icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
481001
Devendra RangireDevendra RangireFollow30 Apr 2025, 12:52 pm

बालाघाट में रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ बड़ा खिलाड़ी

Balaghat, Madhya Pradesh:

बालाघाट, कोतवाली पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्यवाही पुलिस अधीक्षक नगेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली सिंह एवं थाना प्रभारी विजय राजपूत के निर्देशन में की गई। पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि आईपीएल मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है। जांच में सामने आया कि 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए मैच पर करीब 41,065 रुपए का ऑनलाइन सट्टा खेला गया था। थाना कोतवाली पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी दिलीप पिता वासुदेव सोलंकी उम्र 40 वर्ष, निवासी मयूर नगर, बालाघाट को गिरफ्तार किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चंदौली रेलवे ओवरब्रिज की पटिया टूटने से रेलकर्मी घायल

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - डीडीयू रेलवे कि लापरवाही का शिकार हुआ रेल कर्मी - रेलवे ओवरब्रिज से रेलवे ट्रैक पर नीचे गिरा उपस्टेशन अधीक्षक - रेलवे ओवर ब्रिज के फर्श का पटिया टूटने से रेलवे ट्रैक पर गिरा रेलकर्मी - ड्यूटी पर जा रहे डिप्टी एसएस संतोष कुमार पांडेय हुए हादसे का शिकार - काफी ऊँचाई से गिरने के कारण छाती और कमर में आई गंभीर चोटे - मंडल रेल अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रिफर - इंडियन इंस्टीट्यूट रेलवे आवास से आरआरआई डीडीयू में ड्यूटी के लिए पैदल जा रहे थे संतोष पांडेय - हादसे के बाद रेलकर्मियों ने अचेत अवस्था में उन्हें पहुंचाया रेलवे अस्पताल - पुल की नियमित जांच और क्षतिग्रस्त पटियों की मरम्मत ना होने के कारण हुआ हादसा - मुगलसराय कोतवाली के जीटीआर रेलवे ब्रिज पर गुरुवार देर शाम हुई घटना.
0
0
Report

सिरसा में शिव चौक हत्या: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार

Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा शहर के शिव चौक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकुओं से हमला कर युवक की हत्या करने के मामले में सिरसा पुलिस ने FIR दर्ज करने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को मात्र 24 घंटों के भीतर काबू कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सैम कुमार पुत्र बंशीलाल व सन्नी कुमार पुत्र राजकुमार निवासी सर्कुलर रोड, शिव चौक सिरसा व सक्षम वर्मा पुत्र दीपक निवासी बेगू रोड सिरसा के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड हासिल कर हत्या के प्रयोग करने वाला चाकू बरामद किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार तीन दोस्तों पर शिव चौक के पास कुछ युवकों ने हमला कर दिया था। हमले में राहुल उर्फ फौजी और अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीसरे दोस्त साहिल ने दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। बाद में परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बठिंडा एम्स रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अरुण कुमार का सिरसा के निजी अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार घायल अरुण कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी चतरगढ़ पट्टी सिरसा ने अपने बयान में बताया कि वह अपने दोस्तों राहुल और साहिल के साथ बाइक पर जा रहा था। शिव चौक के पास कीर्ति नगर निवासी सुजल व अन्य युवकों ने उनका रास्ता रोककर हमला कर दिया। हमलावरों ने चाकुओं से वार कर राहुल और अरुण को गंभीर घायल कर दिया। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के संज्ञान में मामला आते ही सीआईए सिरसा और शहर थाना पुलिस की टीमें गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पीड़ित के बयान के आधार पर चार नामजद सहित आठ अन्य आरोपियों के खिलाफ शहर थाना सिरसा में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। प्रारंभिक जांच में साहिल और सुजल के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम बठिंडा एम्स हॉस्पिटल में करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया था। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। संलिप्त पाए जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर पुलिस ने QR कोड से बीट से DCP तक जानकारी एक क्लिक पर दी

