460001
बैतूल में आधार कार्ड कैंप नहीं लगा, स्कूली बच्चे और परिजन परेशान
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के बोरदेही में पिछले दो दिनों से दर्जनों गांवों के सैकड़ों स्कूली बच्चे और उनके परिजन आधार कार्ड बनवाने के लिए बारिश में भूखे और प्यासे भटकते रहे। महिला बाल विकास विभाग ने बोरदेही में आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने के लिए कैंप लगाने की सूचना दी थी, लेकिन कैंप नहीं लगने से बच्चे और उनके परिजन परेशान हो गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली के सर्वे और संरचनात्मक ऑडिट से सुरक्षा; अवैध बिल्डिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
New Delhi, Delhi:दिल्ली सुरक्षित बने इसके लिए सभी काम कर रहे है, दिल्ली में कई सरकारें आई और गई आज सीएम और निगम तेजी से काम कर रहे है। दिल्ली में अवैध बिल्डिंग पर पहले कारवाई होनी चाहिए थी, पहले भी अभियान निगम ने चलाया अभी आगे भी जारी रहेगा। लोगो से अपील है स्ट्रक्चरल ऑडिट (Structural Audit) जरूर कराए यह किसी भी इमारत की मजबूती, स्थिरता और सुरक्षा की तकनीकी जांच करने की प्रक्रिया है। जो बिल्डिंग गिरी वो जर्जर नहीं थी लेकिन उसके पिलर के साथ छेड़छाड़ की गई थी जिससे मकान गिरा तीन दिन सर्वे एमसीडी के कर्मचारी करेंगे पीजी का सर्वे कराया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति अगर उसके मकान में काम होना है तो इसकी जानकारी निगम को जरूर दे0
0
Report
कोटा में बैंक नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी: मुकेश कुमार गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:कोटा शहर की नयापुरा थाना पुलिस ने बैंक में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने रिश्तेदार के लड़के को बैंक में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उससे करीब डेढ़ लाख रुपए ले लिए थे। नौकरी नहीं लगने और रुपए वापस नहीं मिलने पर पीड़ित ने नयापुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है और ठगी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।0
0
Report
राजपुरिया बॉर्डर पर सख्त नाकाबंदी, हर वाहन की गहन चेकिंग शुरू
Pratapgarh, Rajasthan:Slug : 0909ZRJ_PRTP_BORDER_R जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796 हेडर/हेडलाईन : राजपुरिया बॉर्डर पर सख्त नाकाबंदी, हर वाहन की जांच, चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। चुनाव के मद्देनजर राजपुरिया बॉर्डर पर पुलिस की ओर से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बॉर्डर पर तैनात एएसआई जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम बाहर से आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही है। प्रत्येक वाहन को रोककर चालक का नाम, मोबाइल नंबर और वाहन के आने-जाने की जानकारी रजिस्टर में दर्ज की जा रही है। पुलिस की ओर से यह कार्रवाई चुनाव के दौरान अवैध शराब, नकदी और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से की जा रही है। बॉर्डर से गुजरने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को जिले में प्रवेश करने से रोका जा सके। एएसआई जगदीश प्रसाद ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना पुलिस की प्राथमिकता है। इसी को लेकर बॉर्डर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और वाहन जांच का अभियान देर रात तक जारी रहेगा। पुलिस की सख्त नाकाबंदी के चलते राजपुरिया बॉर्डर से गुजरने वाले वाहन चालकों में भी सतर्कता नजर आ रही है।0
0
Report
Advertisement
अरनोद नगरपालिका चुनाव: मतदान तेजी से, कलेक्टर ने किया निरीक्षण, केंद्रों पर लंबी कतारें
