icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बारापुल्ला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर पर घंटों ट्रैफिक जाम, बॉटलनेक बना संरचना

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में बारापुल्ला एलिवेटेड कॉरिडोर के फेज-III के खुलने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि ट्रैफिक की समस्या कम होगी, और लोगों को पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के बीच यात्रा का समय कम होने की उम्मीद थी, लेकिन अब लोगों के एलिवेटेड कॉरिडोर के फेज-III पर लोगों घंटे जाम से झूझना पड़ रहा है। बोटलनेक जाम की वजह है_barapulaफा_structural bottleneck. बारापुल्ला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन 29 सितंबर को हुआ था, 10 सालों की देरी से बना ये कॉरिडोर दिल्ली एनसीआर के ट्रैफिक सुधार में गेमचेंजर साबित होने का दावा किया गया था। बारापुल्ला फेज-3 पूर्वी दिल्ली और साउथ दिल्ली को सीधे जोड़ता है, ये नया 3.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर ईस्ट दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 को सराय काले खां से जोड़ता है, इससे मयूर विहार फेज-1 से एम्स और INA तक की कुल लंबाई 9 किमी का बिना सिग्नल वाला है। लेकिन अब सभी दावे फेल साबित हो रहे है। लोगो को घंटो जाम से जूझना पड़ रहा है। गाड़ियो की रफ्तार इस कॉरिडोर पर आकार रुक जा रही है। सबसे बड़ी समस्या बारापुल्ला फ्लाईओवर पर बना संरचनात्मक बॉटलनेक है, जिस जगह कई दिशाओं से आने वाला ट्रैफिक एक संकरी सड़क पर आकर मिल रहा है। जिसके चलते लोग जाम से जूझना पड़ रहा है। मयूर विहार फेज-1 से एक तरफ़ का कॉरिडोर तीन लेन का है जोकी आगे जाकर बोटलनेक में तब्दील होता है।
0
0
Report
Advertisement

कटिहार मंडल के सात स्टेशनों पर पार्सल केज से सुरक्षित और आसान पार्सल सेवाएं

Katihar, Bihar:कटिहार मंडल के सात स्टेशनों पर बनेगा पार्सल केज किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी, हल्दीबाड़ी, मालदा कोर्ट, बालुरघाट और कटिहार में भी यह सुविधाएँ मुहैया करने की योजना न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, मालदा कोर्ट और बालुरघाट में पार्सल केज लगाने का कार्य चालू पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की विशेष पहल, पार्सल केज की पहल से कंसाइनमेंट के खोने, खराब होने या चोरी होने का खतरा कम होने की उम्मीद रेलवे की इस व्यवस्था से पार्सल सेवाओं में ग्राहकों का विश्वास भी बढ़ेगा और यात्रियों को ज़्यादा विश्वसनीय और सुविधाजनक अनुभव हासिल होगा पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने स्टेशनों और टर्मिनलों पर पार्सल हैंडलिंग को ज़्यादा व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए आधुनिक पार्सल केज बनाने का काम शुरू किया है, जिससे यात्रियों और उपभोक्ताओं को सुरक्षा का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। इसी उद्देश्य को देखते हुए किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी, हल्दीबाड़ी, मालदा कोर्ट, बालुरघाट और कटिहार में ये सुविधाएँ मुहैया कराने की योजना बनाई गई है। न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, मालदा कोर्ट और बालुरघाट में इसे लगाने का कार्य चल रहा है। शेष तीन स्टेशनों पर शीघ्र कार्य शुरू होगा। पार्सल और सामानों के लिए निर्दिष्ट स्टोरेज की सुविधा प्रदान करने के लिए बनाई जा रही ये व्यवस्थाएँ स्टेशनों पर सामान की आवाजाही में ज़्यादा बेहतर व्यवस्था, सुरक्षा और कुशलता लाएंगी। खास तौर पर निर्माणाधीन ये सुविधाएँ पार्सल और सामानों को कुछ समय के लिए रखने की जगह देंगी, जिससे कंसाइनमेंट को हैंडलिंग या डिस्पैच होने तक सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। यह परियोजना पूर्ण होने पर, पार्सल केज पार्सल और सामानों को कुछ समय के लिए रखने और हैंडलिंग के लिए साफ़ तौर पर तय जगहें बनाएंगे, जिससे रेल कर्मचारियों को इन अहम स्टेशनों पर कंसाइनमेंट को ज़्यादा सटीकता से हैंडलिंग में मदद मिलेगी। बेहतर व्यवस्थाओं से स्टेशन की जगह का बेहतर उपयोग हो सकेगा और पार्सल का काम-काज भी सुचारू हो पाएगा। पार्सल हैंडलिंग की सुरक्षा और व्यवस्था को मज़बूत करके, इस पहल से कंसाइनमेंट के खोने, खराब होने या चोरी होने का खतरा कम होने की उम्मीद है। इस व्यवस्था से रेलवे की पार्सल सेवाओं में ग्राहकों का विश्वास भी बढ़ेगा और यात्रियों को ज़्यादा विश्वसनीय और सुविधाजनक अनुभव हासिल होगा।
0
0
Report