Jaipur, Rajasthan:एक क्लिक में 'पूरी पुलिस' आपके मोबाइल पर, QR कोड स्कैन करते ही बीट कांस्टेबल से DCP तक के नम्बर नोट - विजुअल और बाइट अटैच, पर पंजिका पर 3010ZRJ_JPR_QR_PTC_R जयपुर घर के आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि हो... कोई मुसीबत आ जाए या फिर तत्काल पुलिस की मदद चाहिए... तो अब आपको पुलिस थाने के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। न ही गली-मोहल्ले की दीवारों पर बीट कांस्टेबल का नाम और नंबर तलाशना होगा। जयपुर पुलिस ने एक ऐसी पहल शुरू की है, जिसमें महज एक QR कोड स्कैन करते ही आपके मोबाइल की स्क्रीन पर बीट कांस्टेबल से लेकर DCP तक के नाम और मोबाइल नंबर आ जाएंगे। यानी एक क्लिक पर मिलेगी आपके इलाके की पूरी पुलिस की जानकारी। देखिए ये रिपोर्ट... अब पुलिस आपके मोबाइल में होगी... और जरूरत पड़ने पर एक क्लिक में आप अपने इलाके के पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे। जयपुर पुलिस ने आमजन और पुलिस के बीच संवाद को आसान बनाने के लिए 'अपनी बीट पुलिस को जानें' योजना शुरू की है। इसके तहत QR कोड आधारित बीट जागरूकता बोर्ड लगाए जाएंगे। इन QR कोड को स्कैन करते ही संबंधित इलाके के बीट कांस्टेबल से लेकर DCP तक के अधिकारियों की पूरी जानकारी मोबाइल स्क्रीन पर उपलब्ध होगी। इस पहल की शुरुआत फिलहाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र मानसरोवर से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की जा रही है। इसके बाद इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में लागू किया जाएगा। जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने गुरुवार को इस QR कोड आधारित बीट जागरूकता बोर्ड का लोकार्पण किया। दरअसल, पहले पुलिस की बीट व्यवस्था की जानकारी के लिए मोहल्लों की दीवारों पर बीट कांस्टेबल का नाम और мобиль नंबर लिखे जाते थे। लेकिन अधिकारी का तबादला होने या नंबर मिट जाने के बाद आमजन के पास पुरानी जानकारी ही रह जाती थी। अब QR कोड ने इस परेशानी का डिजिटल समाधान निकाल दिया है। अब QR कोड की फोटो मोबाइल में सेव कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर स्कैन करके संबंधित अधिकारी का नाम और नंबर हासिल कर सकते हैं। डॉ. अजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) इस व्यवस्था की खास बात ये है कि आपको हर बार बोर्ड के पास जाकर QR कोड स्कैन करने की जरूरत भी नहीं होगी। आप एक बार QR कोड की फोटो अपने मोबाइल की गैलरी में सेव कर लीजिए। जरूरत पड़ने पर उसी फोटो को स्कैन कर पुलिस अधिकारियों के संपर्क नंबर हासिल कर सकते हैं। पुलिस इस सुविधा को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए सार्वजनिक स्थानों को प्राथमिकता देगी। स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, पार्क और मंदिर जैसे स्थानों पर QR कोड वाले स्टैंडी और फ्लैक्स बोर्ड लगाए जाएंगे। प्रत्येक बीट में 7 से 10 बोर्ड लगाने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका इस्तेमाल कर सकें। डॉ. अजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) इस डिजिटल व्यवस्था में सिर्फ बीट कांस्टेबल का नंबर ही नहीं, बल्कि संबंधित पुलिस थाने का पता, गूगल लोकेशन और DCP, अतिरिक्त DCP, ACP, SHO सहित बीट अधिकारी का नाम और संपर्क नंबर भी उपलब्ध होगा। यानी किसी भी पुलिस अधिकारी का तबादला हो जाए तो भी आमजन को पुराना नंबर लेकर भटकना नहीं पड़ेगा। इस पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग जयपुर पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय से होगी। इसके लिए डिजिटल प्रोग्रामिंग की जाएगी। अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग के अनुसार नाम और मोबाइल नंबर अपडेट किए जाएंगे। पुलिस के मुताबिक हर महीने इस व्यवस्था का अपडेशन किया जाएगा, ताकि आमजन को हमेशा सही और ताजा जानकारी मिल सके।
0
0
Report

