Back
छिंदवाड़ा में मंत्री प्रहलाद पटेल का दौरा, अटल भवनों की पहल तेज
RKRupesh Kumar
Mar 21, 2026 11:51:02
Betul, Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में आज प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल का दौरा खासा अहम रहा। प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से मंत्री ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंत्री प्रहलाद पटेल ने छिंदवाड़ा जिले के तीन जनपद पंचायत क्षेत्रों छिंदवाड़ा, बिछुआ और चौरई में अटल सुशासन भवन के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इन भवनों का उद्देश्य ग्रामीण प्रशासन को सशक्त और सुविधाजनक बनाना है। इस दौरान मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण पर काम जारी है, जो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शिता का परिणाम है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 500 से अधिक आबादी वाले गांवों को सड़कों से जोड़ा जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 2500 से ज्यादा “अटल ग्राम सेवा सदन” पंचायत भवन बनाए जा चुके हैं, जो जरूरत पड़ने पर तीन मंजिला तक बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा 106 जनपद भवनों का निर्माण किया गया है, जिन्हें “अटल सुशासन भवन” का नाम दिया गया है। इन भवनों के लिए कम से कम 2 एकड़ भूमि निर्धारित की गई है, ताकि आने वाले 50 वर्षों तक प्रशासनिक जरूरतों को पूरा किया सके। मंत्री के इस दौरे को ग्रामीण विकास और प्रशासनिक मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। प्रशासन ने भी उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली थीं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKULWANT SINGH
FollowMar 21, 2026 13:01:480
Report
MSMrinal Sinha
FollowMar 21, 2026 13:01:290
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowMar 21, 2026 13:01:170
Report
HBHimanshu Bhatt
FollowMar 21, 2026 13:01:050
Report
GZGAURAV ZEE
FollowMar 21, 2026 13:00:430
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowMar 21, 2026 13:00:330
Report
AMAjay Mishra
FollowMar 21, 2026 13:00:230
Report
185
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 21, 2026 12:52:28189
Report
VKVijay1 Kumar
FollowMar 21, 2026 12:52:09251
Report
344
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 21, 2026 12:51:56284
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 21, 2026 12:51:49193
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowMar 21, 2026 12:51:37235
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowMar 21, 2026 12:51:13266
Report