icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बड़ीसादड़ी-नीमच रेल लाइन पर ट्रैक ट्रायल: लोकोमोटिव 110 किमी/घंटा

Begun, Rajasthan:बड़ीसादड़ी, चित्तौड़गढ़ में रेलवे द्वारा ट्रैक का ट्रायल रन किया गया। बड़ीसादड़ी-नीमच रेल लाइन पर मंगलवार को लोकोमोटिव को 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाकर ट्रैक की गुणवत्ता और सुरक्षा की जांच की गई। ट्रायल के दौरान रेलवे के उपमुख्य निर्माण इंजीनियर अंकित गुप्ता, एक्सईएन राजाराम मीणा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रितीश कुमार, स्टेशन अधीक्षक फूलचंद मीणा और लोको पायलट भगवती लाल मीणा मौजूद रहे। क्षेत्र में पहली बार इतनी तेज गति से लोकोमोटिव दौड़ते देखने के लिए ट्रैक के आसपास गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। इस सफल ट्रायल के बाद इस रेल लाइन पर जल्द ही नियमित रेल संचालन शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।
0
0
Report

वायरल ऑडियो-वीडियो से राजस्थान की सियासत गर्म, एडिटेड वीडियो का दावा

Bikaner, Rajasthan:राजस्थान की सियासत में वायरल ऑडियो-वीडियो ने जबरदस्त हलचल मचा दी है। पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने वीडियो को एडिटेड और एआई से बनाकर तैयार किया गया बतアルा है। दिवंगत रामेश्वर डूडी पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ गया है, कांग्रेस-बीजेपी नेताओं ने अलग-अलग प्रेस वार्ता की। मदन गोपाल मेघवाल ने सुचित किया कि भाषा पर संयम रखें और कहा- वीडियो एडिटेड हो या असली, यह दुर्भाग्यपूर्ण है; पुलिस से वास्तविक वीडियो की_originial Ver़sion रिकवर कर सत्यता जाँच की मांग। बीजेपी नेता रविशेखर मेघवाल ने आरोप लगाया कि उनका नाम बार-बार बेवजह घसीटा जा रहा है और बिना तथ्यों के बयानबाजी पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। दिवंगत रामेश्वर डूडी की पत्नी सुशीला डूडी ने भी नाराजगी जाहिर की है। कांग्रेस के भीतर भी हलचल है; जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि वीडियो एडिटेड हो या असली, दोनों स्थितियाँ दुर्भाग्यपूर्ण हैं और पार्टी वरिष्ठ नेताओं को जानकारी दे दी गई है। आगे कार्रवाई हाईकमान के निर्देशों के अनुसार होगी और पुलिस से वीडियो का ओरिजिनल संस्करण रिकवर कर सत्यता की जांच की जाएगी। बीजेपी के अनुसार रविशेखर मेघवाल ने कहा कि उनके खिलाफ बिना वजह आरोप लगाए जा रहे हैं और वे कानूनी कार्रवाई करेंगे। इस पूरे मामले में नोखा विधायक सुशील डूडी ने भी नाराजगी जताई और कांग्रेस के कुछ नेताओं ने गोविंद राम को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है। जारी राजनीतिक हलचल के बीच निजता भंग का परिवाद दर्ज है और अब पुलिस जांच का इंतजार है कि वीडियो के पीछे कौन सा सच है।
0
0
Report
Advertisement

स्वाति गौतम के 99% से शिव पब्लिक स्कूल जिला टॉप, खोली सफलता की धूम

Tonk, Rajasthan:12वीं बोर्ड परिणाम में शिव पब्लिक स्कूल बना फिर सिरमौर, स्वाति गौतम ने 99% के साथ किया जिला टॉप माध्यामिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में सरोली स्थित शिव पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में अपना परचम लहराया। विद्यालय की छात्रा स्वाति गौतम ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने छात्रा को “स्वीट डिजायर” कार उपहार में देने की घोषणा की, जो विजय उत्सव के दौरान प्रदान की जाएगी। विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। इनमें अरविंद चौधरी (97.60%), अभिषेक चौधरी (96.80%), मानसी मीणा (96.60%), हिमांशु शर्मा (96.40%), अमन चौधरी (96.40%), गोविंद गुर्जर (95.20%) और प्रिया यादव (95%) शामिल हैं। सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. शिवजीलाल चौधरी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनका मुँह मीठा कराकर उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिसर में आतिशबाजी के साथ खुशी का माहौल बना रहा। प्रबंध निदेशक पवन माहेश्वरी ने बताया कि शिव पब्लिक स्कूल ने पूर्व वर्षों में भी जिले और प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय परिणाम दिए हैं और यह उपलब्धि उसी परंपरा को आगे बढ़ाती है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिव पब्लिक शिक्षा समिति, सरोली ने इस सफलता को विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताते हुए हर्ष व्यक्त किया।
0
0
Report

