icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
465441
Kaniram YadavKaniram YadavFollow28 Oct 2024, 06:27 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खेत के पानी के विवाद में मुन्ना यादव की मौत, जमुई में जाम

Jamui, Bihar:जमुई टाउन थाना क्षेत्र के बिहारी मोहल्ला में 8 सितंबर की शाम खेत की आर काटकर जमा पानी बहाने का विरोध करने पर हुई मारपीट में घायल 41 वर्षीय मुन्ना यादव की 17वें दिन गुरुवार की रात पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक कालेश्वर यादव के पुत्र थे। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब सात बजे उनका शव पटना से जमुई पहुंचा। शव पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए और घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ कचहरी चौक को जाम कर दिया। जाम के दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद जमुई एसडीपीओ दीप्ति मोनाली, झाझा एसडीपीओ सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। खेत का पानी बहाने को लेकर हुआ था विवाद स्वजन ने गांव के ही संतोष सिंह उर्फ ढेला सिंह उर्फ टिंकू सिंह और उनके पुत्र आर्यन कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया है। स्वजन के अनुसार, मुन्ना यादव के खेत का पानी कई बार काट दिया गया था। मुन्ना यादव बार-बार खेत के पानी को बांधकर रोकते थे। 8 सितंबर की शाम भी खेत की आर काटकर जमा पानी को बहा दिया गया। जब मुन्ना यादव ने इस संबंध में संतोष सिंह उर्फ ढेला सिंह उर्फ टिंकू सिंह से पूछा तो उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान मुन्ना यादव के पेट में गंभीर चोट लगी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ दिनों तक इलाज चलने के बाद तबीयत में सुधार होने पर उन्हें घर लाया गया था। हालांकि, बाद में अचानक पेट में सूजन आने पर उन्हें दोबारा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। पटना में इलाज के दौरान गुरुवार की रात उनकी मौत हो गई। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल मुन्ना यादव की मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी समेत अन्य स्वजनों के चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक के तीन पुत्र मनीष, संजीत और मनजीत हैं। परिजन आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं。
0
0
Report

बोरी बुजुर्ग गणेश उत्सव के ऑर्केस्ट्रा में अश्लील डांस, नेताओं ने नोट बरसाए

Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर जिले के ग्राम बोरी बुजुर्ग के सुंदर नगर गणेश उत्सव समिति द्वारा रात्रि के समय रंगारंग ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन के चलते ऑर्केस्ट्रा में फिल्मी गीतों पर डांस की फूहड़ता दिखाई दी। डांस कर रही युवतियों पर स्थानीय नेताओं ने जमकर नोट उड़ाए। यह आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला भवन परिसर में किया गया था। बोरी बुजुर्ग में सारे नियम कानून तक पर रखकर स्थानीय नेता पूर्व सरपंच और वर्तमान में स्थानीय जिला पंचायत सदस्य सुमित अग्रवाल ने गणेश उत्सव के दौरान ऑर्केस्ट्रा करवाया, जिसमें युवतियों ने फिल्मों फूहड़ गीतों पर अश्लीलता भरे डांस की प्रस्तुति दी, युवतियों के धमकों पर स्थानीय नेता सुमित अग्रवाल ने जमकर नोट बरसाये। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब देखना ये है कि स्कूल परिसर में हुए इस फूहड़ता भरे कार्यक्रम के आयोजक पर कोई कार्यवाही होती है या नहीं।
0
0
Report

केवलारी विधायक राजनीश सिंह ने राजा शंखपति बन मंच पर खेली प्रस्तुति, झूमे दर्शक

Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी जिले के केवलारी क्षेत्र से विधायक रजनीश सिंह बने राजा शंखपति दर्शकों ने बचाई तालियां गणेश उत्सव के मौके पर अपने ग्रह ग्राम बर्रा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उसे वक्त माहौल खास हो गया जब केवलारी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रजनीश सिंह मंच पर जनप्रतिनिधि नहीं बल्कि एक कलाकार के रूप में नजर आए मंडल की ओर से पारंपरिक नाटक भक्त पूरनमल का मंचन किया गया इसी नाटक प्रस्तुति में विधायक रजनीश सिंह ने पंजाब केसरी राजा शंखपति का किरदार निभाया इस दौरान उन्होंने मंच पर अभिनय कर लोक कला और ग्रामीण संस्कृति से अपने चुनाव की झलक दिखाई के किरदार में विधायक को देखकर दर्शक भी उत्साहित नजर आए और तालिया से उनका उत्साह बढ़ाया कार्यक्रम में उनका अभिनय आकर्षण का प्रमुख केंद्र विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि लोक कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि हमारी पहचान आस्था और ग्रामीण परंपराओं की विरासत है ऐसे आयोजन नहीं पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का काम करते हैं
0
0
Report
Advertisement

