460001
बैतूल में कोयले से भरी मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के बरबतपुर रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-चेन्नई रेल मार्ग पर एक कोयले से भरी मालगाड़ी के डिब्बे में आग लग गई। तेज धुआं देखकर ट्रेन को रोका गया। रेलवे अधिकारियों और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। घोड़ाडोंगरी से टीआरडी स्टाफ भी मौके पर पहुंचा। ओएचई की बिजली सप्लाई बंद कर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। समय रहते घटना का पता चल जाने से बड़ी दुर्घटना टल गई। मालगाड़ी छत्तीसगढ़ से खंडवा के पावर प्लांट जा रही थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तरकाशी ट्रैकर्स रेस्क्यू: दो दिन में सभी सुरक्षित बचाव
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी के गंगोत्री गोमुख ट्रैकिंग रूट पर भारी बर्फबारी के कारण रविवार को 136 ट्रेकर्स और अन्य सदस्य विभिन्न ट्रैकिंग बेस कैंपों में फंस गए थे। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने तत्परता दिखाई और देर शाम तक जनपद मुख्यालय आपातकालीन परिचालन केंद्र में अधिकारियों की बैठक ली। तत्काल अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र को हर्षिल के लिए रवाना किया गया और शासन से युकाड़ा के हेलीकॉप्टरों की सहायता ली गई। सोमवार सुबह से 08 हेलीकॉप्टर, एनडीआरएफ, SDRF, सेना, ITBP, पुलिस, वन विभाग सहित अन्य अधिकारी रेस्क्यू अभियान में जुट गए। जिलाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया। 08 हेलीकॉप्टरों के जरिए ऑपरेशन जिंदगी शुरू हुआ और सोमवार दोपहर 2:30 बजे तक SDRF और NDRF के जवानों के द्वारा 40 सदस्यों का सकुशल रेस्क्यू किया गया; लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब होने के कारण अभियान को रोकना पड़ा। मौसम खुलने पर पुनः रेस्क्यू शुरू करने की योजना है। सेना के 20 जवानों ने पैदल वापसी की सूचना दी और 40 ट्रेकर्स व अन्य सदस्य जिन्होंने बेस कैंप में सुरक्षित लौटने की इच्छा जताई, उनका मौका-वार रेस्क्यू क्रम जारी रहा। मंगलवार को फिर सुबह रेस्क्यू शुरू हुआ और दोपहर तक 27 ट्रेकर्स सहित कुल 67 ट्रेकर्स व अन्य सदस्य सुरक्षित निकाले गए। 72 ट्रेकर्स व अन्य सदस्य स्वयं सुरक्षित बेस कैंप में हैं और वापसी की मांग कर रहे हैं। यह दो दिवसीय रेस्क्यू अभियान समाप्त हुआ और सभी ट्रेकर्स व पोर्टर सकुशल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों के तहत अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र की निगरानी में यह अभियान सफल रहा।0
0
Report
जालौन के उरई में हुक्का कैफे पर नाबालिगों को हुक्का पिलाने आरोप, वीडियो वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में कैफे के अंदर बार-बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, कैफे के अंदर बार-बालाओं के डांस पर पैसे लुटाते नजर आए युवक, कैफे में हुक्का बार का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, उरई में डी ब्लैक वेंचर पॉइंट कैफे-रेस्टोरेंट का है वायरल वीडियो, नाबालिग लड़कों को हुक्का पिलाने का भी कैफे संचालक पर आरोप, कैफे के अंदर बार-बालाओं के डांस का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कैफे की गतिविधियों को लेकर उठे सवाल, बिना वैध अनुमति हुक्का संचालन के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के सुशील नगर इलाके का मामला।0
0
Report
हिंसक प्रेम संबंध ने उठाया मिस्टर प्रवेश का सच: गर्भवती किरण की हत्या और गड्ढे में दफन