Pratapgarh, Rajasthan:अरनोद नगरपालिका चुनाव में मतदान जारी, केंद्रों पर लगी कतारें, जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण। अरनोद नगरपालिका चुनाव के पहले चरण में 오늘 सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयाग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। कई केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं और मतदान को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लेने जिला कलेक्टर डॉ. शुभम चौधरी और एसपी विशाल जांगिड़ भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने वार्ड नंबर 20 में ईवीएम में आई तकनीकी समस्या की जानकारी ली और मतदान प्रक्रिया को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने वार्ड नंबर 1, 19 और 20 4, 5, 7 और 8 के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरनोद स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और मतदाताओं की सुविधाओं का जायजा लिया। वहीं मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वार्ड नंबर 15 और 16 में 80 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी सामने आई है। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।0
0
Report
चौमूं में नगरपालिका चुनाव को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह; बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह है। जिला कलेक्टर संदेश नायक, SP हनुमान प्रसाद मीणा फील्ड में मतदान बूथों का निरीक्षण किया; बूथों पर मतदाताओं की भीड़ लगी थी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सादगी और संजीदगी दिखाई। मतदान बूथों पर स्काउट के बच्चों से बातचीत हुई; गाइड से भोजन के लिए पूछा गया। SP ने मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान की अपील की। निर्वाचन अधिकारी ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान का संदेश दिया।0
0
Report
4 महीने से वेतन नहीं मिलने पर महाकौशल शुगर मिल के मजदूर धरने पर
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के बचई में महाकौशल शुगर मिल के कर्मचारी 4 महीने से वेतन को तरस रहे हैं। दाने-दाने को मोहताज मजदूर पिछले 9 दिनों से मिल के गेट पर धरने पर बैठे हैं, लेकिन प्रशासन और श्रम विभाग आंखें मूंदे बैठा है। तस्वीरें बचई की हैं। महाकौशल शुगर मिल पावर इंस्टीट्यूट के गेट पर ये कर्मचारी पसीना बहाकर भी खाली हाथ हैं। आरोप है कि मिल प्रबंधन ने 4 महीने से वेतन नहीं दिया। भूखे पेट काम करने को मजबूर मजदूरों के घरों में चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है। मजदूरों ने कलेक्टर से लेकर श्रम विभाग तक गुहार लगाई, शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन कार्रवाई शून्य रही। अब थक-हार कर ये मिल के सामने धरने पर हैं और उग्र आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। सवाल ये है कि आखिर जिला प्रशासन नींद से कब जागेगा? क्या मिल प्रबंधन पर कार्रवाई होगी या मजदूर यूं ही सड़कों पर संघर्ष करते रहेंगे。 वन टू वन मौके पर मजदूरों के साथ बाइट-के के श्रीवास्तव (GM महाकौशल शुगर मिल)0
0
Report
Advertisement
धमतरी सिहावा पुलिस ने उड़ीसा-दिल्ली गांजा नेटवर्क का भंडाफोड़ किया
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले की सिहावा पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है...... पुलिस ने उड़ीसा से गांजा लेकर दिल्ली जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है....... बरामद गांजे की कीमत करीब 10 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है..... वहीं तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन समेत जब्त सामान की कुल कीमत करीब 11 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है...... दरअसल, सिहावा पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी कि उड़ीसा से भारी मात्रा में गांजा लेकर कुछ तस्कर मोटरसाइकिल से दिल्ली की तरफ रवाना होने वाले हैं...... सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए रतावा फॉरेस्ट नाके के