आमला में भारतीय किसान संघ ने 80 ट्रैक्टरों के साथ निकाली विशाल रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Amla, Madhya Pradesh:आमला में भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली। 80 ट्रैक्टरों के साथ यह रैली आमला-रतेडा मार्ग से होकर जनपद चौक, पिरमंजिल और आमला तहसील कार्यालय तक गई। रैली के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। किसानों ने एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें कृषि, सिंचाई, राजस्व और बिजली विभाग से संबंधित समस्याओं का जिक्र किया गया। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बावड़ी के अनवाना गांव में मतदान विवाद, आधे घंटे के लिए मतदान बाधित रहा
Jodhpur, Rajasthan:बावड़ी के अनवाना गांव में मतदान के दौरान हंगामा, आधे घंटे तक बाधित रहा मतदान बावड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में पंचायत चुनाव के तहत मतदान जारी है। इसी बीच बावड़ी के अनवाना गांव में फर्जी मतदान के आरोप को लेकर पोलिंग बूथ पर विवाद हो गया। ग्रामीणों और पोलिंग पार्टी के बीच कहासुनी के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने मतपत्र भी फाड़ दिए, जिसके चलते करीब आधे घंटे तक मतदान प्रक्रिया बाधित रही। ग्रामीणों का आरोप है कि एक बुजुर्ग महिला को मतदान करवाने ले जाने के दौरान आरओ ने परिजनों को बाहर कर दिया और स्वयं वोट डाल दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और भीड़ को मौके से खदेड़ा। इस दौरान दो से तीन लोगों को हल्की चोटें आने की जानकारी सामने आई है। करीब आधे घंटे बाद मतदान प्रक्रिया दोबारा सुचारू करवा दी गई। फिलहाल पुलिस एवं प्रशासन की निगरानी में मतदान जारी है।'अर्नब' चक्रवात से फसल बर्बादी पर सीएम विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान, प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा
Raipur, Chhattisgarh:कमल किशोर शर्मा/दुर्ग: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण धान समेत कई फसलें बुरी तरह बर्बाद हो गई हैं। संकट की इस घड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए मुआवजे की घोषणा की है। सीएम ने सभी जिला कलेक्टरों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल गिरदावरी व क्षति का सर्वेक्षण कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संकटग्रस्त अन्नदाताओं को बिना किसी देरी के राहत राशि प्रदान की जाएगी।