Jaipur, Rajasthan:बिंदायका मर्डर का खुलासा, चाची के साथ लिव इन पार्टनर था हत्यारा प्रवेश, अवैध संबंधाें के शक में की हत्या ! जयपुर में बिंदायका में गर्भवती महिला की हत्या कर शव को जमीन में दफन करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतका किरण अपने भतीजे प्रवेश के साथ ल liv इन पार्टनर के रूप में रह रही थी। प्रवेश ने अवैध संबंधों के शक में किरण की हत्या कर दी और शव को जमीन में दफन कर फरार हो गया। homicidal के बाद वह सामोद बालाजी यात्रा के साथ दर्शन करने भी गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बिंदायका थाना इलाके में प्रेस्टिज कॉलोनी के एक मकान में बाराबंकी, उत्तर प्रदेश निवासी प्रवेश और किरण किराए से रह रहे थे। रविवार 27 सितम्बर को मकान मालिक झोटवाड़ा की बृजमण्डल कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार मीणा (52) वहां पहुंचा तो उसे ताला लगा मिला। उसने नजदीक ही रहने वाले प्रवेश के जीजा और बाराबंकी निवासी मंगल कुमार को बुलाया। मकान से दुर्गंध आने पर उन्होंने करधनी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना बिंदायका थाना प्रभारी अनिल जैमिनी, डीसीपी प्रशांत किरण और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। महिला किरण के शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया। एफएसएल टीम ने वहां से नमूने उठाए और शव को मौच्र्युरी में रखवाया गया। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया कि हत्या के मामले में आरोपी प्रवेश रावत उर्फ हग्गु (22) पुत्र रामू निवासी बाराबंकी उत्तर प्रदेश को अरेस्ट किया है। लाश मिलने के बाद पुलिस टीमों ने प्रवेश की तलाश में दबिश देना शुरू किया था। पुलिस से बचने के लिए आरोपी प्रवेश मोबाइल स्विच ऑफ कर जयपुर से बाहर भाग गया। जांच के दौरान पता चला कि हत्या के बाद भागते समय 27 सितंबर की सुबह ही प्रवेश ने फैक्ट्री में जाकर ठेकेदार से 500 रुपए उधार लिए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीमें उसके पीछे चल गईं। मोबाइल ऑन करते ही लोकेशन करौली हाईवे की आने पर पीछा कर रही पुलिस टीम ने पकड़ लिया। डीसीपी वेस्ट ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि मृतका किरण रिश्ते में प्रवेश की चाची लगती थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हुआ तो प्रवेश इस साल जनवरी में किरण को बाराबंकी से जयपुर ले आया। बाद में सामाजिक स्तर पर समझौता हो गया तो वे जयपुर में लिव इन में रहने लगे। इधर 23 सितम्बर को प्रवेश और किरण में जमकर कहासुनी हुई। प्रवेश और किरण दोनों एक ही फाेन उपयोग करते थे। प्रवेश को शक था कि वह फैक्ट्री जाता है तब किरण किसी दूसरे से उसका चक्कर है। इसको लेकर दोनों के बीच लडाई बढ जाती है। प्रवेश ने एक हाथ से किरण का गला दबाया और दूसरे हाथ से नाक और मुंह दबाकर उसकी हत्या कर देता है। मृतका किरण के प्रेंग्नेंट होने के चलते लिव-इन में रहकर देखरेख करता था। प्रवेश और किरण एक ही मोबाइल इस्तेमाल करते थे। प्रवेश काम पर जाते वक्त मोबाइल घर पर छोड़कर जाता था। उसे शक था की किरण फोन पर किसी और से बात करती है। इसी से परेशान होकर 23 सितम्बर के तड़के प्रवेश ने गला दबाकर किरण की हत्या कर दी। नमक डालकर शव जमीन में दबाया, भ्रूण भी बाहर निकला.... डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि मृतका किरण तीन महीने प्रेंग्नेंट थी। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए प्रवेश ने मकान के खाली हिस्से में गड्डा खोद कर उसमें किरण का शव दफना दिया। उसने बॉडी पर गड्ढा कर नमक डाला ताकि दुर्गंध नहीं आए और शव पूरी तरह गल जाए। इसके बाद वह पुलिस में किरण की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर गुमराह कर देगा। बालाजी के दर्शन को गया, फैक्ट्री में रहा ....