451447
राजपुर के चिन्दी घाटी में बोरे में मिली अज्ञात शव, पुलिस ने शुरू की जांच
Rajpur, Madhya Pradesh:राजपुर थाना क्षेत्र की चिन्दी घाटी में मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति की शव नारियल की बोरी में मिली जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों को बंद बोरे में शव होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। FSL और अन्य टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। फिलहाल मृतक की पहचान की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेमेतरा के भदराली में विवाद में कन्हैया बंजारे की हत्या, आरोपी हिरासत में
Bemetara, Chhattisgarh:एंकर बेमेतरा जिले के भदराली गांव में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चंदनु थाना क्षेत्र में 45 वर्षीय कन्हैया बंजारे की टंगिया से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक और आरोपी बउवा चतुर्वेदी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। तात्कालिक आक्रोश में आरोपी घर से टंगिया लाया और कन्हैया पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसडीओपी भूषण एक्का ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद के चलते हत्या की बात सामने आई है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। बाइट 1 भूषण एक्का, एसडीओपी बेमेतरा0
0
Report
चंपतराय के भाई के बयान से विपक्ष-भाजपा के बीच राजनीतिक घमासान
Moradabad, Uttar Pradesh:चंपतराय के भाई सुनील बंसल ने कहा कि उन्हें राजनीतिक षड्यंत्र के चलते फंसाने का प्रयास हो रहा है। विपक्ष चंपतराय को झूठा फसाकर भाजपा को निशाना बनाना चाहता है, लेकिन विपक्ष अपने गलत मंसूबों में सफल नहीं होगा। सुनील बंसल के मुताबिक चंपतराय पिछले कई वर्षों से अपने पैतृक घर नहीं आए हैं और 2019 में नजीबाबाद के एक बैंक्वेट हॉल में भतीजे के विवाह समारोह में शामिल हुए थे, उसके बाद वहीँ से लौट गए। उन्होंने कहा कि चंपतराय परिवार से लगभग पूरी तरह अलग हो चुके हैं और परिवार के फोन भी कम उठाते हैं। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुड़ने के बाद चंपतराय का जीवन संगठन और सामाजिक कार्यों को समर्पित रहा; वे चार-पाँच बार ही पैतृक आवास आए होंगे। पड़ोसियों ने चंपतराय के चरित्र की प्रशंसा करते हुए उन्हें गंगाजल की तरह शुद्ध बताया और कहा कि मीडिया में जिन चंदनराय को उनके भतीजे के रूप में बताया जा रहा है, वह परिवार का सदस्य नहीं है। परिवार के अधिकांश सदस्य नगीना से बाहर रहते हैं और सिर्फ एक भाई पैतृक आवास पर रहते हैं।0
0
Report
बुलंदशहर: पारोली ग्राम के पूर्व प्रधान का शव काली नदी में मिला, इलाके में सनसनी
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र के पारोली गांव के पूर्व प्रधान का 4 दिन बाद शिकारपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव के जंगलों में काली नदी में मिला शव सलेमपुर थाना पुलिस ने चार दिन लगातार चलाया था काली नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चार दिन बाद पूर्व प्रधान सुनील कुमार राघव का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप काली नदी में शव मिलने की सूचना पर सलेमपुर थाना प्रभारी और शिकारपुर कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची मौके पर पूर्व प्रधान का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल पूर्व प्रधान सुनील कुमार राघव पारोली गांव के दो बार रह चुके हैं ग्राम प्रधान सलेमपुर थाना क्षेत्र के पारोली गांव से चार दिन पूर्व लापता हुए पूर्व प्रधान का मामला0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार में धामी ने दधीचि अंगदान अभियान में नड्डा के साथ हिस्सा लिया
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दधीचि अंग दान महा दान संकल्प अभियान में हरिद्वार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ शामिल हुए।0
