473338
चंदेरी में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग
Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोक नगर जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र के ग्राम पांडरी में एक घर में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। घटना उस समय हुई जब घर में एक महिला खाना बना रही थी। आग की लपटों में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने पहुंचा एक व्यक्ति भी झुलस गया। धमाके की आवाज सुनकर पूरा गांव दहल गया। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उन्नाव PET परीक्षा: CCTV सुरक्षा के बीच दो पाली में शांतिपूर्ण आयोजन
Unnao, Uttar Pradesh:PET परीक्षा केंद्र से Zee Media की ग्राउंड रिपोर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम. PET परीक्षा आज उन्नाव के 13 केदो पर कराई जा रही है. परीक्षा को पारदर्शी, नकल विहीन, और शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए उन्नाव में तगड़ी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. CCTV की निगरानी में दो पारियों में परीक्षा कराई जाएगी. पहली पाली सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी जो कि दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी. इसके साथ-साथ दूसरी पाली शाम को 3:00 से 5:00 तक चलेगी. उन्नाव के परीक्षा केंद्र पर गोरखपुर आजमगढ़ के छात्र और लखनऊ और आसपास के जनपदों की छात्राएं परीक्षा देने आई हैं. दोनों पालियों में आज 9072 परीक्षार्थी शामिल होंगे. 25 अक्टूबर को शुरू हुई है परीक्षा आज और 1 नवंबर को दो पालियों में कराई जाएगी. कल 27616 परीक्षार्थी भाग लेंगे.0
0
Report
दमोह में करवा चौथ: चंद्र दर्शन के बाद सुहागिनों ने खोला व्रत
Damoh, Madhya Pradesh:छाये रहे बादल छिपा रहा चाँद, कम नहीं हुई सुहागिनों की आस्था.. एंकर/ एमपी में भी अर्नब तूफान का असर देखने को मिल रहा है तो इस तूफान के असर से करवा चौथ का त्यौहार भी अछूता नहीं रहा। दमोह में सुहागिन स्त्रियों को देर रात तक चांद के दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ा और रात 11 बजे के बाद थोड़ी देर को आसमान में चंद्रमा नजर आया और व्रत धारण किए हुए महिलाओं ने दर्शन कर अपना व्रत खोला। आस्था के इस त्यौहार में पूरे दिन से निर्जला रहने वाली सुहागिनों की श्रद्धा और भक्ति में कहीं कोई कमी देखने को नहीं मिली और शहर भर के प्रसिद्ध मंदिरों ने महिलाओं ने विधि विधान से करवा चौथ की पूजा अर्चना की। बाइट/ वंदना ( व्रत धारी महिला) बाइट/ पंडित महिमानन्द शास्त्री ( पुजारी राम मंदिर दमोह)0
0
Report
अर्नब चक्रवात का असर घट, रायपुर समेत कई इलाकों में आज भी बारिश
Begun, Rajasthan:रायपुर चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर कमजोर, आज भी बारिश के आसार चक्रवात के असर से लगातार दूसरे दिन जनजीवन प्रभावित बारिश के चलते स्कूलों में बंद रही पढ़ाई, कामकाज भी प्रभावित रायपुर में 24 घंटे में 4 सेंटीमीटर बारिश दर्ज अवदाब के रूप में दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा में सक्रिय रहा सिस्टम आज से चक्रवात का असर कमजोर पड़ने की संभावना रायपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में आज भी बारिश के आसार उत्तर छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी0
0
Report
Advertisement
अंबाला न्यू मॉडल कॉलोनी में शर्ट फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने 2 घंटे बाद रखा काबू
Ambala, Haryana:अंबाला शहर की न्यू मॉडल कॉलोनी में आज सुबह एक शर्ट फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई और जलकर राख हो गई। आग लगने से फैक्ट्री मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। अंबाला शहर और अंबाला कैंट से बुलाई गई दमकल की कुल 8 गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। फैक्ट्री मालिक ने पटाखे या शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। स्थानीय लोगों और पुलिस ने भी आग बुझाने में मदद की। मौके पर पहुंचे पार्षद प्रतिनिधि रोहित शर्मा विशु ने राहत कार्यों में सहयोग किया। पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभालने में अहम भूमिका निभाई।0
