460551
आमला विधायक ने छावल गांव में स्वच्छता सेवा कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को दिलाई शपथ
Amla, Madhya Pradesh:आमला तहसील के छावल गांव में "स्वच्छता ही सेवा" कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और मां रेणुका मंदिर परिसर में स्वच्छ भारत मिशन टीम के साथ मिलकर सफाई व श्रमदान किया। जनपद अधिकारी विमल बचले ने इस पहल की सराहना की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चुषूल, लद्दाख में सेना-ITBP कॉन्फ्रेंस: सीमाओं पर संयुक्त सुरक्षा और समन्वय जोर
Aram Pora, Ganderbal, The Indian Army and ITBP held a Synergy Conference at Chushul, Ladakh.The conference focused on border management and issues of mutual interest, reinforcing jointness, coordination and cooperation in safeguarding the Nation’s frontiers.0
0
Report
विजयादशमी पर कोरबा में दो हादसों में तीन की मौत, ट्रेलर-बस ने ली जान
Korba, Chhattisgarh:एंकर- कोरबा जिले के लिए विजयादशमी का दिन हादसों का रहा. दो अलग-अलग हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. करतला थाना इलाके में यात्री बस ने स्कूटी सवार दो युवकों को रौंदा है. वहीं कटघोरा थाना इलाके के छुरी में ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार को कुचला है. इससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई है. हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया है. बताते चले कि, जिले में दो दिनों में चार अलग-अलग हादसे हुए है. जिसमें कुल पांच लोगों की मौत हो गई. लगातार हो रहे इस हादसे ने लोगों को डराया है. वहीं सड़क सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन पर गहरे सवाल छोड़े है. इस पांच मौतों में किसी के घर का चिराग बुझ गया तो किसी के परिवार मुखिया. फिलहाल, लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से लोग चिंतित है, लोग घर से निकलने में भी डरे हुए है.0
0
Report
चरखारी विधानसभा के विधायक ब्रजभूषण राजपूत का विजयदशमी शस्त्र पूजन वीडियो वायरल
Mahoba, Uttar Pradesh:चरखारी विधानसभा से भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया। वीडियो में पिस्तौल, रिवॉल्वर, बंदूक और राइफलों के साथ तलवारें भी पूजी गईं, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरती और जय श्रीराम के नारे लगाए गए। सिर पर साफा बाँधे वे तलवारों पर हल्दी, चावल और तिलक लगाते नजर आए और हथियारों पर चंदन का टीका लगाकर रक्षा सूत्र बांधते दिखे। कार्यक्रम में लगभग एक सैकड़ा समर्थक मौजूद रहे। पूजा के बाद आरती और प्रसाद वितरण हुआ। विधायक और उनके समर्थकों ने जय श्रीराम और हर-हर महादेव के नारे भी लगाए। ब्रजभूषण राजपूत ने कहा कि शस्त्र पूजन विजयदशमी पर धर्म और सत्य की विजय का प्रतीक है और वे जनसेवा के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।0
0
Report
Advertisement
पटना में नवरात्र मेले के बाद सफाई संकट, निगम युद्ध-स्तर पर सफाई करे
Patna, Bihar:विजयदशमी के साथ नवरात्र मेले का समापन हो गया है। मेले के दौरान राजधानी पटना के विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। परिवार के साथ लोग पूजा पंडालों में दर्शन करने पहुंचे, वहीं जगह-जगह लगे खाने-पीने के स्टॉल पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। लेकिन मेला खत्म होने के बाद अब पटना की सड़कों, गलियों और चौक-चौराहों पर कचरे का अंबार लगा है। खाने-पीने के स्टॉल के आसपास फैली गंदगी और दुर्गंध से आम लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में पटना नगर निगम के सामने शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की बड़ी चुनौती है। जरूरत है कि युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाकर कचरे का उठाव किया जाए, ताकि राजधानी को फिर से स्वच्छ बनाया जा सके और लोगों को दुर्गंध से राहत मिल सके।0
0
Report