वारदात के बाद प्रवेश सामोद बालाजी की पैदल यात्रा में शामिल होकर दर्शन के लिए चला गया। डीसीपी वेस्ट का कहना है कि वह दर्शनों के बजाय अपने आप को बचाने के लिए पदयात्रा में शामिल हुआ। इसके बाद 24 से 26 सितम्बर तक फैक्ट्री में जाकर रहने लगा। इसी तरह 27 सितम्बर को घटना का खुलासा होने के अंदेशे के चलते फैक्ट्री मालिक से 500 रुपए लेकर फरार हो गया। पकड़ने पर सुनाई कहानी.... पुलिस के गिरफ्तार कर पूछताछ करने के दौरान आरोपी ने खुद को बचाने का प्रयास किया। ताया कि किरण ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। मेरे घर पहुंचने पर किरण फंदे से लटकी मिली थी। मैंने फंदे से शव को नीचे उतारा लिया। डर लगा कि पुलिस पकड़ लेगी। किरण के सुसाइड के बाद उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए दफना दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए बार-बार ये ही कहता रहा कि मेरे से यही गलती हो गई कि मैंने लाश को दफना दिया。0
0
Report
Advertisement
टीईटी पेपर फुटी: दो आरोपीं को 1 अक्टूबर तक पुलिस कोठड़ी मिली
Thane, Maharashtra:टीईटी पेपर फुटी प्रकरणातील दोघांना १ ऑक्टोबरपर्यंत पोलीस कोठडी टीईटी पेपर फुटी प्रकरणातील दो आरोपींच्या पोलीस कोठडीत वाढ करण्यात आली आहे. बीडचा प्रकाश मिसाळ आणि दिल्लीचा अशोक कुमार शाव या دوघांना १ ऑक्टोबर पर्यंत पोलीस कोठडी सुनावण्यात आली आहे. आज २९ सप्टेंबर रोजी न्यायालयात हजर करण्यात आले होते. न्यायालयाने दोघांनाही १ ऑक्टोबर पर्यंत पोलीस कोठडी दिली आहे. आरोपी प्रकाश मिसाळ याच्याकडे १८ जणांची यादी सापडली आहे. तसेच त्याची आणि कपिल दहिया यांची पुण्यातील एका हॉटेलमध्ये भेट झाली होती. या भेटीदरम्यान काही आर्थिक व्यवहार झाले आहेत का याचा तपास पोलीस करत असून या चौकशीनंतरच संपूर्ण प्रकरण स्पष्ट होणार आहे.0
0
Report
फील्ड विजिट से सड़क परियोजनाओं की तेजी और गुणवत्ता पर सरकार का फोकस
Jaipur, Rajasthan:Anchor-बजट में सड़क बना देना आसान है...लेकिन सड़क को जमीन पर उतारना असली इम्तिहान। राजस्थान में अब इसी इम्तिहान के लिए पीडब्ल्यूडी के अफसरों को दफ्तर से निकलकर फील्ड में उतरना होगा। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सड़क प्रोजेक्ट्स की समीक्षा में साफ कहा। सिर्फ फाइलों की प्रोग्रेस नहीं चलेगी, मौके पर जाकर काम की रफ्तार और क्वालिटी दोनों देखिए। नेशनल हाईवे से एक्सप्रेस-वे और गांव की सड़कों तक एक-एक प्रोजेक्ट का हिसाब लिया गया। संदेश साफ है...बजट में जो सड़क दिखाई है, उसे समय पर जमीन पर भी दिखाई देना चाहिए। VO-1-प्रदेश में बजट में घोषित सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट अब सिर्फ फाइलों में नहीं चलेंगे। इनकी रफ्तार और निर्माण की गुणवत्ता जांचने के लिए अफसरों को फील्ड में उतरना होगा। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने और बजट घोषणाओं को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में नेशनल हाईवे से लेकर एक्सप्रेस-वे, ग्रामीण सड़कों और अटल पथ तक के प्रोजेक्ट की एक-एक कर प्रगति देखी गई। उपमुख्यमंत्री ने साफ किया कि बजट घोषणा का फायदा आमजन तक तभी पहुंचेगा, जब प्रोजेक्ट समय पर जमीन पर पूरे होंगे। इसलिए निर्माण कार्यों में देरी के साथ गुणवत्ता पर भी निगरानी रखी जाए। डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति केवल रिपोर्ट के आधार पर नहीं, बल्कि मौके पर जाकर भी देखी जाए। नियमित फील्ड विजिट से काम की गति और गुणवत्ता दोनों की मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की मांगों को ध्यान में रखकर बजट घोषणाएं की जाती हैं, इसलिए उन्हें समय पर पूरा कर जनता को लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। Bite-दिया कुमारी, डिप्टी सीएम VO-2-पीडब्ल्यूडी मुख्यालय पर हुई समीक्षा में नेशनल हाईवे (NH), NHAI, केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (CRIF), राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम (RSRDC), एक्सप्रेस-वे, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) और अटल पथ से जुड़े कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। सड़क एवं अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की मौजूदा प्रगति और उन्हें पूरा करने की समय-सीमा पर चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ निर्माण की गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश दिए। सरकार का फोकस बजट घोषणाओं को तय समय में जमीन पर उतारने पर है, ताकि जिन सुविधाओं के लिए बजट में घोषणा हुई है, उनके लिए लोगों को लंबा इंतजार न करना पड़े। बैठक में पीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता, शासन सचिव डीआर मेघवाल सहित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। Bite-दिया कुमारी, डिप्टी सीएम बहरहाल ,यानी बजट की किताब में दर्ज सड़कें अब जमीन पर कितनी तेजी से उतरती हैं, इसकी जिम्मेदारी सीधे फील्ड अफसरों पर होगी। संदेश साफ है। फाइलों में प्रोग्रेस नहीं, सड़क पर काम दिखना चाहिए। अब नजर इस पर रहेगी कि अफसरों की फील्ड विजिट प्रोजेक्ट की रफ्तार बढ़ाती है या फिर डेडलाइन आगे खिसकती रहती है। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
यूट्यूब के लिए Kartar Singh का नया वीडियो अपडेट
Morena, Madhya Pradesh:0
0
Report
Advertisement
जोधपुर में कुत्ता घुमाने की बात पर मारपीट, युवक की मौत; 3 गिरफ्तार
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर शहर के उदयमन्दिर थाना इलाके में शनिवार रात कुत्ता घुमाने की बात को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोपियों ने एक मकान में घुसकर युवकों के साथ जमकर मारपीट की और गंभीर रूप से घायल युवक को सड़क पर फेंककर फरार हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी हरजीराम ने बताया कि फलौदी के आमला निवासी प्रेम सिंह ने उदयमंदिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका 23 वर्षीय छोटा भाई जसवंत सिंह और वे खुद नेशनल हैंडलूम में सेल्समैन का काम करते हैं। दोनों राईकाबाग में लालसिंह हैंडीक्राफ्ट के पीछे किराए के मकान में रहते हैं। शनिवार दोपहर पुलिस की सूचना पर जब परिजन एमजीएच अस्पताल पहुंचे, तो जसवंत आईसीयू में वेंटिलेटर पर बेहोश मिला, जिसके सिर में गंभीर अंदरूनी चोटें आई थीं। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शुक्रवार-संवार की दरमियानी रात करीब 1:50 बजे गली में कुत्ता घुमाने की बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद आरोपी मोहित, उसका मामा दामिनी कांत राजवंशी, लक्की और एक अन्य व्यक्ति पीड़ित के किराए के मकान पर पहुंचे। आरोपियों ने जबरन दरवाजा खुलवाया और अंदर घुसकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अन्य साथी तो भाग निकले, लेकिन आरोपियों ने जसवंत के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे घसीटकर बाहर सड़क पर फेंक दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की और तीनों नामजद आरोपियों मोहित निवासी राईकाबाग, दामिनी कांत राजवंशी निवासी उदयपुर और लक्की निवासी उदयपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दो आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि एक आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की अग्रिम जांच कर रही है।0
0
Report
दमोह की स्टॉप डेम पर मगरमच्छ मौत; पेट में फंसी मछली में तार मिला
Damoh, Madhya Pradesh:मगरमच्छ ने निगली मछली , मछली में फंसा था तार और हो गई मगरमच्छ की मौत... एंकर/ एमपी के दमोह जिले में एक नदी के स्टॉप डेम में मगरमच्छ का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया और ये विषय जनचर्चा तो बना लेकिन जब मौत का कारण सामने आया तो ये जानकर भी लोग हैरान रह गए और माना जा रहा है कि किसी ने मछली पकड़ने जाल बिछाया लेकिन मछली तो मरी ही लेकिन मछली को खाने से मगरमच्छ की भी जान चली गई। दरअसल दमोह जिले के खर्रा घाट से गुजरते वाली ब्यारमा नदी पर बने स्टॉप डेम पर लोगों ने एक विशाल मगरमच्छ देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। लोगों को लगा कि मगरमच्छ आराम कर रहा है लेकिन जब काफी