460001
MP में बहन के घर आए युवक की डैम में डूबने गई जान, शव बरामद
Nayegaon, Madhya Pradesh:भैंसदेही तहसील के ग्राम बरहापुर निवासी अपनी बहन के घर बिजासनी गांव आया था। जीजा से बताकर वह डैम में नहाने गया, जहां डूबने से उसकी जान चली गई। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 20 फीट की गहराई से शव को बरामद किया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना ने परिवार और स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आज़मगढ़ में दिव्यांगों को ढाल बनाकर गांजे की सप्लाई, 52.6 किलोग्राम बरामद
Azamgarh, Uttar Pradesh:दिव्यांगों को ढाल बनाकर गांजे का कारोबार, रिटेल दुकानों के जरिए होती थी सप्लाई, 52.607 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, दिव्यांगों पर शक न होने का उठाते थे फायदा। पुलिस के मुताबिक आजमगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा। इसी क्रम में जिले के जहानागंज थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम संयुक्त रूप से संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम सिही में निर्माणाधीन बाउंड्री और बबूल के पेड़ के पास मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पांच बंडलों में रखा 52.607 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से बजाज पल्सर मोटरसाइकिल और 520 रुपये नकद भी बरामद किये। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बृजेश राजभर उर्फ धर्म निवासी जानकीपुर, थाना तहबरपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में गांजे की सप्लाई के तरीके को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। आरोपी ने बताया कि गांजे को छोटे-छोटे बंडलों में पैक कर बोरी में रखा जाता था और मोटरसाइकिल से निर्धारित स्थानों तक पहुंचाया जाता था। वहां से दूसरे लोगों के माध्यम से इसकी आपूर्ति की जाती थी। जांच में यह भी जानकारी सामने आई कि गिरोह के लोग दिव्यांगों को ढाल बनाकर गांजे का कारोबार करते थे। दिव्यांगों की रिटेल दुकानों के माध्यम से भी गांजे की बिक्री कराए जाने की बात सामने आई है कि नेटवर्क में शामिल आदि की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है। वर्तमान मामले में थाना जहानागंज में मुकदमा अपराध संख्या 248/2026 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्जकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब गांजा उपलब्ध कराने वाले लोगों, इसकी खरीद-बिक्री में शामिल नेटवर्क और दिव्यांगों की दुकानों के इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही है。0
0
Report
जालौन में शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग, गैस सिलेंडर से हादसा टला
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में शॉर्ट सर्किट से फ्रिज में अचानक लगी भीषण आग, देखते ही देखते कुछ ही देर में आग में धारण किया विकराल रूप, घर में रखा गैस सिलेंडर भी आग की चपेट की जद में आया, अचानक लगी आग से मकान में मौजूद लोगों में मची अफरा-तफरी, सूचना मिलते ही जेल चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, चौकी प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले ही शुरू किया राहत बचाव कार्य, पुलिस टीम ने समरसेबल पंप की मदद से आग बुझाने और आसपास फैलने से रोका, पुलिस ने गैस सिलेंडर को तत्काल सुरक्षित निकल बाहर, जेल चौकी प्रभारी रमाकांत तिवारी की तत्परता से टला बड़ा हादसा, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लहरियापुरवा का मामला।0
0
Report
झुंझुनूं: कांग्रेस 12 में से 12 प्रधान, भाजपा केवल 2 सीटों पर जीती