बैतूल में अवैध कच्ची शराब के निर्माण-बिक्री पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रानीपुर थाना पुलिस और चौकी घोड़ाडोंगरी पुलिस की संयुक्त टीम ने झिलपा धाराखोह नदी के आसपास अवैध शराब निर्माण के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। तलाशी के दौरान करीब 50 मटकों और 10 बर्तनों में रखी महुआ की लहान बरामद हुई,जिसे पुलिस टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस ने अवैध शराब तैयार करने के लिए बनाए गए अड्डों को भी चिन्हित कर उन्हें नष्ट करने की कार्रवाई की है। पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा जिलेभर में लगातार अभियान चलाकर कच्ची महुआ शराब बनाने के ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही गांव-गांव अवैध रूप से बिक रही देशी और विदेशी शराब के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। अभियान के दौरान कई प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
0
0
Report

उज्जैन में अनंत चतुर्दशी: गणेश विसर्जन के साथ 10 दिन का उत्सव विदा

Ujjain, Madhya Pradesh:अनंत चतुर्दशी पर बप्पा की विदाई, नम आंखों से गणेश प्रतिमाओं को किया विसर्जित 10 दिन घर में विराजे गणपति को विदा करने घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम उज्जैन में गणेश उत्सव आज अनंत चतुर्दशी के साथ समापन की ओर है। गणेश चतुर्थी से शुरू हुए 10 दिवसीय उत्सव के बाद आज श्रद्धालु अपने घरों में विराजित गणपति बप्पा को अंतिम विदाई देने के लिए घाटों और निर्धारित विसर्जन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। शहर में सुबह से ही गणेश प्रतिमाओं को लेकर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। घाटों पर लोग बप्पा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इस दौरान कहीं उत्साह नजर आ रहा है तो कहीं अपने आराध्य को विदा करने की भावुक तस्वीरें भी देखने को मिल रही हैं। जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए उज्जैन के प्रमुख घाटों, कुंडों और सप्तसागरों पर व्यवस्थाएं की गई हैं। यहां पूजा के लिए स्थान और पंडाल बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालु प्रतिमा का पूजन कर रहे हैं। प्रशासन ने नदी में सीधे प्रतिमा विसर्जन पर प्रतिबंध लगाया है। श्रद्धालु पूजा-अर्चना के बाद गणेश प्रतिमा को प्रतीकात्मक रूप से जल स्पर्श कराकर नगर निगम के कर्मचारियों को सौंप रहे हैं। इसके लिए शहर में 10 से अधिक स्थानों पर नगर निगम के वाहन लगाए गए हैं। इन वाहनों में शहरभर से गणेश प्रतिमाओं को एकत्र किया जा रहा है। इसके बाद नगर निगम की ओर से प्रतिमाओं को केडी पैलेस क्षेत्र की ओर ले जाकर शिप्रा नदी में निर्धारित स्थान पर विसर्जित किया जाएगा। गणेश उत्सव के अंतिम दिन घाटों पर आस्था के साथ भावनाओं का भी संगम दिखाई दे रहा है। जिन बप्पा की 10 दिनों तक घर में स्थापना कर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्च?aना की, आज उन्हीं को विदा करते समय कई लोगों की आंखें नम नजर आईं। वहीं शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन और पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विसर्जन स्थलों पर पुलिस और नगर निगम की टीमें तैनात हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और गणेश विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज नेशनल हाईवे पर तलवार से केक काटने वाला वीडियो वायरल, पांच आरोपी गिरफ्तार

Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- महराजगंज नेशनल हाईवे पर गाड़ियाँ खड़ी कर लड़कों का तलवार से केक कटाने का वीडियो वायरल पुलिस ने पांच आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल एंकर यूपी के महराजगंज में बीच सड़क पर रीलबाजों का हुड़दंग देखने को मिला है। सिरफिरे युवकों ने नेशनल हाईवे पर गाड़ियाँ पार्क कर ना सिर्फ यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाईं बल्कि मोटरसाइकिल पर केक रखकर सरेआम तलवार से काटा। राहगीरों की सुरक्षा को ताक पर रखकर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले इस बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसके बाद नौतनवा पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए पांच आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिए है वी/ओ- मामला महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंडीथान एनएच-24 टोल प्लाजा के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह से ये हुड़दंगी युवक बीच सड़क पर गाड़ियाँ खड़ी कर हंगामा कर रहे हैं। रील बनाने और जन्मदिन मनाने के खुमार में इन युवकों ने न सिर्फ आम जनता की आवाजाही को बाधित किया बल्कि सरेराह तलवार से केक भी काटे है ।हालांकि वीडियो वायरल होते ही महराजगंज की नौतनवा पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए 5 आरोपी को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है और नियम तोड़ने में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल का एमवी एक्ट के तहत चालान किया गया है।पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद सड़क पर स्टंट करने और रील बनाने वालों में हड़कंप मच गया है।
0
0
Report

छठी मंजिल से गिरकर संत दीपक लोधी की मौत, पुलिस जांच शुरू

Mathura, Uttar Pradesh:छठी मंजिल से गिरकर संत दीपक लोधी की मौत, पुलिस जांच में जुटी मथुरा। थाना वृंदावन क्षेत्र के अंतर्गत केली कुंज से संबंधित 'गुरु कृपा कुंज आश्रम' में रह रहे एक व्यक्ति के संदिग्ध परिस्थितियों में छत से कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जबलपुर (मध्य प्रदेश) के निवासी थे。 प्राप्त जानकारी के अनुसार के अनुसार शुक्रवार सुबह Sarvodaya Hospital (सर्वोदय अस्पताल) से पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि सुबह लगभग 10:30 बजे दीपक लोधी आश्रम की चौथी मंजिल की छत से नीचे कूद गए थे, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई。 घटना की सूचना मिलते ही थाना वृंदावन पुलिस और फॉरेनसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेनसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा (पंचनामा) भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है。 इस संबंध में क्षेत्राधिकारी (सीओ) वृंदावन ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। फॉरेंसिक साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलन समारोह: वंदना शिवहरे ने महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी

Dholpur, Rajasthan:बाड़ी में आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया मिलन समारोह, बीजेपी मंडल अध्यक्ष रहीं मुख्य अतिथि बाड़ी। नगर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलन समारोह कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बाड़ी की अध्यक्ष वंदना शिवहरे के नेतृत्व में वार्ड 14 हवेली पाड़ा, वार्ड 15 जाटव बस्ती और वार्ड 18 पाताल देवी मंदिर स्थित तीन केंद्रों पर कार्यक्रम Organized हुए। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वंदना शिवहरे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान वंदना शिवहरे ने महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र महिलाओं, गर्भवती माताओं और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा में अहम भूमिका निभा रहे हैं। महिलाओं को सरकारी योजनाओं का अधिक लाभ लेने और बच्चों के पोषण पर ध्यान देने का आह्वान किया। समारोह में बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और 3 से 6 वर्ष के बच्चों का प्रवेश उत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर वंदना शिवहरे ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का स्वागत-सम्मान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान के तहत तुलसी सहित अन्य पौधों का वितरण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों को फल, दलिया, चॉकलेट, दूध सहित पोषण सामग्री वितरित की गई। जिसका उद्देश्य पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
0
0
Report

सिमडेगा पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत चोरी-गुमशुदा 63 मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे

Simdega, Jharkhand:सिमडेगा पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी और गुम हुए 63 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। सिमडेगा पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी संसाधनों और पुलिसिया प्रयासों के जरिए झारखंड समेत हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और ओडिशा से 63 चोरी एवं गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए। इनमें 8 मोबाइल सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर बरामद किए गए, जबकि 55 मोबाइल अन्य तकनीकी माध्यमों से ट्रेस किए गए। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी 63 मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। पुलिस के अनुसार, जनवरी 2026 से अब तक ऑपरेशन विश्वास के तहत कुल 636 चोरी और गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। बाइट- 1- एसपी- श्रीकांत एस खोटरे बाइट- 2- महिला
0
0
Report

गोड्डा भाजपा के अमित मंडल के नेतृत्व में पथरगामा प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन, ताला लगा