बालोद: सिकौसा में अवैध देशी शराब के धंधेबाज़ गिरफ्तार, डमी ग्राहक से पुष्टि

Raipur, Chhattisgarh:बालोद। गुण्डरदेही पुलिस ने ग्राम सिकौसा में छापामार कार्रवाई कर अवैध रूप से देशी शराब बेच रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिकौसा निवासी परमानंद डहरे (52 वर्ष) अपने घर से अवैध शराब का कारोबार चला रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से एक डमी ग्राहक तैयार कर उसे पहचानयुक्त ₹100 का नोट देकर आरोपी के पास भेजा। डमी ग्राहक द्वारा शराब खरीदकर पुष्टि करते ही पुलिस ने मकान पर दबिश दी। तलाश के दौरान आरोपी के पास से 30 पौवा शोले देशी प्लेन शराब (कुल 5.400 बल्क लीटर, कीमत ₹2,400) और बिक्री की ₹300 नगद रकम बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
0
0
Report

छतरपुर नगर पालिका में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर से लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर नगर पालिका में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सागर संभाग के कमिश्नर दिलीप कुमार विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान कलेक्टर, विधायक, एसपी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। आम जनता की समस्याओं के तत्काल निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से छतरपुर नगर पालिका में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर लगाया गया। शिविर में सागर कमिश्नर दिलीप कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता से काम कर रही है। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के निर्देश पर प्रदेशभर में हर शुक्रवार अलग-अलग स्थानों पर जन विश्वास अभियान के तहत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में 10 से 12 पंचायतों के समूह यानी क्लस्टर बनाकर लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि शिविर से पहले अधिकारियों की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं चिन्हित करती हैं, फिर जिला स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से उनका निराकरण किया जाता है। न्यायिक प्रकृति के मामलों को छोड़कर अधिकांश समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। कमिश्नर ने कहा कि अब शिविरों को पुराने स्वरूप से अलग हटकर छोटे-छोटे क्लस्टर स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, जिससे लोगों की भागीदारी बढ़ रही है और स्थानीय स्तर पर ही समाधान हो रहा है।
0
0
Report
Advertisement

नीमच में अफीम नीति के खिलाफ किसान प्रदर्शन: मॉर्फिन मात्रा और MSP की मांग

Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। केंद्र सरकार द्वारा घोषित अफीम नीति वर्ष 2026-27 को लेकर मालवा और मेवाड़ क्षेत्र के अफीम काश्तकारों में भारी असंतोष गहरा गया है। नीमच, मंदसौर, प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ जिले के सैकड़ों किसानों ने मल्हारगढ़ के पूर्व जनपद अध्यक्ष श्यामलाल जोकचंद के नेतृत्व में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने विभाग के एएनसी को सौंपे ज्ञापन में स्पष्ट किया कि कड़े नियमों और खेती की बढ़ती लागत ने किसानों की कमर तोड़ दी है, इसलिए नई नीति में तत्काल जनहितैषी संशोधन किए जाएं। किसानों ने प्रमुखता से मांग उठाई कि नई नीति में मॉर्फिन की मात्रा 4.4 तय किए जाने से कई पुराने चीरे वाले पट्टे निरस्त होकर सीपीएस पद्धति के मात्र 5 आरी में बदल गए हैं, लिहाजा किसानों को राहत देने के लिए मॉर्फिन की अनिवार्यता घटाकर 3.7 प्रतिशत की जाए। इसके साथ ही 90 किलोग्राम से अधिक औसत डोडा उत्पादन देने वाले सीपीएस किसानों को 10 आरी का चीरा लगाने का पट्टा दिया जाए और सीपीएस व्यवस्था में व्यापक सुधार किया जाए। बढ़ती महंगाई, खाद-दवाई, बिजली और भारी मजदूरी खर्च को रेखांकित करते हुए किसानों ने अफीम का सरकारी खरीद मूल्य बढ़ाकर 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम करने की पुरजोर मांग रखी। कानूनी जटिलताओं पर बात रखते हुए नेताओं ने कहा कि डोडाचूरा में मॉर्फिन की मात्रा नाममात्र 0.02 प्रतिशत से कम होती है, इसलिए इसे एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 और 8/29 के कड़े दायरे से बाहर किया जाए ताकि जेलों में बंद निर्दोष किसानों पर दर्ज मुकदमे समाप्त हो सकें। इसके अतिरिक्त प्राकृतिक आपदा या ओलावृष्टि से खराब हुई जिन फसलों को विभाग की देखरेख में नष्ट कराया गया था, उन्हें सीपीएस से हटाकर पुनः पारंपरिक चीरा पद्धति में बहाल किया जाए। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते इन मांगों का स्थायी समाधान नहीं निकाला, तो पूरे अंचल में आंदोलन को और तेज किया जाएगा。
0
0
Report