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं पंचायत समिति प्रधान चुनाव में कांग्रेस का दबदबा जिले की 14 में से 12 पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बने भाजपा को खेतड़ी और बबाई में ही मिली जीत, परिणाम 12-2 सिंघाना में पूनम देवी और उदयपुरवाटी में फूलचंद सैनी निर्विरोध प्रधान चुने गए सूरजगढ़ में विधायक श्रवण कुमार की बेटी सविता बनीं प्रधान खेतड़ी में भाजपा के केदारमल खींची ने निर्दलीय प्रत्याशी को हराया कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारा, सदस्य भी वोट देने के लिए नहीं पहुंचे सांसद बृजेंद्र सिंह ओला बोले- जनता ने भाजपा सरकार के कुशासन का दिया जवाब ओला ने प्रधान चुनाव को बताया विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल खेतड़ी विधायक धर्मपाल बोले- यह विकास और जनता के विश्वास की जीत है झुंझुनूं जिले में पंचायत समिति प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए 14 में से 12 पंचायत समितियों में अपना प्रधान बनाया है। भाजपा को महज दो पंचायत समितियों खेतड़ी और बबाई में जीत मिली। इस तरह प्रधान चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच परिणाम 12-2 रहा। कांग्रेस ने अलसीसर, बुहाना, चिड़ावा, गोठड़ा, गुढ़ागौड़जी, झुंझुनूं, मंडावा, नवलगढ़, पिलानी, सिंघाना, सूरजगढ़ और उदयपुरवाटी में प्रधान पद पर कब्जा जमाया। इनमें सिंघाना और उदयपुरवाटी में कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि शेष पंचायत समितियों में मतदान के जरिए प्रधान चुने गए। अलसीसर पंचायत समिति में कांग्रेस की अनिता प्रधान निर्वाचित हुईं। बुहाना में कांग्रेस के हरिकृष्ण यादव ने जीत हासिल की और वे अब तीसरी बार प्रधान की कुर्सी संभालेंगे। चिड़ावा में कांग्रेस के पूर्व जिला प्रवक्ता सुनिल जानूं की मां कमला जानूं प्रधान बनीं। उन्होंने विधायक राजेंद्र भांबू के परिवार से बीजेपी उम्मीदवार मंजू भांबू को चुनाव हराया। गोठड़ा में कांग्रेस की राजेश देवी ने जीत हासिल की। गुढ़ागौड़जी में कांग्रेस की मंजू गिल प्रधान निर्वाचित हुईं। झुंझुनूं पंचायत समिति में कांग्रेस के रामनिवास बिजारिणयां ने जीत हासिल की। मंडावा में कांग्रेस के किरोड़ीमल पायल ने जीत हासिल की। यहां बीजेपी की तरफ से एक वोट की क्रॉस वोटिंग हुई। नवलगढ़ में कांग्रेस की सुभिता सीगड़ ने जीत हासिल की। पिलानी में कांग्रेस की 72 वर्षीय शांति देवी नेहरा ने चुनाव जीता और वे जिले की सबसे बुजूर्ग प्रधान के रूप में कुर्सी संभालेंगी। सिंघाना पंचायत समिति में कांग्रेस की पूनम देवी निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुई। 28 वर्षीय पूनम मेघवाल गाड़ाखेड़ा जिले की सबसे कम उम्र की प्रधान बनी है। सिंघाना में भाजपा के पास अनुसूचित जाति वर्ग का प्रत्याशी ही नहीं था। जिसके कारण पूनम का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। उदयपुरवाटी पंचायत समिति में कांग्रेस के फूलचंद सैनी निर्विरोध प्रधान चुने गए। सूरजगढ़ पंचायत समिति के चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। यहां कांग्रेस प्रत्याशी सविता सिंह प्रधान निर्वाचित हुईं। सविता सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार की बेटी हैं। जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। जिले की दो पंचायत समितियों में भाजपा ने जीत दर्ज की। खेतड़ी पंचायत समिति में भाजपा के जसरापुर के पूर्व सरपंच केदारमल खींची ने निर्दलीय प्रत्याशी को हराकर प्रधान पद हासिल किया। वहीं बबाई पंचायत समिति में भाजपा की गुड्डी कंवर प्रधान निर्वाचित हुईं। इस तरह भाजपा जिले की 14 में से केवल दो पंचायत समितियों में ही अपना प्रधान बनाने में सफल रही। प्रधान चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने खुशी जताते हुए इसे भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ ग्रामीण जनता का आक्रोश बताया। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा प्रदर्शन है। जनता ने अपने वोट के माध्यम से सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की है। विधानसभा चुनाव से पहले यह एक तरह का सेमीफाइनल है। जनता ने अपने मत के जरिए आने वाले विधानसभा चुनाव के मूड का संकेत दे दिया है। ओला ने कहा कि भाजपा ने झूठे वादों के भरोसे सत्ता हासिल की थी। घोषणा पत्र में किए गए वादे धरातल पर पूरे होते नजर नहीं आ रहे हैं। जबकि सरकार के मुखिया 70 प्रतिशत घोषणाएं पूरी करने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने डेढ़ साल तक पंचायत चुनाव नहीं करवाए, जिसके लिए लोगों को न्यायालय तक जाना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव हुए तो जनता ने अपने मताधिकार को लेकर सरकार को जवाब दिया है। नगरपालिका चुनाव में सत्ता और जोड़-तोड़ के जरिए आंकड़े बदलने की कोशिश की गई थी, जिसका जवाब भी जनता ने इस चुनाव में दिया है।खेतड़ी विधायक धर्मपाल ने खेतड़ी और बबाई में भाजपा की जीत पर कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की जीत है। पिछले तीन साल में खेतड़ी क्षेत्र में किए गए कार्यों पर जनता ने विश्वास की मुहर लगाई है। इसी विश्वास की बदौलत दोनों पंचायत समितियों में भाजपा के प्रधान बनने में सफलता मिली है。0