Godda, Jharkhand:गोड्डा भाजपा के पूर्व विधायक अमित मंडल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने शुक्रवार को पथरगामा प्रखंड कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। बीडीओ पर काम नहीं करने के आरोप लगाए। फिर मेन गेट में ताला लगा दिया। इससे करीब आधे घंटे तक प्रवेश निकास पूरी तरह बाधित हो गया। हालाँकि उसके बाद गेट को खोल दिया गया। बताते चलें कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के कथित मनमानी के खिलाफ जिला परिषद सदस्य अमित भगत करीब 19 दिनों से धरना दे रहे हैं। पूर्व विधायक श्री मंडل आज उन्हीं के समर्थन में पहुंचे थे। उन्होंने प्रखंड मुख्यालय में काम नहीं होने का भी आरोप लगाया है। अमित मंडल ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब सरकार और प्रखंड स्तर पर व्यवस्था ठीक नहीं है, तो फिर प्रखंड कार्यालय में ताला क्यों नहीं लगाया जाए। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया।बताते चलें कि फिलहाल झारखंड के श्रम मंत्री संजय यादव यहाँ के विधायक हैं। बाइट अमित मंडल_पूर्व विधायक सह झारखंड भाजपा प्रवक्ता इस मुद्दे पर बीडीओ ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी: चार महीने में बार-बार, पुलिस जवाबदेही पर सवाल

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं... इसका अंदाजा इस बात से लगाइए कि सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर भी सुरक्षित नहीं हैं। GDA के सामने 400 KVA के ट्रांसफार्मर से एक बार फिर तेल चोरी हो गया। सबसे बड़ा सवाल ये है कि चार महीने के भीतर एक ही इलाके में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं... एफआईआर भी दर्ज हुईं... लेकिन रामगढ़ताल थाने की पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। अब सवाल सिर्फ बिजली निगम की सुरक्षा का नहीं, बल्कि पुलिस की सक्रियता और कार्रवाई पर भी है। गोरखपुर के देवरिया बाईपास पर GDA के सामने रखे 400 KVA के ट्रांसफार्मर से गुरुवार देर रात तेल चोरी हो गया। हैरानी की बात ये है कि ट्रांसफार्मर ऐसी जगह लगा है, जहां दिन-रात लोगों की आवाजाही रहती है। बावजूद इसके चोर ट्रांसफार्मर तक पहुंचे... तेल निकाला... और मौके से फरार हो गए। वो भी तब, जब इलाके में बिजली की आपूर्ति जारी थी। GDA के सामने अगल-बगल 400-400 KVA क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। इन्हीं ट्रांसफार्मरों से सामने स्थित अश्वमेघनगर कॉलोनी को बिजली की आपूर्ति होती है। करीब चार महीने पहले भी इनमें से एक ट्रांसफार्मर से तेल चोरी हुआ था। सुबह टहलने निकले लोगों ने जब ट्रांसफार्मर से तेल रिसता देखा,तब बिजली निगम के अधिकारियों को सूचना दी गई। समय रहते सप्लाई बंद कराई गई और बड़ा हादसा टल गया। मामले में एफआईआर दर्ज हुई... लेकिन आरोप है कि न चोर पकड़े गए और न चोरी का तेल बरामद हुआ। इसके करीब एक सप्ताह बाद बगल में लगे दूसरे ट्रांसफार्मर को भी चोरों ने निशाना बना लिया। इस बार ट्रांसफार्मर जलने के बाद चोरी की जानकारी हुई। इस मामले में भी एफआईआर दर्ज कराई गई, लेकिन कार्रवाई का नतीजा क्या निकला... ये सवाल आज भी खड़ा है। और अब करीब एक महीने पहले GDA के सामने सड़क की दूसरी तरफ Canara Bank के पास लगे 400 KVA के ट्रांसफार्मर से भी तेल चोरी हो गया। यानी इलाके में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी का सिलसिला लगातार जारी है। पुलिस पर सवाल: सवाल सीधा है... एक ही इलाके में बार-बार ट्रांसफार्मर से तेल चोरी हो रहा है तो पुलिस की निगरानी कहां है? पहली घटना के बाद क्या पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ाई? क्या पिछले मामलों में दर्ज एफआईआर की जांच आगे बढ़ी? क्या आरोपियों की पहचान हुई? क्या चोरी का तेल बरामद हुआ? और अगर नहीं... तो लगातार हो रही इन वारदातों को रोकने के लिए पुलिस ने अब तक क्या ठोस कदम उठाए? गोरखपुर में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की ये वारदातें सिर्फ बिजली निगम के लिए चुनौती नहीं हैं, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करती हैं। क्योंकि जिस ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने पर पूरा सिस्टम प्रभावित हो सकता है, वहां चोर बार-बार पहुंच रहे हैं। पहले चोरी हुई... एफआईआर हुई...फिर दोबारा चोरी हुई...और अब एक बार फिर वारदात सामने आ गई। ऐसे में सवाल यही है कि एफआईआर के बाद पुलिस की कार्रवाई जमीन पर दिखाई क्यों नहीं दे रही? बिजली निगम के अधिकारियों के मुताबिक, गोलघर के SDO अजीत पटेल ने तारामंडल के जेई विजय सिंह को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। लेकिन स्थानीय लोगों के सवाल इससे कहीं बड़े हैं। लोग कहते हैं कि जब मुख्य सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर सुरक्षित नहीं हैं, तो कॉलोनियों के अंदर लगे ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा का क्या होगा? और अगर लगातार वारदातों के बावजूद आरोपी नहीं पकड़े जाते, तो चोरों के हौसले पर लगाम कैसे लगेगी? एक ही इलाके में बार-बार ट्रांसफार्मर से तेल चोरी...एफआईआर के बावजूद कार्रवाई पर सवाल...और अब फिर नई वारदात। गोरखपुर पुलिस के सामने चुनौती साफ है—क्या इस बार चोर पकड़े जाएंगे, या ये मामला भी एफआईआर की फाइलों में दबकर रह जाएगा?
0
0
Report