समय तक उसका कोई मूवमेंट नहीं दिखा तो वन अमले को शक हुआ कि उसमें जान नहीं है और शक सही हुआ। जिसके बाद मगरमच्छ को फारेस्ट टीम ने कब्जे में लिया, जांच पड़ताल की गई तो उसके शव पर कोई निशान नहीं थे और शव का पोस्टमार्टम कराया गया और इसमें जो निकला वो हैरान करने वाला है, मगरमच्छ के पेट से एक बड़ी मछली निकली और उस मछली में एक आंकड़ा और लोहे का तार था और इससे साफ हुआ कि इसी आंकड़े और तार ने मगरमच्छ की जान ले ली। इस घटना ने फिर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। किसी ने डेम में पल रही मछली को मारने के लिए तार में बांधकर आंकड़ा डाला और मछली के जिस्म में आंकड़ा फंस भी गया लेकिन शायद इस मछली को मगरमच्छ को मारना था और ये सब हुआ। बहरहाल पोस्टमार्टम के बाद फारेस्ट के नियमों के मुताबिक मगरमच्छ का अंतिम संस्कार किया गया है वहीं उसका बिसरा भी फारेंसिक लेब भेजा गया है।0
0
Report
पंचकूला में भाजपा महिला मोर्चा की नई प्रदेशाध्यक्ष रिचा पाहवा की नियुक्ति
Panchkula, Haryana:पंचकूला ब्रेकिंग भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रिचा पाहवा ने संभाला दायित्व, सीएम नायब सिंह सैनी रहे मौजूद पंचकूला। भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष रिचा पाहवा का दायित्व ग्रहण समारोह मंगलवार को पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता की मौजूदगी में रिचा पाहवा ने भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व ग्रहण किया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी भी मौजूद हैं। समारोह के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से रिचा पाहवा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं। कार्यक्रम में महिला मोर्चा को मजबूत करने, संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस का धरना: निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग, निष्पक्षता पर सवाल
Tonk, Rajasthan:मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क से पैदल मार्च निकालते हुए घंटाघर चौराहे तक पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर नारे लगाते हुए आगे बढ़े। इसके बाद प्रदर्शनकारी निर्वाचन कार्यालय के बाहर पहुंचे, जहां मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर सरकार और निर्वाचन आयोग से स्पष्ट जवाब देने की मांग की। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रही और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी रखा जाएगा। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। निर्वाचन कार्यालय और प्रदर्शन स्थल के आसपास पुलिस जाप्ता तैनात रहा。 बाइट -01- मयंक गोयल,सभापति, नगर परिषद टोंक बाइट -02- रामबिलास चौधरी,कांग्रेस नेता0
0
Report
अनास नदी में युवक की मौत: हत्या की आशंका के बीच अरथूना इलाके में तहलका
Banswara, Rajasthan:अरथूना थाना क्षेत्र में अनास नदी में एक युवक का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अरविंद पिता मुकेश निवासी सुतारिया गांव के रूप में हुई है। युवक का शव अनास नदी में तैरता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। युवक की मौत की खबर सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। वहीं, युवक का शव नदी में मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जिससे मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। सूचना पर अरथूना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। युवक की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। परिजनों के अनुसार युवक दो दिन घर से निकला0
0
Report
चित्तौड़गढ़ की समीक्षा बैठक: जल योजना और शिकायतों के निष्पादन पर जोर