सीएम का वैशाली दौरा रद्द: महोत्सव उद्घाटन डिप्टी सीएम के साथ

Hajipur, Bihar:सीएम का वैशाली दौरा रद्द, वैशाली महोत्सव के उदघाटन में नहीं आयेंगे सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आने की संभावना, प्रभारी मंत्री विजेंद्र यादव, पर्यटन मंत्री सहित कई विधायक और नेता रहेंगे मौजूद, आज शाम से शुरू होगा तीन दिवसीय वैशाली महोत्सव बड़ी खबर वैशाली से है जहाँ आज वैशाली में होने वाला सीएम का दौरा किसी कारणवश रद्द हो गया है।सीएम आज से शुरू होने वाले तीन दिवसीय वैशाली महोत्सव का उदघाटन करने आने वाले थे लेकिन नालंदा हादसे के बाद अचानक सीएम का दौरा स्थगित हो गया है।हालांकि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आने की संभावना है लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।वहीं जिले के प्रभारी मंत्री विजेंद्र यादव और पर्यटन मंत्री के साथ साथ कई विधायक और नेता उदघाटन समारोह में शामिल होंगे।बता दे कि वैशाली महोत्सव के शुरुआत की सारी तैयारी पूरी हो गई है और अभिषेक पुष्करणी झील के पास स्थानीय विधायक सिद्धार्थ पटेल ने पूजा अर्चना की है।सनद रहे कि 1945 में इस महोत्सव की शुरुआत हुई थी तब से लेकर आज तक हर साल वैशाली महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है जिसमें बड़ा मेला भी लगता है और वैशाली महोत्सव में बड़े बड़े कलाकार भी भाग लेते है जिसके तहत इस बार पहले दिन बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक उदित नारायण, दूसरे दिन कल्पना पटवारी और आखिरी दिन भजन सम्राट अनूप जलोटा की प्रस्तुति होगी।
0
0
Report

अनूपगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से तीन घायल, दो बच्चे समेत

अनूपगढ़ में आसमानी बिजली का कहर, आसमानी बिजली गिरने से एक ही घर के 2 मासूमो सहित 3 जने बुरी तरह झुलसे अनूपगढ़ के गांव 20 एलएम में आज मंगलवार आसमानी बिजली ने अपना कहर बरसाया है। गांव 20 एलएम के पास खेत में खड़े एक विद्युत पोल पर आसमानी बिजली गिर गई। आसमानी बिजली गिरने के बाद बिजली का करंट विद्युत तारों से होते हुए 500 मीटर की दूरी में बनी 7 ढाणियों में दौड़ गया। वहीं एक ढाणी में दो बच्चे अपनी मौसी के साथ आंगन में कमरे के दरवाजे के पास खेल रहे थे। करंट आने के कारण डेढ़ वर्षीय सन्नी, ढाई वर्षीय इशांत और उनकी 15 वर्षीय मौसी लक्ष्मी बुरी तरह से झुलस गए। तीनों को घायलों को घडसाना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उन्हें बीकानेर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आसमानी बिजली के कारण सातों ढाणियों में लगे हुए विद्युत उपकरण भी जल गए हैं। घायल बच्चों के चाचा मक्खन राम (22) पुत्र सोमी राम ने बताया कि उसका बड़ा भाई सुरेन्द्र ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करता है। उन्होंने बताया कि सुरेंद्र आज मजदूरी करने गया हुआ था और घर पर उसके दो बेटे सन्नी और इशांत, एक 4 वर्षीय बेटी संध्या और उसकी मौसी लक्ष्मी तथा उसकी पत्नी घर पर ही थे। मक्खन राम ने बताया सन्नी और इशांत अपनी मौसी के साथ आंगन में कमरे के दरवाजे के पास खेल रहे थे कि अचानक लोहे के दरवाजे में करंट आ गया। करंट आने के कारण उन दोनों बच्चों और उनकी मौसी लक्ष्मी बुरी तरह से झुलस गए। उन्होंने बताया कि करंट लगते ही जब बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी उनके घर पहुंच गए। ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना उसके भाई सुरेंद्र तथा उसे दी गई। सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों की सहायता से तीनों को घडसाना की सरकारी अस्पताल ले जाया गया मगर उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। वही विष्णु मांडा ने बताया कि आसमानी बिजली गिरने घर मे रखे हुए विद्युत उपकरण पंखे, फ्रीज, प्रेस सहित अन्य उपकरण जल गये और वही घरों में की गई बिजली की फीटिंग भी जल गई। ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी गई है। मौके पर विद्युत कर्मियों के द्वारा विद्युत सप्लाई को सुचारु किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