रावण दहन के दौरान आग में घिरे हनुमान व्यक्ति समेत 2 झुले, अस्पताल में भर्ती
Dhamtari, Chhattisgarh:ब्रेकिंग - धमतरी रावण दहन के वक्त आग की लपटों में घिरा हनुमान बना शख्स... हनुमान बना हेमन्त सहित हादसे में 2 और झुलसे.... कल रात की घटना... हेमंत ध्रुव घायल... सिविल अस्पताल नगरी में भर्ती, नगरी - सिहावा इलाके के छिपली गांव में रावण दहन के दौरान हुआ हादसा... डॉक्टर के अनुसार गणिमत रही ज्यादा चोट नही आई0
0
Report
सीवान के रामलीला मंचन में कैमिकल गुब्बारे के फटने से छह घायल
Siwan, Bihar:सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नवरात्रि के अवसर पर रामलीला के मंचन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रामलीला में आग वाला दृश्य दिखाने के दौरान कैमिकल युक्त गुब्बारा अचानक फट गया, जिसकी चपेट में आने से करीब आधा दर्जन लोग झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की है, जहां नवरात्रि के अवसर पर रामलीला का मंचन किया जा रहा था। मंचन के दौरान नाटक में आग से जुड़ा दृश्य दिखाने के लिए कैमिकल युक्त गुब्बारे का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दौरान अकस्मात गुब्बारा फट गया और वहां मौजूद लोग इसकी चपेट में आकर झुलस गए। हादसे के बाद रामलीला स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना में करीब आधा दर्जन लोग झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
मोतिहारी के साईं मंदिर से गणेश जी की मुकुट-छत्तर चोरी
Motihari, Bihar:आम बोलचाल में लोगो को एक कहावत कहते आपने जरूर सुना होगा कि" भगवान से तो डरो ". पर मोतिहारी में अब चोर भगवान को भी नहीं छोड़ रहे हैं। नगर थाना क्षेत्र के मिशकौट मोहल्ले में साईं मंदिर में चोरों ने गेट का ताला तोड़कर गणेश जी की मुकुट और छत्तर चुरा लिया है। मंदिर में चोरी की खबर आग की तरह इलाके में फैल गई है。0
0
Report
लातेहार में पुलिस स्मरण दिवस: शहीद वीरों को श्रद्धांजलि और परिवारों को सम्मान
Latehar, Jharkhand:लातेहार देश और राज्य की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर पुलिसकर्मियों को 21 अक्टूबर को लातेहार में श्रद्धापूर्वक याद किया गया। लातेहार डीसी संदीप कुमार, लातेहार एसपी कुमार गौरव, एसडीपओ संदीप कुमार मुख्यालय डीएसपी प्रदीप कुमार ने पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दिन वीर गति को प्राप्त पुलिस जवानों के बलिदान को याद किया जाता है। कार्यक्रम में उनके परिजनों को उपहार दिया गया। पुलिस संस्मरण दिवस शहीद जवानों को याद करने का अवसर है। एसपी कुमार गौरव ने कहा कि 21 अक्टूबर को केंद्र सरकार के द्वारा पुलिस संस्मरण दिवस घोषित किया गया है। इस दिन अपने कर्तव्यों के दौरान वीर गति को प्राप्त करने वाले पुलिस जवानों को याद किया जाता है और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। उनके बलिदान को याद किया जाता है। एसपी श्री गौरव ने न्यू पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद हुए पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर शहीद जवानों को परिजनों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। एसपी श्री गौरव ने शहीद जवानों के परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन सदैव उनके साथ है। उन्होंने उनके शहीद होने के बहादुरी की प्रशंसा की और कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। कार्यक्रम में एसपी कुमार गौरव, एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, मुख्यालय डीएसपी प्रदीप कुमार सहित कई अधिकारी व जवानों ने शहीद वेदी पर पुष्प चक्र भेंट और उन्हें पुष्पांजलि कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।0
0
Report
कटरामेंदनीगंज का ऐतिहासिक दशहरा धूमधाम से हुआ संपन्न