दुमका: सराय रोड पर बड़ी चोरी, लॉकर तोड़ लाखों के गहने-नकदी गायब

Dumka, Jharkhand:दुमका नगर थाना क्षेत्र के सराय रोड में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। प्रतिष्ठित व्यवसाई बंदना स्टेशनरी स्टोर के ऑनर अशोक मोदी के घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात, नकदी समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना उस वक्त हुई, जब घर के सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने घर की खिड़की को काटकर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे अलमारी लॉकर को तोड़कर रखे जेवरात, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। घरवालों के मुताबिक, चोरी किए गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपये बताई जा रही है। सुबह जब घर के सदस्य दरवाजा खोलना चाहा तो दरवाजा अंदर से बंद था, घरवाले किसी तरह दरवाजा खोला तो देखा चोरों द्वारा घर के कीमती सामानों की चोरी को अंजाम दे दिया था। घर का खिड़की और ग्रिल टूटा हुआ था। अगल-बगल मोहल्ले के लोगों को चोरी की जानकारी मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घर और आसपास के इलाके की छानबीन करने के साथ चोरों का सुराग जुटाने में लगी है। वहीं, इस बड़ी चोरी की घटना के बाद सराय रोड और आसपास के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है। वही इस मामले में पुलिस जाँच का बात करते हुए कुछ भी बोलने से पहरेज कर रही है।
0
0
Report

बेगूसराय में रिटायर आर्मी जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की खोज

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर आर्मी जवान की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के बगराहा डीही के पास की है। मृतक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के आलापुर गांव निवासी अरुण राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अरुण राय रिटायर आर्मी थे और वर्तमान में थर्मल में नौकरी कर रहे थे।परिजनों के मुताबिक, अरुण राय अपने घर से थर्मल ड्यूटी के लिए निकले थे। इसी दौरान बगराहा डीही के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बरौनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

बाजरा एमएसपी खरीद को लेकर किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा

Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- बाजरा एमएसपी खरीद को लेकर किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन एंकर इन्ट्रो- लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र के किसानों ने बाजरा एमएसपी खरी़द सहित चार सुत्रीय मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राजास के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राजास ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कहा कि बाजरा की एमएसपी पर खरीद तुरंत शुरू की जाएं। सरकार ने बाजरा पर एमएसपी रेट 2900 रूपये क्विंटल घोषित किया है। मंडी में भाव 1900- 2000 रूपये मिल रहा है। जिससे किसानों को 900 रूपये प्रति क्विंटल का सीधा नुकसान हो रहा है। राजास ने ज्ञापन में दुध के भाव व बोनस में वृद्धि की मांग करते हुए बताया कि पशु आहार महंगा ओर लागत बढ़ रही है। इसलिए सरस डेयरी खरीद मूल्य बढ़ाया जाए, सरकारी बोनस बढ़ाया जाए और भुगतान समय पर हो। राजास ने कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए कहा कि बुवाई शुरू है और डीएपी नहीं मिल रही है। कालाबाजारी हो रही है। इसलिए पर्याप्त खाद उपलब्ध हो, वितरण की मॉनिटरिंग हो और कालाबाजारी पर सख्त करवाई की जाएं। बाइट 1 गजेन्द्र सिंह राजास, अध्यक्ष तहसील भारतीय किसान संघ लक्ष्मणगढ़
0
0
Report