0
Report
उन्हेल और नागदा में मावा नमूनें भोपाल लैब भेजे गए
Ujjain, Madhya Pradesh:उन्हेल और नागदा में मावा निर्माण इकाइयों पर पहुंची टीम, मावा और दूध के 7 नमूने लेकर भोपाल की लैब भेजे उज्जैन। त्योहारों के दौरान मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी के तहत विभाग की टीम ने उन्हेल और नागदा क्षेत्र में मावा निर्माताओं और विक्रेताओं के यहां जांच की। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच के दौरान मावे और घी में मिलावट की आशंका को परखने के लिए प्रारंभिक परीक्षण भी किए। विभाग के अनुसार, जांच में किए गए बौडोइन टेस्ट के नतीजे निगेटिव आये। इसके बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की विस्तृत जांच के लिए नमूने लिए गए。 टीम ने राठौर दूध केंद्र, ग्राम ढाबला फंटा से मावा और मिश्रित दूध के 4 नमूने, उषा कुटीर, ग्राम सोडंग से मावा के 2 नमूने और ओसवाल ट्रेडर्स, ग्राम बालोदा फंटा से मावा और मिश्रित दूध का 1 नमूना लिया। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, लैब से रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी नमूने में गड़बड़ी मिलती है तो संबंधित कारोबारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि खाद्य सामग्री खरीदते समय दुकानदार के लाइसेंस और पंजीयन की जानकारी जरूर रखें।0
0
Report
देवरबीजा में कांग्रेस के पूर्व विधायक के बयान पर भाजपा विरोध, माफी की मांग
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले के देवरबीजा में आयोजित एक सभा के दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरुदयाल बंजारे द्वारा भाजपा के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जिले की सियासत गरमा गई है. पूर्व विधायक के बयान के विरोध में भाजपा ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है वही बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना में मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कराने के लिए शिकायत की गई है वही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है.. इसके पहले भाजपाइयों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला भाजपा इकाई ने बैठक कर पूर्व विधायक के बयान पर कड़ा विरोध जताया था. इसके बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सिग्नल चौक पर गुरुदयाल बंजारे का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बयान को निंदनीय बताते हुए पूर्व विधायक से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की गई है...पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पहले पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। अब बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना में भी इस मामले को लेकर शिकायत की गई है। भाजपा नेताओं ने कहा कि जब तक पूर्व विधायक अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगते, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा..इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी हरीश यादव ने कहा जिला भाजपा अध्यक्ष अजय साहू ने शिकायत किया है कि देवरबीजा में कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान नवागढ़ के पूर्व विधायक के द्वारा आपत्तिजनक बयान दिया गया है जिसमें भाजपा की भावना आहत हुई है इस मामले ने अपराध दर्ज किया गया है..0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री नायब सैनी का भिवानी- कुरुक्षेत्र दौरा: किसान निधि किश्त जारी, खिलाड़ियों सम्मान
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग आज भिवानी और कुरुक्षेत्र दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्यमंत्री सुबह करीब 9:30 बजे पहुंचेंगे भिवानी जहां वे प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की 24 में किश्त जारी करेंगे इसके बाद सुबह 11:30 बजे भिवानी में जापान एशियन गेम्स-2026 और पैरा एशियन गेम्स में भाग लेने वाले और पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी दोपहर बाद 3:00 बजे पहुंचेंगे कुरुक्षेत्र जहां एसआईआर के मुद्दे पर पद यात्रा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शाम 5:00 बजे पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्षों और राष्ट्र सेवा पर आधारित एक नाट्य प्रस्तुति कार्यक्रम में शामिल होंगे0
