icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
460001
Rupesh MansureRupesh MansureFollow8 Oct 2024, 08:04 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अंबाला धरना: वरुण चौधरी ने NDC, प्रॉपर्टी आईडी और कॉलोनियों मुद्दे पर भाजपा निशाना

Ambala, Haryana:अंबाला में NDC, प्रॉपर्टी आईडी और अवैध कॉलोनियों को वैध करने के मुद्दे पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के खिलाफ धरना दिया. धरने में सांसद वरुण चौधरी शामिल हुए और सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने अंबाला की बदहाल सफाई व्यवस्था, प्रॉपर्टी आईडी की खामियों और कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा की गलत नीतियों का खामियाजा आम जनता भुगत रही है. अंबाला में कांग्रेस पार्टी द्वारा NDC, प्रोपर्टी आईडी और अवैध कॉलोनियों को वैध करने के मुद्दों को लेकर धरना दिया गया. इस दौरान अंबाला से लोकसभा सांसद वरुण चौधरी ने शिरकत की और हरियाणा की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. धरने के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण हरियाणा वासियों और देशवासियों को परेशान है. उन्होंने अंबाला की बदहाल व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और सफाई कर्मचारियों तक की कोई सुनवाई नहीं हो रही है. यही कारण है कि आज सफाई कर्मचारियों से लेकर अधिकारी और छोटे बच्चों से बुजुर्ग तक सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं. NDC और प्रॉपर्टी आईडी की कमियों को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के माध्यम से याशी कंपनी ने सर्वे किया, लेकिन आज तक जन-जन प्रदेश का भुगत रहा है और समस्याएं सुधरी नहीं हैं. उन्होंने कहा कॉलोनियों के अप्रूव करने का तरीका यह है कि एक गली अप्रूव कर दी जाती है और दूसरी छोड़ दी जाती है. कारपोरेशन दफ्तरों में लोगों को तंग किया गया है. इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार की दलित विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की जाती है क्योंकि उन्होंने शुद्धिकरण के खिलाफ आवाज उठाई. सांसद ने कहा जो दलितों का साथ दिया उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली जाती है, जो इस सरकार की घटिया मानसिकता को दर्शाता है. वरुण चौधरी - सांसद अंबाला. देश की GDP 7.08 होने पर प्रधानमंत्री ने वीडियो जारी किया. सांसद ने कहा कि आज देश में विकास के दावे खूब किए जा रहे हैं, लेकिन असलियत यह है कि गरीब आदमी और ज्यादा गरीब होता जा रहा है. उन्होंने सवाल किया कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज बांटना पड़ता है, वहां कौन सी तरक्की हुई है? उन 80 करोड़ों में से कितने गरीबी से बाहर निकले हैं?
0
0
Report
Advertisement

कोबरा पिंजरे में घुस गया, गांव में मचा हड़कंप

Bettiah, Bihar:बेतिया से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है चूहा पकड़ने वाला पिंजरा में जब कोबरा सांप फंस गया तो परिवार में अफरा तफरी का माहौल हो गया। मामला नौतन के लक्ष्मीपुर गांव की है छबीला चौरसिया ने घर में चूहा पकड़ने का पिंजरा लगाया था लेकिन पिंजरा में चूहा के बजाय कोबरा सांप घुस गया सांप पिंजरा में बाहर नहीं निकला तो फुफकारने लगा कोबरा सांप की फुंफकार सुन जब पिंजरा के पास गए तो पिंजरा में विशाल कोबरा को देख सहम गए घर में अफरा तफरी का माहौल हो गया पिंजरा को घर से बाहर निकाला गया तो देखने वालों की भीड़ जमा हो गई ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी है
0
0
Report

पटना आंदोलन: 15 सितम्बर के बाद बड़ा प्रदर्शन, सरकार अगर मांगे पूरी नहीं करती

Patna, Bihar:पटना में हाल में हुए आंदोलन को लेकर सरकार और छात्रों के साथ जो समझौता हुआ.. लेकिन उन समझौता में जो बातचीत हुईं है वादा किए गए थे उस पर अब तक अमल नहीं हुआ... छात्र नेता सौरभ ने एक बार फिर से चेतावनी दी है और कहा कि सरकार अगर हमारी दर्जन भर जो मांगे थी उसे पूरा नहीं करती है तो 15 सितंबर के बाद एक बार फिर से बड़ा आंदोलन होगा.... 15 सितंबर तक सरकार को समय देते हैं अगर उसके बाद सरकार ने इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो इस बार आंदोलन काफी बड़ा होगा और इस बार छात्र नहीं सरकार को गर्दनीबाग में समझौता करने आना होगा....
0
0
Report