0
Report
Advertisement
धौलपुर में कांग्रेस दबदबा, पंचायत समितियों में जीत; मलिंगा ने भाजपा की साख बचाई
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में कांग्रेस का दबदबा, 6 पंचायत समितियों पर कब्जा, मलिंगा ने बचाई भाजपा की साख\n\nधौलपुर। जिले की 6 पंचायत समितियों में प्रधान पद का चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया।\n सुबह 10 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चली। मतदान के दौरान सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस जवान जगह-जगह तैनात रहे, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो। मतगणना के बाद जैसे-जैसे परिणाम सामने आते गए, वैसे-वैसे समर्थकों में उत्साह बढ़ता गया। कहीं पटाखे फूटे तो कहीं ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया गया\n\n इस बार भी कांग्रेस ने जिले में अपना दबदबा कायम रखा। कांग्रेस ने 6 में से 4 पंचायत समितियों में प्रधान पद पर कब्जा जमा लिया, वहीं भाजपा को सिर्फ 2 पंचायत समितियों में ही संतोष करना पड़ा। भाजपा की इन दोनों जीत के पीछे पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा की रणनीति, पकड़ और संगठन क्षमता को सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अगर मलिंगा मैदान में नहीं होते, तो भाजपा का जिले में पूरी तरह सूपड़ा साफ हो सकता था\n\nधौलपुर पंचायत समिति:-\nधौलपुर पंचायत समिति में कांग्रेस के हेतराम सिंह कुशवाहा निर्विरोध प्रधान चुने गए। भाजपा प्रत्याशी पूजा कुशवाहा का नामांकन प्रस्तावक नहीं मिलने के कारण निरस्त हो गया था, जिससे हेतराम कुशवाहा की जीत का रास्ता मतदान से पहले ही साफ हो गया था। निर्विरोध निर्वाचन की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने हेतराम कुशवाहा का माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। हेतराम कुशवाहा ने जीत के बाद कहा कि वे पंचायत समिति क्षेत्र के विकास के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे और सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य उनकी पहली प्राथमिकता होगी\n\nसरमथुरा पंचायत समिति:-\nसरमथुरा पंचायत समिति में कांग्रेस की मुस्कान का प्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। यहां भी कांग्रेस के सामने कोई चुनौती नहीं टिक सकी। मुस्कान के निर्विरोध चुने जाने के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल बन गया। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। मुस्कान ने कहा कि वे सरमथुरा के विकास के लिए समर्पित रहेंगी और महिलाओं व युवाओं के लिए विशेष काम करेंगी। सरमथुरा में कांग्रेस की इस जीत को संगठन की एकजुटता का परिणाम माना जा रहा है।\n\nराजाखेड़ा पंचायत समिति:-\nराजाखेड़ा पंचायत समिति में कांग्रेस की पूनम सिकरवार ने शानदार और एकतरफा जीत दर्ज की। पूनम सिकरवार को 19 मत मिले, वहीं भाजपा प्रत्याशी अशोक सिकरवार को महज 5 मत ही मिल सके। इस तरह पूनम सिकरवार ने 14 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर प्रधानी के पद पर कब्जा किया। राजाखेड़ा में कांग्रेस के पास पहले से ही बहुमत था, इसलिए यहां की जीत को पहले से ही लगभग तय माना जा रहा था, लेकिन इतने बड़े अंतर से जीत ने कांग्रेस की ताकत को और बढ़ा दिया। जीत के बाद पूनम सिकरवार ने सभी सदस्यों का आभार जताया और कहा कि वे राजाखेड़ा को विकास के मामले में आगे ले जाएंगी\n\nबसेड़ी पंचायत समिति:-\n बसेड़ी पंचायत समिति में भी कांग्रेस ने अपना परचम लहराया। यहां कांग्रेस की रीना तोमर प्रधान चुनी गईं। रीना तोमर को 11 मत मिले, जबकि भाजपा की रीना भदौरिया को 5 मतों से ही संतोष करना पड़ा। रीना तोमर ने 6 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। बसेड़ी में महिला प्रधान पद के लिए हुए इस मुकाबले पर पूरे जिले की नजर टिकी हुई थी। दोनों प्रत्याशियों के नाम रीना होने