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में जहां जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों और आमजन से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवादों का प्राथमिकता से समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन की प्रगति और हर घर जल प्रमाणन की प्रक्रिया की भी समीक्षा हुई। कम वर्षा को देखते हुए पेयजल व्यवस्था और जल स्रोतों की सतत निगरानी के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
दूदू में सुरक्षा के मुद्दे पर कर्मचारियों का आक्रोश, PHED कार्यालय पर प्रदर्शन-धरना
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) दूदू में सुरक्षा के सवाल पर फूटा कर्मचारियों का आक्रोश, PHED कार्यालय पर कर्मचारी और श्रमिकों ने किया प्रदर्शन। जनता जल योजना के श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के विरोध में उतरे कर्मचारी। राजस्थान वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ के बैनर तले PHED कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन। एवं धरना सहायक अभियंता के नहीं मिलने पर भड़का रोष, दूदू के एक्सईएन कालूराम मीणा पहुंचे मौके पर। एक्सईएन ने कर्मचारी प्रतिनिधियों एवं श्रमिकों से की वार्ता। राजस्थान वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल शर्मा ने कहा कि विभाग के कर्मचारी और जनता जल योजना के श्रमिक दिन-रात जनता तक पानी पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।0
0
Report
श्रावस्ती में EVM व VVPAT की FLC जांच जारी
Bhagra, Uttar Pradesh:#Shravasti - यूपी के श्रावस्ती जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में EVM और VVPAT मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग यानी FLC का कार्य जारी है। भारत निर्वाचन आयोग के नामित नोडल अधिकारियों ने FLC हॉल पहुंचकर जांच प्रक्रिया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। छत्तीसगढ़ के नोडल अधिकारी पीएस ध्रुव और रूपेश कुमार वर्मा ने FLC हॉल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने EVM और VVPAT की जांच में लगे BEL के इंजीनियरों से FLC कार्य की जानकारी ली। इस दौरान FLC हॉल की व्यवस्थाओं के साथ ही विजिट रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया। वहीं जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने नोडल अधिकारियों को जिले में चल रही निर्वाचन तैयारियों की जानकारी दी। इस दौरान अधिकारियों ने FLC कार्य को व्यवस्थित और सकुशल पूरा करने के निर्देश दिए।0
0
Report
शांति, सद्भाव और महिला सुरक्षा को लेकर शांति समिति की बैठक
Majhaulia, Bihar:मझौलिया थाना परिसर में मंगलवार को क्षेत्र में शांति, सद्भाव और महिला सुरक्षा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई,बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने की,बैठक में सदर डीएसपी अजीत कुमार, इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार, सीओ डौली कुमारी, थानाध्यक्ष अमर कुमार सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे,बैठक में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष चर्चा की गई। बीडीओ डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी लोगों से आपसी सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। सदर डीएसपी अजीत कुमार ने अवैध शराब बिक्री और नशे के कारोबार पर रोक लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसी गतिविधियों पर नजर रख रही है। स्कूल-कॉलेजों की सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। सीओ डौली कुमारी ने महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं थानाध्यक्ष अमर कुमार ने जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं और कहा कि थाना क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने महिलाओं और बच्चियों से जुड़ी शिकायतों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।0
0
Report
Advertisement