0
Report
बनास नदी पुल पर कंटेनर ब्लास्ट, आग लगने से पलटा; चालक ने कूद कर बचाई जान
Noida, Uttar Pradesh:टोंक उतराखण्ड से गुजरात जा रहे कंटेंनर में आग भीषण आग, बनास नदी पुल पर लगी आग, कंटेनर का टायर ब्लास्ट होने के बाद पलटा, पलटने से डीज़ल टेंक ने पकड़ी आग, सदर और बरोनी थाना पुलिस का जाब्ता मौके पर मौजूद, बनास नदी पुल से जयपुर से कोटा जाने वाले लेन पर ट्रेफिक किया गया डाइवर्ट, नगर परिषद की दमकल कर रही आग बुझाने के प्रयास, कंटेनर में रखा हुआ प्लास्टिक का सामान, आग की लपटो से घिरे कंटेंनर को देख चालक ने कूद कर बचाई अपनी जान0
0
Report
पटना: जीत के बाद MLA बृजवासी बंसीधर ने CM सम्राट चौधरी से मुलाकात की
Bikram, Bihar:पटना विधान परिषद चुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले निर्दलीय एमएलसी बृजवासी बंसीधर. परिवार के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुख्यमंत्री आवास में की मुलाकात.0
0
Report
Advertisement
करवा चौथ पर महाकाल मंदिर में भजनों से श्रद्धालुओं की आराधना और उत्साह बढ़ा
Ujjain, Madhya Pradesh:करवा चौथ पर श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ आयोजन, भजनों में शामिल हुए श्रद्धालु उज्जैन। करवा चौथ के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित करवा माता मंदिर में भजन आयोजन किया गया। इस आयोजन में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। भजन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भजनों के माध्यम से करवा माता की आराधना की। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से इस आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया था। करवा चौथ के मौके पर मंदिर में हुए इस आयोजन ने पर्व की धार्मिक रौनक को और बढ़ा दिया।0
0
Report
हाईकोर्ट ने भरण पोषण को कानूनी के साथ पारिवारिक दायित्व माना
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, पत्नी, बच्चों और माता पिता का भरन पोषण व्यक्ति का पवित्र कर्तव्य, हाईकोर्ट ने पत्नी की याचिका पर सुनवाई करते हुए मनुस्मृति के श्लोक का दिया हवाला, कहा पत्नी, नाबालिग बच्चे और बुजुर्ग माता पिता کا भरण पोषण किसी भी व्यक्ति का पवित्र कर्तव्य है, इसे केवल कानूनी जिम्मेदारी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, पत्नी की तरफ से दाखिल भरन पोषण राशि बढ़ाने की मांग वाली याचिका को हाईकोर्ट ने मंजूर किया, कानपुर फैमिली कोर्ट के निर्धारित भरण पोषण राशि को बढ़ाने के लिए पत्नी ने दाखिल की थी याचिका, जस्टिस प्रवीण कुमार गिरी की सिंगल बेंच ने दिया आदेश।0
0
Report
सिंहस्थ-2028 के निर्माण स्थल पर रोज निगरानी, इंजीनियर व छात्र जुटेंगे
Ujjain, Madhya Pradesh:हर निर्माण स्थल पर रखेंगे नजर, रोजाना काम की प्रगति की रिपोर्ट सीधे सिंहस्थ कार्यालय को देंगे उज्जैन। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत शहर में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। संभागायुक्त आशीष सिंह ने गुरुवार को निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी निर्माण एजेंसियों के सहायक यंत्रियों और उपयंत्रियों को मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इंजीनियर नियमित रूप से निर्माण स्थलों का निरीक्षण करें और काम की प्रगति पर लगातार नजर रखें। बैठक में यह भी तय किया गया कि सिंहस्थ के लिए नियुक्त किए गए इंजीनियरों को उनके संबंधित जिलों से जल्द रिलीव कराकर उज्जैन में जॉइनिंग कराई जाएगी। इसकी जिम्मेदारी अपर मेला अधिकारी को सौंपी गई है। इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र भी करेंगे निगरानी निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों की टीम भी बनाई गई है। प्रत्येक निर्माण स्थल पर 4-4 छात्र नियमित रूप से पहुंचकर काम की प्रगति देखेंगे। वे प्रतिदिन कितना काम हुआ, इसकी जानकारी सीधे सिंहस्थ कार्यालय को देंगे। इतना ही नहीं, यदि निर्माण कार्यों में लगे इंजीनियर मौके पर नहीं पहुंचते हैं तो इसकी सूचना भी सीधे सिंहस्थ कार्यालय तक पहुंचेगी। समीक्षा बैठक में कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, स्मार्ट सिटी सीईओ नेहा जैन, नगर निगम अपर आयुक्त संतोष टैगोर, अपर मेला अधिकारी ओमप्रकाश सनोडिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