के कारण यह मुकाबला और भी दिलचस्प बन गया था। जीत के बाद रीना तोमर ने कहा कि वे बसेड़ी क्षेत्र की हर पंचायत के विकास के लिए काम करेंगी और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएंगी\n\nबाड़ी पंचायत समिति:-\n बाड़ी पंचायत समिति में भाजपा ने शानदार वापसी की और कांग्रेस को बड़ा झटका दिया। यहां भाजपा की अनिल अंबेश ने 18 मत हासिल किए, जबकि कांग्रेस की रेखा देवी को सिर्फ 5 मत मिले। अनिल अंबेश ने 13 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर प्रधान की कुर्सी पर कब्जा किया। बाड़ी में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही थी, लेकिन अंतिम परिणाम ने सबको चौंका दिया। बाड़ी की जीत को पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा की सबसे बड़ी रणनीतिक जीत माना जा रहा है। उन्होंने निर्दलीय और बसपा समर्थित सदस्यों को साधकर भाजपा के पक्ष में माहौल बना दिया। जीत के बाद अनिल अंबेश ने मलिंगा सहित सभी समर्थकों का आभार जताया\n\nसैपऊ पंचायत समिति:-\n सैपऊ पंचायत समिति में सबसे रोमांचक और कांटे का मुकाबला देखने को मिला। यहां भाजपा की रचना कुशवाहा और कांग्रेस की भूरी कुशवाहा के बीच आखिरी मत तक संघर्ष चला। रचना कुशवाहा को 15 मत मिले, जबकि भूरी कुशवाहा को 12 मत मिल सके। रचना कुशवाहा ने महज 3 मतों के अंतर से जीत हासिल कर प्रधान पद पर कब्जा किया। आखिरी मत तक चले इस मुकाबले ने दोनों खेमों के कार्यकर्ताओं की धड़कनें बढ़ा दी थीं। परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। रचना कुशवाहा ने कहा कि वे सैपऊ के विकास के लिए सबको साथ लेकर चलेंगी\n\nफाइनल आंकड़ा और सियासी मायने:\n निकाय चुनाव के बाद पंचायत चुनाव में भी BJP को जिले में भारी नुकसान देखने को मिला है। जिला प्रमुख की कुर्सी गंवाने के बाद भाजपा को राजाखेड़ा, धौलपुर, बसेड़ी और सरमथुरा में प्रधान पद पर हार मिली। ऐसे में बाड़ी और सैपऊ में पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने भाजपा का प्रधान बनाकर पार्टी की लाज बचा ली। फाइनल आंकड़ा कांग्रेस 4, भाजपा 2 रहा। अब प्रधान चुनाव के बाद उप प्रधान के चुनाव पर सबकी नजरें टिकी हैं। माना जा रहा है कि उप प्रधान के चुनाव में भी यही समीकरण देखने को मिल सकता है0
0
Report
अंकित हत्या कांड में शामली पुलिस का खुफिया तंत्र और साइबर क्राइम टीम फेल,मुख्य आरोपी से कोसो दूर
Shamli, Uttar Pradesh:शामली... रिपोर्ट:- अमित तरार (उत्तर प्रदेश)शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र की सिटी शहर में हरियाणवी कलाकार अंकित बलियान हत्याकांड में सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों को भ्रमित करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। कि युवक ने हत्याकांड में फरार चल रहे शूटर सत्यम कादियान के नाम से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट तैयार किया था। इन अकाउंट के माध्यम से सत्यम के पुराने फोटो और वीडियो पोस्ट किए जा रहे थे। पुलिस और आमजन को भ्रमित करने के साथ ही फॉलोअर्स और व्यूज बढ़ाना भी इसका उद्देश्य था।पुलिस अब आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है जबकि पुलिस की कार्यवाही से म्रतक अंकित बालियान की पत्नी सीमा ने वीडियो बयान जारी करके कई गंभीर आरोप लगाये है। आप को बता दे कि जनपद में सिटी शामली में हुई 26 अगस्त को हरियाणा कलाकार अनित बालियान की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने 5 दिन बाद कार्यवही करते हुए 31 अगस्त 2026 को पुलिस मुठभेड़ में हत्याकांड में शामिल दो शूटरों को मार गिराया था। वहीं, घटना में शामिल सत्यम कात्यायन और आर्यन संधू फरार चल रहे थे। इस मामले में कोतवाली शामली पुलिस ने 25 नवंबर को संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था।