0
Report
Tumakuru में कार के भीतर चाकू से हमला और बम फटने से मौत, आरोपी जिंदा जला
Noida, Uttar Pradesh:Horror on Highway: Man Attacks with Knife inside Car, then a Bomb explodes Killing him inside the car A 30-year-old man was burnt alive after a car exploded and caught fire near Jogihalli village in Sira taluk of Tumakuru district on Saturday. A 23-year-old woman travelling with him sustained injuries after she was allegedly attacked with a knife. The deceased has been identified as Nagendra, while the injured woman is Ramya Ullas (23), a native of Agasur village in Ankola taluk of Uttara Kannada district. She is employed as an OT technician at Sanjay Gandhi Hospital in Bengaluru and is currently undergoing treatment at the Tumakuru District Hospital. According to preliminary information, Nagendra had booked the car in Bengaluru and was travelling with Ramya. Based on the driver's initial statement, the two boarded the vehicle together in Bengaluru and were travelling towards Ankola. Police said an argument broke out between them after the car reached near Tumakuru. During the altercation, Nagendra allegedly stabbed Ramya with a knife. Ramya also allegedly alerted driver about him carrying a bomb, despite her injuries, she managed to jump out of the vehicle. The driver, identified as Praveen, immediately stopped the car by the roadside and got out. Police suspect Nagendra then locked himself inside the vehicle and detonated a crude bomb that he had allegedly brought with him. The exact cause of the explosion and the nature of the explosive are being verified by forensic experts. Nagendra was charred to death inside the burning vehicle. Praveen sustained minor injuries in the incident. Tumakuru Superintendent of Police Ashok, along with officers from Kallambella Police Station, visited the spot and inspected the scene. Police are investigating the motive behind the attack and the circumstances leading to the explosion.0
0
Report
श्रीगंगानगर हिरोइन तस्करी: आरोपी गिरफ्तार, पत्नी व जीजा भी शामिल
Noida, Uttar Pradesh:श्रीगंगानगर के कुख्यात हेरोइन तस्कर को पकड़ने में मिली कामयाबी, आरोपी की पत्नी भी गिरफ्तार, जीजा की मिलीभगती भी आई सामने पाकिस्तान से 25 जून की रात को घड़साना के गांव 15 जीडी के खेत में उतारे थे हेरोइन के 21 पैकिट, पंजाब के तस्कर के पास तक पहुंचाने थे सभी पैकिट पुलिस ने पंजाब के एक अन्य आरोपी को किया गिरफतार, 9.908 किलो हेरोइन, 1.40 लाख नकदी व परिवहन में प्रयुक्त कार बरामद समेजा पुलिस ने मुख्य आरोपी की पत्नी से 511 ग्राम हेरोइन व 21200 रूपये किए बरामद बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में श्री श्रीगंगानगर पुलिस ने नशा तस्करी के नए नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने में सफलता हासिल की है। एसपी हरिशंकर के सुपरविजन में पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में हेरोइन , नकदी व कार सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया। वहीं मुख्य आरोपी की पत्नी को भी समेजा पुलिस ने हेरोइन व नकदी सहित गिरफ्तार कर लिया। वहीं हेरोइन तस्करी के सबसे बड़े खेल का पर्दाफाश कर पुलिस ने एक बार फिर नशा तस्करों के बड़े नेटवर्क का भांडाफोड किया है। पुलिस को सूचना मिली कि 25 जून गुरुवार की रात को घड़साना क्षेत्र के एक गांव में पाकिस्तान से हेरोइन के पैकिट ड्रोन के माध्यम से गिराए गए हैं। वहीं शनिवार को इन पैकिट को नशा तस्करों द्वारा पंजाब भिजवाने की तैयारी की जा रही है। नशा तस्करों