ग्वालियर में पुलिस की मुठभेड़: बदमाश के पैर में गोली, अस्पताल में भर्ती

Gwalior, Madhya Pradesh:योगी का लंगड़ा ऑपरेशन एमपी में लLAND,ग्वालियर पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन लंगड़ा - योगी के ऑपरेशन की एमपी में एंट्री... - यूपी की तर्ज पर अब एमपी में अपराधियो को अपाहिज बनाने की शुरुआत हो गयी है... - ग्वालियर पुलिस ने विवेक मीणा हत्याकांड का मामले में पुलिस की बदमाश से हुआ मुठभेड़... - बदमाश सौरव यादव से पुलिस की हुई मुठभेड़ - बदमाश और पुलिस के बीच चली गोलियां... - पुलिस ने बदमाश के पैर में गोली मारी... - घायल बदमाश अस्पताल में कराया भर्ती...शंकरपुर स्टेडियम के पास हुई मुठभेड़ - एक आरोपी राहुल यादव भी हुआ गिरफ्तार...बहोड़ापुर और पुरानी छावनी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई..
0
0
Report
Advertisement

जहानाबाद में दरधा नदी के जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा, प्रशासन सतर्क

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद के दरधा नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी के बाद शहर के कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। शहर के जाफरगंज, अंबेडकर नगर समेत कई मोहल्लों में नदी का पानी फैल गया है, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली जाफरगंज पुलिया के ऊपर करीब तीन से चार फीट तक पानी चढ़ गया है। पुलिया पर पानी भर जाने के कारण कई ग्रामीण इलाकों का शहर से सीधा संपर्क भी भंग हो गया है। हालांकि स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने जाफरगंज पुलिया सहित संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग कराई है और माइकिंग के माध्यम से लोगों को नदी तथा जलभराव वाले खतरनाक स्थानों से दूर रहने की अपील की जा रही है। वही जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ प्रभावित इलाकों का खुद दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। हालातों की समीक्षा करने के बाद डीएम ने बताया, नदी का जलस्तर जरूर बढ़ा है, लेकिन फिलहाल घबराने या गंभीर बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। डीएम ने आश्वासन दिया कि किसी भी इलाके में जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों तक तत्काल राहत और आवश्यक सहायता पहुंचाई जाएगी。
0
0
Report

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े: व्यापारियों की परेशानी बढ़ी, ब्लैक मार्केट में भी महंगे

Jabalpur, Madhya Pradesh:कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से एक बार फिर व्यापारियों को परेशानी होने लगी है व्यापारियों का कहना है कि गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं यही नहीं गैस सिलेंडर मिलने में भी उन्हें काफी परेशानी होती है व्यापारियों का कहना है कि पिछली साल तक जहां तक कमर्शियल गैस सिलेंडर 1900 में मिलता था लेकिन अब उसकी कीमत बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है यही नहीं कुछ व्यापारियों का तो कहना है कि ब्लैक में कमर्शियल गैस सिलेंडर उन्हें ₹4000 में लेना पड़ता है ऐसे में यदि वह खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़ते हैं तो ग्राहक महंगा सामान बेचने की बात करते हैं व्यापारियों का कहना है कि गैस सिलेंडर के दाम में कमी आनी चाहिए जिससे कि उनकी परेशानी कम हो
0
0
Report