शामली एसपी एनपी सिंह के निर्देश पर फर्जी सोशल मीडिया जांच की गई। साइबर सेल से मिली जानकारी में या कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सत्यम कात्यायन के नाम लेकर अंकित बलियान की हत्या के बाद उनकी वीडियो डाल रहा था। वही इस बारे में साइबर सेल से मिली जानकारी में सामने आया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सत्यम कात्यायन के नाम से फर्जी अकाउंट बनाए गए हैं। इन पर अंकित बलियान हत्याकांड में फरार आरोपी सत्यम के पुराने फोटो और वीडियो पोस्ट किए जा रहे थे। जांच में पता चला कि इन फर्जी अकाउंट को बिहार के मधेपुरा जनपद के थाना धैलाढ़ क्षेत्र के गांव रतनपुरा निवासी अंकित यादव पुत्र गणेश यादव द्वारा संचालित किया जा रहा था। वही आरोपी अंकित यादव ने फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी बनाने के लिए अपने चाचा झोलो उर्फ मोहन यादव और पिता गणेश यादव के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया था। आरोपी ने सत्यम कात्यायन के नाम से अकाउंट तैयार कर उसके पुराने फोटो और वीडियो पोस्ट किए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्तमान में राजस्थान के श्रीगंगानगर में प्लास्टर का काम करता है। कुछ महीने पहले अंकित बलियान नामक व्यक्ति की हत्या हुई थी। इस मामले में लोगों के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे थे।वहीं अब कोतवाली शामली और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार 27 नवंबर को आरोपी अंकित यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से फर्जी आईडी संचालित करने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली शामली में मुकदमा अपराध संख्या 516/26 के तहत आईटी एक्ट की धारा 66 सी में कार्रवाई की है कार्रवाई करने वाली टीम में कोतवाली शामली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार और सर्विलांस सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह अपनी टीम के साथ शामिल रहे। आपको बता दे कि एक दिन पहले ही मुख्य आरोपियो की गिरफ्तारी को लेकर म्रतक अंकित बालियान की पत्नी सीमा ने वीडियो बयान जारी कर आमजनमानस की सुरक्षा पर सवाल खड़े किये है। वही उन्होंने कहा की अगर जब वो कोतवाली जाती है तो पुलिस दो दो घंटे बैठाये रखती हूं। कोई जवाब नही देती।0
0
Report
गुढ़ागौड़जी में विधायक भगवानाराम सैनी की गाड़ी में आग लग गई
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी से बड़ी खबर आग का गोला बन गई कांग्रेस विधायक भगवानाराम सैनी की गाड़ी उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी की गाड़ी में लगी आग गुढ़ागौड़जी के मैन स्टैंड पर अचानक गाड़ी ने पकड़ ली आग कुछ खराबी होने के बाद गाड़ी से उतर गए थे विधायक सैनी सैनी के कार्यकर्ताओं ने सामान भी निकाला गाड़ी से वायरिंग जल जाने से नहीं खुला बोनट भी, ड्राइवर कर रहा था चैक इतने में ही धूं धू कर जल गई गाड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टैंकर के पानी से बुझाई आग विधायक भगवानाराम सैनी सुरक्षित, पर गाड़ी काफी जली झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी कस्बे में शुक्रवार को उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी की गाड़ी में अचानक आग लग गई। घटना गुढ़ागौड़जी के मुख्य स्टैंड की है, जहां चलते समय गाड़ी में कुछ तकनीकी खराबी आने के बाद विधायक भगवानाराम सैनी गाड़ी से नीचे उतर गए थे। इसी दौर में उनकी गाड़ी में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार, विधायक भगवानाराम सैनी गुढ़ागौड़जी के मुख्य स्टैंड से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी में कुछ खराबी महसूस हुई। इसके बाद विधायक गाड़ी से उतर गए और ड्राइवर गाड़ी की जांच करने लगा। बताया जा रहा है कि गाड़ी की वायरिंग में खराबी के कारण बोनट भी नहीं खुल पाया। ड्राइवर गाड़ी की तकनीकी खराबी को चेक कर ही रहा था कि अचानक गाड़ी से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने टैंकर की मदद से पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गाड़ी का काफी हिस्सा जल चुका था। घटना में विधायक भगवानाराम सैनी पूरी तरह सुरक्षित रहे। गाड़ी में आग लगने की घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूत्रों की मानें तो गाड़ी की कल्च प्लेट खराब हो गई थी। जिसके कारण बदबू भी आ रही थी और हलका सा धुआं भी उठा। आग विकराल रूप लेती, उससे पहले ही गाड़ी से जरूरी सामान भी निकाल लिया गया।0
0
Report
Advertisement
बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर डूंगरपुर में कैंडल मार्च जागरूकता संदेश