ने भी इस दौरान घड़साना से श्रीगंगानगर व आगे पंजाब जाने के लिए शनिवार को नया रास्ता तलाशा। इस दौरान अनूपगढ़ सूरतगढ़ स्टेट हाईवे 94 से श्रीगंगानगर व वहां से पंजाब की और जाने का कार्यक्रम तस्करों द्वारा बनाया गया। इस पर पुलिस ने पूरा जाल बिछाते हुए आरोपियों को धर दबोचा। शनिवार शाम को जैतसर पुलिस थाना ने 5 जीबी पुली क्षेत्र में नाकेबंदी की। वहीं एसपी हरिशंकर ने अन्य تھानों की पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। इसी बीच पुलिस ने गांव 6 जीबी के पास सूरतगढ़ अनूपगढ़ सड़क मार्ग पर अवरोधक लगाए।शाम को पंजाब नंबर की कार नाकाबंदी के पास पहुंची तो तस्करों को भनक हो गई। जिसके चलते तस्करों ने कार को पुशबैक किया व तेज गति से जाने लगे तो पुलिस की निजी गाड़ी से टकरा गए। जिसके चलते तस्करों की गाड़ी रूक गई व पुलिस टीम ने गाड़ी को घेर लिया। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी में 9.908 किलो हेरोइन, 1.40 लाख रुपये नकदी व कार सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट, लोकसेवकों को कत्वर्य से रोकने, उन पर हमला करने, सार्वजनिक मार्ग पर तेजी से गाड़ी चलाने, व्यक्तिगत सुरक्षा खतरे में डालने व संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मौके पर एएसपी दीपक शर्मा, सीओ प्रतीक मील, सूरतगढ़ सदर थानाधिकारी रामकुमार लेघा मौके पर पंहुचे। पाकिस्तान से आई हेरोइन को पंजाब पहुंचाने की तैयारी में थे आरोपी पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में मुख्य आरोपी जसविंदर सिंह उर्फ जस्सी (34) पुत्र दतार सिंह रायसिख निवासी सलेमपुरा पुलिस थाना समेजा कोठी व सहयोगी धर्मेंद्र उर्फ बब्बू (32) पुत्र मोहन सिंह रायसिख निवासी भैनी गुजरा, तहसील जगरावा जिला लुधियाना को शनिवार को 5- 6 जीबी के पास गिरफ्तार किया। वहीं पूछताछ में मुख्य आरोपी ने एक पैकिट सलेमपुरा घर में पत्नी के पास होना बताया तो समेजा कोठी पुलिस ने नवज्योत कौर उर्फ ज्योति को 511 ग्राम हेरोइन व 22100 रूपये नकदी के साथ गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी ने पुलिस को बताया कि तस्करी के मामले में उसकी पत्नी व जीजा भी सहभागी रहे हैं। आरोपी धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि पंजाब के बड़े तस्कर ने उसे जसविंदर से हेरोइन की खेप लाने के लिए कहा था व कार का इंतजाम करवाया था। वहीं पंजाब में हेरोइन पहुंचाने पर उसे 50 हजार रूपये मिलने थे। जसविंदर के पास मिली 1.40 लाख रूपये धर्मेंद्र ने ही जसविंदर को हेरोइन के बदले दिए थे। पुलिस ने बताया कि अगर यह हेरोइन पंजाब पहुंच जाती तो मोंगा, मुक्तसर, जलालाबाद, फाजिल्का व फिरोजपुर में जानी थी। आरोपी जसविंदर सिंह के तार सीमा पार से जुड़े हुए थे। वह पिछले 4 साल से यह काम कर रहा था। अभी कुछ समय पूर्व वह एनडीपीएस के एक मामले में जमानत पर बाहर आया था। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हेरोइन की कीमत 50 करोड़ रुपये बताई है।0
0
Report
Advertisement
तबादला महाकुंभ: बीजेपी कार्यालय में आवेदन लेने की भीड़, राजनीति गर्म
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में तबादला सीजन शुरू होते ही सत्ता के गलियारों में हलचल तेज हो गई है। लेकिन इस बार सचिवालय या मंत्री आवासों के साथ ही बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भी भीड़ दिखाई दे रही है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर पार्टी कार्यालय में तबादला चाहने वाले कर्मचारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन से आवेदन लिए जा रहे हैं। विभागवार सूची तैयार कर संबंधित मंत्रियों तक भेजी जाएगी। बीजेपी इसे कार्यकर्ताओं और जनता के बीच बेहतर समन्वय की व्यवस्था बता रही है, जबकि विपक्ष इसे सत्ता और संगठन की नाकामयाबी का मॉडल बताया है। देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट। जयपुर स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय इन दिनों किसी राजनीतिक बैठक से ज्यादा तबादला सहायता केंद्र जैसा माहौल नजर आ रहा है। सुबह से शाम तक लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। कोई शिक्षक है, कोई कर्मचारी, तो कोई पार्टी कार्यकर्ता। हर किसी के हाथ में तबादले का आवेदन है और उम्मीद है कि पार्टी के जरिए उसकी बात सरकार तक पहुंचेगी। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर बाकायदा दो प्रदेश पदाधिकारिकायियों प्रदेश मंत्री नारायण मीणा और सीताराम पोसवाल की ड्यूटी लगाई गई है। आवेदन लेने के बाद विभागवार सूची तैयार की जा रही है, जिसे संबंधित मंत्री और विभागों को भेजा जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि केवल बीजेपी कार्यकर्ताओं के ही नहीं, बल्कि आमजन के आवेदन भी लिए जा रहे हैं। पार्टी का कहना है कि इससे किसी प्रकार के भेदभाव का आरोप नहीं लगेगा। कई ऐसे लोग भी प्रदेश कार्यालय पहुंच रहे हैं जो पहले ही मंत्री या सचिवालय में आवेदन दे चुके हैं, लेकिन उन्हें भरोसा है कि अगर पार्टी की सिफारिश जुड़ गई तो तबादले की संभावना और मजबूत हो जाएगी। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और कर्मचारी जयपुर पहुंच रहे हैं। आवेदन देने वालों के लिए बैठने और चाय-पानी की व्यवस्था भी की गई है। बीजेपी का मानना है कि इससे कार्यकर्ताओं और आमजन को सम्मान का एहसास होगा और संगठन की सकारात्मक छवि भी बनेगी। यानी इस बार पार्टी केवल राजनीतिक संगठन की भूमिका में नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच एक सेतु बनने की कोशिश करती नजर आ रही है। बीजेपी प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने कहा कि "कार्यकर्ता और आमजन दोनों के आवेदन लिए जा रहे हैं। विभागवार सूची बनाकर संबंधित मंत्रियों को भेजी जाएगी। मेरिट के आधार पर तबादलों पर निर्णय होगा।" हालांकि इस पूरी कवायद ने राजनीतिक बहस भी छेड़ दी है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या तबादलों जैसे प्रशासनिक फैसलों में पार्टी संगठन की इतनी सक्रिय भूमिका उचित है ? बीजेपी का जवाब है कि अंतिम निर्णय सरकार और संबंधित विभाग ही करेंगे। पार्टी केवल आवेदन व्यवस्थित तरीके से सरकार तक पहुंचाने का माध्यम बन रही है ताकि कार्यकर्ताओं और जनता को बार-बार अलग-अलग जगह चक्कर नहीं लगाने पड़ें। इधर कांग्रेस प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी का कहना है कि तबादलों को लेकर राज्य में स्पष्ट नीति नहीं है। बीजेपी नेता और मंत्री कहते आ रहे हैं कि तबादला नीति बनाई जाएगी, लेकिन हुआ कुछ नहीं, ऐसे में कर्मचारी और आमजन मंत्रियों के घरों तथा बीजेपी कार्यालय में धक्के खाने को मजबूर है। राजस्थान में तबादलों का दौर हमेशा राजनीतिक सरगर्मियों को तेज कर देता है। इस बार बीजेपी ने प्रदेश कार्यालय को आवेदन लेने का केंद्र बनाकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि संगठन अपने कार्यकर्ताओं और आमजन दोनों के लिए उपलब्ध है। अब निगाह इस बात पर रहेगी कि पार्टी के जरिए भेजे गए इन आवेदनों में कितनों को वास्तव में राहत मिलती है। क्योंकि तबादलों की इस राजनीति में उम्मीदें भी बड़ी हैं और सियासी संदेश भी।0
0
Report
हिंदू देवताओं के खिलाफ प्रचार: ईशू को देवों से ऊँचा बताने वीडियो से रोष
Raipur, Chhattisgarh:हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ सोशल मीडिया में भ्रामक प्रचार का मामला. वीडियो में एक सोशल मीडिया हैंडल से ईशू को हिंदू देवताओं से ऊपर बताया गया. सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो में भगवान शिव और भगवान विष्णु द्वारा ईशू को पिता बताया जा रहा. मामले को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश भड़का. हिंदू संगठन मामले की शिकायत लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे और नारेबाजी भी की. हिन्दू संगठनों और साधु-संतों ने पुलिस से जल्द कठोर कार्रवाई करने की मांग की. कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.0
