को पुलिस बल के
Jasrana, Uttar Pradesh:जसराना पुलिस को दिया गया स्वगणना का प्रशिक्षण जसराना। स्थानीय पुलिस थाने में मंगलवार को पुलिस बल के लिए डिजिटल स्व-जनगणना प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षकों ने आगामी जनगणना के तहत 'स्व-गणना' प्रक्रिया और डिजिटल माध्यमों के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को बताया कि आधुनिक जनगणना प्रक्रिया को पेपरलेस और डिजिटल बनाई जा रही है। प्रशिक्षकों ने स्व-गणना' पोर्टल के उपयोग और मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा फीड करने के सुरक्षित तरीकों को विस्तार से समझाया। उन्होंने डिजिटल साक्षरता पर जोर दिया। बताया कि स्व-गणना से न केवल समय की बचत होती है, बल्कि डेटा की सटीकता भी सुनिश्चित होती है। इस दौरान सीओ प्रेमप्रकाश पांडेय, कोतवाल राजेश कुमार पांडे एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
नीट पेपर लीक पर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला, कहा पेपर लूट होती थी
Jaipur, Rajasthan:नीट रद्द होने के बाद बीजेपी का कांग्रेस पर हमला, दाधीच बोले- कांग्रेस सरकार में पेपर लीक नहीं, पेपर लूट होती थी". जयपुर Vishnu. नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच वार-पलटवार शुरू हो गया है। कांग्रेस नेताओं के सवाल उठाने के बाद बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने करारा जवाब दिया है। कांग्रेस पर निशाना साधते दाधीच ने कहा कि कांग्रेस सरकार में “पेपर लीक नहीं बल्कि पेपर लूट” होती थी, उन्हें इस मुद्दे पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने नीट पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्र और राज्य सरकार पर सवाल उठाए। इसके जवाब में बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने भी कांग्रेस और उसके नेताओं पर जोरदार हमला बोला। दाधीच ने कहा कि बीजेपी सरकार युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी. केंद्र सरकार को जैसे ही नीट पेपर लीक को लेकर इनपुट मिला, तुरंत संज्ञान लेते हुए परीक्षा प्रक्रिया को रद्द कर दोबारा कराने का निर्णय लिया. यह स्वागत योग्य है। दाधीच ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि प्रदेश में एसआई भर्ती पेपर लीक हुआ था, तब तत्कालीन सीएम अशोक गहलोत काे तुरंत कार्रवाई करके उसे रद्द करना चाहिए था। दाधीच ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को लेकर कहा कि उस समय लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आती थीं, लेकिन सरकार कार्रवाई करने के बजाय सफाई देने में जुटी रहती थी. लेकिन वो जिद कर रहे थे कि ऐसा नहीं हुआ वैसा नहीं हुआ। आज सारी कांग्रेस रायबहादुर बनी हुई है कि सरकार को ऐसा करना चाहिए जांच करना चाहिए। जिन लोगों के राज में 19 पेपर लीक हुए, उन्हें इस तरह की राय देने का कोई हक नहीं है।वहीं भजनलाल सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। यह बानगी है कि अशोक गहलोत सरकर में पेपर लीक नहीं लूट होती थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में पारदर्शी तरीके से परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं. हर सप्ताह लाखों की संख्या में युवा विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं, जो इस बात का संकेत है कि सरकार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए गंभीरता से काम कर रही है. दाधीच ने कहा कि वर्तमान सरकार में निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के चलते गरीब और सामान्य परिवारों के बच्चे