Back
अमरकंटक में बर्फबारी से ठंड साफ, श्रद्धालु डुबकी लगाते रहे
APAbhay Pathak
Jan 05, 2026 06:23:03
Anuppur, Madhya Pradesh
अनूपपुर जिले मे कड़ाके की ठण्ड का प्रकोप है जहाँ समूचा अनूपपुर जिला ठण्ड की जकड मे है वही मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में शीतलहर का ऐसा प्रकोप देखने को मिल रहा है कि प्रकृति ने आज एक बार फिर जमी बर्फ के रूप में मैदानों पर सफेद चादर सी ओढ़ ली है। चार दिनों के अंतराल के बाद आज 5 जनवरी 2026, सोमवार को सुबह होते ही ओस की शबनमी बूंदें बर्फ में तब्दील हो गईं और यत्र-तत्र-सर्वत्र बर्फ ही बर्फ नजर आने लगी। घास-फूस, पत्तियां, छानी-छप्पर, तिरपाल, टीन की छतें तथा चौपहिया वाहनों की छत और कांच पर बर्फ की मोटी परत जम गई। पवित्र नगरी अमरकंटक एक बार फिर शीतलहर के आगोश में आ गई है। मौसम के जानकारों के अनुसार आज न्यूनतम तापमान पुनः शून्य डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जबकि बीते चार दिनों तक तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। नववर्ष के बाद लगातार तीन दिनों तक आसमान में घने और गहरे काले बादल छाए रहने से ठंड से कुछ राहत मिली थी, लेकिन जैसे ही बादल छटे, ठंड ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। इसका परिणाम यह रहा कि एक बार फिर अमरकंटक में बर्फ जम गई और पूरा क्षेत्र सफेद चादर में ढक गया। आज सुबह मैदानों, घास और पत्तियों में रुई की तरह जमी बर्फ ने अमरकंटक को शिमला, कुल्लू और मनाली जैसा दृश्य प्रदान किया। वाहनों के कांच और छतों पर जमी बर्फ ठंड की तीव्रता को बयां कर रही थी। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। बड़ी संख्या में पर्यटक, तीर्थ यात्री एवं श्रद्धालु ठंड की परवाह किए बिना मां नर्मदा के पावन जल में डुबकी लगाते हुए स्नान और दर्शन करते रहे। जमी बर्फ, ठंडी हवाएं और प्राकृतिक सौंदर्य से सज्जी पवित्र नगरी अमरकंटक इन दिनों पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बनी हुई है। जो भी यहां पहुंच रहा है, वह इस अनोखी ठंड और प्रकृति की सफेद चादर का अद्भुत नजारा देख अभिभूत हो रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PGPARAS GOYAL
FollowJan 06, 2026 19:01:410
Report
MGMohd Gufran
FollowJan 06, 2026 19:01:180
Report
APAbhay Pathak
FollowJan 06, 2026 19:00:580
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowJan 06, 2026 19:00:160
Report
ASANIMESH SINGH
FollowJan 06, 2026 18:45:320
Report
Mumbai, Maharashtra:Bageshwar dham sarkaar pandit Dhirendra Shastriji's Ramkatha is organized from 7th January to 11th January 2026, in Aamgaon, Gondiya, Maharashtra, Bharat (India)🇮🇳
0
Report
0
Report
RSRAKESH SINGH
FollowJan 06, 2026 18:17:500
Report
RKRaushan Kumar
FollowJan 06, 2026 18:17:330
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowJan 06, 2026 18:17:23Noida, Uttar Pradesh:तुर्कमान गेट मस्जिद के पास पुलिस-बल तैनाती, देर रात एक्शन संभव
0
Report
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowJan 06, 2026 18:17:140
Report
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowJan 06, 2026 18:16:380
Report