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़। श्रीराम ने रावण का किया वध,अधर्म पर हुई धर्म की जीत!कटरामेंदनीगंज में ऐतिहासिक रावण दहन सम्पन्न हुआ ! बाबा की कुटी से श्रीराम, लक्ष्मण रथ पर सवार होकर रावण दहन के लिए निकले साथ में श्रीराम के भक्त जय श्री राम के जयकारे लगाते साथ में चल दिए'पूरा कटरा मानो श्रीराम मय हो गया था । कटरा के मेला मैदान में श्रीराम ने रावण का वध किया । कटरामेंदनीगंज नगर पंचायत की चेयरमैन सीता देवी व प्रतिनिधि अजय कुमार गुप्ता ननके सहित अन्य पहुंचे श्रीराम भक्तों ने आरती सहित पूजन वंदन किया। चेयरमैन प्रतिनिधि अजय कुमार गुप्ता ने आए मुख्य अतिथियों का मंच पर बुलाकर सम्मान किया। वही मेला देखने के लिए दूर दराज लोग पहुंचे थे। कटरा मेंदनीगंज चौकी इंचार्ज अभिषेक वर्मा हमराहियों के साथ मेले में डटे रहे और चप्पे-चप्पे की निगरानी करते नजर आए। इस मौके पर नामित सभासद मनोज अग्रहरि विष्णु ,सभासद अमित सोनी, अनुराग अग्रवाल टोनी, रिंकू सिंह, संजय सिंह, महेन्द्र कसेरा, रोशन लाल,ललित मोहन कसेरा, शिवम, विनीत कसेरा सहित सैकड़ो रामभक्त मौजूद रहे ।0
0
Report
Advertisement
पाकुड़ पुलिस लाइन में शहीदों को श्रद्धांजलि दिवस, देश सेवा का संदेश
Pakur, Jharkhand:सलग - शहीद / 21 OCT पाकुड़ पुलिस लाइन में संस्मरण दिवस मनाया गया. एसपी अनुदीप सिंह, D.S.P उज्जवल साह, मेजर खुशीलाल महतो, सार्जेन्ट जगन्नाथ सुनडी, सार्जेन्ट गौतम कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, पुलिस जवान शामिल हुए. इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. पुलिस जवानों ने परेड का आयोजन किया और दो मिनट का मौन रखा. एसपी अनुदीप सिंह ने सभी पुलिस पदाधिकारी और जवानों को सम्बोधित किया और कहा कि पुलिस अपनी ड्यूटी करते हुए देश की सेवा करेंगे. उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में वीर पुलिस जवानों के लिए शहादत दिवस मनाया जा रहा है जो कर्तव्य के दौरान बलिदान हुए हैं. झारखंड और पूरे देश में जितने भी पुलिस जवान व पदाधिकारी शहीद हुए हैं उन सभी के याद में पाकुड़ पुलिस लाइन में संस्मरण दिवस का परेड कराया गया है. इस वर्ष झारखंड से तीन पुलिस जवान व पदाधिकारी शहीद हुए हैं. साथ ही पूरे देश में 154 शहीद हुए हैं. संस्मरण दिवस के अवसर पर देश के सभी शहीद वीरों को नमन किया गया जिन्होंने देश के लिए प्राण की आहुति दी है. उनकी जान की आहुति को पुलिस जवान याद रखेगी. जो पुलिस जवान या पदाधिकारी देश की सुरक्षा में अपनी जान की आहुति देकर शहीद होते हैं, उनके याद में हम संस्मरण दिवस मनाते हैं.0
0
Report
रानी कमलापति स्टेशन पर पैंट्री कर्मियों का यात्रियों पर हमला, ट्रेन 29 मिनट रुकी
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर जमकर बवाल दुरंतो एक्सप्रेस के पैंट्री कर्मियों ने यात्रियों को पीटा पैंट्री कर्मियों ने यात्री को पीट-पीटकर कपड़े फाड़े रानी कमलापति स्टेशन पर सामान चढ़ाने को लेकर हुआ विवाद ट्रेन में चढ़ने और उतरने को लेकर शुरू हुआ विवाद पैंट्री कर्मचारियों ने एक जुट होकर यात्रियों पर हमला किया विवाद के चलते स्टेशन पर 29 मिनट खड़ी रही ट्रेन मौके पर पहुंचकर जीआरपी ने मामले को शांत कराया मारपीट का वीडियो आया सामने0
0
Report
चाकातीर्थ डैम से पानी उपसा जारी, सूखे के बीच जल नियमों पर सवाल
Washim, Maharashtra:वाशीम: अँकर:वाशिम जिल्ह्यात दुष्काळाचं संकट गडद होत असताना जलप्रकल्पांमधील पाणीसाठा जपण्यासाठी पाणी उपशावर निर्बंध लावले जात आहेत.मात्र, मालेगाव तालुक्यातील चाकातीर्थ प्रकल्पातून पाणी उपसा सुरूच असल्याचं चित्र आहे. इतर ठिकाणी निर्बंध, मग चाकातीर्थमध्ये पाणी उपसा सुरू कसा? निर्बंधांच्या अंमलबजावणी वर देखरेख ठेवणारं पथक करतंय तरी काय? दुष्काळाच्या काळात नियमांची समान अंमलबजावणी आणि पाणी नियोजनाबाबत प्रशासनाच्या भूमिकेवर प्रश्नचिन्ह उपस्थित होत आहे.0
0
Report
Advertisement
सीलमपुर चाकूबाजी: 24 वर्षीय सुब्हान की मौत, परिवार ने पुलिस से इंसाफ मांगा