भी सफलता हासिल कर रहे हैं. हाल हुई आरएएस भर्ती परीक्षा में पहली बार कि ऑटोचालक, सब्जी बेचने वाले, सरकारी स्कूल मास्टकर और प्राइवेट स्कूल टीचर का बच्चा आदि ऐसे लोग सलेक्ट हुए हैं। यह सरकार की पारदर्शिता और संवेदनशीलता का प्रमाण है. दाधीच ने कहा कि कांग्रेस अब केवल भ्रम और झूठ फैलाने का काम कर रही है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब “हरिद्वार में पिंडदान करने” के अलावा कुछ नहीं बचा है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार सुशासन और पारदर्शिता के साथ काम कर रही है, जबकि कांग्रेस केवल राजनीतिक बयानबाजी कर रही है. बाइट : मुकेश दाधीच , प्रदेश उपाध्यक्ष बीजेपी0
0
Report
Advertisement
अलवर कुर्सी विवाद: चौरासी जाट महासभा ने कलेक्टर हटाने की मांग
Alwar, Rajasthan:कुर्सी विवाद पर गरमाया अलवर, चौरासी जाट महासभा ने कलेक्टर हटाने की उठाई मांग अलवर में केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान हुए “कुर्सी विवाद” ने अब तूल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर चौरासी जाट महासभा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है। महासभा के अध्यक्ष बेगराज चौधरी ने बताया कि बैठक में जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर के लिए कुर्सी की व्यवस्था नहीं की गई, जबकि अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए बैठने की पूरी व्यवस्था थी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री के कहने पर ही जिला प्रमुख को बैठक में शामिल किया गया। समाज ने इसे जिले के प्रथम नागरिक का अपमान बताते हुए कड़ा विरोध जताया है। महासभा ने यह भी घोषणा की कि दो दिन बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मंत्री से मिलने वाले आश्वासन के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो 15 तारीख को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान कलेक्टर के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। महासभा के सदस्य शेर सिंह गंडूरा ने कहा कि इस घटना का असर आगामी चुनावों में भी देखने को मिल सकता है। दरअसल, रविवार को हुई इस बैठक में राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास भी मौजूद थे। बैठक के दौरान जिला प्रमुख के लिए कुर्सी नहीं होने पर उन्हें बाहर इंतजार करने के लिए कहा गया। बाद में केंद्रीय मंत्री ने उन्हें दरवाजे पर खड़ा देख बैठक में बुलाया, जिसके बाद उन्हें बहरोड़ विधायक जसवंत यादव की खाली सीट पर बैठाया गया。0
0
Report
दौसा हाईवे पर ट्रक-जगाड़ भिड़ंत, एक की मौत, सात घायल
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा जुगाड़ और ट्रक की भीषण भिड़ंत ट्रक की टक्कर से पलटा जुगाड़ जुगाड़ में सवार एक व्यक्ति की हुई मौत वही आधा दर्जन महिलाओं सहित सात लोग घायल जयपुर के बस्सी क्षेत्र में बैठक से लौट रहे थे वापस इस दौरान जयपुर आगरा बाईपास पर हो गया हादसा जुगाड़ सवार सभी लोग टोडाभीम क्षेत्र के निवासी सूचना पर महवा विधायक राजेंद्र मीणा पहुंचे जिला अस्पताल जहां हादसे को लेकर घायलों से ली जानकारी वही पीएमओ को त्वरित ओर बेहतर उपचार के दिए निर्देश दौसा जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के समीप जयपुर आगरा बाईपास पर ट्रक और जुगाड़ की भीषण भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई वही आधा दर्जन महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची हादसे के शिकार सभी लोगों को दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया जिसका शव मोर्चरी में रखवाया तो वहीं घायलों का उपचार जारी है हादसे के चलते हाईवे पर यातायात भी बाधित हुआ पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू करवाया ।0