0
Report
राजस्थान में MSME दिवस पर एक जिला एक उत्पाद और रैम्प पोर्टल का शुभारंभ
Jaipur, Rajasthan:अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समारोह के मुख्य अतिथि, मुख्यमंत्री राजस्थान इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट पॉलिसी, ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) कॉफी टेबल बुक और रैम्प (राइजिंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस) पोर्टल का भी शुभारंभ किया, राजस्थान में पहली बार MSME Day का राज्यस्तरीय आयोजन, समारोह में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, राज्यमंत्री केके विश्नोई, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल, आयुक्त नीलाभ सक्सेना सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद, दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर— अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर विशेष राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन जयपुर के कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब में आयोजित,,,,,, समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को मजबूत करने, युवाओं और उद्यमियों को संबल देने के लिए कई दूरगामी और महत्वपूर्ण घोषणाएं की,,,,,, इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चैक और औद्योगिक भूमि आवंटन पत्र वितरित किए गए,,,,, इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राजस्थान औद्योगिक विकास नीति एक जिला एक उत्पाद की विशेष मार्गदर्शिका पुस्तक और रैम्प पोर्टल की भी शुरुआत की,,,,,, देखिए खास रिपोर्ट—0
0
Report
Advertisement
धौलपुर में SP के निर्देश पर अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई; दो तस्कर दबोचे
Noida, Uttar Pradesh:धौलपुर:एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में अवैध हथियारों पर बड़ी चोट, थाना सदर पुलिस व डीएसटी ने अरुआ नाले के पास घेराबंदी कर दो तस्कर दबोचे, गिरफ्तारी आरोपी लोकेन्द्रगुर्जर कोलूआ व मोहित ठाकुर वरखेडा निवासी, एक पिस्टल 32 बोर, दो मैगजीन देशी कट्टा 315 बोर, एयरगन पोना जब्त, 54 जिन्दा व 3 खाली कारतूस, स्प्लेंडर बाइक की बरामद, आरोपी हथियार तस्करी की फिराक में थे, ASP वैभव शर्मा के सुपरवीजन सीओ कृष्णराज जांगिड़ के निर्देशन में कार्रवाई, थानाधिकारी महेशमीणा के नेतृत्व में टीम को मिली सफलता,0
0
Report
फ्लोरा मैक्स ठगी: धरमजयगढ़ से दो फरार आरोपी गिरफ्तार
Darogapara, Chhattisgarh:धरमजयगढ़ पुलिस ने फ्लोरा मैक्स चिटफंड ठगी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्याम सिंह राजपूत और बलराम बंजारा उर्फ बल्लू के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, फ्लोरा मैक्स कंपनी के संचालकों और अधिकारियों ने स्व-रोजगार और बैंक ऋण दिलाने का झांसा देकर धरमजयगढ़ क्षेत्र के चैनपुर, सिथरा, जबगा और जमाबीरा गांव की 165 महिलाओं से करीब 49.50 लाख रुपये की ठगी की थी। महिलाओं को समूह बनाकर बैंक से ऋण दिलाया गया, उनके नाम पर दुकानें खुलवाई गईं, लेकिन व्यवसाय और उससे होने वाली आय पर कंपनी के लोगों ने कब्जा कर लिया। साथ ही हर माह ₹2,700 देने का वादा भी पूरा नहीं किया गया, जिससे महिलाओं पर बैंक ऋण का बोझ बढ़ गया।मामले में 5 दिसंबर 2024 को थाना धरमजयगढ़ में अपराध दर्ज किया गया था। जांच के दौरान कंपनी की डायरेक्टरों और सहयोगियों की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। इससे पहले कंपनी की एजेंट मंजू चौहान सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी अखिलेश सिंह, राजू सिंह और गुड़िया देवी अन्य मामले में जेल में निरुद्ध हैं।लगातार तलाश के दौरान पुलिस ने श्याम सिंह राजपूत को जांजगीर-चांपा जिले के हथनेवरा गांव से तथा बलराम बंजारा उर्फ बल्लू को खरसिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि निवेश, रोजगार और चिटफंड के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोहों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