नौगांव के शांति स्वीट मिष्ठान से 55 किग्रा नकली मावा बरामद; लैब में जांच शुरू

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के नौगांव में प्रशासन ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम के आदेश पर खाद्य विभाग और राजस्व की संयुक्त टीम ने शांति स्वीट मिष्ठान की दुकान पर छापा मारकर 55 किलो नकली मावा जब्त किया है, नौगांव नगर में त्योहार और शादी सीजन को देखते हुए मावा और मिठाइयों की खपत बढ़ गई है। इसी को देखते हुए एसडीएम गोपाल शरण पटेल के आदेश पर नायब तहसीलदार और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने नगर के शांति स्वीट मिष्ठान पर छापेमारी की। जांच के दौरान टीम को दुकान में करीब 55 किलो नकली मावा मिला। मौके पर ही खाद्य विभाग की टीम ने नियमानुसार मावे के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया है। टीम ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि मिलावटी मावा आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है, इसलिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी
0
0
Report

धनबाद में छठ महापर्व की तैयारी तेज, जलस्तर बनाए रखने को रेलवे को पत्राचार

Dhanbad, Jharkhand:दुर्गापूजा के समापन के बाद अब दीपावली के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ नजदीक आ चुका है। छठ महापर्व को लेकर धनबाद में तैयारियां तेज हो गई हैं। लोक आस्था के इस महापर्व में साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष महत्व होता है। ऐसे में छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए धनबाद नगर निगम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। धनबाद जिले के विभिन्न छठ घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने पहुंचते हैं। इसे देखते हुए नगर निगम की ओर से सभी प्रमुख छठ घाटों की साफ-सफाई, जलस्तर और अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने की कवायद की जा रही है। वहीं धनबाद के प्रमुख छठ घाटों में शामिल पंपू तालाब के घटते जलस्तर को लेकर भी नगर निगम गंभीर नजर आ रहा है। तालाब में पर्याप्त पानी उपलब्ध रहे, इसके लिए नगर निगम की ओर से विशेष पहल की जा रही है। नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने बताया कि पंपू तालाब के जलस्तर को ध्यान में रखते हुए रेलवे को पत्राचार किया गया है। रेलवे से भेल को बंद कर पानी की निकासी रोकने का अनुरोध किया गया है, ताकि तालाब में पानी का स्तर बना रहे और छठ के दौरान श्रद्धालुओं को अर्घ्य अर्पित करने में किसी तरह की परेशानी न हो। इसके साथ ही नगर निगम की ओर से छठ घाटों की साफ-सफाई, पहुंच पथ की व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान जारी

Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर पंचायत चुनाव का दूसरा चरण जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक फील्ड में रामपुरा डाबड़ी, जालसू पंचायत समिति के गांवों में चल रहा मतदान जालसू गांव के मतदाताओं में भी दिखा उत्साह लोकतंत्र को मजबूत करने वाली तस्वीर भी आई सामने मतदान जारी है। जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक फील्ड में सक्रिय नजर आए। उन्होंने विभिन्न गांवों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं जालसू गांव में भी मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही महिला और पुरुष मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस दौरान लोकतंत्र को मजबूत करने वाली एक खूबसूरत तस्वीर भी सामने आई, जहाँ मतदाता पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेते नजर आए। ग्रामिण क्षेत्रों में पंच-सरपंच चुनाव को लेकर उत्साह बना हुआ है।
0
0
Report