0
Report
नीट पेपर लीक के खिलाफ NSUI ने जोधपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जेएनवीयू हेड ऑफिस के मुख्य द्वार पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और टायर जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई शहर जिला अध्यक्ष डॉ. बबलू सोलंकी ने किया। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। डॉ. बबलू सोलंकी ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं के साथ अन्याय करना बंद करे और पूरे मामले की पारदर्शी तरीके से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग भी की। एनएसयूआई पदाधिकारियों ने कहा कि यदि छात्रों के हितों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में प्री-एम्बेडेड मिनरल ब्लॉक ऑक्शन पर फोकस, 10 मेजर ब्लॉक तैयारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर, खान विभाग की एसीएस अपर्णा अरोड़ा ने कहा कि राज्य में प्री-एम्बेडेड मिनरल ब्लॉकों के ऑक्शन पर फोकस किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से फील्ड में प्रोएक्टिव रोल निभाते हुए मिनरल ब्लॉकों व प्लॉटों की तैयारी से लेकर ऑक्शन पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बंद खानों में खनन वापस शुरू कराने के निर्देश भी दिए। एसीएस माइंस अपर्णा अरोड़ा ने सचिवालय के मंथन कक्ष में खान एवं भूविज्ञान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि राजस्थान ने पिछले वित्त वर्ष में 8 प्री-एम्बेडेड मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी के साथ पूरे देश में अग्रणी कदम उठाया है। इस साल प्री-एम्बेडेड के मेजर मिनरल के 10 ब्लॉकों और लगभग 100 मिनर मिनरल प्लॉट तैयार कर ऑक्शन की कार्ययोजना बनाई गई है। प्री-एम्बेडेड मिनरल ब्लॉकों व प्लॉटों में आवश्यक अनुमतियां पहले से प्राप्त कर ऑक्शन किए जाते हैं, जिससे ऑक्शन के बाद जल्द ही ऐसे ब्लॉकों में खनन कार्य शुरू हो सके। विभाग ने मेजर और मिनरल ब्लॉकों व प्लॉटों के ऑक्शन के मासिक रोडमैप को अंतिम रूप दे दिया है। यह पहला अवसर है जब अप्रैल माह में ही 9 मिनरल ब्लॉकों का ऑक्शन किया गया है।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण पर बुल्डोजर, 80 करोड़ के नुकसान की चेतावनी
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अधिसूचित क्षेत्र भनौता की लगभग 40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया, जिसकी कीमत लगभग 80 करोड़ रुपये होने का आकलन है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर भूलेख और परियोजना विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है। परियोजना विभाग के वर्क सर्किल दो की तरफ से यह कार्रवाई की गई है। कॉलोनाइजर यहां प्लॉटिंग करने की कोशिश कर रहे थे। ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने चेतावनी दी, कि अधिसूचित एरिया में अनुमति के बिना या फिर नक्शा पास कराए बिना अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसीईओ ने जनमानस से अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं। प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि ग्राम भनौता के खसरा संख्या 132, 133 व 135 और आसपास की जमीन पर कॉलोनाइजर प्लॉटिंग की कोशिश कर रहे थे। यह प्राधिकरण की अर्जित एवं अधिसूचित भूमि है। प्राधिकरण के वर्क सर्किल 2 के वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में प्रबंधक रोहित गुप्ता, प्रबंधक अभिषेक सिंह, सहायक प्रबंधक मनोज चौधरी व प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मियों की टीम ने मंगलवार को यह कार्रवाई की। कार्रवाई लगभग दो घंटे चली। अधिकारियों ने दोबारा निर्माण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है。0