जमीनी विवाद में चाचा की हत्या: भतीजे और परिवार पर हत्या का मामला दर्ज

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाने के सीआई परमेश्वर पाटीदार ने बताया कि थाने पर देवला फला मूंगाना गाँव में 29 मार्च को पुराने जमीनी विवाद व रास्ते में पेड़ काटने को लेकर हुए झगड़े में रमेश व उसके परिजनों ने अपने चाचा गटू की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी | पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को डूंगरपुर जिल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था | लेकिन पीड़ित पक्ष द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक पोस्टमार्टम नहीं करवाने पर अड़ गए | जिस पर पुलिस ने काफी समझाइश की लेकिन 29 और 30 मार्च को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया | इधर पीड़ित पक्ष की ओर से 21 लोगो के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दी गई जिस पर पुलिस ने नामजद लोगो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जिसके बाद पीड़ित पक्ष पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए | वही इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया | वही पुलिस मामले की जांच में जुटी है |
0
0
Report

परवन सिंचाई परियोजना पर 100 करोड़ विकास कार्यों की समीक्षा

Kota, Rajasthan:KOTA ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सर्किट हाउस में ली जल संसाधन विभाग(WRD)विभाग से जुड़े अधिकारियों की बैठक, सिंचाई परियोजना से जुड़े कार्यों की ली समीक्षा, जिला कलेक्टर पीयूष समारिया, जिला परिषदCEO केके मीणा, प्रधान जयवीर सिंह,उपप्रधान ओम अडूसा रहे मौजूद, सिंचाई परियोजना के कार्यों को समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश, परवन सिंचाई परियोजना,हरीशचंद सागर बांध नहरी तंत्र,हरिपुरा,आलनिया डेम सुदृढ़ीकरण परियोजना के कार्यों की ली समीक्षा, 100करोड़ के प्रस्तावित विकास कार्य जिनमें वंचित गांवों को योजना से जोड़ने के कार्यों को लेकर दिए निर्देश, अधिकारियों को निर्देश अगले वर्ष तक परवन का पानी पहुंचे खेतों तक, ERCP के अंतर्गत हरिपुरा मांझी डेम निर्माण कार्य से कनवास एवं मंडाना क्षेत्र में सिंचाई एवं पेयजल आपूर्ति होगी सुचारू, कुंदनपुर पंचायत के राजगढ़ एवं मंडिता को 57करोड़ के कार्यों से परवन परियोजना से जोड़ा जाएगा, 2500हेक्टेयर क्षेत्र में होगी सिंचाई, बजट में हुई घोषणाओं को जल्द घरातल पर उतारने के दिए अधिकारियों को निर्देश, बाईट-हीरालाल नागर, ऊर्जा मंत्री,राजस्थान सरकार
0
0
Report

हापुड - इबरत खान हत्याकांड का हुआ खुलासा, आरोपी पिस्टल सहित किया गिरफ्तार।

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollow14m ago
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़। थाना कपूरपुर पुलिस ने मोहम्मद इबरत खान हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस, मृतक का मोबाइल फोन और टीवीएस मोपेड बरामद की है। एएसपी विनीत भटनागर ने मेरठ रोड पर स्थित पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि 28 मार्च को थाना कपूरपुर क्षेत्र के ब्रजनाथपुर शुगर मिल रोड स्थित नहर किनारे एक व्यक्ति का शव मिला था। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान मोहम्मद इबरत खान पुत्र किशवर खां, निवासी ग्राम उरैना, थाना वजीरगंज बदायूं के रूप में हुई। इबरत खान वर्तमान में हापुड़ नगर के मजीदपुरा में कपड़ों की फेरी का काम करता था। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक इबरत खान पहले आरोपी तैय्यब के साथ मिलकर कपड़ों का कारोबार करता था। करीब डेढ़ महीने पहले इबरत खान ने अलग होकर अपना खुद का काम शुरू कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी तैय्यब ने इबरत की हत्या की साजिश रची। मौका पाकर तैय्यब ने इबरत को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी तैय्यब पुत्र इब्बन खां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर एक अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, टीवीएस मोपेड और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इबरत खान के अलग कारोबार शुरू करने से उसका व्यापार प्रभावित हो गया था। कई बार समझाने के बावजूद जब मृतक नहीं माना, तो गुस्से में आकर उसने हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस ने मामले का खुलासा कर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

प्रयागराज में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 1.18 लाख नकली नोट बरामद