सामने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी...... इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पुलिस के रडार पर आई..... वही पुलिस ने बाइक को रोककर तलाशी ली तो उस पर रखे ट्रॉली बैग और सफारी बैग ने पूरा राज खोल दिया..... बैग के भीतर सेलोटेप से पैक गांजे के पैकेट बरामद हुए..... तलाशी में कुल 20 किलो 400 ग्राम गांजा मिला...... पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया...... पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी 27 वर्षीय एहतेशाम और दिल्ली निवासी 23 वर्षीय तुषार कश्यप के रूप में हुई है..... पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर दिल्ली में सप्लाई करने की फिराक में थे....... लेकिन सिहावा पुलिस की मुस्तैदी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया...… फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है..... न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है0
0
Report
खंडवा का तीन पुलिया फ्लाईओवर अभी अधूरा, कलेक्टर-सπί ने ठेकेदारों को कड़ी चेतावनी
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में पिछले 8 साल से बन रहे तीन पुलिया ओवरब्रिज का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण, खंडवा में 2 साल में बनने वाला तीन पुलिया फ्लाईओवर ब्रिज 8 साल बाद भी अधूरा पड़ा है। इसी को लेकर खंडवा कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर ब्रिज बनाने वाले ठेकेदार और सेतु निर्माण विभाग के अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी। कलेक्टर ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से डिजाइन में बदलाव करने और समय सीमा बढ़ाने के बहाने टाइम पास किया जा रहा है। ब्रिज बनाने वाले ठेकेदार को आखिरी बार 30 मार्च 2027 तक का समय दिया है। कलेक्टर ने कहा कि अब यदि कोई हिल हवाला दिया तो एजेंसी को ब्लैकलिस्टेड कर दिया जाएगा। खंडवा शहर में ना तो कोई रिंग रोड है और नहीं कोई बाईपास। होशंगाबाद, बुरहानपुर खरगोन और इंदौर की तरफ आने जाने वाले सभी छोटे बड़े वाहन बीच शहर में से ही गुजरते हैं। भारी वाहनों के गुजरने के कारण यातायात व्यवस्था गड़बड़ाती है और लगातार दुर्घटनाएं होती हैं। इस परेशानी से निजात पाने के लिए वर्षों पुरानी तीन पुलिया के ऊपर फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण किया जाना तय हुआ। खंडवा रेलवे जंक्शन में चार रेलवे डिविजन का संगम होता है। इनमें से तीन डिविजन के समन्वय से ही यह रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज बन रहा है। तीनों में ही आपसी तालमेल नहीं होने के कारण इस ब्रिज के निर्माण में कई बार बदलाव हुए हैं। यही कारण है कि 8 साल बाद भी यह अधूरा है। लगभग 9 साल पहले सितंबर 2017 में तत्कालीन सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने इस फ्लाईओवर ब्रिज का भूमि पूजन किया था। इसे 2 साल में पूरा होना था लेकिन 8 साल बाद यह अधूरा पड़ा है। आनंद कुमार सिंह चौहान की आकस्मिक मृत्यु के बाद सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और खंडवा जिले के विधायकों ने अनेक बार प्रयास किया लेकिन कभी रेलवे की ओर से तो कभी सेतु निर्माण विभाग की ओर से समन्वय नहीं बन पाने के कारण यह ब्रिज पूर्ण नहीं हो पा रहा है। मंगलवार को जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर ब्रिज को बनाने वाले सभी ठेकेदार एजेंसियां और सेतु निर्माण विभाग के अधिकारियों को इकट्ठा किया और कड़ी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यदि 30 मार्च 2027 तक ब्रिज से आवागमन शुरू नहीं हुआ तो काम कर रही एजेसियो को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि शहर के यातायात के दबाव और ब्रिज पर बनाने वाले ब्लैक स्पॉट और जंक्शन पॉइंट को देखते हुए ही ठेकेदारों को शीघ्र काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।0