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधान सभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर बाल विवाह उन्मूलन के अंतरराष्ट्रीय दिवस पर डूंगरपुर में कैंडल मार्च, जागरूकता का दिया संदेश डूंगरपुर जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व सृष्टि सेवा समिति की ओर से बाल विवाह के उन्मूलन के अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर डूंगरपुर जिले में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत कैंडल मार्च आयोजित कर समाज में जागरूकता का संदेश दिया गया। जिला कोर्ट परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष व डीजे दीपा गुर्जर, अन्य न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता और विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इसके बाद सभी को बाल विवाह निषेध की शपथ दिलाई गई। इसके बाद बाल विवाह उन्मूलन के अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा और कोर्ट परिसर में पुनः आकर संपन्न हुआ। कैंडल मार्च के माध्यम से आमजन को ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के संदेश के साथ बच्चों की शिक्षा व सुरक्षित भविष्य का आह्वान किया गया। इस दौरान कैंडल मार्च के माध्यम से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया गया।0
0
Report
बोकारो रोजगार मेले में 13 कंपनियों ने 1200 पदों के लिए नौकरियां दीं
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में रोजगार के लिए भटक रहे युवाओं को रोजगार मेले के जरिए मिला अवसर। मेले में 13 कंपनियों ने 1200 पदों पर नौकरी का मौका दिया। बोكارो के बेरमो में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार की ओर से शुक्रवार को बोकारो थर्मल स्थित संध्याकालीन डिग्री कॉलेज परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 13 कंपनियों ने भाग लिया और करीब 1000 से 1200 पदों पर भर्ती के अवसर उपलब्ध कराए गए। रोजगार मेले का उद्घाटन श्रम नियोजनालय पदाधिकारी ने किया। मेले में स्थानीय सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवक-युवतियां रोजगार की तलाश में पहुंचे। मो. इमरान फारूक़ी ने बताया कि अधिकांश कंपनियां झारखंड की हैं, जबकि दो से तीन कंपनियां दूसरे राज्यों की हैं।0
0
Report
हाजीपुर में औद्योगिक थाना क्षेत्र में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Hajipur, Bihar:वैशाली के हाजीपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है... जिस भांजे पर मामा को भरोसा था, उसी पर घर में रखी लाखों की ज्वेलरी चोरी करने का आरोप है... औद्योगिक थाना पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है... पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर भारी मात्रा में सोना और चांदी भी बरामद किया है...दरअसल, पूरा मामला हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित छोटी धनौती का है... जहां 25 नवंबर को संतोष कुमार ने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी... बताया गया कि वह शादी समारोह में शामिल होने गए थे... इसी दौरान घर में रखी उनकी दुकान की ज्वेलरी चोरी हो गई... पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की...जांच के दौरान पीड़ित ने अपने भांजे रोहित कुमार पर संदेह जताया... पुलिस ने रोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की... तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल डिटेल्स के आधार पर पुलिस को अहम सुराग मिले... पूछताछ में रोहित ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अपने सहयोगियों के बारे में जानकारी दी...रोहित की निशानदेही पर पुलिस ने अनवरपुर निवासी पवन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया... दोनों आरोपियों के पास से चोरी की करीब 10 किलो 800 ग्राम चांदी और 9.340 ग्राम सोना बरामद किया गया है...पुलिस के मुताबिक, इस वारदात में कुल तीन लोग शामिल थे... तीसरा आरोपी नगर थाना के एक अन्य मामले में पहले से जेल में बंद है... जिसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी... पुलिस अब इस चोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है...0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ के स्कूल में फीस न देने पर बच्चों को बंधक बनाकर गेट पर कुत्ता बांधने का मामला वायरल, सुरक्षा पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में एक स्कूल से हैरान करने वाला मामला सामने आया.. जहां फीस जमा ना करने पर स्कूल प्रशासन ने तीन बच्चों को बंधक बना लिया.. गेट के बाहर कुत्ता बांध दिया.. अब इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.. और स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के साथ-साथ फीस वसूली के तरीकों पर भी सवाल उठ रहे हैं..0