438 महिला कांस्टेबल राजस्थान पुलिस में शामिल, जनसेवा और कानून–न्याय के संकल्प के साथ

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान पुलिस के बेड़े में आज 438 नई महिला कांस्टेबल शामिल हुईं। राजस्थान पुलिस अकादमी में बैच-102 की दीक्षांत परेड के साथ इन महिला कांस्टेबलों की ट्रेनिंग पूरी हुई। शानदार परेड के बीच डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने सलामी ली और नवप्रशिक्षित कांस्टेबलों को कर्तव्य, अनुशासन और जनसेवा का संकल्प दिलाया। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया गया। डीजीपी ने कहा वर्दी के साथ अधिकार ही नहीं, बड़ी जिम्मेदारी भी मिलती है। हर परिस्थिति में जनता के विश्वास पर खरा उतरना होगा।
0
0
Report

अलवर: सेक्सटॉर्शन के नाम पर साइबर ठगी के आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल पर अश्लील साक्ष्य

Alwar, Rajasthan:अलवर शहर के सदर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सेक्सटॉर्शन के नाम पर लोगों से रकम वसूलने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान करौली निवासी राहुल पुत्र नसरू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए डराकर उनसे मोटी रकम वसूलने का काम करता था। पुलिस को मुखबिर के जरिए आरोपी के साइबर ठगी में शामिल होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है。 पुलिस के मुताबिक, मोबाइल फोन की जांच के दौरान कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो से जुड़ी सामग्री, लोगों से बातचीत के स्क्रीनशॉट और रकम के लेन-देन से संबंधित जानकारी मिली है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए लोगों को बदनाम करने का डर दिखाकर उनसे पैसे वसूलता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मोबाइल फोन में मिले डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों को अपना निशाना बनाया और इस साइबर ठगी के नेटवर्क में उसके साथ अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
0
0
Report
Advertisement

नवाडेरा-उदयपुरा आवास योजना जमीन निरस्त कराने के लिए किसान कलेक्ट्रेट पहुँचे

Dungarpur, Rajasthan:नवाडेरा व उदयपुरा के किसानो का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, राजस्थान आवासन मंडल द्वारा अधिग्रहित 218 बीघा जमीन निरस्त करने की मांग। डूंगरपुर शहर के पास राजस्थान आवासन मंडल द्वारा नवाडेरा एवं उदयपुरा आवासीय योजना के तहत अधिगृहीत की गई कुल 218 बीघा जमीन का अधिग्रहण निरस्त कराने की मांग को लेकर प्रभावित किसानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया | वही जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपते हुए लोगो के हित में अधिग्रहित की गई जमीन को निरस्त करने की मांग की है | किसानों ने बताया कि प्रक्रियाधीन जमीन के अधिग्रहण का प्रकाशन 23 जनवरी 2012 को किया गया था, जिसके बाद वर्ष 2013 में सभी कृषकों को नोटिस जारी कर सूचित किया गया था। इसके बाद 30 मई 2016 को अवॉर्ड भी जारी कर दिए गए, लेकिन अवॉर्ड जारी होने के 10 वर्ष बाद भी आज तक किसानों को कोई राशि या मुआवजा नहीं दिया गया है | वर्तमान में खेतों में फसलें खड़ी हैं और किसानों ने अपनी जमा पूंजी लगाकर इस जमीन को विकसित किया है तथा वहां कई निर्माण कार्य भी हो चुके हैं। नियमानुसार 14 वर्षों से जिस मकसद से जमीन का अधिग्रहण किया गया था, उस दिशा में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। किसानों ने सवाल उठाया है कि इतने वर्षों तक आवासन मंडल शांत क्यों रहा। ऐसे में किसानो ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपते हुए नियमानुसार इस निष्क्रिय पड़े अधिग्रहण को तुरंत निरस्त करने का आदेश जारी करने की मांग की है | वही आवासन मंडल और प्रशासन द्वारा इस जमीन अधिग्रहण को निरस्त नहीं करने पर प्रभावित किसानो ने मजबूर होकर उग्र जन आंदोलन की चेतावनी दी है
0
0
Report
Advertisement

सुल्तानपुर: सेवा संकल्प यात्रा के समापन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान

ALOK SRIVASTAVAALOK SRIVASTAVAFollow6m ago
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर में सेवा संकल्प यात्रा के समापन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज के आधार पर उन्हें पूरा भरोसा है कि 2027 में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सिर्फ चुनाव के समय नहीं, बल्कि पूरे 365 दिन जनता के बीच रहते हैं। चुनाव के समय रणनीति में बदलाव जरूर होता है, लेकिन पार्टी लगातार जनसेवा के काम में जुटी रहती है। सेवा संकल्प यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर सेवा, स्वच्छता, पौधरोपण और जनसंवाद के जरिए लोगों से जुड़ना है। उनके मुताबिक, यात्रा में 65 सेवा यात्री शामिल रहे और 10 राज्यों के 193 जिलों, 773 तहसीलों और 1,159 गांवों तक पहुंचकर करीब 35 हजार किलोमीटर का सफर तय किया गया। वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष अपने आरोप लगाता रहे, भाजपा जनता के बीच सेवा और जनकल्याण के काम को आगे बढ़ाती रहेगी।
0
0
Report

वार्ड 30 के पेयजल संकट पर वार्डवासियों ने जलदाय विभाग कार्यालय का किया घेराव

Churu, Rajasthan:सरदारशहर。 विधानसभा- सरदारशहर लोकेशन-सरदारशहर स्थानीय-संवाददाता- मनोज कुमार प्रजापत सरदारशहर。 वार्ड 30 में पानी को लेकर फूटा लोगों का आक्रोश, नवनिर्वाचित पार्षद रेखा भोजक वार्डवासियों के साथ पहुंचीं जलदाय विभाग कार्यालय, समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी सरदारशहर नगर परिषद के वार्ड 30 में पिछले लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को लेकर अब वार्डवासियों का आक्रोश सामने आने लगा है। नवनिर्वाचित पार्षद रेखा भोजक वार्ड की समस्या को लेकर गंभीर नजर आ रहीं हैं और समाधान की मांग को लेकर वार्डवासियों के साथ जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचीं। पार्षद प्रतिनिधि राधेश्याम भोजक ने बताया कि वार्ड की कुछ गलियों में काफी समय से पानी की समस्या बनी हुई है। वार्डवासी लगातार परेशान हैं और कई बार विभाग को अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वार्डवासियों के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं वार्डवासी धीरेंद्र सैनी ने कहा कि पानी आमजन की सबसे महत्वपूर्ण मूलभूत आवश्यकता है, लेकिन वार्ड के लोग लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। विभाग को कई बार समस्या बताने के बाद भी ध्यान नहीं दिया गया, जिसके चलते मजबूर होकर वार्डवासियों को आज ज्ञापन देना पड़ा। उन्होंने भी चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने के दौरान बबीता भोजक, प्रेम भोजक, बेबी शर्मा, राधेश्याम, सत्यनारायण सैनी, सांवरमल सैनी, राहुल कम्मा, राम भोजक, बबलू भोजक सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। अब देखना होगा—क्या जलदाय विभाग वार्ड 30 की प्यास बुझाता है या फिर पानी की समस्या को लेकर आंदोलन की स्थिति बनती है؟ बाइट- राधेश्याम भोजक, पार्षद प्रतिनिधि सफेद शर्ट पहन रखा है बाइट- धीरेंद्र सैनी, वार्डवासी लाल शर्ट पहन रखा है。
0
0
Report