0
Report
आगर-मालवा की महिलाएं मिट्टी से इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं बनाकर पर्यावरण संदेश फैला रही हैं
Agar, Madhya Pradesh:गणेश उत्सव करीब है और देशभर में गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारियां जोर पकड़ रही हैं। आगर-मालवा में इस बार भी गणेश प्रतिमाओं को लेकर एक खास पहल देखने को मिल रही है। यहां ग्राम आवर की महिलाएं मिट्टी व पौधों के बीजों से इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं तैयार कर रही हैं। इन प्रतिमाओं में आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी छिपा है। आगर-मालवा जिले के ग्राम आवर में महिला समूह से जुड़ी महिलाएं मिट्टी से गणेश प्रतिमाओं को आकार दे रही हैं। आजीविका मिशन से जुड़ी इन महिलाओं को मूर्ति निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया, जिसके बाद उन्होंने यह रोजगार का जरिया बना लिया। घर पर ही प्रतिमाएं तैयार कर महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं। गणेश प्रतिमा बनाने की प्रक्रिया भी बेहद खास है। सबसे पहले मिट्टी को तैयार कर अच्छी तरह गूंथा जाता है। इसके बाद सांचे और हाथों की कारीगरी से गणेश प्रतिमा को आकार दिया जाता है। प्रतिमा के सूखने के बाद इसे प्राकृतिक और पर्यावरण के अनुकूल रंगों से सजाया जाता है। इन मिट्टी की प्रतिमाओं की सबसे बड़ी खासियत है कि इनके विसर्जन के बाद पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचता। मिट्टी पानी में घुलकर दोबारा प्रकृति का हिस्सा बन जाती है। साथ ही इनमें डाले गए पौधों के बीजों से नए पौधे भी उग जाते है। यही वजह है कि लोग भी पारंपरिक प्रतिमाओं की जगह इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं को पसंद कर रहे हैं। महिलाओं द्वारा तैयार की जा रही इन गणेश प्रतिमाओं की मांग भी बढ़ रही है। इससे महिलाओं को रोजगार मिल रहा है और गणेश उत्सव के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी घर-घर पहुंच रहा है। आस्था के साथ आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश... आगर-मालवा के ग्राम आवर की महिलाओं ने मिट्टी से गणपति की प्रतिमाएं बनाकर एक ऐसी पहल की है, जिसमें भक्ति भी है और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी भी।0
0
Report
Advertisement
शिवपुरी में दो iPhone चोर गिरफ्तार, वीडियो सामने आया
Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी से बड़ी खबर है जहाँ फिजिकल थाना पुलिस द्वारा चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी वही हैं जिनका कमलागंज स्थित मोबाइल शॉप से करीब एक लाख रूपये कीमत के दो iPhone चोरी करते हुए वीडियो सामने आया था। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किये गए दो iPhone एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की है। फिजिकल थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि iPhone चोरी के मामले में दो आरोपियों को समय रहते ही कराहल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से दो iPhone एवं चोरी में उपयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद की है साथ ही दोनों से अन्य वारदातों के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
जालौन में समय सीमा पार देर रात शराब बिक्री: वीडियो वायरल, हड़कंप
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन मे समय सीमा के बाद भी देर रात बेची जा रही देशी शराब, शराब ठेका के बगल से दरवाजे में लगी जाली से शराब बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, रात 10 बजे समय सीमा निर्धारित होने के बावजूद 11 बजे के बाद भी बेंची जा रही शराब, देर रात शराब बेचने का वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, वीडियो वायरल होने से आबकारी विभाग की भूमिका पर उठे सवाल, कालपी कोतवाली क्षेत्र के मुन्नाफुल पावर चौराहा के पास स्थित देशी शराब ठेका का मामला।0
