451666
वायरल: अज्ञात वाहन चलाक ने सड़क पर बैठी गायों को मारा
Sendhwa, Madhya Pradesh:सेंधवा में लापरवाही के चलते अज्ञात वाहन चलाक ने रोड पर बैठी गायों को टक्कर मार दी। जहां इस हादसे में एक गाय की जान चली गई और अन्य गायें गंभीर रूप से घायल हो गईं। नगर परिषद को घटना की सूचना दी गई और CCTV फुटेज में हादसा कैद हो गया। फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि वाहन चालक ने लापरवाहीपूर्वक गायों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया। घायल गायों का उपचार पशु चिकित्सा से किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुंडा में दहेज प्रताड़ना से विवाहिता रोहनी मिश्रा की मौत; मायके ने हत्या का आरोप
Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ के कुंडा कोतवाली क्षेत्र से दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। मलाका तारा जमेठी गांव में बुधवार को 25 वर्षीय विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। मायके पक्ष ने पति समेत तीन लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान रोहनी मिश्रा उर्फ अंतिमा के रूप में हुई है। उसके पिता गंगा सागर मिश्रा निवासी चरन मिश्र का पुरवा, हथिगवां ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी फरवरी 2025 में कुंडा के आकाश मिश्रा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में रुपये-पैसे की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करता था, जिसकी जानकारी रोहनी फोन पर देती थी। बुधवार को सूचना मिली कि बेटी ने फांसी लगा ली है। मायके वाले ससुराल पहुंचे तो शव साड़ी के सहारे छत के चुल्ले से लटका मिला। पिता ने पति आकाश मिश्रा, सास मंजू मिश्रा और ससुर अनिरुद्ध कुमार मिश्रा उर्फ अंशु पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
मतांतरण के दबाव पर पति-सास-ससुर गिरफ्तार; महिला का बड़ा आरोप सामने
Begun, Rajasthan:रायपुर मतांतरण के दबाव का आरोप, पति-सास-ससुर गिरफ्तार तेलीबांधा थाना पुलिस ने विनीत सुता, निवेदिता सुता और अजय सुता को किया गिरफ्तार महिला का आरोप- हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने बनाया जा रहा था दबाव प्रार्थना सभा में जाने के लिए भी दबाव बनाने का आरोप 29 सितंबर की रात धर्म बदलने से इनकार करने पर मारपीट का आरोप महिला ने लात-घूंसों से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की महिला का आरोप- “मत बदलवाने के लिए ही मेरे बेटे ने तुमसे शादी की है” प्रेम विवाह के बाद बच्चा होने पर बढ़ा मतांतरण का दबाव छत्तीसगढ़ बजरंगदल के नेताओं के साथ थाना पहुंची थी महिला शिकायत के बाद तेलीबांधा पुलिस ने दर्ज किया मामला तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस कर रही पूछताछ0
0
Report
भिवंडी में पेड़ पर बिजली गिरने से आग, इंटरनेट सेवाएं बंद, कोई हानि नहीं
Thane, Maharashtra:भिवंडीच्या नारपोली भागातील देवजीनगरमध्ये झाडावर वीज कोसळून आग लागल्याची घटना घडली आहे. या घटनेमुळे इंटरनेट सेवा आणि कॉम्प्युटर सिस्टीमही ठप्प झाली आहे. भिवंडीच्या नारपोली येथील देवजीनगर परिसरात काल रात्री तेज वाऱ्यासह विजांचा कडकडाट सुरू होता. त्याचवेळी एका झाडावर वीज कोसळली आणि झाडाने अचानक पेट घेतला. झाडातून आगीच्या ज्वाळा निघू लागल्याने परिसरात घबराट पसरली. स्थानिकांनी तात्काळ फायर ब्रिगेडला कळवले. अग्निशमन दलाने घटनास्थळी पोहोचून आगीवर नियंत्रण मिळवले. या घटनेचा फटका इंटरनेट सेवेलाही बसला असून अनेक घरांमधील राउटर आणि कॉम्प्युटर बंद पडले आहेत. या भागात यापूर्वीही अशीच घटना घडल्याने नागरिकांमध्ये भीतीचे वातावरण आहे. सुदैवाने कोणतीही जीवितहानी झाली नाही.0
0
Report
Advertisement
गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी स्तर तक पहुँचा, वाराणसी में अलर्ट
Noida, Uttar Pradesh:Varanasi (Uttar Pradesh): Ganga water rises continuously, reaches warning level / visuals गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और चेतावनी के स्तर तक पहुँच गया है।0
0
Report
ग्रामीणों ने कंपनी के घर सील के विरोध में तालें तोड़कर परिवार दाखिल कराया
