अशोकनगर पुलिस ने जीते 22 मेडल, बढ़ाया जिले का मान
Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर जिले के पुलिसकर्मियों ने 32वीं जोन खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 मेडल जीते हैं। इन मेडल में 8 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज शामिल हैं। जिले के 8 पुलिसकर्मियों ने 10 अलग-अलग खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई और 6 जिलों में सबसे ज्यादा मेडल जीते। पुलिस अधीक्षक विनीत जैन ने इन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें नगद इनाम देने की घोषणा की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड -पत्रकार नसीम हत्याकांड मामला, आटा मिल मालिक सहित 3 गिरफ्तार
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़: देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पत्रकार नसीम हत्याकांड में शामिल आटा मील मालिक सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार कल दिनांक 18.10.2026 को मृतक नसीम अपने सहयोगियों के साथ जरौठी रोड स्थित आटा मील पर विज्ञापन लेने के लिए गए थे। जहाँ आटा मील मालिक और उसके लोगों ने एक राय होकर नसीम व उसके साथियों के साथ मारपीट की। मारपीट में घायल हुए पत्रकार नसीम की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और 24 घंटे के अंदर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है व अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