Korba में बहू द्वारा प्रताड़ना के आरोप से आत्महत्या, वीडियो से जांच तेज

Korba, Chhattisgarh:बीते 27 अगस्त को कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणवन इलाके में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। घटना के 4 दिन बाद एक वीडियो सामने आया है जिसमें महिला फांशी लगाने से पहले अपने पति को संबोधित करते हुए अपना दुखड़ा रो रही है। जिसमे उसने अपने को बहु द्वारा प्रताड़ित करना बता रही है। इस वीडियो को महिला ने अपनी बहनों को भेजा था जो अब सामने आया है. दरअसल मृतिका लक्ष्मीन बाई मानिकपुरी लक्ष्मणवन क्षेत्र में रहती थी। उसका पहला पति कि कोरोना काल के दौरान मौत हो गई थी। इसके न रहने पर लक्ष्मीन बाई ने 13 जून 2025 को सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार विधुर कार्तिक दास से दूसरा विवाह किया और पहले पति की तरफ से हुए दो बेटे को लेकर कार्तिक दास के साथ आकर रहने लगी। कार्तिक दास के भी पहली पत्नी से दो बेटे हैं. जिसका बड़ा बेटा शादीशुदा है. लक्ष्मीन बाई का अपनी बहू पूर्णिमा महंत के साथ अक्सर विवाद होने की बात सामने आई है। घटना से पहले घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद ही लक्ष्मीन ने 27 अगस्त को घर में पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. लेकिन मृतिका ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले दीवार में आत्महत्या की वजह लिख और अपने पति को संबोधित करते मोबाइल से एक वीडियो बनाया था जिसमें उसने अपनी बहू को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. जिस वीडियो को उसने अपनी बहनों को भेजा और आत्महत्या कर ली. आत्महत्या कि सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस अब मोबाइल में मौजूद वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। घटनास्थल के कमरे की दीवार पर हाथ से लिखा संदेश भी पुलिस के लिए अहम् सुराग है. हालांकि, पुलिस इस हस्तलिखित संदेश को लेकर जल्दबाजी में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच रही है। पुलिस द्वारा हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से लिखावट की जांच कराई जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि दीवार पर लिखा संदेश वास्तव में मृतिका की ही लिखावट है या नहीं। इसके अलावा संदेश कब और किन परिस्थितियों में लिखा गया, इसकी भी जांच की जा रही है. कोरबा एएसपी लखन पटले के अनुसार फांसी लगाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल की जांच के दौरान कमरे की दीवार पर हस्तलिखित संदेश मिला है, जिसमें महिला ने अपनी बहु को मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। पुलिस के मुताबिक हस्तलिखित संदेश की हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराई जा रही है। फिलहाल पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। मृतिका द्वारा अपनी बहनों को भेजे गए कथित वीडियो, दीवार पर मिले संदेश, परिवार में हुए विवाद और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाया गया है। इन सभी पहलुओं की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला ने किन परिस्थितियों में आत्मघाती कदम उठाया और क्या इसके पीछे किसी तरह की प्रताड़ना या उकसावे की भूमिका थी。
0
0
Report
Advertisement

हमीरपुर कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन किया

Chanwal, Himachal Pradesh:राहुल गांधी के खिलाफ FIR पर हमीरपुर कांग्रेस का प्रदर्शन, ज़िला अध्यक्ष बोले भाजपा की तानाशाही नही करेगे सहन, उत्तराखंड पुलिस भाजपा व आरएसएस नेता हमीरपुर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में हमीरपुर कांग्रेस ने आज गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन किया और पुतला जलाकर अपना रोष व्यक्त किया । कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमन भारती के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और एफआईआर तत्काल वापस लेने की मांग की। कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। धरना प्रदर्शन में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, पूर्व विधायक अनिता वर्मा, प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के अध्यक्ष नरेश ठाकुर साहित जिला व ब्लॉक के पदाधिकारी मौजूद रहे । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ में तख्तियां लेकर भाजपा को दलित विरोधी भी करार दिया । प्रदर्शन के दौरान ज़िला अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कथित तौर पर अपमानजनक व्यवहार किया गया, लेकिन जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय इस घटना पर आपत्ति जताने वाले राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना निंदनीय है। सुमन भारती ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की विचारधारा सर्व समाज की विचारधारा हैP और भाजपा राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकारें राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए कानून और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस मांग करती है कि जिन लोगों ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपमानित करने का काम किया है उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो । उन्होंने कहा की सभी कांग्रेस जन राहुल गांधी के साथ खड़े हैं और आज हर जिला मुख्यलय में प्रदर्शन किए जा रहे हैं । बाइट—- सुमन भारती शर्मा ज़िला अध्यक्ष मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने तानाशाही का नया ट्रेंड शुरू किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सर्व समाज की विचारधारा है और भाजपा राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों को सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने तथा अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकारें राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए कानून और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। बाइट— सुनील शर्मा बिट्टू मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार
0
0
Report