NALSAR विश्वविद्यालय में उमर खालिद डॉक्यूमेंट्री की अनधिकृत स्क्रीनिंग पर ABVP ने निंदा की

Hyderabad, Telangana:Date: 25-09-2026\n\nHyderabad.\n\nABVP Hyderabad condemns unauthorised screening of Umar Khalid documentary at NALSAR\n\nAkhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP), Greater Hyderabad, strongly condemns the unauthorised screening of the documentary Prisoner No. 626710 on Umar Khalid at the NALSAR University of Law campus on 23 September 2026.\n\nThe film centres on an individual linked to controversies surrounding the JNU protests, Afzal Guru commemorations, the CAA-NRC protests, and the Delhi riots. Using educational premises for such content raises concerns about turning campuses into platforms for political propaganda rather than spaces for learning, academic discussion, and constructive debate.\n\nMedia reports also indicate that the NALSAR administration did not authorise the event and that no official permission was granted by the university authorities. This raises serious questions regarding the conduct of an unauthorised event within a premier national law university.\n\nABVP has already submitted a formal representation to the Vice-Chancellor of NALSAR University of Law, seeking an enquiry into the matter and appropriate action. However, despite submitting the representation, we have not received any response from the Vice-Chancellor so far.\n\nABVP demands:\n\nA strict and transparent enquiry into the circumstances that enabled this unauthorised screening.\n\nAppropriate action against those responsible, in accordance with university rules.\n\nA response to the representation submitted to the Vice-Chancellor.\n\nClear guidelines to ensure that future events comply with university norms, legal requirements, and the principles of academic responsibility.\n\nABVP will continue to raise concerns regarding activities that, in its view, are inconsistent with the dignity and academic purpose of educational institutions. We urge the NALSAR administration to respond to the representation and take appropriate steps to ensure lawful and orderly conduct on campus.\n\nG. Pruthvi Teja\n\nABVP Greater Hyderabad City Secretary.
0
0
Report

प्रतापगढ़ में विद्या संबल भर्ती संशोधन की मांग पर मीणा का वीडियो बयान, आंदोलन की चेतावनी

Pratapgarh, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 26 सितंबर को प्रस्तावित प्रतापगढ़ दौरे से पहले पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने वीडियो जारी कर विद्या संबल भर्ती के नियमों में संशोधन की मांग उठाई है। रामलाल मीणा ने आरोप लगाया कि मौजूदा भर्ती प्रक्रिया से उदयपुर संभाग के स्थानीय युवाओं के हित प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीएसपी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की व्यवस्था होनी चाहिए. रामलाल मीणा ने बताया कि इसी मांग को लेकर उन्होंने शुक्रवार रात करीब 11 बजे तक कलेक्ट्रेट आवास का घेराव किया था। तबीयत खराब होने के कारण वे शनिवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय नहीं पहुंच सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रतापगढ़ दौरे से पहले विद्या संबल भर्ती में संशोधन कर स्थानीय अभ्यर्थियों के हित में आदेश जारी किया जाए। पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि यदि भर्ती प्रक्रिया में संशोधन नहीं किया गया तो वे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर युवाओं के साथ अपनी मांग रखेंगे। उन्होंने प्रतापगढ़ और उदयपुर संभाग के विद्या संबल भर्ती के अभ्यर्थियों से एकजुट होने का आह्वान किया। रामलाल मीणा ने कहा कि स्थानीय युवाओं के रोजगार के मुद्दे को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top