0
Report
डीएम अमरोहा ने 37 आपत्तियों पर सुनवाई कर समाधान का भरोसा जताया
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा और नौगावां सादात तहसील के सर्किल रेट की 37 आपत्तियों पर डीएम नितिन गौड ने अमरोहा ब्लाक में की सुनवाई, समाधान का दिया भरोसा अमरोहा जनपद में प्रस्तावित सर्किल रेट की पुनरीक्षित दरों को लेकर प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार अमरोहा में हुई। तहसील अमरोहा की 34 और तहसील नौगांवा सादात की तीन आपत्तियों पर आपत्तिकर्ताओं को व्यक्तिगत रूप से सुना गया। जिलाधिकारी ने आपत्तियों और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। आपत्तिकर्ताओं को उनकी आपत्तियों के संबंध में आगे की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया तथा नियमों के तहत समाधान का भरोसा दिलाया गया।0
0
Report
Advertisement
भिवंडी फ्लाईओवर से चाविंद्रा पेट्रोल पंप तक भीषण ट्रैफिक जाम, सैकड़ों वाहन फंसे
Thane, Maharashtra:भिवंडी उड्डाणपूल ते चाविंद्रा पेट्रोल पंपादरम्यान भीषण वाहतूक कोंडी झाली असून तीन ते चार किलोमीटरपर्यंत वाहनांच्या लांबच लांब रांगा लागल्या आहेत. शालेय बस आणि ॲम्बुलन्सलाही या कोंडीचा फटका बसला आहे. भिवंडीतील मुख्य मार्गावर आज दुपारपासून वाहतूक ठप्प झाली आहे. उड्डाणपूल ते चाविंद्रा पेट्रोल पंपापर्यंत शेकडो अवजड वाहने, कार, शालेय बसेस अडकून पडल्या आहेत. गेल्या दोन ते तीन तासांपासून ही परिस्थिती कायम असून कोंडीचे कारण अद्याप स्पष्ट झालेले नाही. या जाममध्ये ॲम्बुलन्स आणि शालेय विद्यार्थ्यांची मोठी गैरसोय होत असून नागरिक कमालीचे त्रस्त झाले आहेत. पोलिसांकडून वाहतूक सुरळीत करण्याचे प्रयत्न सुरू आहेत, मात्र तोपर्यंत नागरिकांना ताटकळत थांबावे लागत आहे.0
0
Report
कोटा नगर पालिका चुनाव: दोपहर तक 69.95% मतदान, सुकेत आगे
Kota, Rajasthan:कोटा में नगर पालिका चुनावों में दोपहर 3 बजे तक 69.95% मतदान कोटा। कोटा जिले की 5 नगर पालिकाओं (रामगंजमंडी, सुकेत, सांगोद, सुल्तानपुर एवं ईटावा) के 159 वार्डों में नगरपालिका आम चुनाव 2026 के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। सुबह 7:15 बजे से शुरू हुए मतदान में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया。 नियंत्रण कक्ष, कलेक्ट्रेट कोटा के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 3:00 बजे तक कुल 1,10,163 मतदाताओं में से 69.95% (77,061 वोट) मतदान दर्ज किया गया。 सुकेत नगर पालिका 72.32% मतदान के साथ शीर्ष पर रही, जबकि ईटावा में 71.73%, रामगंजमंडी में 69.35%, सांगोद में 69.24% और सुल्तानपुर में 67.86% मतदान हुआ। रामगंजमंडी के वार्ड 27 में प्रत्याशी का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ。0
0
Report
अलवर नगर निगम चुनाव: पढ़ा-लिखा व समझदार प्रत्याशी ही विकास की कुंजी
Alwar, Rajasthan:अलवर में शांतिपूर्ण मतदान, महिलाओं ने कहा- विकास के लिए पढ़ा-लिखा और समझदार प्रत्याशी जरूरी अलवर। नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में बुधवार को अलवर नगर निगम के 65 वार्डों के प्रत्याशियों के लिए मतदान हुआ। सुबह 7 बजे मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुई। कुछ स्थानों पर छुटपुट घटनाओं को छोड़कर लगभग सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें नजर आईं। वार्ड 36 के एक मतदान केंद्र पर मतदान के बाद कुछ महिला मतदाताओं ने बूथ परिसर में लगाए गए सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाई। सेल्फी प्वाइंट पर ‘बढ़ाना है अलवर का मान, करेंगे शत-प्रतिशत मतदान’ का संदेश लिखा था। महिला मतदाताओं ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए ऐसा प्रत्याशी जरूरी है जो पढ़ा-लिखा और समझदार हो तथा आमजन की समस्याओं को समझकर उनका समाधान कराने में सक्षम हो।0
0
Report
Advertisement