'यूपी में अंगद का पैर है बीजेपी सरकार...इसे कोई नहीं उखाड़ सकता'- अम‍ित शाह

SShyamFollow13m ago
Lucknow, Uttar Pradesh:

लखनऊ कार्यसमिति की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का समय है। यूपी में बीजेपी सरकार अंगद का पैर है उसे कोई नहीं हटा सकता है फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है कोई दुविधा नहीं है।

 

बीजेपी के मालिक हमारे कार्यकर्ता को मेरा प्रणाम, मेरा राम राम।  

 

यूपी में 30 अक्टूबर का बड़ा योगदान है आज के दिन 1990 अयोध्या में राम भक्तों पर गोलिया चलाई थी।  

 

मै पूछना चाहता हूं कि आप किस मुंह से सरकार बनाने की बात करते है अपने राम भक्तों गोलियां चलाई हमने राम मंदिर बना दिया। आपकी तीसरी पीढ़ी को भी जनता माफ नहीं करेगी। कल्याण सिंह ने सरकार की चिंता किए बिना विवादित ढांचे को ध्वस्त कराया। 

 

(यूपी से जी न्‍यूज र‍िपोर्टर व‍िशाल की र‍िपोर्ट)

0
0
Report

सीकर के महरोली में मतदान के दौरान बुजुर्ग की मौत: हार्ट अटैक से शोक

Sikar, Rajasthan:मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातम महरोली में पोलिंग बूथ पर पहुंचते ही सीने में उठा दर्द, रींगस के निजी अस्पताल में तोड़ा दम सीकर जिले के महरोली में पंचायतीराज चुनाव के दौरान मतदान करने आए एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। महरोली के वार्ड संख्या 14 निवासी 80 वर्षीय छीतरमल सैनी गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान करने पोलिंग बूथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महरोली पर पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा। उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत रींगस के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी शोक का माहौल छा गया।
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरनगर: गन्ने के भाव पर किसान नेता विनीत त्यागी का बड़ा बयान, बोले-'जो हमारा नहीं, हम उसके नहीं,

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow19m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:गन्ने के उचित मूल्य को लेकर किसान नेता विनीत त्यागी ने किसानों से की एकजुट होने की अपील, बोले- 'जो हमारा नहीं, हम उसके नहीं'; मुजफ्फरनगर में किसान सेवक विनीत कुमार त्यागी ने गन्ना किसानों के उचित मूल्य का मुद्दा उठाते हुए अपनी आवाज बुलंद की है। हरियाणा सरकार द्वारा गन्ने के मूल्य में 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों को भी उनकी फसल का वाजिब मूल्य मिलना चाहिए। उन्होंने किसान संगठनों और किसानों से राजनीतिक दलों से ऊपर उठकर अपने हक की लड़ाई लड़ने की अपील की। साथ ही उन्होंने मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में दवाइयों की बिक्री और उनकी कीमतों को लेकर भी शिकायत उठाई। इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग किए जाने की बात कही है। विनीत त्यागी ने कहा कि गन्ने से तैयार होने वाले उत्पादों की बाजार में कीमतें काफी अधिक हैं, जबकि किसानों को उनकी मेहनत और लागत के अनुरूप मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि किसानों की फसल से अच्छा मुनाफा कमाया जा रहा है तो किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य क्यों नहीं दिया जा रहा। उन्होंने किसान नेताओं से भी इस मुद्दे पर एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान अपनी लड़ाई किसी दूसरे के भरोसे न छोड़ें, बल्कि प्रत्येक किसान अपने घर और गांव से ही आवाज बुलंद करे। उन्होंने किसानों को नारा देते हुए कहा, 'जो हमारा नहीं, हम उसके नहीं।' उन्होंने स्पष्ट किया कि किसान न किसी पक्ष के हैं और न विपक्ष के, बल्कि उनकी प्राथमिकता अपनी फसल का उचित मूल्य और किसानों के हित हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि जो जनप्रतिनिधि उनके मुद्दों पर न्याय नहीं कर पाते, उनसे सवाल जरूर करें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top