Back
आलीराजপুর में जहरीली ताड़ी से मौत, ऑयल पेंट मिलाने का मामला उजागर
MVManish Vani
Mar 06, 2026 09:02:48
Alirajpur, Madhya Pradesh
आम्बुआ क्षेत्र के ग्राम टेमाजी के पुजारिया फलिया में शुक्रवार सुबह जहरीली सिंधा ताड़ी पीने से दो ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई, जिसमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, जिले में ताड़ी को नशीली बनाने के लिए ऑयल पेंट का उपयोग किया जाता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आम्बुआ क्षेत्र के ग्राम टेमाजी के पुजारिया फलिया निवासी कालू पिता जोगड़िया (45 वर्ष) और बहादुर पिता भुरलिया (50 वर्ष) शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे ताड़ी पीने के लिए गए थे, ताड़ी पीने के कुछ ही देर बाद दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।
परिजनों द्वारा दोनों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आम्बुआ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान कालू पिता जोगड़िया की मौत हो गई। वहीं बहादुर पिता भुरलिया की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए गुजरात के दाहोद रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही आलीराजपुर कोतवाली थानाप्रभारी सोनू सिटोले जिला अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि ताड़ी जहरीली कैसे हुई इसका पता लगाया जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MDMahendra Dubey
FollowMar 06, 2026 14:35:240
Report
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 06, 2026 14:35:070
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 06, 2026 14:34:54Noida, Uttar Pradesh:अलीगढ़ से हैरान करने वाली घटना सामने आई है...यहां एक लड़की के प्रेम में पागल प्रेमी ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। फिलहाल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है
0
Report
PPPoonam Purohit
FollowMar 06, 2026 14:34:400
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 06, 2026 14:34:270
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 06, 2026 14:34:08Noida, Uttar Pradesh:हैदराबाद: पब्लिक गार्डन में अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ तात्कालिक प्रदर्शन
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 06, 2026 14:33:570
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 06, 2026 14:33:420
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 06, 2026 14:33:350
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 06, 2026 14:32:530
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 06, 2026 14:32:450
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 06, 2026 14:32:310
Report
0
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 06, 2026 14:31:210
Report