जालंधर में सतीश पूनिया का बड़ा बयान: कांग्रेस पर सवालों की बरसात

Jalandhar, Punjab:जालंधर पहुंचे सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर उठाए बड़े सवाल भाजपा अकाली दल गठजोड़ पर भी कह दी बड़ी बात सज्जन कुमार के घर गए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के ऊपर भी उठाए सवाल जालंधर में पहुंचे बीजेपी के सीनियर नेता सतीश पूनिया ने पत्रकार से बातचीत दौर‍ा बताया कि यह भारतीय जनता पार्टी का मिशन पंजाब है जिसमें उनके द्वारा पूरे पंजाब में जाकर अपनी पार्टी और संगठन को मजबूत किया जा रहा है उन्होंने बताया कि वह अपने पार्टी के हर दफ्तर हर स्थान पर जा रहे हैं जहां पर उनके पार्टी के कार्यकर्ता हैं और उन्हें मजबूती से भारतीय जनता पार्टी का साथ देने और संगठन को मजबूत करने के लिए कह रहे हैं उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी पंजाब में बहुत बड़ी बहुमत से जीत प्राप्त करने वाली है क्योंकि यह सपना उनका नहीं यह पूरी भारतीय जनता पार्टी का है वहीं पर उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय जनता पार्टी अपने बलबूते पर और अपनी एजेंट पर पंजाब में चुनाव लड़ेगी ना कि किसी के साथ एलाइंस कर कर वह चुनाव लड़ेगी वहीं उन्होंने सज्जन कुमार के भोग कार्यक्रम में गए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर सवाल करते हुए कहा जो लोग सज्जन कुमार के वहां गए थे उनको पार्टी ने फटकार लगाई है और उन्हें आगे से ऐसी गलती न करने के लिए चेतावनी मिली है उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में भी हरियाणा में भी और दिल्ली में भी दंगों में मारे गए सिखों के प्रति भावनाएं प्रकट करती है और करती रहेगी वह उनके प्रति हमेशा ही संवेदनशील है और जो इस चीज को तोड़ने की कोशिश करेगा उसके ऊपर पार्टी सबसे सख्त कार्रवाई करती है वहीं उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सिख विरोधी है थी और रहेगी इसके बारे में पूरे देश को पता है बाईट:- सतीश पूनिया ( बीजेपी )
0
0
Report

बटाला के ऐतिहासिक मंदिर में नाग पंचमी का उत्सव, भक्तों की आस्था

Batala, Punjab:ਬਟਾਲਾ ਦਾ ਇੱਕ ਅਜਿਹਾ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਮੰਦਰ ਜਿੱਥੇ ਹਰ ਸਾਲ ਨਾਗ ਪੰਚਮੀ ਮਨਾਈ ਜਾਂਦੀ ਇਸ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਮੰਦਰ ਦੀ ਮਾਨਤਾ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਮੰਦਰ ਦਾ ਜੋ ਵੀ ਨਮਕ ਔਰ ਪਿਆਜ ਦਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ਖਾਂਦਾ ਹੈ ਉਸਨੂੰ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਕਦੀ ਵੀ ਸੱਪ ਨਹੀਂ ਡਸਦਾ ਨਾ ਹੀ ਕੱਖ ਲੱਗਦਾ ਹੈ ਇੱਥੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਸਾਨਨ ਬਰਾਦਰੀ ਦੇ ਲੋਕ ਇਕੱਠੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਤੇ ਨਾਗ ਪੰਚਮੀ ਮਨਾਉਂਦੇ ਨੇ ਇਸ ਦਿਨ ਲੋਕ ਆਪਣੇ ਨਵ ਜਨਮੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਲਿਆ ਕੇ ਇੱਥੇ ਮੱਥਾ ਟਿਕਾਉਂਦੇ ਨੇ ਤੇ ਮੁੰਨਣ ਕਰਾਉਂਦੇ ਨੇ ਮੰਦਰ ਦੇ ਸੇਵਾਦਾਰਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਇਹ ਮੰਦਰ ਸਾਡੇ ਪੁਰਖਿਆਂ ਤੋਂ ਮੌਜੂਦ ਹੈ ਹਰ ਸਾਲ ਇੱਥੇ ਨਾਗ ਪੰਚਮੀ ਮਨਾਈ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਰੱਖੜੀ ਤੋਂ ਪੰਜ ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਇਹ ਤਿਉਹਾਰ ਮਨਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਇਸ ਮੰਦਰ ਦਾ ਇਤਿਹਾਸ ਹੈ। ਕਿ ਇਸ ਮੰਦਰ ਦਾ ਜਿਹੜਾ ਵੀ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ਖਾ ਲੈਂਦਾ ਹੈ ਉਹਦੇ ਘਰ ਸੱਪ ਨਹੀਂ ਆਉਂਦਾ ਨਾ ਹੀ ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਤੰਗ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਕਰਦਾ ਹੈ。
0
0
Report
Advertisement

बारां के सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन क्लास से बच्चों की कॉन्फिडेंस और करियर तैयारी