राम मंदिर चंदा चोरी की अभी जांच चल रही है fir दर्ज हो गया है कुछ की गिरफ्तारी हो गई है कोई बचेगा नही
Gonda, Uttar Pradesh:केंद्रीय मंत्री कीर्तवर्धन सिंह ने सामाजिक अधिकारिता शिविर सात सौ दिव्यांगों को बांटा विभिन्न उपकरण गोंडा। स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज आडिटोरियम में एलिम्को कम्पनी द्वारा सांसद गोण्डा/केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित "सामाजिक अधिकारिता शिविर" में दिव्यांगजनों को विभिन्न उपकरण वितरण किया। कार्य क्रम का उद्घाटन केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री ने दीप प्रज्वलित करके किया,मंत्री ने सात सौ दिव्यांजनों को ट्राई मोटराईज्ड ,ट्राई साइकिल,बैसाखी कान की मशीन व अन्य उपकरणों का वितरण कर दिव्यांग जनों से हाल चाल व निवास भी पूछा मंत्री ने संबोधित करते हुए एलिम्को कम्पनी द्वारा आज रजिस्टर्ड सात सौ लोगों को उपकरण बांटने को कहा वही यह भी कहा कंपनी बारह सौ से पंद्रह सौ उपकरण लाई है जो शेष लोगों को पंजीकृत कर वितरित करेगी।मंत्री ने पत्रकारों के सवाल पर कहा राम जन्म भूमि चंदा चोरी में कोई छूटेगा नहीं एफआईआर दर्ज हो गई है, एफआईआर में देरी का कारण बताते हुए कहा जांच पड़ताल पूंछ तांछ में समय लगता है पूछ तांछ होने पर एफआईआर दर्ज हुई है कुछ की गिरफ्तारी भी कुछ लोगों की हुईं है शीघ्र अन्य दोषी भी गिरफ्तार कर लिए जायेंगे। कार्यक्रम में विधायक मनकापुर,विधायक गौरा, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला अध्यक्ष भाजपा तथा एलिम्को के अधिकारीगण एवं मेडिकल कालेज की प्राचार्य बीना सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
आमसी बायपास पर SI JP साहू के घर बड़ी लूट; 20 लाख से अधिक नुकसान
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के आमसी बायपास क्षेत्र में रायपुर में पदस्थ सब इंस्पेक्टर जे.पी. साहू के सूने मकान में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। बीती रात अज्ञात चोरों ने घर के करीब 10 ताले तोड़कर लगभग 12 तола सोना-चांदी और अलमारी में रखे एक लाख रुपये नकद सहित करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति पार कर दी। घटना के समय परिवार रिश्तेदारी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था। वापस लौटने पर घर के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर वारदात का खुलासा किया जाएगा.0
0
Report
रामदास आठावले का झारखंड दौरा: पार्टी विस्तार और मजदूर-युवाओं के लिए कदम
Ranchi, Jharkhand:केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास आठावले आज झारखंड के दौरे पर हैं। रांची एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि झारखंड जनजातीय बहुल इलाका है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी देश के अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी अपने विस्तार पर काम कर रही है। आने वाले दिनों में पार्टी मजबूत संगठन के रूप में उभरेगी। रामदास अठावले ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के राज्य मंत्री और पार्टी का प्रमुख होने के नाते हुए झारखंड में भी खदानों में काम कर रहे हैं मजदूर, महिलाओं नौजवान किसान और बेरोजगारों के लिए काम करेंगे। राम मंदिर चढ़ावा मामले पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में एसआईटी का गठन कर दिया है। इस मामले में भ्रष्टाचार हुआ है जो भी दोषी होंगे उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।0
0
Report
कोई समाचार सामग्री उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