0
Report
अलवर अपहरण मामले में पुलिस ने 3 घंटे में खुलासा कर युवक को सकुशल छुड़ाया
Alwar, Rajasthan:अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित रेलवे जंक्शन के बाहर हुए सनसनीखेज अपहरण मामले का पुलिस ने महज तीन घंटे में खुलासा कर अपहृत युवक को सकुशल मुक्त करा लिया। इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस की मुस्तैदी एक बार फिर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जोधपुर निवासी उम्मेद सिंह अपने दो दोस्तों के साथ अलवर घूमने आया था। जैसे ही तीनों रेलवे स्टेशन से बाहर निकले, तभी बदमाशों ने उम्मेद सिंह को जबरन एक थार गाड़ी में डाल लिया और हरियाणा की ओर फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से स्टेशन क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। अपहरणकर्ताओं ने युवक के परिजनों को फोन कर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी। भय के चलते परिजनों ने पहले 50 हजार और बाद में 10 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। यही ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक (शहर) अंगद शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। तकनीकी सहायता के जरिए पुलिस ने उस बैंक खाते तक पहुंच बनाई, जिसमें फिरौती की रकम डाली गई थी। खाताधारक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश हुआ। जांच में सामने आया कि यह गिरोह पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है और अलवर में यह उनकी पहली बड़ी घटना थी। पुलिस लगातार बदमाशों का पीछा करती रही। इसी दौरान बदमाशों को भनक लग गई और उन्होंने रास्ते में थार गाड़ी बदलकर क्रेटा कार ले ली, लेकिन पुलिस ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। आखिरकार भिवाड़ी-हरियाणा बॉर्डर के पास नूंह क्षेत्र में दबिश देकर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिद उर्फ जाहुल, नौफिल और नौसाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक कार भी बरामद की है। वहीं मुख्य आरोपी आवेद सहित दो अन्य बदमाश अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। अपहृत उम्मेद सिंह ने बताया कि बदमाश लगातार मारपीट कर रहे थे और धमकी दे रहे थे कि यदि पैसे नहीं मंगवाए तो जान से मार देंगे। करीब तीन घंटे तक उसे हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में घुमाया गया। उन्होंने कहा कि अगर अलवर पुलिस समय पर कार्रवाई नहीं करती तो उसकी जान को गंभीर खतरा हो सकता था। बाइट: अंगद शर्मा, सीओ सिटी0
0
Report
Advertisement
नोएडा के छात्रों पर बढ़ता मानसिक दबाव: परीक्षा के कारण आर्थिक बोझ और टेंशन
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा: स्टूडेंट्स ने कहा कि मानसिक प्रेशर और एंग्जाइटी भी है। सिस्टम की गलती की वजह से बच्चों को भुगतान करना पड़ रहा है। जब तक एग्जाम नहीं होगा, तब तक फिर टेंशन रहेगी। स्टूडेंट्स ने बताया किया, मां से बात हुई हौसला दिया है, लेकिन टेंशन रहती है। एक स्टूडेंट ने बताया उम्मीद थी इस बार क्लियर हो जाएगा लेकिन फिर से दुबारा एग्जाम देना होगा लेकिन आर्थिक बोझ भी परिवार पर पड़ेगा। टीचर्स ने धैर्य बनाए रखने की अपील की, कहा पढ़ाई करें और एग्जाम क्रैक करें। पेरेंट्स से भी टीचर की अपील, कहा बच्चों को पीठ थपथपाएं और बच्चों को दुबारा एग्जाम के लिए तैयार करें। टीचर्स ने कहा हम स्टूडेंट्स के साथ और सरकार से अपील भी की... आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो0