New Delhi, Delhi:उत्तर-पूर्वी दिल्ली उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना सीलमपुर क्षेत्र में चाकूबाजी की एक गंभीर वारदात में 24 वर्षीय युवक सुब्हान की मौत हो गई। सीलमपुर थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित सेंट्रल पार्क में बदमाशों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सुब्हान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। दुकानदार बंद करने के बाद पार्क में बैठा था सुब्हान जानकारी के अनुसार, मृतक सुब्हान उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नूर इलाही इलाके का रहने वाला था और सीलमपुर मार्केट में कपड़ों की एक दुकान पर काम करता था। बताया जा रहा है कि रात को दुकान बंद करने के बाद वह दुकान के पास स्थित सेंट्रल पार्क में अपने दोस्त मोसिन के साथ एक बेंच पर बैठा हुआ था। इसी दौरान कुछ बदमाश वहां पहुंचे और सुब्हान पर चाकू से कई वार कर दिए। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में GTB अस्पताल किया गया था रेफर वारदात की सूचना मिलते ही थाना सीलमपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल सुब्हान को तत्काल जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान सुब्हान की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है। बेटे की मौत के बाद पिता ने मांगा इंसाफ सुब्हान के पिता ने अपने बेटे की हत्या पर दुख जताते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि जब थाने के इतने करीब इस तरह की वारदात हो सकती है, तो आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठना लाजिमी है। पिता के मुताबिक, उनके बेटे पर चाकू से कई वार किए गए। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उन्हें सख्त सजा दिलाने की मांग की है। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, जांच में जुटी पुलिस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया, ताकि वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सकें। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। थाने के पास हत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल सीलमपुर थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर बदमाशों ने सरेआम युवक पर चाकू से कई वार कैसे किए और वारदात के बाद फरार होने में कैसे कामयाब हो गए? अब पीड़ित परिवार को इंसाफ का इंतजार है। देखना होगा कि पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें कब तक गिरफ्तार कर पाती है। बाइट्स: - मृतक सुब्खान के पिता — सफेद टी-शर्ट में - उस दुकान के मालिक, जहां सुब्हान काम करता था - सेंट्रल पार्क में घूमने आए एक स्थानीय व्यक्ति0
0
Report
बेगूं में दशहरे पर 51 फीट रावण दहन, आतिशबाजी से खूब रहा आकर्षण
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं क्षेत्र के छापरा में दशहरे के अवसर पर पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ हुए आयोजन में भव्य आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही। बजरंग व्यायामशाला के पहलवानों ने अखाड़ा प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया। रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में एसीजेएम डॉ. पीयूष जैलिया, एएसपी गोपाल सिंह कानावत, डीएसपी अंकित कुड़ी, थाना अधिकारी चंपाराम सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ दशहरे: 71 फीट रावण समेत पुतलों का दहन, बारिश के बाद आग लगाई गई
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ शहर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में दशहरे पर भव्य रावण दहन कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां 71 फीट ऊंचे रावण और 51-51 फीट ऊंचे कुंभकरण व मेघनाद के पुतले जलाए जाने थे। कार्यक्रम में संत दिग्विजय राम महाराज, विनोद यति महाराज, नगर परिषद सभापति अनिल ईनाणी और उपसभापति सुदर्शन रामपुरिया सहित पार्षद मौजूद रहे। हल्की बारिश के चलते रिमोट का बटन दबाने के बावजूद पुतलों में आग नहीं लगी। इसके बाद कर्मचारियों ने पटाखों की मदद से पुतलों का दहन किया। रावण दहन देखने हजारों लोग पहुंचे और जय श्रीराम के जयकारे लगाए।0
0
Report
Advertisement