Baran, Rajasthan:बारां जिलें में शिक्षा को लेकर नया नवाचार सरकारी स्कूलों में जनरल स्टडी, इंग्लिश स्पीकिंग और मेंटल एबिलिटी की ऑनलाइन क्लास, महीने में एक बार होगी करियर काउंसलिंग जिला कलेक्टर से जिलें के 11 स्कूलों में की आनलाईन क्लास शुरू बारां जिले के सरकारी स्कूलों के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्कूल स्तर से ही तैयार करने के लिए जिला प्रशासन ने मिशन सामर्थ की शुरुआत की है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत सीएसआर के सहयोग से जिले के 11 स्कूलों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम से जोड़ा गया है। इस पहल का मकसद सिर्फ अतिरिक्त पढ़ाई कराना नहीं, बल्कि बच्चों के कॉन्फिडेंस और प्रतियोगी परीक्षाओं की नींव को मजबूत करना है। बारां जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने बताया कि इन 11 स्कूलों में जनरल स्टडी, इंग्लिश स्पीकिंग और मेंटल एबिलिटी की नियमित ऑनलाइन क्लास लगेंगी। अलग-अलग विषयों के एक्सपर्ट बच्चों को पढ़ाएंगे। इसके साथ ही महीने में एक बार करियर काउंसलिंग क्लास भी आयोजित होगी, ताकि बच्चे समय रहते अपने भविष्य को लेकर सही विकल्प चुन सकें। मिशन की शुरुआत के दौरान करीब 400 से 500 बच्चे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सीधे कलेक्ट्रेट से जुड़े और कलेक्टर से संवाद किया। इस दौरान बच्चों ने खुलकर अपनी जरूरतें भी बताईं। किसी ने नए संकाय खोलने, किसी ने अतिरिक्त कमरे और प्रयोगशाला, तो किसी ने शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया। कलेक्टर ने कहा कि यह मिशन बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने का प्लेटफॉर्म भी बनेगा। इसके तहत बच्चों की नियमित परीक्षाएं भी होंगी, जिससे ऑनलाइन पढ़ाई के असर का आंकलन किया जा सकेगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम की नियमित मॉनिटरिंग कलेक्ट्रेट से की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर 11 स्कूलों में इस मॉडल के बेहतर परिणाम आए तो इसे जिले के अन्य स्कूलों में भी विस्तार दिया जाएगा। मिशन सामर्थ को सरकारी स्कूल के बच्चों को क्लासरूम से करियर तक जोड़ने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है
0
0
Report

हरीनगर के खुले नाले से बच्चों को खतरा, प्रशासन पर सवाल

Delhi, Delhi:दिल्ली के हरीनगर थाने के सामने खुले नाले दे रहे है मौत को दावा सिविक एजेंसियां और प्रशासन की बड़ी लापरवाही पार्क से निकलने वाले बच्चे हो सकते है नाले के हादसों का शिकार हरीनगर की सड़को पर भी गहरे गड्ढे नाले के साथ टूटा पेड़ की टहनी भी कई दिनों से पेड़ से लटकी हुई प्रशासन को है बड़े हादसे का इंतजार राजधानी के अलग-अलग इलाके में अक्सर यह देखा जाता है कि अलग-अलग सिविक एजेंसियां अपने काम में कितनी लापरवाही करती है ।चाहे क्लस्टर हो या फिर पॉश कॉलोनी हर जगह इन एजेंसियों की लापरवाही सामने आती है। हरि नगर विधानसभा इलाके स्थित हरी नगर थाने के ठीक आगे एजेंसी की बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है। आप खुद देख सकते हैं की नाला बनाने का काम लगभग 2 महीने पहले शुरू किया गया था लेकिन थाने के आगे मुख्य सड़क के साथ काफी लंबी दूरी तक नाला खुला हुआ है और सारा मलवा नाले के बाहर पड़ा हुआ है इस खुले नाले को लेकर स्थानीय लोग न सिर्फ सिविक एजेंसी बल्कि इलाके के विधायक श्याम शर्मा aur दिल्ली सरकार पर गंभीर सवाल उठा रहे और उनका कहना है कि सरकार के लापरवाही किसी की जान पर भारी पड़ सकती है और थाने के आगे और साथ में पार्क है पैट्रोल पम्प पर भी यही रास्ता जाता है और दमकल विभाग भी पास में पड़ता है।और इस रास्ते से हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है। और अगर बरसात आती है और सड़को पर पानी पूरी तरह से जमा हो जाता है तो खुले नाले का पता ही नहीं चलेगा।पार्क से निकलने वाले बच्चे भी कभी भी नाले के हादसे का शिकार हो सकते है।जिस तरह के हालात है वह निश्चित तौर पर स्थानीय विधायक के साथ-साथ सरकार पर लापरवाही से जुड़ा बड़ा सवाल है। मौके से वाक थ्रू राजेश शर्मा जी मीडिया दिल्ली
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top