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए 1 लाख 18 हजार 300 के नकली नोट भी बरामद किया, पूर्वांचल के कई जनपदों में सक्रिय था नकली नोट बनाने वाला गिरोह। प्रयागराज के सराय इनायत थाना क्षेत्र में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए 1 लाख 18 हजार 300 रुपए के नकली नोट बरामद किया है। साथ ही वैगनआर कार, नोट बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाला कलर काग़ज़ और प्रिंटर, लैपटॉप समेत अन्य सामग्री भी बरामद किया है। पुलिस को पता चला है कि 50 हजार के असली नोट के बदले में 1 लाख के नकली नोट देने का काम करते थे। मुख्य रूप से ग्रामीण इलाकों में यह गिरोह सक्रिय था, जोकि बेरोजगार किस्म के युवकों को टार्गेट करते थे। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार अभियुक्तों का बड़ा गिरोह है, जोकि पूर्वांचल के कई जनपदों में फैला हुआ है। पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि गिरफ्तार अभियुक्त विवेक यादव पूर्व में भी नकली नोट की तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। पूछताछ के दौरान यह भी पता चला है कि विवेक यादव जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ चुका है। वह देवरिया से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में भी जुटा हुआ था। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजकर गिरोह से जुड़े अन्य अभियुक्तों की तलाश में जुट गई है।
0
0
Report

हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 183 करोड़ बजट और किराये बढ़ोतरी को मंजूरी

Haldwani, Uttarakhand:ANCHOR : हल्द्वानी नगर निगम में सम्पन्न हुई बोर्ड बैठक में शहर के विकास और व्यवस्थाओं को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में मेयर गजराज सिंह बिष्ट, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा समेत सभी 60 पार्षद मौजूद रहे, इस दौरान कुल 16 प्रस्ताव पास किये गये। जिनमें शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर, सफाई व्यवस्था और जन सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। साल 2026-27 के लिए नगर निगम में 183 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गयी, जिससे शहर के विकास कार्यों को रफ्तार मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए भी एक अहम निर्णय लिया गया। जिसमें निगम की दुकानों के किराए में बढ़ोतरी की जाएगी, जिससे निगम की आय बढ़ेगी और विकास कार्यों में तेजी आयेगी। बैठक के दौरान पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं भी उठाईं जिस पर अधिकारियों ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया है। बाइट: गजराज सिंह बिष्ट, मेयर नगर निगम हल्द्वानी।
0
0
Report
Advertisement

मथुरा में भीषण सड़क हादसा: कार ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ी, चार घायल

Mathura, Uttar Pradesh:भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार होटल के बाहर खड़े ट्रैक्टर में घुसी, मची चीख-पुकार मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। छाता स्थित आर्गेनिक कुंज के समीप दिल्ली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक होटल पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जाकर टकराई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर koहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की गति काफी अधिक थी। होटल के सामने खड़े ट्रैक्टर ट्राली में टकराते ही कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त (क्षत-विक्षत) हो गई। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। कार की पिछली सीट पर बैठे दो व्यक्तियों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक जाने के कारण चालक और एक महिला अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच गई और ग्रामीणों की मदद से फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के प्रयास कर रहे है। मौके पर ट्रैक्टर को उठाने के लिए जेसीबी मंगाई गई है。
0
0
Report

अरावली पहाड़ियों में तेंदुए की मौत, पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा कारण

Mahendragarh, Haryana:नांगल चौधरी। महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव मुसनोता स्थित अरावली पहाड़ियों में उस समय हड़कंप मच गया जब घूमने गए लोगों को एक तेंदुए का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया और तुरंत वन विभाग को सूचित किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन रेंज अधिकारी रजनीश कुमार के नेतृत्व में तथा डीएफओ विजेंद्र सिंह की निगरानी में टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला पशु चिकित्सालय भेज दिया गया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार फिलहाल तेंदुए की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। वहीं स्थानीय स्तर पर अलग-अलग आशंकाएं सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले खनन लीज संचालित होती थी, जो कुछ समय से बंद पड़ी है। खनन के दौरान ब्लास्टिंग में इस्तेमाल होने वाले बारूद के अवशेषों से प्रभावित पानी गड्ढों में जमा है। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुए ने वही जहरीला पानी पी लिया हो, जिससे उसकी मौत हो सकती है। हालांकि वन विभाग ने इस तरह की किसी भी आशंका की पुष्टि नहीं की है। डीएफओ विजेंद्र सिंह ने पानी के सैंपल की जांच के निर्देश दिए हैं ताकि सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल पूरे मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है। यह घटना एक बार फिर अरावली क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा और पर्यावरणीय खतरे को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। बाइट रतिराम गुर्जर ग्रामीण DFO विजेंद्र सिंह
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top