Sikar, Rajasthan:फाइनेंस कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश, लोन ना चुकाने पर कंपनी ने परिवार को किया घर से बेघर, मकान के सील कर घर से निकाला, कॉमरेड व ग्रामीणों ने सील तोड़कर परिवार को गृह के अंदर करवाया प्रवेश, मऊ निवासी बाबूलाल जाट ने साल 2022 में लिया था नीजी कंपनी से घर पर लोन, वह नियमित रूप से 18 हजार रुपए प्रति महीना की किस्त चुका रहा था। लेकिन पिछले कुछ समय से आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के चलते वह पिछले 14 महीने से लोन की किश्तें नहीं दे पा रहा था। आर्थिक तंगी से जूझ रहे पीड़ित परिवार को मोहलत देने के बजाय प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों ने क्रूर रवैया अपनाया। 26 सितंबर को कंपनी ने जबरन मकान पर ताले लगाकर उसे सील कर दिया। इसके बाद से पीड़ित बाबूलाल अपने चार मासूम बच्चों और वृद्ध मां के साथ चार दिन से कड़कड़ाती धूप और खुले आसमान के नीचे बेघर रहने को मजबूर हो गया। मामले की भनक लगते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। माकपा तहसील सचिव विजेंद्र सिंह और ओमप्रकाश यादव, बबलू सिंह, नितेंद्र प्रताप सिंह नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण पीड़ित बाबूलाल जाट के घर के बाहर जमा हो गए। ग्रामीणों ने फाइनेंस कंपनी की इस मनमानी और तानाशाही के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया और ग्रामीणों ने एकजुट होकर कंपनी द्वारा लगाए गए तालों को तोड़ दिया और पीड़ित परिवार को ससम्मान मकान के अंदर दाखिल करवाया। ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी गरीब को इस तरह बेघर करने की तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।0
0
Report
फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में मरीज की मौत के बाद हंगामा, प्रशासन ने स्थितिobod संभाला
Firozabad, Uttar Pradesh:UP के फिरोजाबाद में 25 वर्षीय मोहन उर्फ मोनू शर्मा पुत्र रुकम पाल की मौत के बाद सरकारी ट्रॉमा सेंटर में हंगामा हो गया। मृतक के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि मेडिकल स्टाफ ने परिजनों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। विवाद बढ़ने पर डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी काम बंद कर ट्रॉमा सेंटर के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए, मृतक के परिजन भी सड़क पर बैठ गए। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया कि महादेव नगर निवासी मोहन उर्फ मोनू शर्मा को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लाया गया था और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। मेडिकल स्टाफ ने भी परिजनों पर अभद्रता का आरोप लगाया। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्थाएं प्रभावित रहीं और लगभग तीन घंटे तक संचालन ठप रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया। काफी देर बाद धरना समाप्त कराया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे ने बताया कि मोनू शर्मा नाम के मरीज की मौत हुई और दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई। मामले की जांच हो रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
ED cracking down: Father-son businessmen in Jamshedpur arrested late at night
Jamshedpur, Jharkhand:जीएसटी घोटाला: जमशेदपुर के कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल और उनके बेटे की हुई देर रात गिरफ्तारी। 734 करोड़ के फर्जी जीएसटी आईटीसी घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर, कोलकाता और देवघर में छापेमारी जमशेदपुर। झारखंड में सामने आए 734 करोड़ रुपये के कथित फर्जी जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), रांची की टीम ने बुधवार को जमशेदपुर, कोलकाता और देवघर में एक साथ छापेमारी की। देर रात ईडी ने जमशेदपुर के स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल और उनके बेटे राज जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों का एमजीएम अस्पताल में मेडिकल कराया गया, जिसके बाद ईडी की टीम उन्हें अपने साथ रांची ले गई। ईडी की कार्रवाई के तहत जमशेदपुर के बिष्टुपुर क्षेत्र में कारोबारी से जुड़े तीन ठिकानों पर सुबह से ही तलाशी अभियान चलाया गया। होटल सोनेट के सामने स्थित ज्योति अपार्टमेंट में ज्ञानचंद जायसवाल के आवास-सह-कार्यालय की तलाशी ली गई। इसके अलावा केएन रोड स्थित बीएस टावर के ग्राउंड फ्लोर पर कारोबारी के फ्लैट और उनके अकाउंटेंट संजय पारेख के ठिकाने पर भी ईडी की टीम पहुंची। छापेमारी में ईडी के करीब 50 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। सुरक्षा के लिए सभी ठिकानों पर सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया था। टीम ने दस्तावेजों, कारोबारी