Back
बैतूल अस्पताल में प्रसूता की मौत: डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप—जांच की मांग तेज
RKRupesh Kumar
Nov 15, 2025 08:32:06
Betul, Madhya Pradesh
घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के इमलीखेड़ा गांव की एक प्रसूता महिला की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण महिला ने दम तोड़ दिया। प्रशासन ने तीन डॉक्टरों की टीम ने मिलकर प्रसूता के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना की जानकारी लगते ही आदिवासी संगठन आक्रोशित है और तत्काल दोषी डॉक्टर पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, महिला सोमती की सात दिन पहले सामान्य डिलेवरी हुई थी, लेकिन कल अचानक सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे फिर जिला अस्पताल लाया गया। परिजनों का कहना है कि सुबह 6 बजे से लेकर शाम तक महिला का ठीक से इलाज नहीं किया गया। हालत बिगड़ने पर उसे आईसीयू में भर्ती तो किया गया, लेकिन डॉक्टर वहां से चली गईं। आरोप यह भी है कि महिला की मौत के बाद डॉक्टर ने उसकी निरक्षर सास से खाली कागज़ पर अंगूठा लगवा लिया। इस दर्दनाक घटना के बाद सात दिन की मासूम नवजात को गोद में लेकर दादी विलाप करती रही, जबकि मृतका के पति और परिजनों को मौत का कारण तक नहीं बताया गया। यही नहीं, उन्हें मीडिया से बात करने से भी रोका गया। बताया जा रहा है कि जिस महिला डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं, वह पहले भी अवैध वसूली और लापरवाही जैसे कई आरोपों का सामना कर चुकी हैं。
46
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSDurag singh Rajpurohit
FollowNov 15, 2025 10:18:330
Report
SSSAURABH SAURABH
FollowNov 15, 2025 10:17:370
Report
SDSurendra Dasila
FollowNov 15, 2025 10:17:280
Report
AKAjay Kashyap
FollowNov 15, 2025 10:17:170
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowNov 15, 2025 10:17:000
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 15, 2025 10:16:420
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowNov 15, 2025 10:16:300
Report
SDShankar Dan
FollowNov 15, 2025 10:16:180
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 15, 2025 10:16:050
Report
0
Report
0
Report
SDShankar Dan
FollowNov 15, 2025 10:09:1853
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 15, 2025 10:09:05Noida, Uttar Pradesh:बीच रोड स्केटिंग पड़ी मंहगी!
63
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowNov 15, 2025 10:08:56Khordha, Odisha:ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ଶିଶୁ ଦିବସ ଅବସରରେ ଧଳାପଥରର ଅଗ୍ରଣୀ ସାଂସ୍କୃତିକ oା ସାମାଜିକ ଅନୁଷ୍ଠାନ ସୋର୍ଡ କ୍ଲବ ପକ୍ଷରୁ ଚିତ୍ତାକର୍ଷକ ନୃତ୍ୟଗୀତ ଅନୁଷ୍ଠିତ ।
36
Report