0
Report
Muzaffarpur कोर्ट परिसर से हथकड़ी लगाकर फरार कैदी, पुलिस तलाश में जुटी
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के CGM कैंपस में अदालत परिसर से पेशी के लिए लाए गए एक आरोपी हथकड़ी में बंधे हाथ को हथकड़ी सड़का कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। यह घटना शुक्रवार को CGM कैंपस के गेट के पास घटी, जिससे कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि फरार आरोपी साहेबगंज थाना क्षेत्र से एक अपराधिक मामले में पेशी के लिए लाया गया था; इसी दौरान कोर्ट परिसर में ही उसने हथकड़ी सरका कर फरार हो गया। इसके बाद सिपाही हाथ में खाली रस्सी और हथकड़ी लिए पूरे कोर्ट परिसर से लेकर कोर्ट के बगल स्थित पार्क के जंगलों में उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन वह नहीं मिला। वहीं आरोपी के भागने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और उसकी तलाश तेजी से की जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक पुलिसकर्मी कैदी को हथकड़ी लगाकर कोर्ट परिसर में लेकर जा रहा था; इसी दौरान कैदी ने बेहद चालाकी से अपने हाथ से हथकड़ी सरका ली और पुलिसकर्मी को चकमा देकर फरार हो गया। घटना इतनी अचानक हुई कि वहां मौजूद लोगों को समझ नहीं आया। स्थानीय चाय दुकानदार ने बताया कि यह वाकया उसकी आंखों के सामने हुआ जब कैदी सीजीएम कैंपस के गेट की तरफ से भागा। कैदी के भागते ही उसके साथ मौजूद सिपाही और कोर्ट परिसर में मौजूद अन्य लोग उसके पीछे दौड़े, लेकिन वह कोर्ट में मौजूद भीड़ की वजह से नजरों से ओझल हो गया। पुलिस प्रशासन अब यह पता लगाने में जुट गया है कि कैदी ने हथकड़ी कैसे सरकाई और सुरक्षा में कहां चूक हुई. फिलहाल पुलिस की टीमें फरार कैदी की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं. AV0
0
Report
जालौन में SP के निरीक्षण में बंदूक नही चला पाए जालौन कस्बे के चौकी इंचार्ज विनीत कुमार सिंह,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में SP के निरीक्षण में बंदूक नही चला पाए जालौन कस्बे के चौकी इंचार्ज विनीत कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज विनीत कुमार सिंह को नही था पता कि कैसे होता है बंदूक से फायर, बंदूक से फायर न कर पाने पर पास में खड़े सिपाही ने आकर खोला बंदूक का लॉक, तब चौकी इंचार्ज बंदूक से कर पाए फायर, ऐसे बिना ट्रेंड पुलिसकर्मियों की दम पर चल रही है जालौन की सुरक्षा व्यवस्था, चौकी इंचार्ज का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल, जालौन कोतवाली का निरीक्षण व चौकीदारों को कंबल बाँटने पहुँचे थे SP सुरेशचंद्र रावत।0
0
Report
Advertisement
तिंवरी पंचायत समिति में कांग्रेस ने ऐतिहासिक रूप से प्रधान पद जीता
Jodhpur, Rajasthan:तिंवरी, जोधपुर में पंचायत समिति प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। तिंवरी में पहली बार कांग्रेस का प्रधान बना है। कांग्रेस प्रत्याशी कसुंबी देवी को 12 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी शैतानराम को 3 मत मिले। 15 सदस्यीय पंचायत समिति में कांग्रेस के 11 सदस्य होने के बावजूद कसुंबी देवी को 12 वोट मिले, जिससे एक सदस्य की क्रॉस वोटिंग सामने आई। इस जीत के साथ तिंवरी पंचायत समिति में पहली बार कांग्रेस ने प्रधान पद पर कब्जा जमाया है।0
0
Report
कैराना में पुलिस और मोबाइल लुटेरों के बीच मुठभेड़