लेन-देन और अन्य रिकॉर्ड की सघन जांच की तथा संबंधित लोगों से पूछताछ भी की। इसी मामले में कोलकाता के दो ठिकानों पर भी ईडी ने कार्रवाई की। देर रात ज्ञानचंद जायसवाल और उनके बेटे राज जायसवाल को गिरफ्तार करने के बाद ईडी की टीम दोनों को मेडिकल जांच के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में पिता-पुत्र ने हंगामा करते हुए खुद को फंसाए जाने का आरोप लगाया। ज्ञानचंद जायसवाल ने कहा कि उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है और उन्हें दवा नहीं दी जा रही है। हालांकि, ईडी की ओर से गिरफ्तारी और जांच को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई झारखंड में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर फर्जी कंपनियों और बिलों के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने से जुड़े 734 करोड़ रुपये के मामले की जांच के तहत की गई है। ईडी अब गिरफ्तार पिता-पुत्र से पूछताछ कर मामले में वित्तीय लेन-देन और अन्य संभावित कड़ियों की जांच करेगी।0
0
Report
बख्तियारपुर स्टेशन पर रील बनवाने वाले कंटेंट क्रिएटर पर RPF का शिकंजा
Barh, Bihar:सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए रेलवे स्टेशन को शूटिंग स्पॉट बनाने वालों पर बख्तियारपुर RPF ने शिकंजा कस दिया है। बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एक महिला ने सिर पर सॉफ्ट ड्रिंक डालकर वीडियो बनाने का मामला सोशल मीडिया में सामने आया था, जिसके बाद RPF ने तकनीकी जांच शुरू की। RPF को जांच के दौरान कुछ लोगों के रेलवे परिसर में बार-बार वीडियो बनाए जाने की जानकारी मिली। तकनीकी पड़ताल के बाद RPF ने वीडियो से जुड़ी महिला समेत तीन कंटेंट क्रिएटरों को पकड़ लिया। वीडियो में वर्षा देवी रील बना रही हैं, जो वार्ड नंबर-7, बाढ़ की निवासी है। RPF ने बंटी कुमार और सरिता कुमारी को भी इस मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बाइट रील बनाने वाली महिला0
0
Report
महराजगंज में नहर में डूबा 17 वर्षीय युवक,शौच के लिए गया था युवक, पैर फिसलने से हुआ हादसा
Nautanwa, Uttar Pradesh:महराजगंज में नहर में डूबने से 17 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुर्चिहा गांव की है। बताया जा रहा है कि बीती रात युवक राजकुमार शौच के लिए गया था। इसी दौरान नहर के किनारे उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। करीब 13 से 14 घंटे बीतने के बाद भी एनडीआरएफ की टीम के मौके पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। वहीं नायब तहसीलदार सुधांशु कुमार कन्नौजिया ने बताया कि युवक के नहर में डूबने की सूचना एनडीआरएफ टीम को दे दी गई है और टीम के जल्द मौके पर पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कई टीमें लगी हुई हैं जिसके चलते एनडीआरएफ के पहुंचने में विलंब हुआ है। बाइट — सुधांशु कुमार कन्नौजिया, नायब तहसीलदार0
0
Report
Advertisement
रामदेव का दावा: मुस्लिम पूर्वज भी ऋषि-ऋषिकाओं से जुड़े, देश मजबूत होगा
Noida, Uttar Pradesh:मथुरा, उत्तर प्रदेश: पतंजलि योगपीठ के संस्थापक और योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, "जितने भी मुस्लिम भाई हैं, मैं तो उनसे आह्वान करूंगा कि उनके भी पूर्वज हमारे ऋषि-ऋषिकाएं हैं। उनके भी पूर्वज राम-कृष्ण हैं। तो जितने भी मुसलमान हैं, वो अपने पूर्वजों के साथ जुड़ जाएंगे, तो अपने आप को कभी भी कमजोर अनुभव नहीं करेंगे। क्योंकि भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड मुसलमान हैं। हिंदू-मुस्लिम मिलकर के रहेंगे, खुद भी मजबूत बनेंगे, देश भी मजबूत बनेगा."0
0
Report
मोकीमपुर में दो पक्षों की फायरिंग, युवक घायल; पुलिस जांच शुरू
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में अपराधियों ने मोकीमपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। मोकीमपुर में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, तभी दशरथ यादव घर से खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले। दोनों पक्षों के बीच अचानक फायरिंग होने पर एक गोली उनके जांघ में आकर लगी। गोली लगने की सूचना मिलते ही गांव में हंगामा मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल बाढ़ थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी। परिजन उन्हें इलाज के लिए तुरंत बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे। दशरथ यादव सूरत से शाम में ही अपने घर लौटे थे। सूचना मिलते ही बाढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस गांव में दो पक्षों के बीच विवाद में फायरिंग और अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस युवक को गोली मारने की जांच में भी जुटी है।0