0
Report
राजस्थान में प्री-एम्बेडेड मिनरल ब्लॉक्स के ऑक्शन से खनन दो माह में शुरू
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में अब नए टाइप का ऑक्शन, खान खरीदिए, 2 माह में शुरू करें खनन अब खदान लेने के बाद महीनों तक सरकारी औपचारिकता में पड़ने की जरूरत नहीं है। राजस्थान सरकार प्री-एम्बेडेड मिनरल ब्लॉक के ऑक्शन पर कर रही है फोकस। इसमें खनन शुरू करने के लिए जरूरी अनुमतियां पहले सही प्राप्त करने के बाद ऑक्शन किया जा रहा है। जयपुर। माइंस एवं पेट्रोलियम की अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने कहा है कि राज्य में प्री-एम्बेडेड मिनरल ब्लॉकों के ऑक्शन पर फोकस किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से फील्ड में प्रोएक्टिव रोल निभाते हुए मिनरल ब्लॉकों व प्लॉटों की तैयारी से लेकर ऑक्शन पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बंद खानों में खनन वापस खनन कार्य शुरू कराने के भी निर्देश दिए। एसीएस माइंस अपर्णा अरोड़ा ने मंगलवार को सचिवालय के मंथन कक्ष में खान एवं भूविज्ञान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि राजस्थान ने पिछले वित्त वर्ष में 8 प्री-एम्बेडेड मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी के साथ पूरे देश में अग्रणी कदम उठाया है। इस साल प्री-एम्बेडेड के मेजर मिनरल के 10 ब्लॉकों और करीब 100 माइनर मिनरल प्लॉट तैयार कर ऑक्शन की कार्ययोजना तैयार की गई है। प्री-एम्बेडेड मिनरल ब्लॉकों व प्लॉटों में आवश्यक अनुमतियां पहले से ही प्राप्त कर ऑक्शन किए जाते हैं। जिससे ऑक्शन के बाद जल्द ही ऐसे ब्लॉकों में खनन कार्य आरंभ हो सके। विभाग ने मेजर और मिनरल ब्लॉकों व प्लॉटों के ऑक्शन के मासिक रोडमैप को अंतिम रूप दे दिया गया है। यह पहला अवसर है जब अप्रैल माह में ही 9 मिनरल ब्लॉकों का ऑक्शन किया गया है। बंद खदानों को भी शुरू करने पर जोर अपर्णा अरोरा ने अधीक्षण खनिज अभियंताओं को राज्य में बंद खदानों में खनन कार्य शुरू कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित लीज धारकों से समन्वय बनाते हुए खनन कार्य शुरू कराए जाने में आ रही बाधाओं का निराकरण कराएं। उन्होंने फील्ड स्तर पर पेंडिंग एग्रीमेंट को एक माह में पूरा कराने के लिए कहा। साथ ही पर्यावरण अनुमति प्राप्त खानों में आवश्यक औपचारिकता पूरी करवाकर 15 दिन से एक माह में खनन कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। एसीएस माइंस ने खान एवं भूविज्ञान विभाग के मानव संसाधन से संबंधित वरिष्ठता सूची, पदोन्नति समिति की बैठकों, पेंडिंग जांचों, विधानसभा प्रश्नों के उत्तर भिजवाने सहित महत्वपूर्ण कार्यों के भी समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। खान विभाग की विशिष्ट सचिव नम्रता वृष्णि ने लीज धारकों द्वारा जारी रवन्नाओं की प्रॉपर मॉनिटरिंग के लिए कहा। उन्होंने खनिज परिवहन से लेकर अन्य गतिविधियों की मॉनिटरिंग पर जोर दिया, ताकि राजस्व में छीजत को रोका जा सके। संयुक्त सचिव अरविंद सारस्वत ने बताया कि खान एवं भूविज्ञान में पदोन्नति की आवश्यक तैयारियां एक माह में पूरी कर ली जाएंगी। निदेशक माइंस महावीर प्रसाद मीणा ने विश्वास दिलाया कि विभागीय मॉनिटरिंग व्यवस्था को और अधिक चाकचौबंद किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त निदेशक महेश माथुर, योगेन्द्र सिंह सहवाल, धर्मेन्द्र लोहार, अतिरिक्त निदेशक भूविज्ञान आलोक प्रकाश जैन, अधीक्षक खनि अभियंताओं में NS शक्तावत, जय गुरुबख्सानी, प्रताप मीणा, OP काबरा, भीम सिंह, कमलेश्वर बारेगामा, NK बैरवा, अविनाश कुलदीप, सुनील शर्मा, DP गौड़, सतीश आर्य, अधीक्षण भूवैज्ञानिक संजय सक्सैना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे。0