RNMS ने राजसमंद में समस्या से समाधान तक की समयबद्ध प्रक्रिया शुरू कर दी

Rajsamand, Rajasthan:- राजसमंद खबर का असर ख़बरों पर 24 घंटे में एक्शन, जिला कलेक्टर ने ‘रिफॉर्मेटिव নিউজ मॉनिटरिंग सिस्टम’ (RNMS) पोर्टल का शानदार कामकाज - राजसमंद में पिछले पाँच महीनों में 242 में से 228 समस्याएं सुलझीं राजसमंद एंकर- आमजन की समस्या जब मीडिया में उठती है तो अक्सर समाधान का इंतजार लंबा हो जाता है, लेकिन राजसमंद में अब तस्वीर बदल रही है। यहां टीवी में प्रकाशित-प्रसारित समस्या की खबर सीधे प्रशासनिक एक्शन का आधार बन रही है। जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा की पहल पर शुरू किया गया ‘रिफॉर्मेटिव न्यूज मॉनिटरिंग सिस्टम’ (RNMS) पोर्टल अब खबर से समाधान तक की कड़ी बन चुका है। देखिये ख़ास रिपोर्ट वीओ 01- राजसमंद में गत 15 मई 2026 को शुरू हुए इस पोर्टल को करीब पांच महीने पूरे हो चुके हैं। इस दौरान पोर्टल पर 242 खबरें दर्ज हुईं, जिनमें 228 मामलों में संबंधित विभागों ने कार्रवाई कर समाधान की रिपोर्ट अपलोड कर दी। प्रशासन ने खबर से जुड़ी समस्या पर 24 घंटे के भीतर समाधान कर रिपोर्ट देना अनिवार्य किया है। जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय RNMS का नोडल विभाग है। रोजाना अखबारों और टीवी चैनलों में सामने आने वाली समस्याओं की कटिंग और वीडियो क्लिप पोर्टल पर अपलोड की जाती हैं। इसके बाद खबर अपने आप संबंधित विभाग के अधिकारी की आईडी तक पहुंच जाती है। वीओ 02- RNMS पोर्टल से करीब 40 जिला स्तरीय अधिकारी, 8 उपखंड अधिकारी और 9 विकास अधिकारी जुड़े हैं। खबर मिलते ही संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को मौके पर भेजते हैं। समाधान के बाद जियो टैग फोटो और हस्ताक्षरित रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करनी होती है। इससे खबर आने से लेकर मौके पर कार्रवाई और समाधान तक का पूरा रिकॉर्ड डिजिटल रूप से उपलब्ध रहता है। पानी की समस्या हो तो जलदाय विभाग, बिजली की शिकायत हो तो विद्युत विभाग और सड़क से जुड़ा मामला हो तो संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए भेजा जाता है। बाईट - राजसमंद जिला कलेक्टर अरूण कुमार हसीजा खुद करते हैं मॉनिटरिंग- जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा शाम को पोर्टल पर दर्ज कार्रवाई की समीक्षा करते हैं। इतना ही नहीं, हर सोमवार सुबह 11 बजे साप्ताहिक समीक्षा बैठक में भी विभागवार खबरों और उन पर हुई कार्रवाई का हिसाब लिया जाता है। छुट्टियों में भी यह व्यवस्था जारी रहती है। वीओ 03- 70 फीसदी खबरें पानी, बिजली और सफाई से जुड़ी- RNMS पर दर्ज खबरों में करीब 70 प्रतिशत मामले पानी की आपूर्ति, बिजली और साफ-सफाई से जुड़े रहे। इसके अलावा अतिक्रमण, मुआवजा, ज्ञापन और धरना जैसे मुद्दे भी पोर्टल पर दर्ज किए गए। इन खबरों से प्रशासन को सिर्फ तत्काल समस्याओं के समाधान में मदद नहीं मिल रही, बल्कि बार-बार सामने आ रही समस्याओं के आधार पर विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करने में भी इनपुट मिल रहा है। ग्राफिक्स हेतू हाइलाइट्स- - राजसमंद में मीडिया रिपोर्ट्स पर 24 घंटे में एक्शन: ‘RNMS’ पोर्टल बना जनसमस्याओं के समाधान की प्रभावी कड़ी - 5 महीनों में RNMS’ पोर्टल पर दर्ज 242 खबरों में से 228 समस्याओं का सफल समाधान - पोर्टल पर राजसमंद के 40 जिला स्तरीय अधिकारी, 8 उपखंड अधिकारी और 9 विकास अधिकारी प्रत्येक दिन 11 बजे तक देते हैं रिपोर्ट - जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा खुद शाम को पोर्टल पर दर्ज कार्रवाई की समीक्षा करते - राजसमंद जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय को RNMS का नोडल बनाया गया है Target headlines- PTC- श्याम बिश्नोई संवाददाता राजसमंद बाइट 1- अरूण कुमार हसीजा, राजसमंद जिला कलेक्टर 2- प्रवेश परदेशी, PRO राजसमंद
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top