0
Report
लखनऊ में 87 इंटरसेप्टर वाहनों का फ्लैग ऑफ, पुलिस आधुनिकता और पदक समारोह
Noida, Uttar Pradesh:Yogi Adityanath @myogiadityanath · 9m सक्षम, संवेदनशील और आधुनिक पुलिस व्यवस्था सुरक्षित प्रदेश की मजबूत नींव है। इसी दृष्टि को आगे बढ़ाते हुए आज लखनऊ में अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित 87 चारपहिया एवं दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों का फ्लैग ऑफ होगा। इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस कर्मियों का पदक अलंकरण और पुलिस सुधारों पर आधारित पुस्तक 'संघर्ष' का विमोचन भी होगा। पदक से अलंकृत होने वाले सभी पुलिस कर्मियों को अग्रिम बधाई तथा कर्तव्यपथ पर समर्पित पूरे Uppolice परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं।0
0
Report
Advertisement
महुआ में SSP ने रिश्वत के आरोपों पर 2 दरोगाओं को निलंबित किया
Hajipur, Bihar:वैशाली के महुआ से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां पैसे मांगने की शिकायत पर SSP ने बड़ा एक्शन लिया है. महुआ थाना में तैनात दो दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबित पुलिस पदाधिकारियों में अपर थानाध्यक्ष सोनू कुमार गुप्ता और पुअनि दीनबंधु कुमार शामिल हैं. दरअसल, 27 सितंबर को दोनों पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ पैसे मांगने और वसूली की शिकायत सामने आई थी. शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जिम्मेदारी SDPO महुआ को दी गई. जांच के बाद सामने आई रिपोर्ट में दोनों के आचरण को प्रथम दृष्टया संदिग्ध माना गया और अनुशासनहीनता की बात सामने आई. इसके बाद SSP ने कार्रवाई करते हुए दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया. निलंबन के साथ ही दोनों का मुख्यालय पुलिस केन्द्र हाजीपुर निर्धारित किया गया है. खास बात ये है कि पूरे मामले में कथित वायरल ऑडियो भी जांच के दायरे में है. यानी शिकायत से लेकर कथित ऑडियो तक... पुलिस महकमे की जांच अब कई बिंदुओं पर आगे बढ़ रही है. महुआ में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के बाद महकमे में भी हड़कंप है. शिकायत की जांच SDPO स्तर पर हुई और रिपोर्ट के आधार पर SSP ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई की है. हालांकि, आरोपों और कथित वायरल ऑडियो की जांच अभी महत्वपूर्ण कड़ी है.0
0
Report
गंगानगर के कचरा प्लांट विवाद में रात को बनी सहमति, प्रशासनिक वार्ता सफल
श्री गंगानगर - नरसिंहपूरा में कचरा प्लांट से जुड़ा मामला पूरा मामला को लेकर रात करीब 2 बजे बनी सहमति RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने ग्रामीणों सहित रात को ही कलेक्ट्रेट घेराव का किया था ऐलान वहीं समर्थकों सहित रात 2 बजे तक महियावाली टोल पर धरने पर बैठे रहे बेनीवाल आखिर रात करीब 2 बजे ADM सुभाष चंद्र व ADM नयन गौतम व ASP दीपक शर्मा व नीलम चौधरी की मध्यस्थता में हुई वार्ता के बाद बनी सहमति0
0
Report
गाजियाबाद में फर्जी GST फर्म बनाकर करोड़ों की धोखाधड़ी: 4 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी करने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपी कपिल चौधरी, सचिन, सुनील और विनीत को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई स्वाट/सर्विलांस/साइबर टीम ट्रांस हिंडन जोन और थाना इंदिरापुरम पुलिस ने संयुक्त रूप से की। आरोपियों के खिलाफ थाना इंदिरापुरम में धोखाधڑی और फर्जी दस्तावेजों से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने अटल चौक के पास चेकिंग के दौरान इन्हें गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से आठ मुहरें, 11 एंड्रॉयड मोबाइल, दो कीपैड फोन, सात चेकबुक, 17 एटीएम कार्ड, छह सिम कार्ड, दो आधार कार्ड, एक वोटर कार्ड, 26 दस्तावेज और सिल्वर रंग की स्विफ्ट कार बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर फर्जी जीएसटी फर्म तैयार कर कारोबारियों को फर्जी बिल उपलब्ध कराने की जानकारी दी। इन फर्जी बिलों के जरिए 10 से 12 करोड़ रुपये तक का टर्नओवर दिखाया जाता था और 3 से 5 प्रतिशत कमीशन बांटा जाता था। मामले में पुलिस अन्य जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है。0
0
Report
Advertisement