0
Report
पाकिस्तान कनेक्शन से ड्रोन ड्रॉपिंग: 5 पिस्टल, 325 कारतूस समेत बड़ा नेटवर्क उजागर
Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला बॉर्डर पर ड्रोन ड्रॉपिंग मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है रेंज आईजी ओम प्रकाश ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी का संगठित नेटवर्क सक्रिय था जिसके तार पंजाब और राजस्थान तक जुड़े हुए मिले हैं इस दौरान बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा भी मौजूद रहे आईजी ने बताया कि फरवरी माह में खाजूवाला क्षेत्र के 24 KND इलाके में खेत में ड्रोन गिरा था, जहां से 5 पिस्टल और 325 कारतूस बरामद किए गए थे मामले में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की थी और जांच आईपीएस अनुष्ठा कालिया द्वारा की गई। जाँच में पंजाब की फरीदकोट जेल में बंद कुख्यात तस्कर सोनू उर्फ सुखविंद्र का नाम सामने आया है पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया आईजी ओम प्रकाश ने बताया कि ड्रोन ड्रॉपिंग के पीछे पाकिस्तान कनेक्शन पूरी तरह साफ हो चुका है एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि पूरे केस को इंटेलिजेंस बेस पर डेवलप किया गया सोनू उर्फ सुखविंद्र की पहचान इस जांच की सबसे अहम कड़ी साबित हुई बीकानेर पुलिस ने फरीदकोट जेल में दबिश देकर पंजाब जेल विभाग के सहयोग से आरोपी के कब्जे से मोबाइल बरामद किया मोबाइल डेटा की जांच में ड्रोन ड्रॉपिंग नेटवर्क के कई बड़े राज सामने आए हैं जांच में यह भी खुलासा हुआ कि यह नेटवर्क सिर्फ हथियार ही नहीं बल्कि हेरोइन तस्करी में भी सक्रिय था अब तक 16 किलो, 5 किलो और दो अलग-अलग मामलों में 7.5-7.5 किलो हेरोइन ड्रॉपिंग में इस नेटवर्क की भूमिका सामने आई है आईजी ओम प्रकाश ने कहा कि खाजूवाला से हिंदूमलकोट तक पुराना तस्करी रूट फिर सक्रिय होने की कोशिश कर रहा है तकनीकी सर्विलांस और पूछताछ के आधार पर अब आगे और बड़ी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने साफ कहा कि ड्रोन ड्रॉपिंग है तो पाकिस्तान कनेक्शन होना तय है ।0
0
Report
Advertisement
HD Deve Gowda ने Siddaramaiah- Modi बयानों पर टिप्पणी; TN राजनीति और शिक्षा संस्थान
Noida, Uttar Pradesh:HASSAN (KARNATAKA): H D DEVEGOWDA (FORMER PM & JDS NATIONAL PRESIDENT) ON KARNATAKA CM SIDDARAMAIAH'S STATEMENT/ PM NARENDRA MODI'S STATEMENT/ TAMIL NADU POLITICS/ EDUCATIONAL INSTITUTIONS0
0
Report
तमिलनाडु: शिक्षा संस्थानों के पास 717 TASMAC दुकानों के बंदी के आदेश; मुख्यमंत्री विजय
Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): NARAYANAN THIRUPATHY (BJP) ON TAMIL NADU LEGISLATIVE ASSEMBLY LOP & DMK LEADER UDHAYANIDHI STALIN'S STATEMENT/ TAMIL NADU CM VIJAY ORDERS CLOSURE OF 717 TASMAC SHOPS NEAR EDUCATIONAL INSTITUTIONS, PLACES OF WORSHIP0
0
Report
झारखंड रांची में पानी-बिजली मुद्दों पर भाजपा का प्रदर्शन आदित्य साहू और अरजुन मुंडा मौजूद
Noida, Uttar Pradesh:Ranchi (Jharkhand): BJP holds protest over water and electricity issues Aditya Sahu (Jharkhand BJP President) & Arjun Munda (BJP)0
0
Report
Advertisement