Kairana, Uttar Pradesh:शामली....रिपोर्ट:- अमित तरार (उत्तर प्रदेश)शामली जनपद के कैराना में मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए दो बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एक दिन पहले लूटा गया सैमसंग मोबाइल, दो अवैध तमंचे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल चोरी की अपाचे बाइक बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, बाइक दिल्ली से चोरी की गई थी। दरअसल, मामला कैराना कोतवाली क्षेत्र का है। गुरुवार शाम करीब छह बजे मोहल्ला पीपलोतला निवासी कलीम पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर तिरंगे झंडे के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे निशाना बनाया और उसका सैमसंग मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने भूरा रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर गंदराऊ की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर भागने लगे। पुलिस टीम ने जब उनका पीछा किया तो डंपिंग ग्राउंड के पास आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सलमान निवासी मोहल्ला पीरजादगान और तस्लीम निवासी मोहल्ला छड़ियान, कैराना के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से गुरुवार को लूटा गया सैमसंग मोबाइल फोन, दो अवैध तमंचे, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक भी बरामद हुई है, जो पुलिस के मुताबिक दिल्ली से चोरी की गई थी। बाइट -- सुमित शुक्ला, एएसपी शामली फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी इससे पहले मोबाइल लूट की अन्य वारदातों में शामिल रहे हैं या नहीं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हुई मोबाइल लूट की वारदात का खुलासा हो गया है।0
0
Report
पीपाड़ सिटी में कांग्रेस का बोर्ड बना: सोनिया चौधरी पहली बार नहीं, दूसरी बार बनीं प्रधान
Jodhpur, Rajasthan:पीपाड़ सिटी पंचायत समिति में दूसरी बार कांग्रेस का बोर्ड, सोनिया चौधरी फिर बनीं प्रधान कांटे के मुकाबले में कांग्रेस ने एक मत से दर्ज की जीत, सोनिया चौधरी को मिले 8 और आरएलपी की विद्या देवी को मिले 7 मत सास बनी जिला प्रमुख तो बहू बनी प्रधान....... पीपाड़ सिटी पंचायत समिति के प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर अपना बोर्ड बनाने में सफलता हासिल की है। कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व प्रधान सोनिया चौधरी दूसरी बार पीपाड़ सिटी पंचायत समिति की प्रधान निर्वाचित हुई हैं। प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंतिम परिणाम में कांग्रेस ने एक मत के अंतर से जीत दर्ज कर पंचायत समिति में अपना बोर्ड कायम रखा। प्रधान पद के लिए कांग्रेस की ओर से पूर्व प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्य सोनिया चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया था, जबकि आरएलपी ने विद्या देवी को चुनाव मैदान में उतारा था। वहीं, भाजपा ने प्रधान पद के चुनाव में भाग नहीं लिया। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद हुई मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया चौधरी को 8 मत प्राप्त हुए, जबकि आरएलपी प्रत्याशी विद्या देवी को 7 मत मिले। इस प्रकार सोनिया चौधरी ने एक मत से जीत हासिल कर दूसरी बार पीपाड़ सिटी पंचायत समिति की प्रधान बनने का गौरव प्राप्त किया। अशोक गहलोत का दूसरा घर माना जाता है पीपाड़, कांग्रेस ने फिर कायम रखा राजनीतिक दबदबा राजनीतिक दृष्टि से पीपाड़ सिटी का मारवाड़ क्षेत्र में अपना विशेष महत्व रहा है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पीपाड़ सिटी को दूसरा घर भी माना जाता है। कांग्रेस के लिए पीपाड़ क्षेत्र लंबे समय से राजनीतिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। हाल ही में हुए नगर पालिका चुनाव में भी पीपाड़ सिटी में कांग्रेस का बोर्ड बना था और अब पंचायत समिति के प्रधान चुनाव में भी कांग्रेस ने अपना बोर्ड बनाकर स्थानीय निकायों में अपनी मौजूदगी बरकरार रखी है। जिला प्रमुख प्रमिला चौधरी की बहू हैं सोनिया चौधरी सोनिया चौधरी की जीत के साथ ही एक और राजनीतिक संयोग चर्चा में है। सोनिया चौधरी की सास प्रमिला चौधरी हाल ही में जोधपुर जिला प्रमुख निर्वाचित हुई हैं। प्रमिला चौधरी इससे पूर्व जोधपुर जिला सरपंच संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। अब बहू सोनिया चौधरी के दूसरी बार पीपाड़ सिटी पंचायत समिति की प्रधान बनने से परिवार में जिला प्रमुख और पंचायत समिति प्रधान, दोनों महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां आई हैं। बाईट सोनिया चौधरी प्रधान0
0
Report
Advertisement