संभागायुक्त की निगरानी से सिंहस्थ 2028 के निर्माण कार्यों में तेजी, वैकल्पिक मार्ग तय
Ujjain, Madhya Pradesh:संभागायुक्त और कलेक्टर ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, काम में तेजी लाने के लिए बढ़ाई जाएगी टीम और संसाधन, ट्रैफिक पुलिस बनाएगी वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था उज्जैन। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत शहर में चल रहे निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए प्रशासन लगातार मैदान में उतर रहा है। संभागायुक्त एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने हरिफाटक क्षेत्र में प्रस्तावित अंडरपास और सड़क चौड़ीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान संभागायुक्त ने अधिकारियों को काम की गति बढ़ाने और जरूरत के अनुसार टीम व संसाधन बढ़ाने के निर्देश दिए。 संभागायुक्त ने हरिफाटक ओवरब्रिज के नीचे प्रस्तावित अंडरपास निर्माण स्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अंडरपास का एलाइनमेंट फाइनल होने के बाद नगर निगम और लोक निर्माण विभाग संयुक्त रूप से मौके पर निशान लगाकर निर्माण कार्य शुरू करें। निर्माण के दौरान यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर वैकल्पिक यातायात व्यवस्था तैयार करने को भी कहा गया। इसके बाद अधिकारियों ने कवेलू कारखाना चौराहे से नीलगंगा चौराहे और नीलगंगा से शांतिनगर होते हुए गेल इंडिया तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। करीब 2.7 किलोमीटर लंबे और 18 मीटर चौड़े इस मार्ग पर आईसी चैंबर और सीवर का काम पूरा हो चुका है। वहीं, दोनों तरफ नाली निर्माण और बिजली के पोल शिफ्टिंग का काम भी पूरा किया जा चुका है। संभागायुक्त ने बाकी बचे कामों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। गुणवत्ता और समय-सीमा पर रहेगी नजर संभागायुक्त ने निर्माण एजेंसियों के इंजीनियरों को नियमित रूप से मौके पर मौजूद रहकर काम की निगरानी करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाए। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने कहा कि सिंहस्थ से जुड़े निर्माण कार्यों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार सभी काम तय समय-सीमा में और बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरे कराने का प्रयास किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ नेहा जैन, अपर मेला अधिकारी ओमप्रकाश सनोडिया सहित नगर निगम के अधिकारी और निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।0
0
Report
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भाजपा राज्य कार्य समिति बैठक तैयारियां जारी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ (उत्तर प्रदेश): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भाजपा राज्य कार्य समिति बैठक तैयारियां जारी हैं0
0
Report
BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज गृह मंत्री अमित शाह करेंगे शुभारंभ गृह मंत्री के स्वागत को तैयार
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज गृह मंत्री अमित शाह करेंगे शुभारंभ गृह मंत्री के स्वागत को तैयार राजधानी लखनऊ बीजेपी के झंडों और वस्त्रों से सजी लखनऊ की सड़के 2 दिन चलेगी कार्यसमिति की अहम बैठक लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी में होगी बड़ी बैठक अमित शाह सुबह 11 बजे करेंगे शुभारंभ सीएम योगी भी अहम बैठक में शामिल होंगे डिप्टी सीएम केशव, ब्रजेश पाठक भी रहेंगे मौजूद विधानसभा चुनाव पर होगी विशेष चर्चा.0
0
Report
Advertisement
